सहायक प्रबंधक सत्यप्रकाश शर्मा सेवानिवृत्त होने पर दी गयी बिदाई



अनूपपुर/कोतमा


 म. प्र.  ग्रामीण बैंक कोतमा में पदस्थ सहायक प्रबंधक सत्य प्रकाश शर्मा की सेवानिवृत्त पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक सत्य प्रकाश शर्मा को तिलक लगाकर साल श्रीफल भेंट करते हुए उन्हें विदाई दी गई । इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के स्टाफ के लोगों ने कहा कि श्री शर्मा जी एक मिलनसार ईमानदार तथा कार्य के प्रति सजग व्यक्ति थे उन्होंने बड़े से बड़े काम को बड़े ही शालीनता के साथ हल कर देते थे आज हमें उनकी कमी खलेगी उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्त पश्चात विदाई दी । कार्यक्रम में हरिवंश कुमार गौतम मयंक बंसल देवेंद्र कुमार पटेल कमल साहू सहित अन्य स्टाफ शामिल थे ।

रोको टोको अभियान के तहत प्रशासन, पुलिस व नगरीय प्रशासन ने की संयुक्त चालानी कार्यवाही



अनूपपुर/कोतमा


 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मध्यप्रदेस शासन के निर्देशानुसार रोको टोको अभियान के तहत कोरोना से बचाव को लेकर मास्क के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए 6 अप्रैल को  नगर में घूम कर  राजस्व विभाग पुलिस व नगरीय प्रशासन के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कोरोना के प्रति जन जागरूकता लाने व मास्क लगाने की अनिवार्यता के सन्देस को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से  बाजार मे चार टीमो के   द्वारा रोको टोको अभियान चलाकर दुकानदारों एवं आम जनता मैं  मास्क  की चेकिंग करते हुए चलानी कार्यवाही की । एसडीओपी  शिवेंद्र प्रताप सिंह  एसडीएम  ऋषि सिंघई,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास चन्द्र मिश्रा  थाना प्रभारी राकेश वैश् व संयुक्त टीम के द्वारा बिना मास्क लगाए वाहन चालकों एवं व्यापारियों को रोका गया उनको समझाइश दी गयी व चलानी कार्यवाही की गई।  अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई ने जनता को सन्देस देते हुए कहा कि कोरोना के व्यापक असर को कम करने के लिए मास्क की उपयोगिता अनिवार्य है रोको टोको अभियान के तहत लोगो को मास्क लगाने का सन्देस दिया जा रहा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा मास्क वितरण भी किये जा रहे हैं। व बिना मास्क वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है।                                की गई चालानी कार्यवाही -  थाना प्रभारी आरके वैश् ने बताया कि रोको टोको अभियान के तहत 34  एवं नगर पालिका के द्वारा 27 लोगों के  कुल 61 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 6100-  रुपए जो बिना मास्क लगाकर बेधड़क घूम रहे थे उनके विरूध्द चालानी कार्यवाही करते हुए  जुर्माने वसूल किए  । कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक विनय सिंह कृपाल सिंह भानु प्रताप अजय शर्मा संजय दुबे आर आई प्रेम लाल चौधरी पटवारी राजीव द्विवेदी मयंक चतुर्वेदी रवि तिवारी मनीष गर्ग ईश्वर सहित पुलिस विभाग राजस्व विभाग एवं नपा कर्मचारी शामिल थे ।

लखनऊटी में हर्षोल्लास से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस



शहडोल/जयसिंहनगर


बूथ क्रमांक 24 में मनाया गया हर्ष उल्लास के साथ भाजपा का स्थापना दिवस शहडोल  जयसिंह नगर के ग्राम पंचायत की लखनऊटी बूथ क्रमांक 24 के अध्यक्ष लवकुश प्रसाद शुक्ला के निज निवास पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के फोटो पर  माल्या अर्पित कर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ता ग्राम पंचायत लखनऊटी की बूथ प्रभारी लवकुश शुक्ला द्वारा सभी कार्यकर्ताओं   को आमंत्रित कर शाम 6:00 बजे एकत्र होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन करते हुए सभी लोग एकत्रित होकर सफल बनाते हुए व सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं उपस्थित कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता रामनिवास शुक्ला लवकुश शुक्ला नर्मदा पांडे महेश तिवारी ओंकार नाथ शुक्ला अभिनव अबीचल महिलाओं में वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुशीला गौतम प्रमोद पांडे दिलीप परासी आदि लोग उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget