बीईओ सतीश तिवारी ने कर्मचारी को कार्य से मुक्त करके, खुद को दे दिए ईमानदरी का तमगा, खुद बन गए हरिश्चंद्र

बीईओ सतीश तिवारी ने कर्मचारी को कार्य से मुक्त करके, खुद को दे दिए ईमानदरी का तमगा, खुद बन गए हरिश्चंद्र


अनूपपुर 

जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ कार्यालय में कार्य कर रहे नर्मदा जायसवाल को उनके मूल पद शिक्षकीय कार्य हेतु विद्यालय के लिए मुक्त कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि आजाद अध्यापक संघ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ सतीश तिवारी एवं नर्मदा जायसवाल पर काम के लिए पैसा लेने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए हटाने की मांग करते हुए कलेक्टर के नाम एसडीएम पुष्पराजगढ़ को शिकायती पत्र देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर 20 दिनों के अंदर इन्हें नहीं हटाया गया तो शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी जो स्वयं भी इस आरोप में सम्मिलित हैं, उन्हीं के आदेश से विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ कार्यालय में आईएफएमआईएम पोर्टल पर कोषालय संबंधी कार्य कर रहें, शिक्षक नर्मदा जायसवाल पर कार्यवाही करते हुए अध्यापन कार्य लिए विद्यालय के लिए मुक्त कर दिया गया है। और खुद अपने आप को ईमानदार का तमगा देकर खुद हरिश्चन्द्र बन गए हैं। वहीं अभी तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होने से शिक्षक नाराज हैं। शिक्षकों ने कहा हैं कि सौंपे गये शिकायती पत्र के अनुसार दी गई समय सीमा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। अब देखना यह है कि सतीश तिवारी किसके आदेश से हटेंगे या फिर वही पर बैठकर उसी रवैया से काम करते रहेंगे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget