*मध्यप्रदेश में 118 साल की बुजुर्ग महिला ने लगवाई कोरोना वैक्‍सीन*

सागर

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहने वाली 118 वर्षीय महिला तुलसीबाई को कोरोना वैक्‍सीन लगाई गई है। वह संभवत: कोरोना वैक्‍सीन लगवाने वाली देश की सबसे उम्रदराज महिला हैं. अभी कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली महिला के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं।

पुत्र ने की माँ की हत्या, पिता ने करन पठार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, मामला इटोर ग्राम का



अनूपपुर/करन पठार


66 वर्षीय बुजुर्ग सुखदास बैगा ने थाना करण पठार आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह इटौर ग्राम के स्कूल टोला का रहने वाला है 4 अप्रैल को थाना करण पठार आकर बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है उसके एक लड़का और चार लड़की है चारों लड़कीयों की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती है उसके पुत्र चेतराम बैगा की शादी नहीं हुई है, वह बस में खलासी का कार्य करता है, 3 अप्रैल को ग्राम घोघरी का साप्ताहिक बाजार होने की वजह से सुखदास बैगा पल्लेदारी का कार्य करने के लिए अपने घर से से 11:00 बजे चला गया और रात करीब 8:00 बजे घर वापस आया तो उसका लड़का चेतराम बैगा सुखदास बैगा से मारपीट करने लगा सुखदास बैगा डर कर अपने घर के बगल में लगी बाड़ी में छिप गया उसी समय लड़के चेतराम बैगा ने सुखदास बैगा की पत्नी व अपनी मां माही बाई के साथ मारपीट करने लगा कुछ देर मारपीट के बाद लड़का चला गया तब सुखदास बेगा की छोटी लड़की जो उस समय उसी के घर में रह रही थी वो रोते हुए अपने पिता सुखदास बैगा के पास आकर बताई की भाई चेतराम बेगा के मारने की वजह से मेरी मां की मृत्यु हो गई है सुखदास बैगा ने आगे बताया कि पुत्र चेतराम अक्शर शराब का सेवन करता था और मार पीट करना उसकी दिन चर्या में शामिल रहा साथ ही आगे बताते हुए बताया कि 3 अप्रैल की रात उसकी पत्नी का शव घर के ही एक कमरे में रखा रहा, साधन नहीं होने की वजह से वह थाना करण पठार तक नहीं आ सका आज 4 अप्रैल को 11:00 बजे वह रिपोर्ट करने आया है और उसके पुत्र चेतराम बेगा ने ही अपनी मां की हत्या मार पीट कर की है शिकायत पर थाना पुलिस करण पठार ने अपराध क्रमांक 66 ताजीरात हिन्द की धारा 302 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है तो वहीं शव का पीएम पंचनामा आदि करा अंतिम क्रिया कर्म के लिए शव सुखदास बैगा को सौंप दिया गया है।


पढ़े पूरी खबर विद्यालय के सामने महिला की जलती हुई बॉडी मिलने से मचा हड़कंप 


*पुलिस और पब्लिक द्वारा बुझाया गया आग फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाने में मिली सफलता*

अनूपपुर/अमरकंटक


अनूपपुर जिले के अमरकण्टक थाना से 100 मीटर की दूरी में हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने जलती हुई महिला का शव मिला।जब अमरकण्टक में सुबह लोग टहलने निकले तब महिला के शव में आग लगी हुई थी और कमर के नीचे पूरी तरह से आग में झुलस चुकी थी।जिसके बाद  अमरकण्टक निवासी एडवोकेट पीके दास ने थाने में खबर दी , थाने के कांस्टेबल भगवान दास को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुच कर शव में लगी आग को पानी डाल कर बुझाया गया है जिसके बाद में नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बुलाकर आस पास की आग बुझाई गई।महिला का अभी तक पहचान नही हो पाया है । यह घटना लगभग सुबह 4 से 5 के बीच की बताई जा रही है । महिला के कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह आग में झुलस कर राख हो चुका है ।घटना स्थल थाने से 100 मीटर की दूरी पर है।


*डॉक्टर कि रिपोर्ट के बाद होगी आगे कि कार्यवाही*

अमरकंटक पुलिस के एसआई द्वारा बताया गया कि सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने हेतु प्रयास किया गया और संबंधित परिस्थिति को संभाला गया अब आगे की कार्यवाही डॉक्टर के रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगी कि कारण क्या है।

*एडवोकेट पी.के.दास की बुद्धिमानी*

एडवोकेट पीके दास ने मौके पर ही जब घटना को देखा तो पुलिस को इंफॉर्मेशन देते हुए आग पर काबू पाने हेतु प्रयास में जुट गए और पुलिस विभाग के टीम भगवानदास राठौर के साथ महिला के शव को तत्काल पानी डालकर बुझाते हुए दोनों ही काम  एक पुलिस को तत्काल सूचना देना और दूसरा पानी की व्यवस्था कर आग को बुझाने का प्रयास कर बुद्धिमानी का कार्य किया।

*नहीं हो पाई है महिला कि पहचान*

पुलिस को घटना कि सूचना प्राप्त होते ही तत्काल जांच में जुट गई है परंतु अभी तक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई है साथ ही आम लोगों से पूछ जांच करने पर भी अभी तक किसी तरह से सुराग नहीं मिल पाया है।

*आग लगने से लोगों में दहसत का माहौल*

अज्ञात कारणों से आग लगने और महिला की पहचान ना हो पाने के कारण आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है दूसरी तरफ स्कूल के सामने यह घटना होने के बाद लोगों में यह दहशत बन चुका है कि ऐसी घटना कहीं उनके बच्चे या किसी विद्यार्थी के साथ ना हो।


*इनका कहना है*

पुलिस जांच में जुट चुकी है जैसे ही कोई बात सामने आती है आपको बताया  जाएगा और अभी डॉक्टर कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कि कार्यवाही हो पाएगी महिला कि कोई पहचान नहीं हो पाई है ना ही कारण पता चला है।

अमरकंटक पुलिस

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget