नगर परिषद के भर्ती घोटाले के विरोध में नगर के युवा मैदान में
विरोध प्रदर्शन हेतु महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत अनूपपुर /राजनगर :- अनूपपुर जिले की नव गठित नगर परिषद में गठन के बाद चोरी छिपे लोगो की भर्ती करने के विरोध में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए नगर के युवा साथियो द्वारा अब समस्त राजनगर के युवा एकत्र होकर महा हस्ताक्षर अभियान 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चलाया जा रहा है जिसमे की नगर परिषद में नियम विरुद्ध भर्ती की गई थी जिसकी जानकारी आम नागरिको को नही दी गयी और बाहरी लोगों की भर्ती करा दी गयी थी जो कि आज दिवस तक शिकायत करने के पश्चात जांच नही की जा सकी है जिसकी जांच होने पर बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है
पूर्व में भी हो चुका है चक्का जाम नगर परिषद बन गवा डोला व डूमर कछार में गुपचुप तरीके से भर्ती के विरोध में थाना समीप युवाओ द्वारा जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया था शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही क्यों ? नगर परिषद में भर्ती घोटाले को लेकर शासन प्रशासन की मौन स्वीकृति के यह साफ देखा जा सकता है दाल में कुछ काला नही बल्कि पूरी दाल ही काली है जिससे कि पूर्व में की गयी शिकायतें पर आज दिनांक तक शिकायतकर्ताओ को उसका जवाब शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा आज तक जवाब नही दिया गयानगर परिषद के भर्ती घोटाले के विरोध में नगर के युवा मैदान में

शनिवार को प्राप्त 254 की रिपोर्ट में से 24 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
शनिवार को 11 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2223 ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 77 अनूपपुर 03 अप्रैल 2021/ स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्राप्त 254 की रिपोर्ट में से 24 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2223 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 77 है। शनिवार को 11 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2130 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।शनिवार को प्राप्त 254 की रिपोर्ट में से 24 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

*ट्रेन की पटरी पर सर रखकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी अपनी जान*
*रोते बिलखते परिजन पहुंचे घटनास्थल पर सरपंच सहित जीआरपी पुलिस पहुंची अनूपपुर/जमुना अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी थाना भालूमाडा के अंतर्ग हरद स्टेशन में ही एक 15 वर्षीय किशोरी के मालगाड़ी के पटरी पर सर रखकर कट कर अपनी जान खत्म कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 3 अप्रैल 2021 को हरद रेलवे स्टेशन के रेलवे प्लेटफार्म के पास बरगद के पेड़ के पास रेल के पटरी पर खुशबू गोड पिता रमेश सिंह गोण उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम हरद ने आज समय करीब दिन के 11 बजे कोयले से भरी मालगाड़ी के सामने सर रखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और उसका सर धड़ से अलग हो गया मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन माता-पिता व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचकर विलाप कर रहे थे और मौके पर गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह और जीआरपीएफ पुलिस पहुंच चुकी थी और मामले की जांच विवेचना शुरू कर दी है समाचार लिखे जाने तक कारण अज्ञात है उक्त घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल का वातावरण बना हुआ है

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget