कोरोना वैक्सीन आज से उप स्वास्थ्य पर लगेगा ज्यादा लोग ले लाभ- पवन चीनी

अनूपपुर/अमलाई

 अमलाई उप स्वास्थ्य केंद्र बरगवां में आज से लगेगा कोरोना का वैक्सीन ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील करते हुए जनपद सदस्य पवन चीनी ने कहा है। कि भयानक महामारी का टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने और टीका लगवाने की बात कही है। कोरोना वैक्सीन को लेकर ग्राम पंचायत के सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र से कम से कम 20 लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे जो लोग असमर्थ होकर अनूपपुर में जाकर टीका का लाभ नहीं ले पाए हैं उन्हें अब अपने ग्राम पंचायतों में भी यह सुविधा मिलने लगी है और इस कार्य से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल पाएगा।

कोरोना का कहर मध्य प्रदेश के 4 शहरों में टोटल लॉकडाउन

*छिंदवाड़ा में 3 दिन का लॉकडाउन, बैतूल, रतलाम और खरगोन में आज रात से दो दिन सब कुछ बंद*

*बैतूल और खरगोन में आज रात 8 बजे से लॉकडाउन जबकि रतलाम में रात 10 बजे से*

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार फिर डराने लगी है। 24 घंटे में 2,546 संक्रमित केस मिले हैं। 12 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा 6 महीने में सबसे ज्यादा है। बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन और रतलाम में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। नीमच में संडे लॉकडाउन रहेगा।

महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 80 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। कलेक्टर सौरभ सुमन के मुताबिक लॉकडाउन नगरीय क्षेत्रों तथा शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिया में लगेगा। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। यहां 24 घंटे में 40 मरीज मिले हैं। बैतूल में 63 और खरगोन में 77 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन इन जिलों के सभी नगरीय निकायों में लगा रहेगा।

रतलाम में दो दिन का लॉकडाउन, पहली बार नीमच में संडे लॉकडाउन

रतलाम में शुक्रवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। यहां दवाई और मेडिकल की सुविधा के अलावा सभी संस्थान बंद रखे जाएंगे। दूध वितरण के लिए सुबह और शाम दूध विक्रेताओं को होम डिलीवरी की छूट दी गई है। नीमच में एक दिन रविवार को लॉकडाउन रहेगा। रतलाम में 24 घंटे में 84 केस, जबकि नीमच में 27 केस मिले हैं।

*प्रदेश में कोरोना का कहर*

तीन महीने बाद दिसंबर जैसे हालात बने, 27 दिन में 24 हजार से ज्यादा नए केस, तब 35 हजार थे, 11 शहरों में रात का कर्फ्यू लागू

13 शहरों में पहले से ही संडे लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश के 13 शहरों में संडे लॉकडाउन लागू है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगोन, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में लॉकडाउन लगा हुआ है। बुधवार को पूरे रीवा जिले में संडे लॉकडाउन लगाया गया है।

*20 से अधिक केस वाले शहरों की संख्या 26 हुई*

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत 20 से अधिक केस वाले शहरों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। इससे स्पष्ट है कि काेरोना की दूसरी लहर अब छोटे शहरों को भी अपनी चपेट में ले रही है। पिछले 24 घंटे में उज्जैन में (86), रतलाम में (84), खरगोन (77), बैतूल (67), कटनी (53), बड़वानी (46),विदिशा (43), छिंदवाड़ा (40), धार (40), नरसिंहपुर (39), सागर (34), शाजापर (34), शिवपुरी (32), खंडवा (25), रीवा (25), झाबुआ (23), बालाघाट (22), सतना (21), सीहोर (21), बुरहानपुर (21), मंडला (20) तथा सिवनी में (20) पॉजिटिव केस मिले हैं।

कोविड टीका लगवा कर कोरोना से बचाव की पत्रकार ने की शुरुआत


अनूपपुर/कोतमा

जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें अपने परिवार तथा आसपास के बुजुर्गों को समय पर टीका लगवाने के लिये समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। कोतमा दैनिक भास्कर संवाददाता भरत मिश्रा द्वारा गुरुवार की शायं जिला चिकित्सालय में अपने कुछ मित्रों के साथ कोविड वैक्सीन लगवा कर समाज के सभी वर्ग से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने अपनी तस्वीर स्वयं शेयर करते हुए कहा है कि शासकीय जिला चिकित्सालय में कोविड से बचाव का टीका हमने भी लगवाया है ।

*टीका लगवा कर समाज के सभी वर्ग से टीकाकरण में शामिल होने की पत्रकार ने की अपील*

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में टीकाकरण कार्य में लगे सभी चिकित्सकों, चिकित्सकीय स्टाफ की बहनों और भाईयों के प्रति उनके सहृदय व्यवहार, कर्मठता के लिये हृदय से आभार ,धन्यवाद 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोग तथा 45 वर्ष से ऊपर के किसी बीमारी से ग्रस्त सभी लोग टीकाकरण अभियान से जरुर जुडें। साथ ही टीका लगवाते समय मास्क लगाएं व दूरी बनाए रखें। यह ध्यान रखना होगा कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के नये स्ट्रेन के मरीज मिले हैं। सरकार निरन्तर आम जनता को सतर्क कर रही है। लाक डाऊन ना हो इसके बावजूद अब टीका लगवा कर , मास्क लगा कर, शारीरिक दूरी बनाए रख कर तथा हाथों को बारबार साबुन से धोकर बचाव करना होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget