कोरोना की रफ्तार बढ़ी जिले में आज की 51 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि



अनूपपुर

पूरे देश मे कोरोना मरीजो की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है कोरोना का असर मध्यप्रदेश में भी लगातार बढ़ रहा है  स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 51 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2321 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 135 है। सोमवार को 35 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2170 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं


कोरोना टीकाकरण के लिए भाजपा ने रथ के माध्यम से जनता को किया जागरूक


अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी  के द्वारा कोरोना संक्रमण के  टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम के  मार्गदर्शन में  जिले के  समस्त नगरीय क्षेत्र के मंडलों में  रथ के माध्यम से  प्रचार प्रसार अभियान  शुरू किया गया है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा कोतमा बिजुरी  राजनगर डोला डूमर कछार  बनगवां पसान अनूपपुर चचाई पुष्पराजगढ़ अमरकंटक क्षेत्र में  45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को  टीकाकरण  कराने की अपील  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा  की गई  वही अफवाहों से सावधान रहें, साथ ही दो गज की दूरी के साथ मास्क का प्रयोग अवश्य करें। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि जब जब संकट की घड़ी समाज में सामने आई है तो भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले समाज के बीच काम करने के साथ लोगों की मदद के लिए आगे आकर सेवा भाव के साथ कार्य किया है और आगे भी संगठन जनहित मैं काम करता रहेगा श्री गौतम ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल में जागरूकता फैलाने के साथ ही कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को प्रेरित किए जाने का कार्य शुरू किया गया है जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर वैक्सीन का उपयोग करें और बढ़ते संक्रमण के प्रकोप से अपने आप को बचा सके जितने कम समय में जितने अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी उतने ही तेज गति से फैल रहे संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल होगी प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जनता से अपील किया है कि सभी लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण का लाभ उठाएं क्षेत्र में जन जागरूकता लाने के लिए बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार हर नागरिक की चिंता करते हुए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोनावायरस की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है भाजपा सरकार एक-एक व्यक्ति की चिंता कर रही है आम जनता से उन्होंने अपील किया है कि शासन द्वारा तय किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी लोग कोरोनावायरस की वैक्सीन अवश्य रूप से लगवाए और अफवाहों पर ध्यान ना दें इस वैक्सीन से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है।


दिनदहाड़े सब्जी मंडी में हुई चाकू बाजी 2 युवक घायल 1 की हालत खराब


अनूपपुर


इस वक्त अनूपपुर जिला मुख्यालय से बड़ी खबर आ रही है शहर के बीचों बीच प्रमुख सब्जी मण्डी में दो पक्षों में हुए आपसी विवाद के बाद राहुल रजक नामक युवक के द्वारा मो. अफसर के पुत्र रिंक्कू अंसारी और विशेष पाण्डेय के पुत्र सोनू पाण्डेय निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर को चाकुओं से गोद दिया और मौके से फरार हो गया, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर मुर्छित पड़े दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है, यह भी बताया कि सोनू पाण्डेय की हालत खराब होने के कारण उसे शहडोल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच कर रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget