खेत से घर जा रही महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेत से घर जा रही महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


शहडोल

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।घटना के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया ,जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा,पुलिस ने मामले में आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 22 साल की महिला अपने खेत से वापस पैदल घर लौट रही थी। तभी आरोपी रास्ते में खेत के पास महिला को मिला,महिला ने कहा जब आरोपी रास्ते में उसे मिला तो वह और तेज से चलने लगी। क्यों कि आस पास कोई मौजूद नहीं था।पीड़िता को लग रहा था कि वह अपने घर जल्द पहुंच जाए।महिला को तभी आरोपी ने पीछे से पकड़ लिया और उसे खेत की ओर उठा ले गया,और उसके साथ घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान महिला ने मदद के लिए काफी आवाज लगाई लेकिन आस पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे महिला को मदद नहीं मिल सकी।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया,इसके बाद परिजनों के साथ महिला जैतपुर पुलिस के पास पहुंची और आरोपी पर मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget