अचानक पानी, आंधी से जन जीवन प्रभावित, बिजली के कई जगह तार टूटे



*अनूपपुर/कोतमा*


अचानक आए मौसम में बदलाव के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं दूसरी ओर बढतें कोरोना के संक्रमण को देखते हुए  जहां शुक्रवार की शाम से 7 घंटे का लॉकडाउन कर दिया गया वही तेज आंधी तूफान के कारण बिजली की आंख मिचौली भी लोगों को परेशान कर रही है शाम को आंधी तूफान के साथ रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई वही आंधी तूफान के कारण जगह जगह विद्युत के तारों में खराबी आने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई सहायक अभियंता  सुशील कुमार यादव ने बताया कि बताया कि कोतमा नगर में वार्ड क्रमांक 10 विकासनगर में आंधी तूफान के कारण पेट टूटकर विद्युत तार के ऊपर गिर गया जिससे विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई वही राजनगर एवं बिजुरी फीडर में में  तकनीकी गड़बड़ी आ गई आमाडांड पोडी चोडी   फीडर में 11 केवी की लाइन में फाल्ट आने से विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई उन्होंने बताया कि मौसम को देखते हुए तत्काल ही विद्युत कर्मचारियों को मेंटेनेंस करने के लिए फील्ड में भेज दिया गया है जिससे जल्दी लाइन सुधार का कार्य करवाया जा सके ।

शुक्रवार को प्राप्त 209 की रिपोर्ट में से 32 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि


शुक्रवार को 52 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज

अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2442

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 142

अनूपपुर 09 अप्रैल 2021/ स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्राप्त 209 की रिपोर्ट में से 32 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।       

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2442 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 142 है। शुक्रवार को 52 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2284 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद भी लोगो की लापरवाही बरकरार न मास्क, न  सोशल डिस्टेंस



*अनूपपुर/कोतमा* 


वर्तमान में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन सजग एवं अलर्ट मोड में आ गया है प्रदेश के मुखिया के द्वारा पूरे प्रदेश में 2 दिन का लॉक डाउन एवं नाइट कर्फ्यू भी घोषित किया गया है जिसको देखते हुए लोग अभी भी सतर्क एवं सजग नजर नहीं आ रहे हैं । ना तो चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं । जिला प्रशासन के द्वारा निर्देश भी जारी किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति दूसरे राज्यों से मध्यप्रदेश में आता है तो उसकी जानकारी एकत्र कर पंजी संधारण किया जाए साथ ही जिन व्यक्तियों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए जाएं लेकिन वर्तमान समय में यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि कौन व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है ना ही वह शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए होम आइसोलेशन में भी नहीं दे रहा है जिसके कारण आमजन में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा मर्डर आ रहा है ना तो इस ओर स्वास्थ्य विभाग और ना ही राजस्व विभाग ध्यान दे रही है जबकि जिस व्यक्ति या परिवार में कोरोना की रिपोर्ट पार्टी आई है उस घर में कागज भी चप्पा करना चाहिए जिससे लोगों को यह जानकारी मिल सके की यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है और यदि वह घूम रहा है तो उसकी जानकारी आमजन के द्वारा प्रशासन को दी जा सके ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget