प्रथम आगमन पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का करें भव्य स्वागत - राज तिवारी



अनूपपुर


अनूपपुर। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ राज तिवारी ने जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सभी विंग के पदाधिकारियों से अपील की है कि कल दिनांक 6 अप्रैल को समय 10:00 नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को प्रथम आगमन अमलाई बापू चौक पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा तत्पश्चात अनूपपुर मुख्यालय के लिए रवाना होंगे आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

बलात्कार का  फरार आरोपी सनमत सिंह पर 5 हजार का ईनाम  घोषित



शहडोल 


पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त  जानकारी के अनुसार  आरोपी सनमत सिंह गोंड उर्फ बगहना पिता सदानंद सिंह गोंड उम्र 60 साल निवासी कौआसरई थाना जयसिंहनगर के विरूद्व थाना जयसिंहनगर में  अपराध क्रं0 348/17 धारा 363, 366, 376 (2) (एन) ताहि0 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीबद्व कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया गया किन्तु गिरफ्तारी नही हो सकी है। 

      जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेष कुमार गोस्वामी ने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए  पुलिस रेग्यूलेषन के पैरा क्रमाक-80 बी (1) मे निहित शक्तियो का प्रयोग करते हुए जो कोई फरार आरोपी को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार कर आएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा सहयोग करेगा उसे 5 हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा, जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके तथा सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक शहडोल का मान्य होगा।

गेंहू की खड़ी फसल पर लगी आग लगभग 8 एकड़ गेहूं जलकर हुआ राख



अनूपपुर/पुष्पराजगढ़


पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले खमरौध सर्किल के पटवारी हल्का फायदा ग्राम पंचायत फायदा के रहने वाले दो भाई जलीम खान और हकीम खान की गेंहू की खडी फसल पर 4 अप्रेल की दोपहर 2 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से आग लग लग गई जिससे 7-8 एकड़ में खड़ी गेंहू की फसल पूरी तरह जल कर राख हो गई, पीड़ित किसानों ने बताया कि जैसे ही खेत मे आग लगने की जानकारी लगी देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे खेत को अपने कब्जे में ले लिया ग्रामीण सहित पीड़ित किसान का पूरा परिवार आग बुझाने की कोशिशों में लगा रहा लेकिन आग ने पूरी फसल ही जला डाली इतना ही नही खेत मे सिंचाई के लिए स्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिक के पाईप, बिजली खींचने के लिए प्रयुक्त होने वाला वायर, मोटर पम्प, इमरती लकड़ी सहित मकान का कुछ हिस्सा आग ने जला डाला, जैसे तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया है, साथ ही किसान ने बताया कि इसबार गेंहू की फसल अन्य वर्षों से ज्यादा अच्छी रही, आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात बना हुआ है। जैसे ही फसल में आग लग जाने की जानकारी खमरौध सर्किल के नायब तहसीलदार आदित्य दुवेदी को लगी तत्काल फरहदा हल्का पटवारी राघवेंद्र शुक्ला व कच्छरा टोला हल्का पटवारी विमलेश्वर मराबी के साथ घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे, राजस्व अमले द्वारा पंचनामा आदि की कार्यवाही करते हुए पीड़ित किसान को विस्वास दिलाया गया कि सरकार द्वारा ऐसी विषम परिस्थिति में दी जाने वाली मदद आप तक पहुंचाई जाएगी। थाना छेत्र करन पठार के थाना प्रभारी सोने सिंह परस्ते आग लगने के समय गस्ती पर रहे, उन्हें ग्रामीणों द्वारा आग लगने की जानकारी दी गई तब वे घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर थे वे तत्काल मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए और आग को बढ़ने से रोका जा सका।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget