वाहन से टकराने की दो अलग अलग घटना मे दो वद्धो की मौत


अनूपपुर


कोतवाली अनूपपुर जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर अनूपपुर-अमरकंटक मेन रोड के बीच जमुडी तिराहा मे 4 अप्रैल की रात सात बजे अपने खेत से सायकल से घर जा रहे 65 साल के गम्भू पिता स्व. रामफल सिंह गोड पर तिराहा मे राजेन्दगाम की ओर से आ कर खडे मेटाडोर MP 18GA 1073  के चालक ने अचानक गाडी को बैक करने से चपेट मे आने से सिर, हाथ, पैर एवं शरीर के अन्दरूनी चोट लगने पर घायल होने पर जिला कि चिकित्सालय शहडोल से बिलासपुर ले जाते समय जमुडी घर पहुच कर व्यवस्था करते समय 05 अप्रैल की शाम को मौत हो गई, वही 05 अप्रैल  की दोपहर तहसील आफिस अनूपपुर के पास पैदल रोड पार करते बैजनाथ पिता मतइया वमन पर मैजिक टैक्सी के ठोकर मारने पर घायल स्थिति मे उपचार दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर की सुबह मौत होने की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा,पीएम की कायवाही की।

 नव नियुक्त कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष का प्रथम जिला आगमन पर भव्य स्वागत



अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के प्रथम जिला आगमन पर अनूपपुर जिले की सीमा अमलाई पर किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष डॉक्टर राज तिवारी एवं शोभाराम पटेल पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अभूतपूर्व स्वागत किया गया जिला अध्यक्ष के आगमन जैसे ही  अमलाई में हुआ  वैसे ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं  से उनका  स्वागत किया कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद कमलनाथ जिंदाबाद, के नारों से कोयलांचल गुंजायमान हो गया  इस दौरान मंडलम कांग्रेस बरगवां अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष देवहरा अरुण कांत तिवारी मयंक सिंह सेंगर  ,प्रवीण सिंह, विद्याधर मिश्रा, रवि शंकर तिवारी, उमेश पंडित, कमला यादव, विक्रम राठौर, विजय सिंह, जय राम, आबिद खान  प्रभुनाथ राय, अनिरुद्ध महापात्र, प्रवीण सिंह, दिल्लू पाठक, राम आशीष पटेल, धीरेंद्र पांडे, रामस्वरूप सोनी, मनीष चौहान, आकाश पासी, रोहित गोटिया पूर्व जनपद सदस्य,  मोंटी, मोहम्मद फिरोज, गोपाल गौतम, मोहम्मद शाहिद, चंदन राय, रफीक खान, राजेश यादव, शबनम खान, सुधारानी सिंह, क्षमा सिंह, रंजीता चौहान, सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

 *10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को मिली राहत, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान*



*10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 अप्रैल को जिला कलेक्टरों की बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे*

*भोपाल*


मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। जहा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए प्री बोर्ड परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। इस मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्री बोर्ड की परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने की तैयारियां की जा रही है।

बता दें कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल 2021 को आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने प्री बोर्ड परीक्षा नहीं कराए जाने की बात कही है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बयान के बाद संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले में स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आदेश जारी किए जा सकते हैं।

इससे पहले 12 अप्रैल से होने वाली प्री बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। वही परीक्षा केंद्र बढ़ाने की बात की जा रही थी। ताकि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया जा सके। वही लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए प्री बोर्ड की परीक्षा आयोजित कराना संभव नहीं लग रहा है। जिसके बाद 10वीं और 12वीं के अब सीधे वार्षिक परीक्षा में भाग लेंगे। वही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 अप्रैल को जिला कलेक्टरों की बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे।

बता दें कि इससे पहले दसवी और बारवी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षार्थियों को शारीरिक दूरी पालन करने के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही 500 मीटर के दायरे में अनुपूरक परीक्षा केंद्र भी बनाए जा सकते हैं। वही परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को सैनिटाइज किया जाना अनिवार्य होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget