उर्स में होंगी केवल सात शादियां, कोविड को देखते हुए कव्वाली का कार्यक्रम स्थगित


अनूपपुर/जैतपुर


80 वा सालाना उर्स जैतपुर में इस वर्ष कोविड-19 को देखते हुए जलसा के साथ नहीं मनाया जाएगा।  मात्र गरीब परिवार की सात शादियां ही संपन्न कराई जाएगी। 

 उक्त आशय के विचार उर्स कमेटी जैतपुर एवं जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद रईस खान निजामी ने एक पत्रकार वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि पूर्व में शादी मुबारक के साथ 3 अप्रैल को कव्वाली का शानदार मुकाबला भी आयोजित करने का कार्यक्रम था।लेकिन मध्यप्रदेश में करोना-19 के तेजी से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कव्वाली का कार्यक्रम पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि कव्वाली के जलसा में मजमा में 10,000 से ज्यादा लोग शामिल होते थे इतनी भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना एवं मास्क बांटना कमेटी के लिए कर पाना संभव नहीं था।इसके कारण कोविड-19 एवं 

मध्यप्रदेश सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।अब कव्वाली का कार्यक्रम नहीं होगा।मात्र शादी का कार्यक्रम होगा जिसमें पंजीकृत 7 गरीब जोड़ों की शादी कराई जाएगी।03 तारीख को उर्स के नाम पर चादर पोशी का कार्यक्रम होगा।

घर में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान पूरा सामान जलकर खाक


अनूपपुर/भालूमाड़ा


जिले के भालूमाडा थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरद के छलका टोला स्थित निवासी प्रेमलाल कोल  के घर में अचानक आग लग जाने के कारण घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। सूत्रों की माने तो घर के पास महुआ के पेड़ के नीचे आग जल रहा था जिसकी चिंगारी घर में पहुंचने के बाद चिंगारी आग का रूप ले लिया जिसके चलते पूरे घर और बाड़ी में आग लग गया।

लाखों का सामान हुआ खाक - गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले प्रेमलाल कोल के घर में आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया जिसमें घर में रखे महीने भर का राशन कपड़े लकड़ी सीट घर सहित  पूरी तरह जलकर खाक हो गया सूत्रों की माने तो घर में रखे अनुमानित लागत एक लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो चुका है।

फायर ब्रिगेड पहुंच पाई आग में काबू - छलका टोला निवासी प्रेम लाल के घर पर आग लगने लगने की सूचना भारत ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेन्द्र  सिंह के द्वारा पसान नगर पालिका स्थित फायर ब्रिगेड को दिया गया घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया

विधायक प्रतिनिधि पहुंचे घटनास्थल पर - खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिशाहूलाल सिंह के विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह वह हरद ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया गया।

गौरतलब है कि छलका टोला निवासी प्रेमलाल कोल अपने बच्चे की शादी के लिए घर में सामान एकत्रित कर रखा हुआ था आग लग जाने के कारण गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले प्रेम लाल के परिवार के घर पर आग लग जाने के कारण मातम पसरा हुआ है

 छुपे रुस्तम ने बदला पाला या बदलने का कर दिया इशारा होली में दिखा खुला नजारा



(अरविंद बियानी की कलम से)

अनूपपुर 


धार्मिक ग्रंथों में बताया गया कि 14 वर्ष बाद राम को वनवास हुआ था। वही कहावत आज अनूपपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने चरितार्थ कर सबको चकित कर दिया।कांग्रेस में कभी कद्दावर नेता रहे बिसाहूलाल सिंह के काफी करीबी काफी नजदीकी जयप्रकाश अग्रवाल जाने और माने जाते थे।लेकिन वक्त ने राजनीति ने कुछ ऐसा नजारा लोगों के सामने ला दिया की कद्दावर कांग्रेसी नेता बिसाहूलाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ एकाएक थाम लिया और ऐसा नहीं है कि उन्होंने अकेले हाथ थामा उनके साथ काफी संख्या में उनके हमदर्द हम साथी भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर बिसाहूलाल सिंह के कंधों को मजबूत कर दिया और अनूपपुर के इतिहास में ऐतिहासिक जीत हासिल कर बिसाहूलाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बन गए।जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जयप्रकाश अग्रवाल जिले के अंदर केवल बिसाहूलाल सिंह से वास्ता रखते थे अन्य दो कांग्रेस के विधायक उनसे कोसों दूर थे।लेकिन जब बिसाहूलाल सिंह ने पासा पलटा तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल उन दोनों विधायकों से चिपक जरूर गए लेकिन अंदर ही अंदर बिसाहूलाल सिंह का साथ निरंतर दे रहे थे।जिसको कांग्रेस जन भाप नहीं पाए लेकिन मीडिया की सुर्खियों में यह बात खुलकर सामने आती रही।   जयप्रकाश अग्रवाल बिसाहूलाल सिंह के बिल्कुल करीबी हैं और उनके इशारे पर उन्होंने कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में सबसे डमी कैंडिडेट विश्वनाथ सिंह को उपचुनाव के मैदान में उतारा।   जिसका परिणाम आते ही सच्चाई उजागर हो गई।जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने इस्तीफे की पेशकश हवा हवाई जरूर की और उन्हें जब तक नया अध्यक्ष नहीं बन जाता पद पर बने रहने की अनुमति मिली रही।लेकिन देखा गया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहते उन्होंने आदिवासी विधायक को काफी नजर अंदाज करने की कोशिश की जिसकी जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को भी लगी और कांग्रेस के अंदर कांग्रेश छोड़ने वालों की तादाद बढ़ने लगी। जिसका परिणाम रहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को पद मुक्त कर दिया और उनके स्थान पर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को को जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।जिसे जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं कांग्रेस के एक अन्य विधायक पचा नहीं पा रहे।   परिणाम था होली के बहाने जिला कांग्रेस के 14 वर्ष अध्यक्ष रहे जयप्रकाश अग्रवाल होली की शुभकामना देने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अंदर ही अंदर काफी चर्चा भी हो गई।देर रात्रि होने के कारण वहां पर लोगों की उपस्थिति नहीं थी लेकिन मीडिया की तीसरी आंख ने वह दृष्ट अपने कैमरे में कैद कर लिया और वह जनता के पटल पर आ गया।देखना है की छुपे रुस्तम ने पाला बदल लिया या बदलने का इशारा कर दिया।अब वक्त का इंतजार है लेकिन संभावना पूरी है आने वाले नगर पालिका चुनाव के पूर्व कांग्रेस में 14 वर्षों तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले जयप्रकाश अग्रवाल कभी भी पाला बदलकर कांग्रेस से अपना मुख मोड़ सकते हैं।अब लोगों को इसी बात का इंतजार है।    देखना है आने वाले समय में लोगों की संभावनाओं को कितना बल मिलता है। 

*इनका कहना है*

मैं कांग्रेस में हूँ कांग्रेस में रहूंगा कुछ लोग केवल अफवाह फैलाने का काम करके अपनी रोटी सेंक रहे है जो अफवाह चल रही हैं सरासर गलत हैं होली के त्योहार में किसी से मिलना क्या गुनाह है मुझे कांग्रेस छोड़ना होता तो बहुत पहले छोड़ देता। मैं होली के शुभ अवसर पर शिष्टाचार मुलाक़ात में जिले के विधायकों श्री फुन्देलाल सिंह जी,श्री सुनील सराफ जी के साथ ही खाद्य मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह जी से भी मिला जिसे कुछ लोगों द्वारा राजनैतिक रंग दिया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है, उसे होली के रंग में ही रहने दें,अपने देश में त्योहार आपसी भाईचारे का होता है. उसे इसी रूप में देखें।

*जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget