रविवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 47 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि


रविवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज

अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2270

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 119

अनूपपुर 04 अप्रैल 2021/ 


स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 47 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।       

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2270 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 119 है। रविवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2135 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।


कोरोना को लेकर CM शिवराज ने लिया यह फैसला, इन राज्यों से लगी MP की सीमाएं सील


*भोपाल(मध्यप्रदेश)*

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला लिया है,कि मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगी राज्य की सीमा को सील कर दिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है. हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लोगों को करोना के खतरे से आगाह किया और कहा कि प्रिय प्रदेशवासियों, देश और दुनिया में एक बार फिर कोविड-19 का संक्रमण विकराल धारण कर रहा है. आज हमारे प्रदेश में इसके करीब 3,000 मामले आए हैं. स्थिति काबू से बाहर हो जाए, यह हमें नहीं होने देना है. एकजुट होकर सरकार का सहयोग करें, मास्क लगाएं और सभी गाइडलाइंस का पालन करें।

उर्जा मंत्री श्रमिक समस्याओं के निराकरण हेतु पावर जनरेटिंग कंपनी को लिखा पत्र 


अनूपपुर 

मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड अंतर्गत अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई जो हमेशा चाहे भ्रष्टाचार, चाहे ऊर्जा उत्पादन, चाहे 70 साल के श्रमिक को प्रलोभन देकर कार्य कराने तथा अन्य अमानवीय कार्य मैं सुर्खियां बटोर चुके संयंत्र में यह सब घटनाएं बंद नहीं हो रही है। चचाई पावर प्लांट में कार्य कर रही श्रमिक संगठन भारतीय ठेका मजदूर संगठन शाखा चचाई शहडोल संभाग के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा संयंत्र में व्याप्त समस्याओं को माननीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर के पास ज्ञापन के माध्यम से रखा जिसमें ऊर्जा विभाग के पत्र क्रमांक/2574/मंत्री/ऊर्जा/2021/दिनांक 23/3 /2021 ज्ञापन में उल्लेखित बिंदुओं के परीक्षणों उपरांत नियमानुसार निराकरण कर अवगत कराने हेतु प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड जबलपुर को लिखा है ठेका मजदूर संघ के द्वारा समस्याओं को उठाना काबिले तारीफ है लेकिन मध्य प्रदेश बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के सेवानिवृत्त पूर्व पदाधिकारी जो जिनके सेवा के दौरान ठेकेदार और प्रबंधन से सांठगांठ समझौता कराने में माहिर थे के द्वारा सीएचपी सहित अन्य स्थानों पर दूसरों के नाम से ठेका लेना एवं मजदूरों का शोषण करने कराने की घटना ने समस्त श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के मुंह पर कालिख पोतने जैसा है। इतना ही नहीं chp210 मेगा वाट मैं संचालित लोको ऑपरेटर जो लगभग दो दशक पहले सेवानिवृत्त हो चुका था जो कार्य के दौरान कार्यस्थल पर दवाइयां अन्य चिकित्सक सुविधाएं वाहन नहीं होने के कारण स्वर्गवास हो गया जिस मामले को प्रबंधन ने मृतक के परिजन एवं अन्य से सांठगांठ कर मामले को रफा-दफा कर दिया जिस संबंध में एक स्थानीय समाजसेवी ने ज्ञापन भी दिया था 


जिस संबंध में क्या हो रहा है ज्ञापनदाता को आज दिवस तक अवगत नहीं कराया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा के 2020 -21 के बजट सत्र में निवास के विधायक माननीय डॉक्टर अशोक मस कोले एवं मुरैना के विधायक श्री मेवाराम जाटव जी के द्वारा विधानसभा के प्रश्न क्रमांक 4276 तथा डॉ सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश के प्रश्न क्रमांक 3136 के द्वारा विधानसभा में जोरदार तरीके से अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई जिला अनूपपुर की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाकर आतारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन का ध्यान आकृष्ट कराया था लेकिन संयंत्र में बैठे अधिकारियों के द्वारा सर्वोच्च सदन विधानसभा को गुमराह कर भ्रामक जानकारी प्रेषित किए हैं जिसका खुलासा आने वाले अंकों में किया जाएगा।शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री ने श्रमिक समस्याओं के निराकरण हेतु लिखा पत्र।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget