जिले में आज 37 व्यक्तियों पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि 


अनूपपुर



जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बुधवार को एक बार मरीजो की संख्या फिर बढ़े है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राप्त 296 रिपोर्ट में 37 नये व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, संबंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के सम्पर्क में लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में 2365 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय 155 है। अब तक 2194 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं तथा 16 की मृत्यु हो चुकी है।

*मास्क ना लगाने वाले 143 लोगो पर लगा 14 हजार 500 का जुर्माना*



*कलेक्टर सहित राजस्व, नपा व पुलिस अमला कार्यवाही करने उतरे सड़को पर*

*अनूपपुर।* 


जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको को जागरूक किया जा रहा है। जहां 7 अप्रैल को जिला मुख्यालय में 86 लोगो पर जुर्माना लगाते हुए 8 हजार 800 तथा कोतमा नगर में 57 लोगो से 5 हजार 700 रूपए का जुर्माना मास्क न पहनने वालो के खिलाफ लगाया गया। वहीं जुर्माने के बाद सभी लोगो से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाए जाने, लगातार हाथो को साबुन से धोने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए। जहां कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसडीएम कमलेश पुरी सहित नगर पालिका सीएमओं हरिशंकर वर्मा, राजस्व निरीक्षक नपा ब्रजेश मिश्रा, डी.एन. मिश्रा, गौरव सिंह सहित कोतवाली निरीक्षक खेम सिंह पेद्रो ने जिला मुख्यालय का भ्रमण करते हुए मास्क न पहनने वालो के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए कार्यवाही की है। 

*दुकानो में जाकर की गई कार्यवाही*

कोरोना संक्रमण के ऐतिहात न अपनाने वाले दुकानदारो के खिलाफ कलेक्टर सहित राजस्व अमला ने सड़क में उतर कर कोरोना नियमों का पालन करते हुए उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई। जहां नगर पालिका अनूपपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शंकर मंदिर चौराहे से लेकर इंदिरा तिराहा एवं तहसील कार्यालय तक की दुकानो में जाकर मास्क न पहनने वाले एवं दुकान में आने वाले ग्राहको के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के गोला का निशान न बनाने वाले 63 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लगभग 6500 रूपए का जुर्माना लगाया गया। जिसके बाद दुकान दारों को मास्क लगाने के साथ ही उनकी दुकान में आने वाले ग्राहको को भी मास्क लगाकर दुकान में आने देने की समझाईश दी गई। 

*इंदिरा तिराहे में कोतवाली पुलिस ने चलाया अभियान*

कोतवाली पुलिस ने इंदिरा तिराहे में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां लोगो को जागरूक करने का कार्य किया। वहीं बिना मास्क पहन कर निकलने वाले लोगो सहित वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कोतवाली निरीक्षक खेम सिंह पेन्द्रो सहित उपनिरीक्षक अजय कुमार बैगा, प्रवीण साहू, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार, महिपाल प्रजापति एवं आरक्षक प्रवीण भगत ने बिना मास्क पहने आने जाने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही की गई, जिसमें पुलिस विभाग ने बिना मास्क पहने 23 लोगो पर 2 हजार 300 रूपए का जुर्माना लगाया गया। 

*कोतमा नगर में भी चला अभियान*


कोतमा में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के इस्तेमाल न कर उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। जहां एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई ने कोरोना अभियान के तहत पुलिस, नपा एवं राजस्व अमले के साथ शहर का भ्रमण किए और मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना लगाया। इससे 5 हजार 700 रूपए की राशि जुर्माने के रूप प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान लोगों एवं दुकानदारों को मास्क लगाने की समझाईश दी गई।

कांग्रेस के वचन पत्र से मुकर रही भाजपा सरकार महंगाई को माना अपनी मौसी,

 गैस पेट्रोल डीजल सभी महंगे-फुन्देलाल सिंह मार्को 

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक स्वागत


                          

अनूपपुर


आज मध्यप्रदेश नहीं पूरे देश में बढ़ती महंगाई ने मातृ शक्ति के साथ आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कांग्रेश के वचन पत्र से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मुकर गई है।इस सरकार के नेतृत्व में महंगाई चरम सीमा पर है और भारतीय जनता पार्टी वर्तमान समय पर महंगाई को अपनी मौसी बता रही है। गैस पेट्रोल डीजल सभी महंगे हैं।

                        उक्त आशय के विचार नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने अपने स्वागत समारोह में भारतीय स्टेट बैंक चौक पर आयोजित विशाल ऐतिहासिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो गैस सिलेंडर 400 से प्रारंभ होता था और उसमें सब्सिडी भी मिलती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद वही गैस सिलेंडर 900 रुपए में मिलने लगा एवं सब्सिडी भी पूरी तरह से बंद हो गई।आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल की रेट सस्ती है लेकिन भाजपा ने इसे महंगा कर दिया इसके कारण दैनिक उपयोग की वस्तुएं खाने पीने की वस्तुएं आवागमन की सुविधाएं सभी महंगी हो गई।जब केंद्र में कांग्रेस से माननीय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे उस समय भाजपा कहती थी महंगाई है लेकिन आज महंगाई उनकी मौसी बन गई।बेरोजगारी चरम सीमा पर है मध्यप्रदेश के पटल पर 30 लाख बेरोजगार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा जी, राजीव जी जैसे महापुरुषों ने देश को आजाद कराने का कार्य किया था कांग्रेस ने खून पसीना बहा था लोगों ने अपनी जान निछावर की थी गर्व है आज हम उस पार्टी के सदस्य हैं।  दो हजार अट्ठारह में कांग्रेस ने अपना वचन पत्र बनाया था और वचन पत्र की बातें गांव-गांव जन जन तक पहुंचा कर सभी के आशीर्वाद से 2018 में कांग्रेस ने सरकार बनाया था लेकिन असंतोषी लोगों ने भाजपा के साथ सांठगांठ कर कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का कार्य किया जिसके कारण कांग्रेस15 माह के अंदर कांग्रेश सत्ता से बाहर हो गई और निर्वाचित सरकार द्वारा वचन पत्र में जो वादे किए गए थे उसे भाजपा ने सत्तारूढ़ होने के बाद किनारे कर दिया जबकि ऐसा होता नहीं है।निर्वाचित सरकार के फैसले को अगली सरकार आगे बढ़ाती है लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया।आज दुर्गा के रूप में दुर्गा शक्ति मेरे साथ बैठी है मेरा एक-एक कार्यकर्ता जिला कांग्रेस का अध्यक्ष है उन्होंने कहा कि मैं आपके मार्गदर्शन में आपके सकारात्मक, रचनात्मक, सहयोगात्मक सहयोग से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा।हमने 40 वर्षों तक जो कल मेरे साथ थे उनको कांग्रेश की बागडोर 

देकर रखा था लेकिन उन्होंने पाला बदल दिया।उनकी सरकार बस 3 साल और चलेगी उसके बाद 2023 के चुनाव में फिर से आप सभी के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनेगी।2018 में हमने जो वचन पत्र माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में लाया था उसे फिर से लाएंगे और उस पर सरकार बनने पर उन वादों को आने वाले 5 वर्षों में पूरा कर आप लोगों को उसका लाभ दिलाएंगे।माताओं बहनों की पेंशन नहीं बढ़ी, कन्या विवाह के लिए हमने राशि बढ़ाई वह लोगों को नहीं मिली, केरोसिन आज महंगा है गांव में स्थिति और ज्यादा खराब है, आवेदनों में न्यायालय में आवेदनों पर पहले 10 रुपए की टिकट लगती थी अब सो रुपए का चालान जमा होने लगा जिसका हम लोग विरोध करेंगे धरना प्रदर्शन करेंगे कि इसे फिर से 10 रुपए किया जाए।

वक्ताओं ने दिया उद्बोधन 

कहां तन मन धन से साथ हैं

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के स्वागत कार्यक्रम में काफी लोगों ने अपना उद्बोधन दिया।जिसमें उन्होंने कहा कि तन मन धन से हम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हैं। कांग्रेस में हैं कांग्रेस में रहेंगे।जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुभवी हैं उनका लाभ सभी को मिलेगा।प्रमुख रूप से कोतमा विधायक सुनील सराफ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश कुमार सिंह, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष पांडे ने किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष का

किया गया भव्य स्वागत

नवनियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को का अनूपपुर प्रवेश पर काफी संख्या में कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया।स्वागत रैली बायपास मार्ग होते हुए अमरकंटक तिराहा इंदिरा तिराहा होते हुए सभा स्थल स्टेट बैंक चौक पहुंची।वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इनकी रही प्रमुख 

रूप से उपस्थिति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश सिंह, भगवती शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, शिव कुमार गुप्ता, आशुतोष सिंह मार्को ,राम अग्रवाल, डॉक्टर राज तिवारी, गुड्डू चौहान ,रफी अहमद, संजय सोनी,रामखेलावन राठौर ,राजेश द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, एहसान अली, राकेश गुप्ता, सामतपुर मण्डलम कांग्रेस अध्यक्ष रियाज अहमद, कमलनाथ फोरम के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप दुबे, सुशील गुप्ता, मंजू मिश्रा, संध्या वर्मा, मनोज सराफ, मुन्ना सिंह, संदीप गर्ग ,कैलाश गुप्ता, सरिता सोनी, पुरुषोत्तम चौधरी ,रामाधार बैगा, नजीर अहमद, दीपक शुक्ला, विनय कांत प्रजापति, राजीव सिंह, चंद्र भूषण त्रिपाठी, वीरू तंबोली, राघवेंद्र पटेल ,विकास यादव ,उत्तम पटेल, वेदक पटेल, दीपक गुप्ता, गुलाब पटेल आदि उपस्थित थे।

भाकपा एवं माकपा के 673 

लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रज्जन कुमार राठौर के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष

फुन्देलाल सिंह मार्को से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 673 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेश की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर अपना विश्वास व्यक्त किया।नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दी एवं पार्टी में उनका स्वागत किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget