कांग्रेस के वचन पत्र से मुकर रही भाजपा सरकार महंगाई को माना अपनी मौसी,

 गैस पेट्रोल डीजल सभी महंगे-फुन्देलाल सिंह मार्को 

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक स्वागत


                          

अनूपपुर


आज मध्यप्रदेश नहीं पूरे देश में बढ़ती महंगाई ने मातृ शक्ति के साथ आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कांग्रेश के वचन पत्र से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मुकर गई है।इस सरकार के नेतृत्व में महंगाई चरम सीमा पर है और भारतीय जनता पार्टी वर्तमान समय पर महंगाई को अपनी मौसी बता रही है। गैस पेट्रोल डीजल सभी महंगे हैं।

                        उक्त आशय के विचार नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने अपने स्वागत समारोह में भारतीय स्टेट बैंक चौक पर आयोजित विशाल ऐतिहासिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो गैस सिलेंडर 400 से प्रारंभ होता था और उसमें सब्सिडी भी मिलती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद वही गैस सिलेंडर 900 रुपए में मिलने लगा एवं सब्सिडी भी पूरी तरह से बंद हो गई।आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल की रेट सस्ती है लेकिन भाजपा ने इसे महंगा कर दिया इसके कारण दैनिक उपयोग की वस्तुएं खाने पीने की वस्तुएं आवागमन की सुविधाएं सभी महंगी हो गई।जब केंद्र में कांग्रेस से माननीय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे उस समय भाजपा कहती थी महंगाई है लेकिन आज महंगाई उनकी मौसी बन गई।बेरोजगारी चरम सीमा पर है मध्यप्रदेश के पटल पर 30 लाख बेरोजगार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा जी, राजीव जी जैसे महापुरुषों ने देश को आजाद कराने का कार्य किया था कांग्रेस ने खून पसीना बहा था लोगों ने अपनी जान निछावर की थी गर्व है आज हम उस पार्टी के सदस्य हैं।  दो हजार अट्ठारह में कांग्रेस ने अपना वचन पत्र बनाया था और वचन पत्र की बातें गांव-गांव जन जन तक पहुंचा कर सभी के आशीर्वाद से 2018 में कांग्रेस ने सरकार बनाया था लेकिन असंतोषी लोगों ने भाजपा के साथ सांठगांठ कर कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का कार्य किया जिसके कारण कांग्रेस15 माह के अंदर कांग्रेश सत्ता से बाहर हो गई और निर्वाचित सरकार द्वारा वचन पत्र में जो वादे किए गए थे उसे भाजपा ने सत्तारूढ़ होने के बाद किनारे कर दिया जबकि ऐसा होता नहीं है।निर्वाचित सरकार के फैसले को अगली सरकार आगे बढ़ाती है लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया।आज दुर्गा के रूप में दुर्गा शक्ति मेरे साथ बैठी है मेरा एक-एक कार्यकर्ता जिला कांग्रेस का अध्यक्ष है उन्होंने कहा कि मैं आपके मार्गदर्शन में आपके सकारात्मक, रचनात्मक, सहयोगात्मक सहयोग से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा।हमने 40 वर्षों तक जो कल मेरे साथ थे उनको कांग्रेश की बागडोर 

देकर रखा था लेकिन उन्होंने पाला बदल दिया।उनकी सरकार बस 3 साल और चलेगी उसके बाद 2023 के चुनाव में फिर से आप सभी के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनेगी।2018 में हमने जो वचन पत्र माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में लाया था उसे फिर से लाएंगे और उस पर सरकार बनने पर उन वादों को आने वाले 5 वर्षों में पूरा कर आप लोगों को उसका लाभ दिलाएंगे।माताओं बहनों की पेंशन नहीं बढ़ी, कन्या विवाह के लिए हमने राशि बढ़ाई वह लोगों को नहीं मिली, केरोसिन आज महंगा है गांव में स्थिति और ज्यादा खराब है, आवेदनों में न्यायालय में आवेदनों पर पहले 10 रुपए की टिकट लगती थी अब सो रुपए का चालान जमा होने लगा जिसका हम लोग विरोध करेंगे धरना प्रदर्शन करेंगे कि इसे फिर से 10 रुपए किया जाए।

वक्ताओं ने दिया उद्बोधन 

कहां तन मन धन से साथ हैं

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के स्वागत कार्यक्रम में काफी लोगों ने अपना उद्बोधन दिया।जिसमें उन्होंने कहा कि तन मन धन से हम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हैं। कांग्रेस में हैं कांग्रेस में रहेंगे।जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुभवी हैं उनका लाभ सभी को मिलेगा।प्रमुख रूप से कोतमा विधायक सुनील सराफ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश कुमार सिंह, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष पांडे ने किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष का

किया गया भव्य स्वागत

नवनियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को का अनूपपुर प्रवेश पर काफी संख्या में कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया।स्वागत रैली बायपास मार्ग होते हुए अमरकंटक तिराहा इंदिरा तिराहा होते हुए सभा स्थल स्टेट बैंक चौक पहुंची।वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इनकी रही प्रमुख 

रूप से उपस्थिति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश सिंह, भगवती शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, शिव कुमार गुप्ता, आशुतोष सिंह मार्को ,राम अग्रवाल, डॉक्टर राज तिवारी, गुड्डू चौहान ,रफी अहमद, संजय सोनी,रामखेलावन राठौर ,राजेश द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, एहसान अली, राकेश गुप्ता, सामतपुर मण्डलम कांग्रेस अध्यक्ष रियाज अहमद, कमलनाथ फोरम के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप दुबे, सुशील गुप्ता, मंजू मिश्रा, संध्या वर्मा, मनोज सराफ, मुन्ना सिंह, संदीप गर्ग ,कैलाश गुप्ता, सरिता सोनी, पुरुषोत्तम चौधरी ,रामाधार बैगा, नजीर अहमद, दीपक शुक्ला, विनय कांत प्रजापति, राजीव सिंह, चंद्र भूषण त्रिपाठी, वीरू तंबोली, राघवेंद्र पटेल ,विकास यादव ,उत्तम पटेल, वेदक पटेल, दीपक गुप्ता, गुलाब पटेल आदि उपस्थित थे।

भाकपा एवं माकपा के 673 

लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रज्जन कुमार राठौर के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष

फुन्देलाल सिंह मार्को से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 673 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेश की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर अपना विश्वास व्यक्त किया।नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दी एवं पार्टी में उनका स्वागत किया।

सहायक प्रबंधक सत्यप्रकाश शर्मा सेवानिवृत्त होने पर दी गयी बिदाई



अनूपपुर/कोतमा


 म. प्र.  ग्रामीण बैंक कोतमा में पदस्थ सहायक प्रबंधक सत्य प्रकाश शर्मा की सेवानिवृत्त पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक सत्य प्रकाश शर्मा को तिलक लगाकर साल श्रीफल भेंट करते हुए उन्हें विदाई दी गई । इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के स्टाफ के लोगों ने कहा कि श्री शर्मा जी एक मिलनसार ईमानदार तथा कार्य के प्रति सजग व्यक्ति थे उन्होंने बड़े से बड़े काम को बड़े ही शालीनता के साथ हल कर देते थे आज हमें उनकी कमी खलेगी उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्त पश्चात विदाई दी । कार्यक्रम में हरिवंश कुमार गौतम मयंक बंसल देवेंद्र कुमार पटेल कमल साहू सहित अन्य स्टाफ शामिल थे ।

रोको टोको अभियान के तहत प्रशासन, पुलिस व नगरीय प्रशासन ने की संयुक्त चालानी कार्यवाही



अनूपपुर/कोतमा


 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मध्यप्रदेस शासन के निर्देशानुसार रोको टोको अभियान के तहत कोरोना से बचाव को लेकर मास्क के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए 6 अप्रैल को  नगर में घूम कर  राजस्व विभाग पुलिस व नगरीय प्रशासन के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कोरोना के प्रति जन जागरूकता लाने व मास्क लगाने की अनिवार्यता के सन्देस को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से  बाजार मे चार टीमो के   द्वारा रोको टोको अभियान चलाकर दुकानदारों एवं आम जनता मैं  मास्क  की चेकिंग करते हुए चलानी कार्यवाही की । एसडीओपी  शिवेंद्र प्रताप सिंह  एसडीएम  ऋषि सिंघई,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास चन्द्र मिश्रा  थाना प्रभारी राकेश वैश् व संयुक्त टीम के द्वारा बिना मास्क लगाए वाहन चालकों एवं व्यापारियों को रोका गया उनको समझाइश दी गयी व चलानी कार्यवाही की गई।  अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई ने जनता को सन्देस देते हुए कहा कि कोरोना के व्यापक असर को कम करने के लिए मास्क की उपयोगिता अनिवार्य है रोको टोको अभियान के तहत लोगो को मास्क लगाने का सन्देस दिया जा रहा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा मास्क वितरण भी किये जा रहे हैं। व बिना मास्क वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है।                                की गई चालानी कार्यवाही -  थाना प्रभारी आरके वैश् ने बताया कि रोको टोको अभियान के तहत 34  एवं नगर पालिका के द्वारा 27 लोगों के  कुल 61 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 6100-  रुपए जो बिना मास्क लगाकर बेधड़क घूम रहे थे उनके विरूध्द चालानी कार्यवाही करते हुए  जुर्माने वसूल किए  । कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक विनय सिंह कृपाल सिंह भानु प्रताप अजय शर्मा संजय दुबे आर आई प्रेम लाल चौधरी पटवारी राजीव द्विवेदी मयंक चतुर्वेदी रवि तिवारी मनीष गर्ग ईश्वर सहित पुलिस विभाग राजस्व विभाग एवं नपा कर्मचारी शामिल थे ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget