पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को फांसी लगाकर मौत को लगाया गले



शहडोल/धनपुरी


शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही हैं


पत्नी की हत्या कर पति फांसी पर झूला , 36 वर्षीय पत्नी समदा को 40 वर्षीय पति कमलेश हत्या कर खुद फाँसी लगा किया आत्म हत्या, कारण अज्ञात, धनपुरी पुलिस मौके पर मौजूद, इस घटना के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी, धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गरफंदिया स्कूल के समीप की घटना, थाना क्षेत्र में ये है दूसरी घटना, बीते दिनों थाना क्षेत्र के आजाद दफाई में एक 70 वर्षीय व्रद्ध ने चरित्र संदेह पर महिला को मौत के घाट उतार खुद फ़ास पर था झूला, एक और घटना आई सामने ।

एक और पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार खुद फांसी झूला, धनपुरी थाना क्षेत्र में यह है दूसरी घटना 

धनपुरी थाना अंतर्गत ग्राम गरफंदिया के वार्ड नंबर 20 मे कमलेश कोल पिता विष्णु कोल उम्र 40 वर्ष ने अपनी पत्नी चंदा कोल उम्र करीब 36 वर्ष को जान से मार कर खुद भी फांसी में झूल गया मृतक और मृतका की भाभी कुन्ती जब दोपहर को गांव से मजदूरी कर के करीब तीन बजे लौटी तो दोनों को मृत पाई। मौके पर एसडीओपी धनपुरी, थाना प्रभारी धनपुरी, एएसआई राजेंद्र तिवारी अपने दल-बल के साथ पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों पति पत्नी होली के दिन से शराब पीकर  छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा कर रहे थें। आज सुबह दोनों ने घर में मछली भून कर खाया था, दोपहर में फिर से लड़ाई हुई होगी उसके बाद की यह घटना है।

उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के बाद सितारा लगाकर किया गया सम्मानित



 रामनगर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह के पदोन्नति के बाद रामनगर थाना प्रभारी द्वारा सितारा लगाकर सम्मानित किया गया जहाँ कर्मचारियों में खुशी का माहौल था। वर्षों बाद पुलिस विभाग में प्रमोशन की लहर से विभागीय अमला काफी खुश दिखा। थाना रामनगर में पुष्पराज सिंह को कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति के थाना प्रभारी रामनगर आर.के.सोनी व सहायक उप निरीक्षक फूलमती द्वारा पुष्पराज सिंह को स्टार लगा कर उन्हें कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक बनने की बधाई दी।

 *पुष्पराज सिंह की 1990 में हुई थी पुलिस  विभाग में पदस्थापना*

04/11/1990 में उनकी पुलिस  विभाग में आरक्षक के रूप में  सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में पदस्थापना हुई थी उसी क्रम में पुलिस विभाग द्वारा सन 2002 में प्रधान आरक्षक व वर्ष 2011 में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में पदोन्नति की गई थी जहाँ पर पुलिस विभाग में कार्य कर रहे थे वही विगत 10 वर्ष पश्चात अब जाकर पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाहक उपनिरीक्षक पद में पदोन्नति की गई जहां गुरुवार  के दिन थाना रामनगर में उपस्थित नगर के समस्त पत्रकारों सहित क्षेत्र के नागरिकों द्वारा कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुष्पराज सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

थाना के वाहन चालक शराब पीकर चलाते है वाहन नशे की हालत ने कई गाड़ियों को मारी ठोकर



अनूपपुर


जिला मुख्यालय अनूपपुर कलेक्ट्रेट रोड अजीज ढाबे के सामने विगत रात्रि अजाक थाने के गाड़ी से कई गाड़ियों को ठोकर लगी जिससे लगभग 7 बाइक और दो कारों को काफी नुकसान पहुंचा है वही कुछ लोग गाड़ी की ठोकर से घायल हुए हैं। सरकारी गाड़ी के आगे अजाक थाना अनूपपुर लिखा है। लोगों का कहना है कि उक्त सरकारी गाड़ी पर दिनेश नामक व्यक्ति चला रहा था जो कि शराब के नशे में धुत लग रहा था । शराब के नशे में ही ढाबे के सामने खड़ी बाईको और कारों को टक्कर मारते हुए कईयों को घायल कर दिया। जिसके घंटों भर बाद  ढाबा के सामने हंगामा खड़ा हो गया फिलहाल अब तक ना तो थाने से कोई अधिकारी कर्मचारी हैं और ना ही कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है देखना यह है कि क्या सरकारी गाड़ियों में भी वह नियम लागू होते हैं जो कि जनता के ऊपर थोपे जाते हैं।

फिलहाल बड़ी घटना होने से टली

अनूपपुर ढाबे के सामने  हुए घटनाक्रम ने जहां लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी है, वही  बड़ी घटना का रूप ले सकने वाली यह दुर्घटना फिलहाल टल गई है सवाल यह उठता है कि  जब जनता को कानून के दायरे में रहने और कड़े कानून के पालन करवाने की बात आती है तो  पुलिस सबसे पहले याद आती है  लेकिन जब पुलिस ही अपनी  जिम्मेदारियों से हटती हुई इस तरह घटना को अंजाम देती है  तब जनता सदैव असुरक्षित नजर आती है सवाल यह उठता है कि  आखिर इस तरह शराब पीकर वाहन चलाने के लिए पुलिस की गाड़ी बिना जांच करके क्यों दी जाती है अगर यह घटना बड़ा रूप ले लेती तो इस घटना का जिम्मेदार कौन होता | बहराल घटना बड़े रूप लेते लेते तो टल गई है  लेकिन देखना यह है कि  उक्त गाड़ी में जो ड्राइवर था उस पर पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है और आगे इस तरह की घटना ना हो इसके लिए वह क्या कदम उठाती है |

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget