*शुक्रवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 39 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि*
अनूपपुर *शुक्रवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2198 ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 64* अनूपपुर 02 अप्रैल 2021/ स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 39 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2198 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 64 है। शुक्रवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2119 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।शुक्रवार को प्राप्त 298 की रिपोर्ट में से 39 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि शुक्रवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2198 ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 64 हैं।

45 वर्ष के सभी लोग टीकाकरण केंद्र पहुंचकर कोरोना टीका जरूर लगवाए
अनूपपुर/कोतमा 45 साल और इससे ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकें इसके लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है सरकार ने 1 अप्रैल से प्रतिदिन टीका लगवाने की रफ्तार बढ़ा दी है लेकिन आज भी लोग टीका लगवाने से डर रहे हैं जिसके लिए नगर के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका जरूर लगवा ले । नगरपालिका सीएमओ विकास चंद्र मिश्रा ने नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों से अपील किया है कि 45 साल और इससे ज्यादा उम्र के सभी लोग टी का केंद्र पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवा ले यह पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना से हमें लड़ने के लिए यह वैक्सीन बहुत ही कारगर है इसलिए इस से डरे नहीं वैक्सीन जरूर लगवाएं। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा ने नागरिकों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से कहा है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग टीका केंद्र पहुंचकर आधार कार्ड या वोटर आईडी ले जाकर रजिस्ट्रेशन करवाते हुए टीकाकरण जरूर करवाएं इससे डरे नहीं । विकास खंड चिकित्सा अधिकारी केएल दीवान ने अपील करते हुए कहा है कि 45 साल और इससे ज्यादा उम्र के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं इसके लिए उनको आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ में ले जाना है और टीका केंद्र पर उसे दिखाकर कोरोना वैक्सीन का टीका आसानी से लगवा सकते हैं यह पूरी तरह से सुरक्षित है इसलिए सभी लोग आगे आकर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं । लायनेस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती किरण गोयनका ने नगर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि 50 साल या इससे अधिक उम्र के लोग टीकाकरण केंद्र पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं इससे डरे नहीं यह पूरी तरह से सुरक्षित है जब हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे तभी हम कोरो ना की बीमारी से लड़ सकते हैं इसलिए डरे नहीं और आगे आकर कोरोना का टीका जरूर लगवाएं ।

सिरफिरे ने किया धारदार गैती से प्राणघातक हमला,घायल की हुई रास्ते मे मौत
*पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपराध किया दर्ज* *घायल अवस्था में शहडोल पहुंचने से पहले हुई मौत* अनूपपुर/भालूमाड़ा भालूमाड़ा थाना अंतर्गत नपा पसान वार्ड नं 16,हनुमान दफाई,भालूमाड़ा में सुबह लगभग 9:30 बजे अचानक हाहाकार व अफरा तफरी मच गई जब यह खबर चारो ओर फैल गई कि 26 वर्षीय युवक मकसूद अली निवासी ईंट दफाई,भालूमाड़ा पर धारदार गैती से भूपेंद्र सिंह निवासी हनुमान दफाई द्वारा सिर पर प्राणघातक हमला कर लहूलुहान कर दिया।यह खबर जैसे ही क्षेत्र में चारो ओर फैली क्षेत्र में सन्नाटा सा छा गया और जैसे ही रोने और जोर जोर से आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घर से बाहर निकलते हैं तो पीड़ित मकसूद अली को देखकर सब हैरान रह जाते हैं।स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल बीच बचाव करने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी आरोपित व्यक्ति भूपेंद्र सिंह गैती से मकसूद अली के सिर पर कई बार गैती से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर चुका था।स्थानीय लोगों द्वारा पीड़ित के परिजनों को घर पर जा कर घटना की जानकारी दी और स्थानीय पुलिस भालूमाड़ा को पूरे मामले से अवगत कराया गया,घायल लहूलुहान अवस्था में पड़ा तड़पता मकसूद अली को तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा एसईसीएल अस्पताल भालूमाड़ा में प्राथमिक उपचार हेतु ले आया गया। जैसे ही थाना प्रभारी भालूमाड़ा को उक्त घटना की जानकारी लगी उन्होंने तत्काल पुलिस बल को भेजकर पूरे मामले का मुयना निरीक्षण किया गया। *आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज* भालूमाड़ा पुलिस द्वारा फरियादिया वसीमा पिता साकुर अली उम्र 21 वर्ष निवासी ईंटा दफाई द्वारा थाने पर आ कर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि उसका भाई भोज यूनिवर्सिटी जैतहरी में b.sc 2nd सेमेस्टर की पढ़ाई करता था दिनांक 02 अप्रैल 2021 को सुबह लगभग 8:30 बजे शिकायतकर्ता का भाई मकसूद अली पिता साकुर अली उम्र 26 वर्ष अपना असाईमेंट लिखने के लिए कॉपी लेने गणेश पंडाल की तरफ गया था।स्थानीय निवासी राहुल पटेल ने शिकायतकर्ता के घर आ कर बताया कि तुम्हारे भाई मकसूद अली को भूपेंद्र सिंह ने गैती से सिर पर मारकर प्राणघातक हमला किया है और सिर पर काफी गंभीर चोटे आई है फरियादिया कि शिकायत पर प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर धारा 307 के तहत आरोपित भूपेंद्र सिंह के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल मकसूद अली की इलाज के दौरान शहडोल जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई है, यह खबर लगते ही चारों ओर सन्नाटा सा छा गया। *इनका कहना है* घायल अवस्था में मकसूद अली को शहडोल रेफर किया गया था लेकिन वह शहडोल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया है अब धाराएं और बढ़ जाएंगी मामले की जांच विवेचना सघनता से की जा रही है हरिशंकर शुक्ला थाना प्रभारी भालूमाडाः*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget