सांसद और उनके पति हुए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आये लोग जांच करवाएं


 

*शहडोल*


जिले की सांसद हिमाद्रि सिंह और उनके पति नरेंद्र मरावी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है , हिमाद्री सिंह ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज से पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया की उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है और चिकित्सको के परामर्श से सभी लोग जो उनके संपर्क में आये हो वो अपना जाँच करवाए , सभी से मास्क पहनने की व् 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया।

 *मोटरसाइकिल की सीट में छुपा कर ला रहे थे गांजा 4 बाइक जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, अमलाई पुलिस की कार्यवाही*


शहडोल


जिले में लगातार पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर गांजा तस्करों एवम सूदखोरों पर बड़ी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर अमलाई पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। गांजा तस्कर मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी कर रहे थे जिसे अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपनी बाइक के सीट के नीचे गांजा छुपाकर रखा था जिसकी खबर अमलाई पुलिस को लग गई पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोका जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया एवं कुछ बाइक सवार आरोपी पुलिस देखकर मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार चार मोटरसाइकिल में आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर अमलाई थाना क्षेत्र के उसलापुर आ रहे थे जिसकी खबर पुलिस को लगी और पुलिस ने इंदिरा बस्ती रेलवे ट्रैक में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल जप्त की है। बाइक की सीट के नीचे गांजा छुपाकर आरोपी ला रहे थे सीट के नीचे से पुलिस ने चारों वाहनों से 30 किलो गांजा जप्त कर कमलेश सिंह उर्फ भोला निवासी उसलापुर वार्ड नंबर 10 को गिरफ्तार कर लिया है।एवं अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इस कार्यवाही में अमलाई थाना प्रभारी विकास सिंह एवं उनके स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

अज्ञात कारण से जिला चिकित्सालय में युवक की मौत, एक को सर्प ने काटा


अनूपपुर


अज्ञात कारण से युवक की मौत जिला चिकित्सालय अनूपपुर मे सोमवार की दोपहर 23 साल के राहुल पिता परसूराम दुबे निवासी ग्राम धनगवा (जैतहरी) की मौत होने की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा,पीएम की कायवाही कर जांच शुरू कर शव को परिजन को सौप दी।


रास्ते मे जहरीला साप काटने पर युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया हैं अनूपपुर ज़िले के  पाली गांव के निवासी भीमसेन पिता राम गुलाम सिंह 32 साल पाली गाव मे 05 अप्रैल की रात पैदल घर जाते समय जहरीले साप के पैर से दब जाने पर काटने पर भर्ती किया गया जिसे उपचार दौरान स्वस्थ्य हेने पर छुट्टी की गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget