जंगली हिंसक जानवर ने किया गाय का शिकार



अनूपपुर/कोतमा


जिले के कोतमा वन रेंज के दैखल बीट के छिनमिनाटोला के राजस्व इलाके मे हसदास पिता बेसाहन महरा निवासी वार्ड नम्बर 12 जोरातलवा की एक कलोर गाय का विगत रात्रि जंगली जानवर द्वारा हमला कर मारने बाद मास को खा जाने की सूचना पर दिलीप कुमार मोगरे परिक्षेत्र सहायक लतार, शकंरदीन द्विवेदी वन रछक बीट दैखल, शशिधर अग्रवाल वन्यजीव संरछक अनूपपुर तीरथ पुरी, दैखल,पशु चिकित्सक, ने मौके को दख कर कार्यवाही की गाव वालो ने बताया कि दैखल ओपन काष्ट के जंगल मे विगत 10-15 दिनो से एक जंगली जानवर जो चित्तीदार है घूमता है जो अक्सर दैखल से जोरातलवा मुख्य माग मे राहगीरो को विचरण करते दिखता है।वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर  मामले को जांच में ले लिया है।

 रविवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 47 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि


रविवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज

अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2270

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 119

अनूपपुर 04 अप्रैल 2021/ 


स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 47 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।       

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2270 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 119 है। रविवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2135 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।


कोरोना को लेकर CM शिवराज ने लिया यह फैसला, इन राज्यों से लगी MP की सीमाएं सील


*भोपाल(मध्यप्रदेश)*

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला लिया है,कि मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगी राज्य की सीमा को सील कर दिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है. हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लोगों को करोना के खतरे से आगाह किया और कहा कि प्रिय प्रदेशवासियों, देश और दुनिया में एक बार फिर कोविड-19 का संक्रमण विकराल धारण कर रहा है. आज हमारे प्रदेश में इसके करीब 3,000 मामले आए हैं. स्थिति काबू से बाहर हो जाए, यह हमें नहीं होने देना है. एकजुट होकर सरकार का सहयोग करें, मास्क लगाएं और सभी गाइडलाइंस का पालन करें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget