कवि एवं लेखक गिरीश पटेल, “वातायन कबीर अलंकरण” सम्मान से सम्मानित

कवि एवं लेखक गिरीश पटेल, “वातायन कबीर अलंकरण” सम्मान से सम्मानित 


उमरिया

उमरिया की विख्यात साहित्यिक संस्था ने गिरीश पटेल को “वातायन कबीर अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें सम्मानित करने के लिए वातायन की ओर से, वातायन संस्था के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय एन एम दीक्षित की स्मृति में उनकी सुपुत्री श्रीमती रंजना दीक्षित विशेष रूप से नोएडा से उमरिया पहुँची थीं।अलंकरण समारोह के साथ ही पुस्तक विमोचन और कविता पाठ का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नेपाल और भारत के विभिन्न प्रांतों से साहित्यकार एकत्रित हुए थे। इन्हीं साहित्यकारों में से 28 साहित्यकारों को अलंकरण सम्मान से नवाज़ा गया था। प्रत्येक साहित्यकार का सम्मान अलग-अलग साहित्यिकार के द्वारा किया गया। अलंकरण सम्मान में माल्यार्पण और शाल के अतिरिक्त सम्मान पत्र और एक निश्चित धनराशि भी भेंट की गई।नेपाल और भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों के समागम ने कार्यक्रम को सफल और गरिमामय बना दिया। इस कार्यक्रम में 3 लेखकों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। अंत में कविता पाठ के कार्यक्रम में कवियों ने अपनी सरस रचनाओं का पाठ कर, कार्यक्रम को उत्कर्ष पर पहुंचा दिया। ज्ञातव्य है कि 25 दिसम्बर वातायन संस्था का स्थापना दिवस है इसी अवसर पर यह संस्था प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित करती है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget