रेत माफिया पर कार्यवाही की गिरी गाज, चालक सहित अजय चतुर्वेदी पर मामला दर्ज 



अवैध रेत खदान पसान में  रेत चोरी करते वक्त चालक की हुई थी पूर्व मौत, मर्ग कायमी के बाद विवेचना में संगीन धाराओं के तहत चालक एवं मोटर मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज, भालूमाडा़ प्रभारी की कार्यवाही से रेत माफियाओं में दहशत का माहौल..!

अनूपपुर/भालूमाड़ा


इन दिनों जिले भर में रेत का अवैध कारोबार जमकर फलफूल रहा है,रेत माफियाओं का बोल बाला देखते बनता है।के जी डेवलपर्स कंपनी एवम कंपनी में नियुक्त बंदूकधारी गुर्गों की सह पर जिले के कोयलांचल क्षेत्र में अवैध रेत खदाने संचालित की गई है।ज्यादातर खदानों में प्रशासन की मिलीभगत से रेत ठेकेदार के गुर्गे रात दिन अवैध रेत खदानों पर बैठकर गुंडा टैक्स के रूप में एंट्री वसूली का कार्य किया जा रहा है।कही न कही रेत की ठेका कंपनी एवम रेत माफियाओं को खादीधारी नेताओ का भी संरक्षण प्राप्त है,जिससे निडर होकर जगह जगह अवैध रेत खदाने चल रही है।एंट्री पर चलने वाली रेत खदानों पर बड़ी दुर्घटना घटित बीते दिनों हुई और ट्रैक्टर चालक की पसान अवैध रेत खदान पर मौत हो गई तो वही सीतापुर रेत खदान में भी चालक की मौत हो गई थी।बड़ी दुर्घटना होने के बाद भी प्रशासन के कानो में जू तक नहीं रेंगी लेकिन भालूमाड़ा थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला के कथित प्रयसो से अवैध रेत उत्खनन परिवहन पर कुछ हद तक अंकुश लगाने में कामयाब दिख रहे हैं।भालूमाड़ा थाने का प्रभार हरिशंकर शुक्ला को मिलते ही रेत माफियाओं व अवैध कारोबारियों पर हड़कंप मचा हुआ है और थाना प्रभारी भालूमाड़ा द्वारा लगातार छापेमार कार्यवाही कर दबिश दी जा रही है जिसके फलस्वरूप अवैध कारोबार क्षेत्र में ठप्प पड़ा है।

*पूर्व में अवैध रेत खदान पसान में हुई घटना में चालक की मौत*

भालूमाड़ा पसान अवैध रेत खदान में 16 फरवरी 2021 को 11:30 बजे दिन में ट्रैक्टर चालक भागीरथी की रेत चोरी कर परिवहन करते समय लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर वाहन चालू कर झटके से आगे बढ़ाया तो ट्रैक्टर ट्राली के बीच में लगी हीच टूट गई जिससे ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और इंजन में दबने से चालक भागीरथी की अवैध रेत खदान पसान में ही मौके पर मौत हो गई।चोरी में लगे उक्त वाहन के चालक भागीरथी गोंड का लाइसेंस और ट्रैक्टर वाहन का बीमा मौके पर दस्तावेज नहीं मिले।पुलिस को उक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जा कर मुयाना निरीक्षण कर मर्ग क्र.0/2021 धारा 174 जा. फौ. कायमी कर मामले की विवेचना व जांच शुरू की गई।

*रेत माफियाओं पर मामला हुआ दर्ज*

भालूमाड़ा थाना द्वारा 16 फरवरी 2021 को हुई घटना पर दर्ज मर्ग की जांच निष्पक्ष पूर्वक करते हुए 04 अप्रैल 2021 को साक्षो और गवाहों के बयान के आधार पर ट्रैक्टर वाहन क्र.MP 65 AA 2763 के वाहन मालिक अजय चतुर्वेदी द्वारा उक्त घटना के दिन चालक भागीरथी गोंड से केवई नदी पसान अवैध रेत खदान से रेत चोरी करने के लिए भेजा था,लापरवाह पूर्वक अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर वाहन से दुर्घटना घटित हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।विवेचना/जांच के दौरान भालूमाड़ा पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर वाहन मालिक अजय चतुर्वेदी एवम मृतक चालक भागीरथी के खिलाफ अपराध क्र.012/2021 धारा 379,414,304-A,34,मोटरयान अधि.1988 की धारा 5,180,146 एवम 196 के तहत दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है


*इनका कहना है*

रेत चोरी में लिप्त चालक और मोटरमालिक अजय चतुर्वेदी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है,जांच के दौरान रेत चोरी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्य मिलने पर उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।

*हरिशंकर शुक्ला थाना प्रभारी, भालूमाड़ा*

कोरोना की रफ्तार बढ़ी जिले में आज की 51 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि



अनूपपुर

पूरे देश मे कोरोना मरीजो की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है कोरोना का असर मध्यप्रदेश में भी लगातार बढ़ रहा है  स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 51 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2321 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 135 है। सोमवार को 35 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2170 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं


कोरोना टीकाकरण के लिए भाजपा ने रथ के माध्यम से जनता को किया जागरूक


अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी  के द्वारा कोरोना संक्रमण के  टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम के  मार्गदर्शन में  जिले के  समस्त नगरीय क्षेत्र के मंडलों में  रथ के माध्यम से  प्रचार प्रसार अभियान  शुरू किया गया है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा कोतमा बिजुरी  राजनगर डोला डूमर कछार  बनगवां पसान अनूपपुर चचाई पुष्पराजगढ़ अमरकंटक क्षेत्र में  45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को  टीकाकरण  कराने की अपील  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा  की गई  वही अफवाहों से सावधान रहें, साथ ही दो गज की दूरी के साथ मास्क का प्रयोग अवश्य करें। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि जब जब संकट की घड़ी समाज में सामने आई है तो भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले समाज के बीच काम करने के साथ लोगों की मदद के लिए आगे आकर सेवा भाव के साथ कार्य किया है और आगे भी संगठन जनहित मैं काम करता रहेगा श्री गौतम ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल में जागरूकता फैलाने के साथ ही कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को प्रेरित किए जाने का कार्य शुरू किया गया है जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर वैक्सीन का उपयोग करें और बढ़ते संक्रमण के प्रकोप से अपने आप को बचा सके जितने कम समय में जितने अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी उतने ही तेज गति से फैल रहे संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल होगी प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जनता से अपील किया है कि सभी लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण का लाभ उठाएं क्षेत्र में जन जागरूकता लाने के लिए बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार हर नागरिक की चिंता करते हुए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोनावायरस की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है भाजपा सरकार एक-एक व्यक्ति की चिंता कर रही है आम जनता से उन्होंने अपील किया है कि शासन द्वारा तय किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी लोग कोरोनावायरस की वैक्सीन अवश्य रूप से लगवाए और अफवाहों पर ध्यान ना दें इस वैक्सीन से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget