लखनऊटी में हर्षोल्लास से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस



शहडोल/जयसिंहनगर


बूथ क्रमांक 24 में मनाया गया हर्ष उल्लास के साथ भाजपा का स्थापना दिवस शहडोल  जयसिंह नगर के ग्राम पंचायत की लखनऊटी बूथ क्रमांक 24 के अध्यक्ष लवकुश प्रसाद शुक्ला के निज निवास पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के फोटो पर  माल्या अर्पित कर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ता ग्राम पंचायत लखनऊटी की बूथ प्रभारी लवकुश शुक्ला द्वारा सभी कार्यकर्ताओं   को आमंत्रित कर शाम 6:00 बजे एकत्र होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन करते हुए सभी लोग एकत्रित होकर सफल बनाते हुए व सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं उपस्थित कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता रामनिवास शुक्ला लवकुश शुक्ला नर्मदा पांडे महेश तिवारी ओंकार नाथ शुक्ला अभिनव अबीचल महिलाओं में वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुशीला गौतम प्रमोद पांडे दिलीप परासी आदि लोग उपस्थित रहे।

चाइल्ड लाइन 1098 हार्ड संस्था द्वारा “कोरोना जागरूकता यात्रा” का शुभारंभ




अनूपपुर/कोतमा

चाइल्ड लाइन 1098 भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की 24X7 आउटरीच सेवा है जिसके अंतर्गत संकट ग्रस्त बच्चों को त्वरित सेवा, परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाता है |

 06  अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर से चाइल्ड लाइन 1098 अनूपपुर हार्ड संस्था द्वारा कोरोना जागरूकता यात्रा का शुभारंभ अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, SDM अनूपपुर कमलेश पुरी, महिला शसक्तिकरण अधिकारी मंजुशा शर्मा, आजीविका परियोजना अधिकारी शशांक सिंह, ग्रामीण महिला उर्मिला बाई देवहरा पटना,  सुशील शर्मा डायरेक्टर चाइल्ड लाइन अनूपपुर की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ |

कोरोना जागरूकता का उद्देश्य सुशील शर्मा ने बताते हुये कहा कि कोरोना का संक्रमण जिस तेजी से फ़ैल रहा है ऐसी स्थिति में बच्चों के परिवारों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है इस यात्रा के दौरान चाइल्ड लाइन के टीम पूरे जिले के नगर एवं प्रमुख क्षेत्र से गुजरेगी तथा इस दौरान लोगों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन करने, हाथों को साफ-सफाई एवं पात्र परिवारों का टीकाकरण कराने के लिये जागरूक करेगी संस्था इस बात पर विशेष जोर देगी कि, कोरोना को सामाजिक ईस्टीगमा न बनाया जाये तथा इस बात पर जागरूक करेगी कि इससे घबराना नहीं है, स्वास्थ्य केन्द्र से जानकारी लेनी है, जरुरत होने पर जाँच करानी है, गांव-गांव में जाकर कोरोना का सही संदेश प्रोजेक्टर, पोस्टर,  दीवाल लेखन के माध्यम से किया जायेगा, जागरूकता यात्रा का फोकस महिलाओं के ऊपर काम का दबाव कम करना भी है, लोगों को इस बात के लिये जागरूक किया जायेगा कि अपने जूठे बर्तन माँ, बहन, बेटी व पत्नी अथवा किसी से भी साफ न करवाये बल्कि स्वयं साफ करें इससे हम घर के अन्दर होने वाले संक्रमण को दूर रख सकते हैं |  |

संस्था डायरेक्टर सुशील शर्मा ने अनूपपुर के SDM को यात्रा का रूट चार्ट प्रस्तुत किया   सभी जगह सहयोग प्राप्त होने का आश्वासन दिया इस यात्रा में पंजी संधारण किया जा रहा है जिसमें प्राप्त सुझावों को एकत्र किया जायेगा यह सभी के सहयोग से सम्पन्न होगा |

 कोरोना के नाम पर नौटंकी बंद करे मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में कोरोना 


के नाम पर लूट मची है उसे पहले बंद करें: जीतू पटवारी

कोरोना हेल्थ वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को मानदेय दिया जाए और प्रदेश में 

सभी आयुवर्ग के लोगों को लगाया जाए कोरोना वैक्सीन: जीतू पटवारी

निजी अस्पतालों की लूट को बंद करवाए राज्य सरकार प्राइवेट अस्पतालों 

का अधिग्रहण कर दे जनता को समुचित इलाज: जीतू पटवारी


भोपाल, 06 अप्रैल 2021

 मध्य प्रदेश में फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार गंभीर नहीं है। यही कारण है कि कोरोना से लड़ने की अपेक्षा मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रीमंडल सिर्फ मीडिया में फोटो छपवाने के लिए तरह-तरह की नौटंकी कर रहा है। जिससे मीडिया को नया- नया मसाला मिलते रहे उनका पेट भरा रहे। राज्य में कोरोना की भयावह स्थिति को लेकर और राज्य सरकार का इस ओर ध्यानाकर्षण करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए यह बात कही। 

जीतू पटवारी ने कहा कि पिछले एक साल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान हर तीसरे दिन कोरोना की समीक्षा बैठक ही कर रहे है। लेकिन प्रदेश में कोरोना की स्थिति हर दिन चिंताजनक होती जा रही है। राज्य सरकार के कुछ मंत्री चुनाव में व्यस्त है, कुछ मंत्री मठ मंदिरों में माथा टेक रहे है और कुछ पर्यटन पर है जबकि मुख्यमंत्री विज्ञापन के माध्यम से मीडिया का पेट भर रहे है।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री एक साल से कोरोना को लेकर तरह- तरह के अभियान चला रहे है लेकिन स्थिति फिर भी नहीं सुधर रही। कोरोना को लेकर पूरा प्रदेश भयावह स्थिति में है, प्राइवेट अस्पतालों में लूट मची है। जो परिवार कोरोना से पीड़ित है वह बता सकता है कि कितनी भयावह स्थिति है। कोरोना के नाम पर निजी अस्पतालों ने जो लूट का कारोबार कर रहे है अब तो निजी अस्पताल लूट के अड्डे बन गए है। यह अस्पताल कोरोना पीड़ितों से मनमानी फीस वसूल  रहे है। परेशान लोग कर्ज लेकर या संपत्ति बेचकर अस्पतालों की फीस चुका रहे है। स्थानीय प्रशासन का कोई नियंत्रण इन निजी अस्पतालों पर दिखाई नहीं दे रहा है। प्रदेश के अस्पतालों मे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बिस्तरों की समुचित व्यवस्था नहीं है। कोरोना मरीजों को 48 से 72 घंटों तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।  प्रशासन कुछ भी कहे मीडिया में कुछ भी छप रहा हो लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है।

उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन हर रोज एक नया सर्क्यूलर जारी कर रहा है अब न तो हेल्थ केयर वर्कर  एवं फ्रंटलाइन वर्कर का पंजीयन होगा और न उन्हें कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इनको मिलने वाला मानदेय भी सरकार ने बंद कर दिया है। शिवराज सरकार ने प्रदेश के लोगों को 38 करोड़ का काढ़ा पिला दिया जिसका अता पता नहीं है। सरकार सर्क्यूलर जारी करती है कि 45 साल के कम उम्र वाले लोगों को कोरोना टीका नहीं लगेगा ।अगर लगाया गया तो अस्पताल और डॉक्टर पर कार्यवाही होगी यह कहां का न्याय है। जीतू पटवारी ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को सभी व्यक्तियों का वैक्सीनेशन करवाना चाहिए क्योंकि कोरोना संक्रमण किसी की उम्र देखकर नहीं होता। पूर्व मंत्री ने कहा कि रेमेडिसिवर नाम का एक एंटी वायरल इंजेक्शन प्राईवेट अस्पताल में दुगनी-तिगुनी कीमत पर मिल रहा है प्राइवेट अस्पतालों ने इस इंजेक्शन की मार्केट में शार्टिज कर दी है।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भाजपा के स्थापना दिवस के दिन छपास की प्यास तो नहीं बढ़ गई जो आप गांधी जी की मूर्ति के नीचे बैठकर नाटक नौटंकी शुरू कर दी है। जनता को मौत के मुँह में धकेलकर गांधी जी की शरण में बैठकर कोरोना के खिलाफ सत्याग्रह की नौटंकी कर रहे है। क्या इसमें आपकी छपास की प्यास नहीं दिखती।  उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से शिवराज जी सत्ता में है लेकिन फिर भी राज्य में कोरोना की यह भयावह स्थिति उनकी गंभीरता को दर्शाती है। शिवराज जी कोरोना के नाम पर नाइट कर्फ्यू लगाते है लेकिन यह नियम शराब दुकानों पर लागू नहीं होता। यही कारण है कि लोग सिर्फ कोरोना से ही नहीं मर रहे बल्कि जहरीली शराब पीकर भी मर रहे है । आप माफिया के खिलाफ अभियान चलाने की बात करते है आपने कहा गाढ़ दिया माफिया को जरा शिवराज जी इसका जबाब दीजिए। आपने कोरोना को आपदा में अवसर माना है इसलिए प्रदेश में कोरोना के नाम पर लूट मची है और यह भयावह स्थिति प्रदेश में बनी है। इस दौरान जीतू पटवारी ने शराब की दुकानों को लेकर कविता भी सुनाई। उन्होंने राज्य की शिवराज सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में कोरोना का इलाज करने वाले सभी प्राइवेट अस्पतालों और मेडिकल कालेजों को अधिग्रहण कर जनता को समुचित इलाज मुहैया करवाए ताकि लोगों की जान बच सके।




MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget