पढ़े पूरी खबर विद्यालय के सामने महिला की जलती हुई बॉडी मिलने से मचा हड़कंप 


*पुलिस और पब्लिक द्वारा बुझाया गया आग फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाने में मिली सफलता*

अनूपपुर/अमरकंटक


अनूपपुर जिले के अमरकण्टक थाना से 100 मीटर की दूरी में हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने जलती हुई महिला का शव मिला।जब अमरकण्टक में सुबह लोग टहलने निकले तब महिला के शव में आग लगी हुई थी और कमर के नीचे पूरी तरह से आग में झुलस चुकी थी।जिसके बाद  अमरकण्टक निवासी एडवोकेट पीके दास ने थाने में खबर दी , थाने के कांस्टेबल भगवान दास को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुच कर शव में लगी आग को पानी डाल कर बुझाया गया है जिसके बाद में नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बुलाकर आस पास की आग बुझाई गई।महिला का अभी तक पहचान नही हो पाया है । यह घटना लगभग सुबह 4 से 5 के बीच की बताई जा रही है । महिला के कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह आग में झुलस कर राख हो चुका है ।घटना स्थल थाने से 100 मीटर की दूरी पर है।


*डॉक्टर कि रिपोर्ट के बाद होगी आगे कि कार्यवाही*

अमरकंटक पुलिस के एसआई द्वारा बताया गया कि सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने हेतु प्रयास किया गया और संबंधित परिस्थिति को संभाला गया अब आगे की कार्यवाही डॉक्टर के रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगी कि कारण क्या है।

*एडवोकेट पी.के.दास की बुद्धिमानी*

एडवोकेट पीके दास ने मौके पर ही जब घटना को देखा तो पुलिस को इंफॉर्मेशन देते हुए आग पर काबू पाने हेतु प्रयास में जुट गए और पुलिस विभाग के टीम भगवानदास राठौर के साथ महिला के शव को तत्काल पानी डालकर बुझाते हुए दोनों ही काम  एक पुलिस को तत्काल सूचना देना और दूसरा पानी की व्यवस्था कर आग को बुझाने का प्रयास कर बुद्धिमानी का कार्य किया।

*नहीं हो पाई है महिला कि पहचान*

पुलिस को घटना कि सूचना प्राप्त होते ही तत्काल जांच में जुट गई है परंतु अभी तक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई है साथ ही आम लोगों से पूछ जांच करने पर भी अभी तक किसी तरह से सुराग नहीं मिल पाया है।

*आग लगने से लोगों में दहसत का माहौल*

अज्ञात कारणों से आग लगने और महिला की पहचान ना हो पाने के कारण आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है दूसरी तरफ स्कूल के सामने यह घटना होने के बाद लोगों में यह दहशत बन चुका है कि ऐसी घटना कहीं उनके बच्चे या किसी विद्यार्थी के साथ ना हो।


*इनका कहना है*

पुलिस जांच में जुट चुकी है जैसे ही कोई बात सामने आती है आपको बताया  जाएगा और अभी डॉक्टर कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कि कार्यवाही हो पाएगी महिला कि कोई पहचान नहीं हो पाई है ना ही कारण पता चला है।

अमरकंटक पुलिस

विद्यालय के सामने महिला की जलती हुई लाश से क्षेत्र फैली सनसनी


*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक के मुख्यद्वार के सामने जलता रहा महिला का शव*

अनूपपुर/अमरकंटक 


जिले  से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है अमरकंटक पुलिस को दर्दनाक घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने जानकारी दी है मृतक महिला कौन है इसकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है ।महिला की मौत कैसे हुई ,आग किसने लगाई अभी अज्ञात है। जहाँ सड़क पर महिला जिंदा जली अमरकंटक थाने से 100 कदम की दूरी है अनूपपुर जिले के अमरकण्टक थाना के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने जलती हुई महिला का शव मिला । जब अमरकण्टक में सुबह लोग टहलने निकले तब महिला के शव में आग लगी हुई थी और कमर के नीचे पूरी तरह से आग में झुलस चुकी थी । जिसके बाद  अमरकण्टक निवासी  एडवोकेट पीके दास ने थाने में खबर दी , थाने के  कांस्टेबल भगवान दास को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुच कर शव में लगी आग को पानी डाल कर बुझाया गया है जिसके  बाद में नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बुलाकर आस पास की आग बुझाई गई । महिला का अभी तक पहचान नही हो पाई है । यह घटना लगभग सुबह 4 से 5 के बीच की बताई जा रही है । महिला कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह आग में  झुलस कर राख  राख हो चुका है ।घटना स्थल थाने से 100 मीटर की दूरी पर है पुलिस जांच करके महिला का पता लगा रही है मगर खबर लिखने तक कुछ पता नही चल पाया है।


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष श्रीवास्तव हिंदुस्तान प्रीमियर लीग HPL T20  मध्यप्रदेश के स्टेट चेयरमैन बने



 हिंदुस्तान प्रीमियर लीग HPL T20 के नेशनल चेयरमैन कुमार समिताभ जी ने  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं इंटक के प्रदेश महामंत्री- मनीष श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश का स्टेट चेयरमैन* नियुक्त किया है।

मनीष श्रीवास्तव कांग्रेस पार्टी के साथ साथ विगत 33 वर्षों से राजनीति में हैं तथा विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक,शैक्षणिक, मानव अधिकार, स्पोर्ट्स, एडवोकेट ऑर्गनाइजेशन, 

स्काउट गाइड व अन्य संगठनों में प्रदेश के विभिन्न प्रमुख पदों पर हैं।

*मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,उनकी यह नियुक्ति विगत वर्ष ही हो गयी थी पर देश में कोरोना महामारी के वीभत्सव फैलाव को देखते हुए एक वर्ष HPL की सभी गतिविधियों को रोक दिया गया था। पर अब 10 अप्रेल 2021 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में राष्ट्रीय* *अधिवेशन हो रहा है,जिसमें केंद्र और राज्यों की सरकारों के मंत्रीगण,*

*अधिकारी गण, खेल,फ़िल्म और बिजनेस जगत की महत्त्वपूर्ण हस्तियां शामिल होगी।*

उन्होंने बताया कि,भोपाल में अतिशीघ्र प्रदेश का मुख्यालय प्रारम्भ होगा तथा जल्द ही मध्यप्रदेश में क्रिकेट की स्टेट एकेडमी और सभी संभाग व जिलों में भी एकेडमी प्रारम्भ होगी साथ ही संभागीय और प्रदेश स्तर पर उपयोगी स्टेडियम में मैचों के आयोजन पूरे वर्ष HPL करेगा।

                 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget