समाचार 01 फ़ोटो 01

रिहायशी क्षेत्र में गैस एजेंसी का गोदाम, प्रशासन की लापरवाही, बाद हादसे का इंतजार

*अधिकारियो की चुप्पी, टिक-टिक करता टाइम बम, जनता की जान जोखिम में*

अनूपपुर

जिले के कोतमा के रिहायशी इलाके में स्थित अकरम इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम प्रशासनिक लापरवाही और अयोग्यता का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। गैस सिलेंडरों का भंडारण और पास के अंडरग्राउंड खदानों में विस्फोटक सामग्री का उपयोग पूरे क्षेत्र को एक बड़े हादसे की ओर धकेल रहा है। यह स्थिति प्रशासन की नाकामी और जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी घोर असंवेदनशीलता को दर्शाती है

*अधिकारियों की आपराधिक चुप्पी*

स्थानीय निवासियों ने बार-बार इस खतरे को लेकर शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया। उनकी निष्क्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता की सुरक्षा उनके लिए प्राथमिकता नहीं है। यह चुप्पी किसी अनजाने कारण की नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई अनदेखी है। क्या प्रशासन को एक और मुरैना जैसी त्रासदी का इंतजार है?

*हादसों से भी नहीं सीखा प्रशासन*

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और मुरैना में विस्फोटक सामग्री के कारण हुए हादसे प्रशासन के लिए चेतावनी थे। इन घटनाओं में दर्जनों लोगों की जान गई और सैकड़ों परिवार तबाह हो गए। फिर भी कोतमा में अधिकारियों ने वही गलती दोहराने की ठान ली है। उनकी लापरवाही बताती है कि वे किसी भी स्थिति को गंभीरता से लेने के लिए तैयार नहीं हैं

*जनता का आक्रोश अब और बर्दाश्त नहीं*

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर गैस गोदाम को तुरंत रिहायशी इलाके से हटाया नहीं गया और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जनता ने साफ कर दिया है कि किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सीधे प्रशासन और अधिकारियों पर होगी

*जनता की जान जोखिम में*

अब समय आ गया है कि अधिकारी जागें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता का गुस्सा अधिकारियों की निष्क्रियता और अयोग्यता को उजागर कर देगा। कोतमा के लोग अपनी सुरक्षा के लिए लड़ने को तैयार हैं, और प्रशासन की यह लापरवाही अब और सहन नहीं की जाएगी।

समाचार 02 फ़ोटो 02

लोक सेवा केंद्र में अधिसूचित सेवाओं  के आवेदन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से प्राप्त करें अधिकारी- कलेक्टर

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा केंद्र में अधिसूचित सेवाओं के आवेदन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ही अधिकारी प्राप्त करें। ऑफलाइन मोड पर कोई भी आवेदन स्वीकार न करें तथा यदि ऐसे आवेदन प्राप्त होते हैं तो आवेदनों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन देने हेतु समझाईश भी दी जाए। जनसुनवाई में कलेक्टर ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत जनकल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज कराकर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षल पंचोली के समक्ष 37 आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम सिलवारी टोला निवासी संतोष कुमार बैगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, जिले के ग्राम पंचायत गोड़ारू निवासी रोहित कुमार जायसवाल ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा खेत तालाब योजना अंतर्गत फर्जी मस्टर रोल निकालने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बसनिहा निवासी कल्याण सिंह ने भूमि का नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पिपरिया निवासी रामप्रकाश पटेल ने राजस्व संबंधी नकल प्रदाय किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम अमलई निवासी बिजोड़हिन केवट ने बी.पी.एल. कार्ड बनवाए जाने, जमुना कालरी अनूपपुर निवासी विष्णु सिंह कुशवाहा ने भूमि के नक्शे में सुधार किए जाने सहित अन्य आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

समाचार 03

शराब पीकर मोटर सायकल चलाने वाले तीन पर पुलिस ने कार्यवाही 

अनूपपुर

जिले के चचाई थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन तिराहा अमलाई के पास मोटर सायकल MP 18 ZD 9323 को चेक किया गया तो वाहन को चालक परशुराम बैगा पिता राजू बैगा उम्र 24 साल निवासी थाना चचाई का चला रहा था, जो शराब के नशे में था, ब्रेथ एनालाईजर मशीन से परीक्षण कराया गया तो एल्कोहल की मात्रा 177.4 एमजी/100 एम एल पायी गयी। दूसरे मामले में रेल्वे स्टेशन तिराहा अमलाई में मोटर सायकल MP 65 MF 0804 को चेक किया जिसे चैतू बैगा पिता भूरा बैगा उम्र 25 साल निवासी बरगंवा थाना चचाई का चला रहा था, जिसके मुह से शराब की गंध आ रही थी जिसका परीक्षण करने पर एल्कोहल की मात्रा 130.3 एम जी 100 एम एल पायी गयी। तीसरे मामले में मोटर सायकल MP 18 ME 6019 को शारदा मंदिर चचाई के पास चेक किया तो वाहन को बलवीर सिंह पिता राम प्रसाद सिंह उम्र 34 साल निवासी अमलाई थाना चचाई का चला रहा था, चेक करने पर एल्कोहल की मात्रा 173.8 एम जी 100 एम एल पायी गयी जिसका 185, 130/ 177(3) एम व्ही एक्ट का चेकिंग पंचनामा गवाह दिनेश सिंह एवं सेमलू साहू के तैयार कर उक्त सभी मोटर सायकलों को पृथक पृथक समय स्थान पर जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया वापसी पर तीनों वाहन चालकों के विरूद्ध क्रमशः इस्तगासा क्र० 1200,1201,1202/24 धारा 185,130/177(3) एम व्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

समाचार 04 फ़ोटो 

सड़क दुर्घटना में घायल हुए 3 व्यक्तियों को डायल 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

अनूपपुर 

जिले के थाना करनपठार क्षेत्र में जिंदा टोला गाँव में दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक बुजुर्ग एवं अन्य 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल करनपठार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक विमल सिंह एवं पायलट दिनेश लाल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से धीरु सिंह श्याम उम्र 65 वर्ष, कोमल सिंह श्याम उम्र 45 वर्ष तथा अजीत करचाम उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम कोहका थाना करन पठार घायल हो गए थे । डायल-112 स्टाफ ने सभी घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर बेनीबारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

समाचार 05 

परिवार विहीन शंकर का शव दफनाकर किया गया अंतिम संस्कार

अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत बिजौडी गांव निवासी 40 वर्षीय शंकर बैगा पिता खेलावन बैगा जो परिवार में इकलौता सदस्य रहा था, अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने पर देर रात फुनगा अस्पताल में लाया गया, जिसकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल अनूपपुर में देर रात भर्ती कराया गया, जिसकी उपचार दौरान दोपहर मृत्यु हो गई मृतक की स्पष्ट पहचान ना होने पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी की प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न माध्यमों से पहचान कराये जाने पर वह बिजौड़ी गांव का होना पाया गया, परिवार में अन्य कोई सदस्य नही होने पर जीजा एवं ग्राम बिजौड़ी के जनप्रतिनिधियो के द्वारा मुक्तिधाम अनूपपुर में ही अंतिम संस्कार किए जाने की बात कहे जाने पर नगरपालिका परिषद अनूपपुर के सौजन्य से जेसीबी मशीन से सोन नदी के पास मुक्तिधाम अनूपपुर में मृतक के जीजा चंद्रभूषण बैगा ग्राम के जन प्रतिनिधि रामायण बैगा एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति के साथ जिला मुख्यालय अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल,शववाहन चालक मूलचंद सिंह मार्को,जेसीबी चालक गोपाल राठौर के द्वारा पूरे हिंदू रीति रिवाज से कफन,फूलमाला एवं अगरबत्ती अर्पित करते हुए दफनाकर शकंर का अंतिम संस्कार किया गया।

समाचार 06

एकल अभियान अंचल का हुआ समापन

उठो जवानों देश की वसुंधरा पुकारती देश है पुकारता पुकारती मां भारती इसी भाव को लेकर एकल अभियान अंचल अनूपपुर के नवीन आचार्यों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन इस वर्ग का उद्घाटन तुलसी मानस भवन जैतहरी में दिनांक 22 दिसम्बर 2024 से हुआ था और दिनांक 31 दिसम्बर 2024 को समापन हुआ। समापन में जैतहरी संच समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र नामदेव, सदस्य सागर शर्मा,  संभाग शारीरिक खेल कूद प्रशिक्षक मान प्रद्युमन झरिया,  अभियान प्रमुख राकेश यादव, प्रशिक्षण प्रमुख मायाराम भासंत, खेल कूद प्रशिक्षक संतोष यादव, कार्यालय प्रमुख जगदीश रजक, संच प्रमुख उदय कुशराम, मीना राठौर, दीपक केवट, सुशीला रजक, मनोज चौधरी, नर्मदा शुक्ला, वीरेंद्र, नर्मदा, छोटू यादव, सुखराम ठाकुर समस्त संच टोली के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

समाचार 07 फ़ोटो 07

ट्रेन से हुई मौत, शव के ऊपर से धड़धड़ाते निकलती रही ट्रेन, 6 घंटे तक पड़ा रहा ट्रैक पर शव

परिजनों ने जमकर किया हंगामा, रेलवे की बड़ी लापरवाही हुई उजागर*

शहड़ोल

जिले के बुढार स्टेशन के प्लेटफ़ार्म नम्बर एक में सुबह छह बजकर 34 मिनट पर यह हादसा कानपुर से दुर्ग जाने वाली बेतवा एक्सप्रेस से हुआ। मृतक रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाला वाक्या पेश आया। सुबह साढ़े छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक शव रेल ट्रैक पर ही खुला हुआ पड़ा रहा। इस बीच लाश के ऊपर से एक-एक कर तीन यात्री ट्रेन धड़ाधड़ गुजरते चली गई, जिससे शव और अधिक क्षत-विक्षत होता चला गया।रेल पुलिस और स्टेशन मास्टर की जानकारी के बाद भी वैकल्पिक रेल ट्रैक बुढार स्टेशन में होने के बाद भी लाश के ऊपर से ट्रेने गुजरने के कारण परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद बुढार स्टेशन में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान स्टेशन में काफी यात्री भी मौजूद रहे, 

जानकारी के अनुसार, कानपुर सेंट्रल से दुर्ग तक जाने वाली बेतवा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18204 सुबह करीब छह बजकर 34 मिनट पर बुढार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गुजर रही थी। इस बीच उसमें सवार एक यात्री ट्रेन से नीचे पटरी पर गिर गया। इससे पहले वहां मौजूद अन्य यात्री उसे बचा पाते ट्रेन उसके ऊपर से गुजरते चली गई। ट्रेन आगे जाने के बाद जब लोगों ने पटरी के पास जाकर देखा तो यात्री के शरीर के तीन टुकड़े हो गए थे, जिसमें सिर और एक पैर पटरियों के बीच था, जबकि धड़ प्लेटफार्म से सटा हुआ पड़ा था। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बेतवा एक्सप्रेस का बुढार में स्टापेज नहीं होने के कारण यात्री उतरने की हड़बड़ाहट में वहां गिर गया होगा।

*एक-एक कर शव के ऊपर गुजरती गई ट्रेन*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह साढ़े छह बजे के आसपास प्लेटफ़ार्म नम्बर 1 में हुआ। उस समय स्टेशन में एक जीआरपी आरक्षक भी ड्यूटी पर मौजूद था। साथ ही पोर्टर भी मौके पर कुछ देर में पहुंच गया। इसकी जानकारी उस समय स्टेशन में मौजूद स्टेशन मास्टर तक भी पहुंच गई। लेकिन स्टेशन मास्टर व रेल पुलिस की लापरवाही का नतीजा यह निकला कि हादसे के करीब 15 मिनट बाद उसी ट्रैक से भोपाल से दुर्ग जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस को गुजार दिया गया।

शव ट्रैक में ही खुला पड़ा रहा। घटना के करीब चार घंटे बाद सुबह साढ़े नौ से 10 बजे के आसपास एक बार फिर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एवं शहडोल-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन को उसी ट्रैक से शव के ऊपर से गुजार दिया गया, जिससे शव से सिर और अलग होकर दूर चला गया। स्टेशन मास्टर एवं रेल पुलिस की इस मानवीय संवेदनहीनता के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ देर के लिए स्टेशन में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। इस प्रकार घटना के करीब छह घंटे तक स्टेशन में क्षत-विक्षत शव खुले में पड़ा रहा और उसके ऊपर से ट्रेने गुजरती रहीं।

समाचार 08 फ़ोटो 08

चोरी के 5 मामले में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी बरामद

शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 23 जुलाई को फरियादी चिराग चंचलानी पिता शिवदास चंचलानी उम्र 17 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 बनसुकली चौराहा ब्यौहारी के सूने घर मे रात्रि में ताला तोडक़र अज्ञात व्यक्ति घुसकर चोरी की एक बडी वारदात को अंजाम देते हुए सोने चांदी के जेवर नगदी सहित चोरी कर लिये थे, पुलिस ने धारा 457,380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित सेन उर्फ गोलू पिता सुखनंदन सेन निवासी वार्ड क्रमांक 15 शुक्लान मोहल्ला ब्यौहारी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध मे पूछताछ की गई, धारा 457,380 भादवि के अतिरिक्त धारा 457,380 ताहि., धारा 457,380 ताहि., धारा 457,380 ताहि., धारा 457,380 ताहि. मे भी अपने साथी विकास उर्फ गुल्लु वर्मन एवं रोहित उर्फ दिप्पू वर्मन दोनों निवासी ब्यौहारी के साथ घटना को अंजाम देना बताये जो आरोपी सुमित उर्फ गोलू सेन से उसके हिस्से मिला मशरूका को बरामद कर आरोपी सुमित उर्फ गोलू सेन को जेल भेजा गया था ।

आरोपी विकास उर्फ गुल्लू वर्मन एवं रोहित उर्फ दिप्पू वर्मन दोनो निवासी ब्यौहारी घटना दिनांक से फरार थे, जिन्हे मुखबिर की सूचना पर 29 दिसम्बर को शहडोल से दस्तयाब कर उपरोक्त पांचो अपराधो की घटना के संबंध मे पूछताछ की गई जो, उपरोक्त सभी घटना को घटित करना स्वीकार किये, आरोपीगण से 02 नग सोने की लाकेट, 03 जोड चांदी की पायल, 13 नग चांदी का चूडा, एक नग चांदी की अंगूठी, चोरी की गई खाने पीने की सामग्री, नगदी 1800 रू. कुल कीमती करीबन 100000 रूपये बरामद किया गया । आरोपी विकास उर्फ गुल्लू वर्मन पिता सोने लाल वर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 ब्यौहारी, रोहित उर्फ दिप्पू वर्मन पिता राजू वर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 ब्यौहारी को गिरफ्तार कर 30 दिसम्बर को न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है । उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी ब्यौहारी के दिशा निर्देशन मे ब्यौहारी पुलिस द्वारा की गई है ।

समाचार 9 फ़ोटो 9

नहीं मिलेगा न्याय, तब तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, सड़क पर शव रख जताई नाराजगी

शहडोल 

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शक्ति डोल में पारिवारिक जमीनी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इसके बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव घर के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों नेआरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

दरअसल, 28 दिसंबर को पारिवारिक जमीनी रंजिश को लेकर दूर के रिश्तेदार शिवभान सिंह और उसके तीन अन्य साथियों ने मिलकर हेतराम पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में हेतराम को शहडोल के बाद जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं हेतराम की मौत से नाराज परिजन व स्थानीय लोगों ने घर के बाहर शव रखकर विरोध जताया है। 60 किलोमीटर का सफर तय कर शहडोल एसपी से परिजन मिलने पहुंचे है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। शहडोल एसपी राम जी श्रीवास्तव ने कार्रवाई कर जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

ट्रेन से हुई मौत, शव के ऊपर से धड़धड़ाते निकलती रही ट्रेन, 6 घंटे तक पड़ा रहा ट्रैक पर शव

परिजनों ने जमकर किया हंगामा, रेलवे की बड़ी लापरवाही हुई उजागर*

शहड़ोल

जिले के बुढार स्टेशन के प्लेटफ़ार्म नम्बर एक में सुबह छह बजकर 34 मिनट पर यह हादसा कानपुर से दुर्ग जाने वाली बेतवा एक्सप्रेस से हुआ। मृतक रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाला वाक्या पेश आया। सुबह साढ़े छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक शव रेल ट्रैक पर ही खुला हुआ पड़ा रहा। इस बीच लाश के ऊपर से एक-एक कर तीन यात्री ट्रेन धड़ाधड़ गुजरते चली गई, जिससे शव और अधिक क्षत-विक्षत होता चला गया।रेल पुलिस और स्टेशन मास्टर की जानकारी के बाद भी वैकल्पिक रेल ट्रैक बुढार स्टेशन में होने के बाद भी लाश के ऊपर से ट्रेने गुजरने के कारण परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद बुढार स्टेशन में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान स्टेशन में काफी यात्री भी मौजूद रहे, 

जानकारी के अनुसार, कानपुर सेंट्रल से दुर्ग तक जाने वाली बेतवा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18204 सुबह करीब छह बजकर 34 मिनट पर बुढार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गुजर रही थी। इस बीच उसमें सवार एक यात्री ट्रेन से नीचे पटरी पर गिर गया। इससे पहले वहां मौजूद अन्य यात्री उसे बचा पाते ट्रेन उसके ऊपर से गुजरते चली गई। ट्रेन आगे जाने के बाद जब लोगों ने पटरी के पास जाकर देखा तो यात्री के शरीर के तीन टुकड़े हो गए थे, जिसमें सिर और एक पैर पटरियों के बीच था, जबकि धड़ प्लेटफार्म से सटा हुआ पड़ा था। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बेतवा एक्सप्रेस का बुढार में स्टापेज नहीं होने के कारण यात्री उतरने की हड़बड़ाहट में वहां गिर गया होगा।

*एक-एक कर शव के ऊपर गुजरती गई ट्रेन*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह साढ़े छह बजे के आसपास प्लेटफ़ार्म नम्बर 1 में हुआ। उस समय स्टेशन में एक जीआरपी आरक्षक भी ड्यूटी पर मौजूद था। साथ ही पोर्टर भी मौके पर कुछ देर में पहुंच गया। इसकी जानकारी उस समय स्टेशन में मौजूद स्टेशन मास्टर तक भी पहुंच गई। लेकिन स्टेशन मास्टर व रेल पुलिस की लापरवाही का नतीजा यह निकला कि हादसे के करीब 15 मिनट बाद उसी ट्रैक से भोपाल से दुर्ग जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस को गुजार दिया गया।

शव ट्रैक में ही खुला पड़ा रहा। घटना के करीब चार घंटे बाद सुबह साढ़े नौ से 10 बजे के आसपास एक बार फिर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एवं शहडोल-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन को उसी ट्रैक से शव के ऊपर से गुजार दिया गया, जिससे शव से सिर और अलग होकर दूर चला गया। स्टेशन मास्टर एवं रेल पुलिस की इस मानवीय संवेदनहीनता के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ देर के लिए स्टेशन में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। इस प्रकार घटना के करीब छह घंटे तक स्टेशन में क्षत-विक्षत शव खुले में पड़ा रहा और उसके ऊपर से ट्रेने गुजरती रहीं।

साल का आखिरी दिन, कोहरे के साथ कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप, घरों में दुबके रहे लोग

*शहड़ोल उमरिया व अनूपपुर में ठंड नव वर्ष का स्वागत करने को तैयार*

शहड़ोल

साल के अंतिम दिन सुबह से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है लगता हैं कि ठंड नए वर्ष स्वागत करने के लिए खड़ा हो। शहडोल, अनूपपुर व उमरिया जिले में मंगलवार की सुबह से कड़कड़ाती ठंड पढ़ रही है। सोमवार को जैसे ही बादल छटे तो तेज ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं। सोमवार के दिन में धूप भी खिली, लेकिन लोगों को कोई राहत नहीं मिली। मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा जिले में छाया रहा और ठंड का प्रकोप बरकरार रहा।

मंगलवार की सुबह से ही सूरज ने अपने दर्शन नहीं दिए, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में जो वर्षा हुई, जिसके बाद ठंड का असर तेज हो गया। अब बताया जा रहा है कि जनवरी का पूरा महीना लोगों को कपाने के लिए मजबूर कर देगा। नए साल में जो लोग पार्टी मनाने की तैयारी कर रहे हैं वो अब बंद जगह को ही पार्टी बनाने के लिए तय कर रहे हैं, ताकि ठंड उन पर असर न डाल सके। दोपहर में धूप निकलने से राहत मिली।

सोमवार को जब धूप निकली तो लोगों ने सोचा कि ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन धूप में बैठने के बाद भी ठंड तेज थी शीतलहर का प्रकोप था। अब मंगलवार की सुबह से सूरज ने दर्शन नहीं दिए हैं, और कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है सुबह-सुबह कोहरा भी जिले में छाया रहा। तापमान में काफी गिरावट आई है, लोग सड़कों पर मंगलवार की सुबह से ही कम दिखाई दे रहे हैं, लोग घरों में दुबक कर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं। 

शराब पीकर मोटर सायकल चलाने वाले तीन पर पुलिस ने कार्यवाही 

अनूपपुर

जिले के चचाई थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन तिराहा अमलाई के पास मोटर सायकल MP 18 ZD 9323 को चेक किया गया तो वाहन को चालक परशुराम बैगा पिता राजू बैगा उम्र 24 साल निवासी थाना चचाई का चला रहा था, जो शराब के नशे में था, ब्रेथ एनालाईजर मशीन से परीक्षण कराया गया तो एल्कोहल की मात्रा 177.4 एमजी/100 एम एल पायी गयी। दूसरे मामले में रेल्वे स्टेशन तिराहा अमलाई में मोटर सायकल MP 65 MF 0804 को चेक किया जिसे चैतू बैगा पिता भूरा बैगा उम्र 25 साल निवासी बरगंवा थाना चचाई का चला रहा था, जिसके मुह से शराब की गंध आ रही थी जिसका परीक्षण करने पर एल्कोहल की मात्रा 130.3 एम जी 100 एम एल पायी गयी। तीसरे मामले में मोटर सायकल MP 18 ME 6019 को शारदा मंदिर चचाई के पास चेक किया तो वाहन को बलवीर सिंह पिता राम प्रसाद सिंह उम्र 34 साल निवासी अमलाई थाना चचाई का चला रहा था, चेक करने पर एल्कोहल की मात्रा 173.8 एम जी 100 एम एल पायी गयी जिसका 185, 130/ 177(3) एम व्ही एक्ट का चेकिंग पंचनामा गवाह दिनेश सिंह एवं सेमलू साहू के तैयार कर उक्त सभी मोटर सायकलों को पृथक पृथक समय स्थान पर जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया वापसी पर तीनों वाहन चालकों के विरूद्ध क्रमशः इस्तगासा क्र० 1200,1201,1202/24 धारा 185,130/177(3) एम व्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए 3 व्यक्तियों को डायल 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

अनूपपुर 

जिले के थाना करनपठार क्षेत्र में जिंदा टोला गाँव में दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक बुजुर्ग एवं अन्य 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल करनपठार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक विमल सिंह एवं पायलट दिनेश लाल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से धीरु सिंह श्याम उम्र 65 वर्ष, कोमल सिंह श्याम उम्र 45 वर्ष तथा अजीत करचाम उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम कोहका थाना करन पठार घायल हो गए थे । डायल-112 स्टाफ ने सभी घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर बेनीबारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

रिहायशी क्षेत्र में गैस एजेंसी का गोदाम, प्रशासन की लापरवाही, बाद हादसे का इंतजार

*अधिकारियो की चुप्पी, टिक-टिक करता टाइम बम, जनता की जान जोखिम में*

अनूपपुर

जिले के कोतमा के रिहायशी इलाके में स्थित अकरम इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम प्रशासनिक लापरवाही और अयोग्यता का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। गैस सिलेंडरों का भंडारण और पास के अंडरग्राउंड खदानों में विस्फोटक सामग्री का उपयोग पूरे क्षेत्र को एक बड़े हादसे की ओर धकेल रहा है। यह स्थिति प्रशासन की नाकामी और जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी घोर असंवेदनशीलता को दर्शाती है

*अधिकारियों की आपराधिक चुप्पी*

स्थानीय निवासियों ने बार-बार इस खतरे को लेकर शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया। उनकी निष्क्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता की सुरक्षा उनके लिए प्राथमिकता नहीं है। यह चुप्पी किसी अनजाने कारण की नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई अनदेखी है। क्या प्रशासन को एक और मुरैना जैसी त्रासदी का इंतजार है?

*हादसों से भी नहीं सीखा प्रशासन*

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और मुरैना में विस्फोटक सामग्री के कारण हुए हादसे प्रशासन के लिए चेतावनी थे। इन घटनाओं में दर्जनों लोगों की जान गई और सैकड़ों परिवार तबाह हो गए। फिर भी कोतमा में अधिकारियों ने वही गलती दोहराने की ठान ली है। उनकी लापरवाही बताती है कि वे किसी भी स्थिति को गंभीरता से लेने के लिए तैयार नहीं हैं

*गैस गोदाम टिक-टिक करता टाइम बम*

गैस सिलेंडरों और विस्फोटक सामग्री का इतना पास होना पूरे क्षेत्र को एकटिक-टिक करता टाइम बम  रहा है। स्थानीय लोगों का हर दिन भय के साए में गुजरता है। एक छोटी-सी चूक या दुर्घटना सैकड़ों परिवारों को तबाह कर सकती है। क्या अधिकारियों को इन लोगों की जिंदगी की कोई परवाह नहीं है?

*अधिकारियों का अक्षम नेतृत्व उजागर*

प्रशासन की यह निष्क्रियता केवल उनकी असंवेदनशीलता नहीं, बल्कि उनकी अयोग्यता का भी प्रमाण है। जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, वे अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह भागते नजर आ रहे हैं। यह रवैया न केवल उनकी अक्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि वे अपने पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं

*जनता का आक्रोश अब और बर्दाश्त नहीं*

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर गैस गोदाम को तुरंत रिहायशी इलाके से हटाया नहीं गया और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जनता ने साफ कर दिया है कि किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सीधे प्रशासन और अधिकारियों पर होगी

*जनता की जान जोखिम में*

अब समय आ गया है कि अधिकारी जागें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता का गुस्सा अधिकारियों की निष्क्रियता और अयोग्यता को उजागर कर देगा। कोतमा के लोग अपनी सुरक्षा के लिए लड़ने को तैयार हैं, और प्रशासन की यह लापरवाही अब और सहन नहीं की जाएगी

चोरी के 5 मामले में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी बरामद

शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 23 जुलाई को फरियादी चिराग चंचलानी पिता शिवदास चंचलानी उम्र 17 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 बनसुकली चौराहा ब्यौहारी के सूने घर मे रात्रि में ताला तोडक़र अज्ञात व्यक्ति घुसकर चोरी की एक बडी वारदात को अंजाम देते हुए सोने चांदी के जेवर नगदी सहित चोरी कर लिये थे, पुलिस ने धारा 457,380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित सेन उर्फ गोलू पिता सुखनंदन सेन निवासी वार्ड क्रमांक 15 शुक्लान मोहल्ला ब्यौहारी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध मे पूछताछ की गई, धारा 457,380 भादवि के अतिरिक्त धारा 457,380 ताहि., धारा 457,380 ताहि., धारा 457,380 ताहि., धारा 457,380 ताहि. मे भी अपने साथी विकास उर्फ गुल्लु वर्मन एवं रोहित उर्फ दिप्पू वर्मन दोनों निवासी ब्यौहारी के साथ घटना को अंजाम देना बताये जो आरोपी सुमित उर्फ गोलू सेन से उसके हिस्से मिला मशरूका को बरामद कर आरोपी सुमित उर्फ गोलू सेन को जेल भेजा गया था ।

आरोपी विकास उर्फ गुल्लू वर्मन एवं रोहित उर्फ दिप्पू वर्मन दोनो निवासी ब्यौहारी घटना दिनांक से फरार थे, जिन्हे मुखबिर की सूचना पर 29 दिसम्बर को शहडोल से दस्तयाब कर उपरोक्त पांचो अपराधो की घटना के संबंध मे पूछताछ की गई जो, उपरोक्त सभी घटना को घटित करना स्वीकार किये, आरोपीगण से 02 नग सोने की लाकेट, 03 जोड चांदी की पायल, 13 नग चांदी का चूडा, एक नग चांदी की अंगूठी, चोरी की गई खाने पीने की सामग्री, नगदी 1800 रू. कुल कीमती करीबन 100000 रूपये बरामद किया गया । आरोपी विकास उर्फ गुल्लू वर्मन पिता सोने लाल वर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 ब्यौहारी, रोहित उर्फ दिप्पू वर्मन पिता राजू वर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 ब्यौहारी को गिरफ्तार कर 30 दिसम्बर को न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है । उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी ब्यौहारी के दिशा निर्देशन मे ब्यौहारी पुलिस द्वारा की गई है ।

नुकसान का दोषी केंद्र होगा तो नही करेंगे धान खरीदी, परिवहन के अभाव में लाखों क्विंटल धान भीगी

*खरीदी प्रभारियों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

उमरिया

धान उपार्जन केंद्रों में दो दिन पहले हुई बरसात से परिवहन के अभाव में लाखों क्विंटल किसानों की धान बर्बाद हो गई है, जिसके बाद खरीदी केंद्र प्रभारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे है,जिसमे स्पष्ट उल्लेख है कि बारिश से हुए नुकसान में खरीदी केंद्रों को दोषी माना जायेगा तो 02 जनवरी से केंद्रों में खरीदी का कार्य पूर्णतः बंद कर दिया जायेगा।दरअसल जिले के कुल 42 केंद्रों में धान खरीदी के 25 दिनों बाद टोटल 40 फीसदी ही परिवहन हो सका है,ये 40 फीसदी वो केंद्र है जहाँ किसानों से सीधे खरीदी कर गोदामिकरण किया जा रहा है।ज्ञापन देने पहुंचे प्रभारियों ने बताया कि 06 दिसंबर से केंद्रों में खरीदी प्रारम्भ कर दी गई थी और परिवहन के लिए ई उपार्जन ग्रुप के माध्यम से परिवहन कर्ता को दिया जाने लगा था,जबकि खरीदी के 15 दिनों तक परिवहन एजेंसी एनसीसीएफ की जानकारी केंद्रों को नही दी गई थी,इस बीच केंद्रों में 8 से 25 हजार क्विंटल धान किसानों की खरीदी जा चुकी थी।परिवहन अनुबंध के बाद भी परिवहन लगभग शून्य रहा है।इस बीच केंद्रों में लगातार खरीदी होती रही,और केंद्रों में धान की बोरियों का पहाड़ बनता रहा।कुल मिलाकर परिवहन न होने से केंद्रों में बड़ी मात्रा में धान भंडारित हो गया,इसी बीच मौसम का मिजाज बिगड़ा,और 27 दिसंबर को तेज़ बरसात हुई,और केंद्रों में परिवहन के अभाव में भंडारित लाखों क्विंटल धान भीग गई और किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। खरीदी प्रभारियों ने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि बरसात की वजह से केंद्र में रखी लाखों क्विंटल भंडारित धान की क्षति परिवहन के अभाव में हुई है,न कि खरीदी प्रभारियों के किसी लापरवाही की वजह से हुई है।इस क्षति का ठीकरा अगर केंद्र प्रभारियों पर डाला गया तो 02 जनवरी से सभी केंद्र प्रभारी खरीदी कार्य पूर्णतः बंद कर देंगे,इस बीच किसानों को होने वाली परेशानी का जवाबदेह एनसीसीएफ होगा ।

इस मौके पर केंद्र प्रभारियों ने यह भी बताया कि एनसीसीएफ द्वारा गोदाम स्तरीय सर्वेयर्स रखे गए है,इनके द्वारा भी अनर्गल गाड़ी को खाली करने में देरी की जाती है,जिस वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है,इन पर भी कार्यवाही की दरकार है।

समाचार

दो सूत्रीय मांगों को लेकर शिवसेना ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन पत्र

अनूपपुर

शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा के आदेश अनुसार शिवसेना मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के निर्देश पर एवं शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में कोतमा नगर प्रमुख बरकत कुरैशी ने थाना प्रभारी कोतमा के नाम 2 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की है कि कोतमा कदम टोला वार्ड नंबर 11 के दर्जन भर लोगों के घरों में लगभग दिन चार बजे कोतमा पुलिस स्टाफ के द्वारा देशी महुआ शराब को पकड़ने के लिए घर के भीतर महिलाएं किस अवस्था में हैं यह न देखते हुए गलत तरीके से छापेमारी करने के बाद किसी भी घर मे शराब बरामद नही हुई छापेमारी के दौरान कुछ पुलिस वालों के द्वारा महिलाओं से यह बोला गया कि ये तुम्हारा बेड रूम है इसमें क्या करते हो पूछते हुए बतमीजी की गई। जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है।इसके साथ ही दूसरी मांग में कहा गया कि कोतमा थाना अंतर्गत कोतमा मे ही कई जगहो पर गली मोहल्ले मे शराब ठेकेदार के द्वारा अपने ही आदमियों से अवैध शराब की पैकारी करवाई जाती है जिससे युवा पीढ़ी नशे मे बर्बाद है और मोहल्ले मे अवैध शराब बिक्री के कारण रोज लडाई झगड़ा का महौल बना रहता है। जिससे मोहल्ले वासियो को अनेक परेशानियों का सामना करना पडता है।शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे मध्यप्रदेश ने उक्त मांगों को लेकर कोतमा पुलिस को ज्ञापन सौंपा है और उक्त मामले की जांच कर मांगों को पूरा करते हुए मांग पर कार्यवाही करने की मांग की है।

अकुआ में विचरण कर रहे दो हाथी, रात को चार मकान व एक दुकान में की तोड़फोड़

*ग्रामीणो में दहशत का माहौल, फसल व घर को लगातार बना रहे हैं निशाना*

अनूपपुर

छत्तीसगढ़ राज्य से 7 दिन पूर्व आए दो नर हाथी वन परिक्षेत्र एवं तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत गोबरी के जंगल से निकलकर, वन परिक्षेत्र एवं तहसील अनूपपुर के दुधमनिया बीट तथा ग्राम पंचायत पगना के ग्राम बांका,ग्राम पंचायत दुधमनिया के ग्राम दुधमनिया,केकरपानी ग्राम पंचायत बैहार के डालाडीह,दोखहाटोला के गांव एवं जंगल में विचरण करते, केकरपानी,डालाडीह के जंगल में विश्राम करने बाद, देर रात ग्राम पंचायत औढेरा के ग्राम अकुआ पहुंचकर पूरी रात चहलकदमी करते हुए, बैगा का समाज के चार ग्रामीणो के घरों खेत-बांड़ी में तोड़फोड़ कर खाने पीने की सामग्री को खाते हुए एक किराना दुकान में तोड़फोड़ कर सोमवार की सुबह से अकुआ एवं डालाडीह के बीच के जंगल में विश्राम कर रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जंगलों से निकलकर आए दोनों हाथियों को ग्रामीण अंचलों के बीच बस्ती में घुसने से रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें केकरपानी,दुधमनिया,बांका,बैहार के दुखवाटोला आदि गांव के लोग सफल रहे, लेकिन रविवार की रात दोनों हाथी अकुआ गांव में यादव मोहल्ला से बैगान मोहल्ला में पूरी रात बीच बस्ती में घुसकर तांडव मचाते रहे, इस बीच ग्रामीणों के साथ वनविभाग की टीम हाथियों को बीच बस्ती से भगाने की कोशिश में लग रहे, किंतु सुबह होने तक दोनों हाथी विभिन्न तरह के प्रयासों के बाद भी अकुआ गांव के बीच बस्ती में तोड़फोड़ कर खाने-पीने बाद ही सोमवार की सुबह होने पर जंगल की ओर विश्राम करने के लिए रवाना हुये। दोनों हाथियों के अकुआ गांव जो बैगा बाहुल्य है के बीच बस्ती में विचरण करने से  दहशत पर आए ग्रामीणों में वृद्ध जन,महिलाएं एवं बच्चे पूरी रात प्रधानमंत्री आवास से मिले आवासों की छतों मे चढ़कर रात बिताते रहे। सोमवार को जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालनअधिकारी लालबहादुर वर्मा,मोहम्मद निसार,ग्राम पंचायत औढेरा सचिव राजू नायक एवं अन्य के साथ हाथी द्वारा किए गए नुकसान के स्थलो का निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर हाथियों पर निगरानी रखने हेतु हाथी मित्र दल बनाये जाने उन्हें टॉर्च दिए जाने का आश्वासन देते हुए देर रात होने पर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की बात कही, इस दौरान हल्का पटवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हाथियों द्वारा नुकसान किए गए स्थलों का निरीक्षण कर राहत प्रकरण तैयार किया गया।

राष्ट्रीय शोक दिवस पर रेंजर का अनुभूति कार्यक्रम करके पूर्व प्रधानमंत्री का किया अपमान

*भाजपा का दोहरा चरित्र जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल*

अनूपपुर

गुरुवार की शाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया इसके बाद पूरे राष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई और कैबिनेट ने राष्ट्रीय शोक दिवस 7 दिन के लिए घोषित कर दिया, लेकिन मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय शोक दिवस और कैबिनेट के फैसले का उल्लंघन करते हुए सत्ता पक्ष  को आड़ में लेकर वन विभाग अनूपपुर द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीतिक लोगों को बुलाकर उनका स्वागत सत्कार और भाषण और कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जो की साफ तौर पर कैबिनेट के द्वारा दिए गए आदेश और शोक दिवस का खुले आम उल्लंघन है। कार्यक्रम की जानकारी लगने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने सत्ता पक्ष पर दिखावा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि कैबिनेट में दिखावे का 7 दिन शोक दिवस घोषित किया गया है लेकिन अंदर ही अंदर कार्यक्रम कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि ना देकर उनका अपमान किया जा रहा है जोकी बेहद निदनीय है, अनूपपुर जिले का कोतमा वन परिक्षेत्र में हुए अनुभूति कार्यक्रम इसका उदाहरण है कि सत्ता पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक की जगह कार्यक्रम और मनोरंजन में व्यस्त है।

*डीएफओ का संरक्षण, नहीं हुई कार्यवाही*

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया गया था जिसमें देश भर में किसी प्रकार के शासकीय और राजनीतिक कार्यक्रमों नहीं किए जाने थे, लेकिन अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवलहरा धाम में वन विभाग कोतमा द्वारा राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर अनुभूति  कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी जानकारी समाचार पत्रों और पत्रकारों द्वारा अनूपपुर के डीएफओ को दी गई जिस पर 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, वही कोतमा रेंजर को डीएफओ का पूरा संरक्षण प्राप्त है, कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत लगातार पेड़ों की कटाई और जंगल की जमीन पर हो रहे कब्जे पर डीएफओ की चुप्पी से वैसे ही रेंजर पर संरक्षण का तमगा लगा हुआ है। 

*रेंजर का  गैर जिम्मेदाराना कार्य*

कोतमा वन परिक्षेत्र के रेंजर द्वारा राष्ट्रीय शोक के अवसर पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन गैर जिम्मेदाराना कार्य ही है और उसके बाद जानकारी का अभाव होना बताना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है, कार्यक्रम के संबंध में जब अनूपपुर डीएफओ और कोतमा रेंजर से जानने का प्रयास किया तो अनूपपुर डीएफओ ने कोतमा रेंजर को शोक दिवस की जानकारी न होने की बात कह कर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया, अधिकारी पर कार्यवाही करने के बजाय अपने रेंजर को बचाते हुए डीएफओ ने जानकारी देने वाले से ही आवेदन की मांग कर ली, कुल मिलाकर राष्ट्रीय शोक पर केंद्र राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना की गई, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बजाय शोक दिवस पर खेल और भाषण का आयोजन कर गरिमा पर सवाल उठा दिए। 

*श्रद्धांजलि सरकार का सिर्फ दिखावा*

कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील सराफ ने प्रशासन और भाजपा पर आरोप लगाए हैं कि एक ओर कैबिनेट में शोक दिवस के प्रस्ताव पर मोहर लगाई जाती है तो दूसरी ओर सत्ता और शासन चोरी छुपे कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र में किया गया अनुभूति कार्यक्रम है, जो की शासकीय शोक दिवस घोषित होने पर भी शासकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और मंडल कमंडल श्रद्धांजलि के जगह भाषण और आयोजित किए गए कुर्सी दौड़ जैसे खेल में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान किया है जो कि भारतीय जनता पार्टी के चरित्र को दर्शाता है, सत्ता और शासन पाने के बाद शोक संवेदना भी उनके दिल और दिमाग से चली गई है, कोतमा रेंजर द्वारा किए गए कार्यक्रम की हम अवहेलना करते हैं और कड़ी से कड़ी कार्यवाही रेंजर के ऊपर की जानी चाहिए।

*भाजपा का दोहरा चरित्र ही भाजपा*

गुड्डू चौहान ने कहा कि एक ओर भाजपा के बड़े नेता पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने का दिखावा कर रहे हैं तो दूसरी और उनके शासन और सत्ता द्वारा ही राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने की जगह उनका अपमान कर रही है यही भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चाल और चरित्र है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और उनकी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे जिनके द्वारा भाषण देना और खेलों के आयोजनों में शामिल होना उनकी मरी हुई संवेदना का प्रतीक है, श्रद्धांजलि और संवेदना व्यक्त करने के जगह कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के चरित्र का प्रमाण है जो की दोहरापन दिखाते हुए सदैव जनता को छलने का कार्य करती है, कोतमा वन विभाग द्वारा किए गए कार्यक्रम की हम निंदा करते हैं और कोतमा रेंजर के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं। 

*इनका कहना है*

राष्ट्रीय शोक दिवस पर कार्यक्रम करना बेहद गलत है इस पर हम स्पष्टीकरण मांग कर उचित कार्यवाही करेंगे।

 *अजय कुमार पाण्डेय, वन संरक्षक,वन वृत्त शहडोल*

श्याम बहादुर नंबर की स्मृति में विमर्श व रचना पाठ, म.प्र. उर्दू अकादमी का आयोजन

अनूपपुर

म.प्र.शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी ज़िला अनूपपुर के समन्वयक दीपक अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के निर्देशन और मार्गदर्शन में सिलसिला कार्यक्रम के तहत आगामी 3 जनवरी को  अनूपपुर में मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा इस अंचल के प्रख्यात शिक्षाविद् साहित्यकार श्याम बहादुर नम्र की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में दोपहर 3 बजे से शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल चेतनानगर अनूपपुर में स्मृति प्रसंग, विमर्श और रचनापाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन अनूपपुर शहडोल और उमरिया जिले का संयुक्त आयोजन है। जिसमें तीनों जिलों के प्रतिभागी रचनाकार भाग लेंगे। साथ ही विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर पर कटनी के वरिष्ठ शायर सतीश आनंद उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नम्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य वक्ता के तौर पर शहडोल के वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार गुप्ता और उमरिया के वरिष्ठ साहित्यकार संतोष कुमार द्विवेदी रहेंगे। संभाग भर के सभी वरिष्ठ रचनाकार इस कार्यक्रम में आ रहे हैं जिनमें शहडोल से

पूर्व अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य और पेंशनर क्लब के संभागीय अध्यक्ष डॉ. परमानन्द तिवारी, वरिष्ठ शायर मो. क़ासिम इलाहाबादी, बृजमोहन सराफ बशर, पंडित शंभू नाथ शुक्ला महा विश्वविद्यालयके हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गंगाधर ढोके, अकादमी सम्मान से सम्मानित डॉ. प्रियंका त्रिपाठी,  शानदार तरन्नुम और आवाज़ के जाने-माने शायर राजिंदर सिंह 'राज', कवयित्री श्रीमती किरण सिंह 'शिल्पी शिरकत करेंगी।

वहीं उमरिया जिले से सुप्रसिद्ध वरिष्ठ नवगीतकार, दोहाकार डॉ. रामनिहोर तिवारी, वरिष्ठ शायर मो. नसीर अंसारी 'नाज़ुक', सुरीली गीतकार श्रीमती रंजना गौतम, युवा शायर कुलदीप कुमार, तन्मय मिश्रा और आयुष सोनी रचनापाठ करेंगे। वहीं अनूपपुर ज़िले से वरिष्ठ कवि गिरीश पटेल, जैतहरी के सीनियर शायर फै़य्याज़ हसन, ख्यातिलब्ध हास्य व्यंग्य कवि पवन छिब्बर, कवयित्री सुधा शर्मा एडवोकेट, अग्रणी तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.नीरज श्रीवास्तव, कवयित्री आकांक्षा शुक्ला, कोतमा के शायर यासीन खान, अविनाश अग्रवाल सहित अन्य रचनाकार सम्मिलित होंगे। दीपक अग्रवाल ने जिले के समस्त रचनाकारों, पत्रकारों, शिक्षकों और नागरिकों से सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

राष्ट्रीय शोक दिवस पर रेंजर का अनुभूति कार्यक्रम करके पूर्व प्रधानमंत्री का किया अपमान

*भाजपा का दोहरा चरित्र जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल*

अनूपपुर

गुरुवार की शाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया इसके बाद पूरे राष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई और कैबिनेट ने राष्ट्रीय शोक दिवस 7 दिन के लिए घोषित कर दिया, लेकिन मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय शोक दिवस और कैबिनेट के फैसले का उल्लंघन करते हुए सत्ता पक्ष  को आड़ में लेकर वन विभाग अनूपपुर द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीतिक लोगों को बुलाकर उनका स्वागत सत्कार और भाषण और कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जो की साफ तौर पर कैबिनेट के द्वारा दिए गए आदेश और शोक दिवस का खुले आम उल्लंघन है। कार्यक्रम की जानकारी लगने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने सत्ता पक्ष पर दिखावा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि कैबिनेट में दिखावे का 7 दिन शोक दिवस घोषित किया गया है लेकिन अंदर ही अंदर कार्यक्रम कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि ना देकर उनका अपमान किया जा रहा है जोकी बेहद निदनीय है, अनूपपुर जिले का कोतमा वन परिक्षेत्र में हुए अनुभूति कार्यक्रम इसका उदाहरण है कि सत्ता पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक की जगह कार्यक्रम और मनोरंजन में व्यस्त है।

*डीएफओ का संरक्षण, नहीं हुई कार्यवाही*

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया गया था जिसमें देश भर में किसी प्रकार के शासकीय और राजनीतिक कार्यक्रमों नहीं किए जाने थे, लेकिन अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवलहरा धाम में वन विभाग कोतमा द्वारा राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर अनुभूति  कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी जानकारी समाचार पत्रों और पत्रकारों द्वारा अनूपपुर के डीएफओ को दी गई जिस पर 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, वही कोतमा रेंजर को डीएफओ का पूरा संरक्षण प्राप्त है, कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत लगातार पेड़ों की कटाई और जंगल की जमीन पर हो रहे कब्जे पर डीएफओ की चुप्पी से वैसे ही रेंजर पर संरक्षण का तमगा लगा हुआ है। 

*रेंजर का  गैर जिम्मेदाराना कार्य*

कोतमा वन परिक्षेत्र के रेंजर द्वारा राष्ट्रीय शोक के अवसर पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन गैर जिम्मेदाराना कार्य ही है और उसके बाद जानकारी का अभाव होना बताना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है, कार्यक्रम के संबंध में जब अनूपपुर डीएफओ और कोतमा रेंजर से जानने का प्रयास किया तो अनूपपुर डीएफओ ने कोतमा रेंजर को शोक दिवस की जानकारी न होने की बात कह कर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया, अधिकारी पर कार्यवाही करने के बजाय अपने रेंजर को बचाते हुए डीएफओ ने जानकारी देने वाले से ही आवेदन की मांग कर ली, कुल मिलाकर राष्ट्रीय शोक पर केंद्र राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना की गई, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बजाय शोक दिवस पर खेल और भाषण का आयोजन कर गरिमा पर सवाल उठा दिए। 

*श्रद्धांजलि सरकार का सिर्फ दिखावा*

कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील सराफ ने प्रशासन और भाजपा पर आरोप लगाए हैं कि एक ओर कैबिनेट में शोक दिवस के प्रस्ताव पर मोहर लगाई जाती है तो दूसरी ओर सत्ता और शासन चोरी छुपे कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र में किया गया अनुभूति कार्यक्रम है, जो की शासकीय शोक दिवस घोषित होने पर भी शासकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और मंडल कमंडल श्रद्धांजलि के जगह भाषण और आयोजित किए गए कुर्सी दौड़ जैसे खेल में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान किया है जो कि भारतीय जनता पार्टी के चरित्र को दर्शाता है, सत्ता और शासन पाने के बाद शोक संवेदना भी उनके दिल और दिमाग से चली गई है, कोतमा रेंजर द्वारा किए गए कार्यक्रम की हम अवहेलना करते हैं और कड़ी से कड़ी कार्यवाही रेंजर के ऊपर की जानी चाहिए।

*भाजपा का दोहरा चरित्र ही भाजपा*

गुड्डू चौहान ने कहा कि एक ओर भाजपा के बड़े नेता पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने का दिखावा कर रहे हैं तो दूसरी और उनके शासन और सत्ता द्वारा ही राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने की जगह उनका अपमान कर रही है यही भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चाल और चरित्र है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और उनकी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे जिनके द्वारा भाषण देना और खेलों के आयोजनों में शामिल होना उनकी मरी हुई संवेदना का प्रतीक है, श्रद्धांजलि और संवेदना व्यक्त करने के जगह कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के चरित्र का प्रमाण है जो की दोहरापन दिखाते हुए सदैव जनता को छलने का कार्य करती है, कोतमा वन विभाग द्वारा किए गए कार्यक्रम की हम निंदा करते हैं और कोतमा रेंजर के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं। 

*इनका कहना है*

राष्ट्रीय शोक दिवस पर कार्यक्रम करना बेहद गलत है इस पर हम स्पष्टीकरण मांग कर उचित कार्यवाही करेंगे।

 *अजय कुमार पाण्डेय, वन संरक्षक,वन वृत्त शहडोल*

समाचार 02 फ़ोटो 02

अकुआ में विचरण कर रहे दो हाथी, रात को चार मकान व एक दुकान में की तोड़फोड़

*ग्रामीणो में दहशत का माहौल, फसल व घर को लगातार बना रहे हैं निशाना*

अनूपपुर

छत्तीसगढ़ राज्य से 7 दिन पूर्व आए दो नर हाथी वन परिक्षेत्र एवं तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत गोबरी के जंगल से निकलकर, वन परिक्षेत्र एवं तहसील अनूपपुर के दुधमनिया बीट तथा ग्राम पंचायत पगना के ग्राम बांका,ग्राम पंचायत दुधमनिया के ग्राम दुधमनिया,केकरपानी ग्राम पंचायत बैहार के डालाडीह,दोखहाटोला के गांव एवं जंगल में विचरण करते, केकरपानी,डालाडीह के जंगल में विश्राम करने बाद, देर रात ग्राम पंचायत औढेरा के ग्राम अकुआ पहुंचकर पूरी रात चहलकदमी करते हुए, बैगा का समाज के चार ग्रामीणो के घरों खेत-बांड़ी में तोड़फोड़ कर खाने पीने की सामग्री को खाते हुए एक किराना दुकान में तोड़फोड़ कर सोमवार की सुबह से अकुआ एवं डालाडीह के बीच के जंगल में विश्राम कर रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जंगलों से निकलकर आए दोनों हाथियों को ग्रामीण अंचलों के बीच बस्ती में घुसने से रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें केकरपानी,दुधमनिया,बांका,बैहार के दुखवाटोला आदि गांव के लोग सफल रहे, लेकिन रविवार की रात दोनों हाथी अकुआ गांव में यादव मोहल्ला से बैगान मोहल्ला में पूरी रात बीच बस्ती में घुसकर तांडव मचाते रहे, इस बीच ग्रामीणों के साथ वनविभाग की टीम हाथियों को बीच बस्ती से भगाने की कोशिश में लग रहे, किंतु सुबह होने तक दोनों हाथी विभिन्न तरह के प्रयासों के बाद भी अकुआ गांव के बीच बस्ती में तोड़फोड़ कर खाने-पीने बाद ही सोमवार की सुबह होने पर जंगल की ओर विश्राम करने के लिए रवाना हुये। दोनों हाथियों के अकुआ गांव जो बैगा बाहुल्य है के बीच बस्ती में विचरण करने से  दहशत पर आए ग्रामीणों में वृद्ध जन,महिलाएं एवं बच्चे पूरी रात प्रधानमंत्री आवास से मिले आवासों की छतों मे चढ़कर रात बिताते रहे। सोमवार को जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालनअधिकारी लालबहादुर वर्मा,मोहम्मद निसार,ग्राम पंचायत औढेरा सचिव राजू नायक एवं अन्य के साथ हाथी द्वारा किए गए नुकसान के स्थलो का निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर हाथियों पर निगरानी रखने हेतु हाथी मित्र दल बनाये जाने उन्हें टॉर्च दिए जाने का आश्वासन देते हुए देर रात होने पर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की बात कही, इस दौरान हल्का पटवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हाथियों द्वारा नुकसान किए गए स्थलों का निरीक्षण कर राहत प्रकरण तैयार किया गया।

समाचार 03 फ़ोटो 03

श्याम बहादुर नंबर की स्मृति में विमर्श व रचना पाठ, म.प्र. उर्दू अकादमी का आयोजन

अनूपपुर

म.प्र.शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी ज़िला अनूपपुर के समन्वयक दीपक अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के निर्देशन और मार्गदर्शन में सिलसिला कार्यक्रम के तहत आगामी 3 जनवरी को  अनूपपुर में मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा इस अंचल के प्रख्यात शिक्षाविद् साहित्यकार श्याम बहादुर नम्र की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में दोपहर 3 बजे से शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल चेतनानगर अनूपपुर में स्मृति प्रसंग, विमर्श और रचनापाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन अनूपपुर शहडोल और उमरिया जिले का संयुक्त आयोजन है। जिसमें तीनों जिलों के प्रतिभागी रचनाकार भाग लेंगे। साथ ही विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर पर कटनी के वरिष्ठ शायर सतीश आनंद उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नम्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य वक्ता के तौर पर शहडोल के वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार गुप्ता और उमरिया के वरिष्ठ साहित्यकार संतोष कुमार द्विवेदी रहेंगे। संभाग भर के सभी वरिष्ठ रचनाकार इस कार्यक्रम में आ रहे हैं।

समाचार 04 फ़ोटो 04

दो सूत्रीय मांगों को लेकर शिवसेना ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन पत्र

अनूपपुर

शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा के आदेश अनुसार शिवसेना मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के निर्देश पर एवं शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में कोतमा नगर प्रमुख बरकत कुरैशी ने थाना प्रभारी कोतमा के नाम 2 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की है कि कोतमा कदम टोला वार्ड नंबर 11 के दर्जन भर लोगों के घरों में लगभग दिन चार बजे कोतमा पुलिस स्टाफ के द्वारा देशी महुआ शराब को पकड़ने के लिए घर के भीतर महिलाएं किस अवस्था में हैं यह न देखते हुए गलत तरीके से छापेमारी करने के बाद किसी भी घर मे शराब बरामद नही हुई छापेमारी के दौरान कुछ पुलिस वालों के द्वारा महिलाओं से यह बोला गया कि ये तुम्हारा बेड रूम है इसमें क्या करते हो पूछते हुए बतमीजी की गई। जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है।इसके साथ ही दूसरी मांग में कहा गया कि कोतमा थाना अंतर्गत कोतमा मे ही कई जगहो पर गली मोहल्ले मे शराब ठेकेदार के द्वारा अपने ही आदमियों से अवैध शराब की पैकारी करवाई जाती है जिससे युवा पीढ़ी नशे मे बर्बाद है और मोहल्ले मे अवैध शराब बिक्री के कारण रोज लडाई झगड़ा का महौल बना रहता है। जिससे मोहल्ले वासियो को अनेक परेशानियों का सामना करना पडता है।शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे मध्यप्रदेश ने उक्त मांगों को लेकर कोतमा पुलिस को ज्ञापन सौंपा है और उक्त मामले की जांच कर मांगों को पूरा करते हुए मांग पर कार्यवाही करने की मांग की है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

छात्रा का अन्तर विश्वविद्यालय स्तरीय खो- खो महिला प्रतियोगिता में हुआ चयन

अनूपपुर

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित खेल कैलेंडर सत्र 2024-25 के अनुसार राज्य स्तरीय खो - खो महिला प्रतियोगिता का आयोजन सीधी जिले के शासकीय कन्या  महाविद्यालय सीधी मे हुआ। राज्य स्तरीय खो - खो महिला प्रतियोगिता में 9 टीमों भोपाल, सागर, इंदौर, रीवा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर,खरगौन, उज्जैन ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच रीवा और उज्जैन संभाग के मध्य खेला गया, जिसमें रीवा संभाग की टीम विजई रही। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंदौर और जबलपुर संभाग के मध्य खेला गया, जिसमें जबलपुर संभाग की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबला जबलपुर और रीवा संभाग के मध्य खेला गया जिसमें रीवा संभाग की टीम विजय रही। रीवा संभाग की टीम में अनूपपुर की छात्रा सावित्री देवी  का चयन अन्तर विश्वविद्यालय स्तरीय  प्रतियोगिता के लिए हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सक्सेना, क्रीड़ा प्रमुख डॉ नीरज श्रीवास्तव, क्रीड़ा अधिकारी डॉ रामायण प्रसाद वर्मा तथा डॉ इन्द्रनारायण कांछी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

समाचार 06 फ़ोटो 06

भिक्षा देना अपराध क्यों? अधिवक्ता अमरीश श्रीवास्तव ने कलेक्टर के आदेश पर लगाया प्रश्न चिन्ह 

*मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश एवं इंदौर कलेक्टर को ईमेल कर बताई इसके दुष्प्रभाव की व्याख्या*

शहडोल

इंदौर जिला दंडाधिकारी के द्वारा 1 जनवरी 2025 से भिक्षा देना अपराध घोषित किया गया है यद्यपि अभी तक इस संबंध में कोई आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हो सकी है  किंतु अधिसंख्य प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसे  प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। यद्यपि भिक्षा मांगना पूर्व से ही भारतीय दंड संहिता की धारा 252, 253 के तहत अपराध घोषित किया गया था साथ ही मध्य प्रदेश भिक्षा वृत्ति अधिनियम 1960 के  तहत  भिक्षा मांगना अपराध है। भारत सहित विश्व के लगभग 20 देशों में भिक्षा मांगने को अपराध घोषित किया गया है ।

किंतु विश्व के किसी भी देश में भिक्षा देना अपराध नहीं माना गया है बल्कि  अधिकांश देशों में  इसे धर्म से जोड़कर देखा गया है । इंदौर जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व में भी कुछ माह तक के लिए  तत्संबंधी लिखित आदेश 18/7/24 को पारित किया गया था जिसमें भिखारी को भिक्षा देने वाले या कोई भी चीज देने वाले के ऊपर एफ आई आर करने का आदेश दिया गया था और इस आदेश को आगे बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2025  से  समूचे इंदौर के लिए प्रभावी करना बताया गया है ।

इस आदेश से व्यापक दृष्टि में उदभुत होने वाली विसंगतियों के कारण शहडोल स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश श्रीवास्तव के द्वारा एक ईमेल जिला दंडाधिकारी  इंदौर एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को भेजा गया है जिसमें  इस आदेश के विस्तृत प्रभावों की व्याख्या की गई जिसमें यह बताया गया कि  किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना ,वृद्ध असहाय निराश्रितों का सहयोग के लिए कुछ राशि देना, ठंड में  गरीबों को कंबल बांटना, भूखे व्यक्ति को भोजन देना... क्या यह भी अपराध की श्रेणी में आ जाएगा ?और यदि ऐसा है तो हम एक निष्ठुर समाज की स्थापना करने जा रहे हैं। यद्यपि भिक्षा वृत्ति की आड़ में बहुत से असामाजिक और अपराधिक कार्य नशीली वस्तुओं के व्यापार होते हैं ,इंदौर में यह बड़े पैमाने पर होता है । इस पर भिक्षा मांगने वालों को पकड़कर निराश्रित संस्थानों में पहुंचाना और उन पर कड़ाई करना तो उचित है किंतु इस आदेश से हर संवेदनशील व्यक्ति जरुरतमंदो की मदद करने में भयभीत होगा और इस प्रकार निष्ठुर समाज की स्थापना होने लगेगी।

अधिवक्ता के ई मेल पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसे समुचित दिशा निर्देश के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु  इंदौर कलेक्टर को उक्त मेल फॉरवर्ड कर दिया गया। आशा है मुख्यमंत्री की पहल के बाद अब उक्त  आदेश का पुनर्विलोकन करके भिक्षा वृत्ति की आड़ में अपराधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के साथ-साथ एक संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में उचित आदेश पारित किया जाएगा।

समाचार 07 फ़ोटो 07

बढ़ती ठंड में युवाओं ने 50 जरूरतमंद बुजुर्ग व वृद्ध महिलाओं को बांटे कंबल

उमरिया

बढ़ती ठंड में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर पहल राहत के तहत जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिले के सटे हुए बस्तियों में चिन्हित कर सप्ताह भर में 50 से भी अधिक जरूरतमंद बुजुर्ग व वृद्ध महिलाओं को गर्म कंबल का वितरण किया गया। टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया की हमारा उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान पैदा करना है। बढ़ती ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। खासकर गरीब लोग जो अभाव के कारण गर्म कपड़े खरीद पाने में असमर्थ हैं। उन जरूरतमंद लोगों के बीच में नगर के लोगों के सहयोग से कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों जरूरतमंदों परिवारों को चिन्हित कर रहे है, जिनके बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।

ऐसे कठिन मौसम में सबसे ज्यादा उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिनके पास पहनने और न ओढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े नहीं हैं।कम्बल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे।मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सर्दी से गरीब असहाय लोगों की हर व्यक्ति को मदद करनी चाहिए। इस काम के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए एवं समाज के अन्य लोगो को भी इसका अनुसरण कर गरीब तथा असहाय लोगों की मदद में आगे आना चाहिए ।इस दौरान हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,वर्षा बर्मन,साक्षी रैदास, अनुसूइया दहिया,खुशबू बर्मन,दीपिका मरकाम,फरहाना खातून एवं सभी उपस्थित रहे।

समाचार 08 फ़ोटो 08

नुकसान का दोषी केंद्र होगा तो नही करेंगे धान खरीदी, परिवहन के अभाव में लाखों क्विंटल धान भीगी

*खरीदी प्रभारियों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

उमरिया

धान उपार्जन केंद्रों में दो दिन पहले हुई बरसात से परिवहन के अभाव में लाखों क्विंटल किसानों की धान बर्बाद हो गई है, जिसके बाद खरीदी केंद्र प्रभारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे है,जिसमे स्पष्ट उल्लेख है कि बारिश से हुए नुकसान में खरीदी केंद्रों को दोषी माना जायेगा तो 02 जनवरी से केंद्रों में खरीदी का कार्य पूर्णतः बंद कर दिया जायेगा।दरअसल जिले के कुल 42 केंद्रों में धान खरीदी के 25 दिनों बाद टोटल 40 फीसदी ही परिवहन हो सका है,ये 40 फीसदी वो केंद्र है जहाँ किसानों से सीधे खरीदी कर गोदामिकरण किया जा रहा है।ज्ञापन देने पहुंचे प्रभारियों ने बताया कि 06 दिसंबर से केंद्रों में खरीदी प्रारम्भ कर दी गई थी और परिवहन के लिए ई उपार्जन ग्रुप के माध्यम से परिवहन कर्ता को दिया जाने लगा था,जबकि खरीदी के 15 दिनों तक परिवहन एजेंसी एनसीसीएफ की जानकारी केंद्रों को नही दी गई थी,इस बीच केंद्रों में 8 से 25 हजार क्विंटल धान किसानों की खरीदी जा चुकी थी।परिवहन अनुबंध के बाद भी परिवहन लगभग शून्य रहा है।इस बीच केंद्रों में लगातार खरीदी होती रही,और केंद्रों में धान की बोरियों का पहाड़ बनता रहा।कुल मिलाकर परिवहन न होने से केंद्रों में बड़ी मात्रा में धान भंडारित हो गया,इसी बीच मौसम का मिजाज बिगड़ा,और 27 दिसंबर को तेज़ बरसात हुई,और केंद्रों में परिवहन के अभाव में भंडारित लाखों क्विंटल धान भीग गई और किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। खरीदी प्रभारियों ने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि बरसात की वजह से केंद्र में रखी लाखों क्विंटल भंडारित धान की क्षति परिवहन के अभाव में हुई है,न कि खरीदी प्रभारियों के किसी लापरवाही की वजह से हुई है।इस क्षति का ठीकरा अगर केंद्र प्रभारियों पर डाला गया तो 02 जनवरी से सभी केंद्र प्रभारी खरीदी कार्य पूर्णतः बंद कर देंगे,इस बीच किसानों को होने वाली परेशानी का जवाबदेह एनसीसीएफ होगा ।

इस मौके पर केंद्र प्रभारियों ने यह भी बताया कि एनसीसीएफ द्वारा गोदाम स्तरीय सर्वेयर्स रखे गए है,इनके द्वारा भी अनर्गल गाड़ी को खाली करने में देरी की जाती है,जिस वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है,इन पर भी कार्यवाही की दरकार है।

फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ को कटवाने का लगातार चले अभियान

अनूपपुर

रेलवे फाटक से कोतवाली मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों की कटाई के चलते फ्लाईओवर निर्माण में बाधा आ रही थी।जिसे देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए।इसके पश्चात मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनूपपुर ने 29 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 से दोपहर 2 तक विद्युत आपूर्ति बंद कर पेड़ों की कटाई जेसीबी मशीन एवं आरा मशीन के माध्यम से कराई।अभी अन्य पेड़ भी कटने है जिसके पश्चात ही फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर होगा। संबंधित विभाग को चाहिए कि लगातार बचे हुए पेड़ों की कटाई कराकर फ्लाईओवर निर्माण का मार्ग क्लियर करें। 

कलेक्टर अनूपपुर से अपेक्षा है कि निरंतर अभियान चलवाकर बाधक बन रहे पेड़ों को जल्दी से जल्दी कटवाए।जिससे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण जल्दी से जल्दी हो सके।

भिक्षा देना अपराध क्यों? अधिवक्ता अमरीश श्रीवास्तव ने कलेक्टर के आदेश पर लगाया प्रश्न चिन्ह 

*मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश एवं इंदौर कलेक्टर को ईमेल कर बताई इसके दुष्प्रभाव की व्याख्या*

शहडोल

हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई की इंदौर जिला दंडाधिकारी  के द्वारा 1 जनवरी 2025 से भिक्षा देना अपराध घोषित किया गया है यद्यपि अभी तक इस संबंध में कोई आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हो सकी है  किंतु अधिसंख्य प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसे  प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। यद्यपि भिक्षा मांगना पूर्व से ही भारतीय दंड संहिता की धारा 252, 253 के तहत अपराध घोषित किया गया था साथ ही मध्य प्रदेश भिक्षा वृत्ति अधिनियम 1960 के  तहत  भिक्षा मांगना अपराध है। भारत सहित विश्व के लगभग 20 देशों में भिक्षा मांगने को अपराध घोषित किया गया है ।

किंतु विश्व के किसी भी देश में भिक्षा देना अपराध नहीं माना गया है बल्कि  अधिकांश देशों में  इसे धर्म से जोड़कर देखा गया है । इंदौर जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व में भी कुछ माह तक के लिए  तत्संबंधी लिखित आदेश 18/7/24 को पारित किया गया था जिसमें भिखारी को भिक्षा देने वाले या कोई भी चीज देने वाले के ऊपर एफ आई आर करने का आदेश दिया गया था और इस आदेश को आगे बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2025  से  समूचे इंदौर के लिए प्रभावी करना बताया गया है ।

इस आदेश से व्यापक दृष्टि में उदभुत होने वाली विसंगतियों के कारण शहडोल स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश श्रीवास्तव के द्वारा एक ईमेल जिला दंडाधिकारी  इंदौर एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को भेजा गया है जिसमें  इस आदेश के विस्तृत प्रभावों की व्याख्या की गई जिसमें यह बताया गया कि  किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना ,वृद्ध असहाय निराश्रितों का सहयोग के लिए कुछ राशि देना, ठंड में  गरीबों को कंबल बांटना, भूखे व्यक्ति को भोजन देना... क्या यह भी अपराध की श्रेणी में आ जाएगा ?और यदि ऐसा है तो हम एक निष्ठुर समाज की स्थापना करने जा रहे हैं जबकि वास्तव में राज्य का प्रमुख दायित्व लोक कल्याणकारी व्यवस्था बनाना है ,जबकि इस आदेश के प्रभावी होने से संवेदनाहीन और अस्वस्थ समाज ही बन सकेगा ।

यद्यपि भिक्षा वृत्ति की आड़ में बहुत से असामाजिक और अपराधिक कार्य नशीली वस्तुओं के व्यापार होते हैं ,इंदौर में यह बड़े पैमाने पर होता है । इस पर भिक्षा मांगने वालों को पकड़कर निराश्रित संस्थानों में पहुंचाना और उन पर कड़ाई करना तो उचित है किंतु इस आदेश से हर संवेदनशील व्यक्ति जरुरतमंदो की मदद करने में भयभीत होगा और इस प्रकार निष्ठुर समाज की स्थापना होने लगेगी।

इंदौर के इस आदेश के बाद अब राजधानी भोपाल में भी ऐसा ही आदेश  लागू होने की खबरें आ रही हैं। अधिवक्ता के ई मेल पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसे समुचित दिशा निर्देश के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु  इंदौर कलेक्टर को उक्त मेल फॉरवर्ड कर दिया गया। आशा है मुख्यमंत्री की पहल के बाद अब उक्त  आदेश का पुनर्विलोकन करके भिक्षा वृत्ति की आड़ में अपराधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के साथ-साथ एक संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में उचित आदेश पारित किया जाएगा।

छात्रा का अन्तर विश्वविद्यालय स्तरीय खो- खो महिला प्रतियोगिता में हुआ चयन

अनूपपुर

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित खेल कैलेंडर सत्र 2024-25 के अनुसार राज्य स्तरीय खो - खो महिला प्रतियोगिता का आयोजन सीधी जिले के शासकीय कन्या  महाविद्यालय सीधी मे हुआ। राज्य स्तरीय खो - खो महिला प्रतियोगिता में 9 टीमों भोपाल, सागर, इंदौर, रीवा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर,खरगौन, उज्जैन ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच रीवा और उज्जैन संभाग के मध्य खेला गया, जिसमें रीवा संभाग की टीम विजई रही। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंदौर और जबलपुर संभाग के मध्य खेला गया, जिसमें जबलपुर संभाग की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबला जबलपुर और रीवा संभाग के मध्य खेला गया जिसमें रीवा संभाग की टीम विजय रही। रीवा संभाग की टीम में अनूपपुर की छात्रा सावित्री देवी  का चयन अन्तर विश्वविद्यालय स्तरीय  प्रतियोगिता के लिए हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सक्सेना, क्रीड़ा प्रमुख डॉ नीरज श्रीवास्तव, क्रीड़ा अधिकारी डॉ रामायण प्रसाद वर्मा तथा डॉ इन्द्रनारायण कांछी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

बारिश ने बचाया सिंचाई का ख़र्चा, धीमी गति से धान उपार्जन, किसानों की बढ़ाई चिंता

*ट्रक लगा कर करायें धान का परिवहन-कलेक्टर*

उमरिया

जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से एक तरफ किसानों में खुशी देखी जा रही है वही दूसरी ओर धान उपार्जन केंद्र में किसानों की रखी हुई धान पूरी तरह भीग जाने से धान खराब होने की चिंता व धान सुखाने की चिंता सताने लगी है। बिन मौसम बारिश से किसानों को कही लाभ कही हानि उठाना पड़ रहा है।

*बारिश ने बचाया सिचाई का खर्च*

विगत दिनों हुई बारिश ने किसानो को सिचाई के खर्च से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों मे जिले मे 50 एमएम औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसमे सर्वाधिक 56.4 एमएम बारिश पाली तथा सबसे कम 28.6 एमएम बारिश चंदिया तहसील मे हुई है। इस दौरान बांधवगढ़ मे 55.8, नौरोजाबाद मे 53.6, करकेली मे 52.40 तथा बिलासपुर मे 52.2मिमी वर्षा हुई है। इसे मिला कर जिले मे अब तक 1086.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि मे बारिश का आंकड़ा 1007.4 मिमी था। कृषि विशेषज्ञों का मत है कि बारिश से खेतो को पर्याप्त नमी मिली है।  

*धीमी गति से उपार्जन ने बढ़ाई समस्या*

बारिश से फसलों को भले ही फायदा हुआ है, पर जिन किसानो की धान खरीदी केन्द्रों मे रखी हुई है, उन्हे इससे खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि विगत दिनों हुई बारिश की वजह से जिले के सैकड़ों किसानो की हजारों क्विंटल धान पूरी तरह भीग गई है। अब उन्हे अपनी उपज को सुखाने के लिये खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। किसान उपार्जन केन्द्रों मे व्याप्त अव्यवस्थाओं से भी खासा नाखुश हैं। उन्होने बताया कि इस स्थिति के लिये मंथर गति से हो रही अनाज की तुलाई भी बहुत हद तक जिम्मेदार है। यदि तेजी से धान का उपार्जन और परिवहन होता तो इस समस्या से बचा जा सकता था।

*ट्रक लगा कर करायें धान का परिवहन*

इस बीच कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने रविवार को करकेली तथा ददरौडी के कछराटोला मे उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था तथा वहां रखी धान पर बारिश के प्रभाव का जायजा लिया। इस मौके पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति करकेली मे 5400 क्विंटल धान रखी पाई गई। अभी तक 146 किसानों से 7386 क्विंटल धान की खरीदी गई है। केन्द्र मे 18100 बारदाने उपलब्ध हैं। 5648 बारदाने उपयोग किये गये हैं। स्लॉट बुकिंग की संख्या 202 है। वहीं ददरौडी केंद्र स्थल कछराटोला मे अब तक 27483.6 क्विंटल धान की खऱीदी होना बताया गया। प्राप्त बारदानों की संख्या 59150 तथा उपयोग किये गए बारदानों की संख्या 17657 है। धान खरीदी केंद्र के बाहर करीब 20 हजार क्विंटल धान पड़ी हुई है। कलेक्टर ने बताया कि शासन ने उपार्जन केन्द्रों पर पड़ी धान के सुरक्षित भण्डारण को देखते हुए 30 से 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी 2025 तक खरीदी का कार्य बंद रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होने प्रभारियों से केन्द्रों मे रखी धान का परिवहन ट्रक लगाकर कराने तथा आगामी दिनों मे बारिश से बचाने के इंतजाम करने को कहा। कलेक्टर श्री जैन ने उपार्जित धान का भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

3 दिन धान खरीदी केंद्र रहेंगे बंद,  अब 23 जनवरी तक होगी धान की खरीदी

अनूपपुर

खरीफ विपणन वर्ष 2024- 25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य किया जा रहा है। जिले में धान उपार्जन के लिए 34 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं उपार्जन के लिए 10785 किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया है अब तक धान उपार्जन की विक्रय मात्रा 55067.5 एमटी है। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी बी एस परिहार ने बताया है कि आगामी दिवसों में वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा उपार्जन केदो पर उपलब्ध धान के सुरक्षित भंडारण हेतु 30 व 31 दिसंबर 2024 एवं 1 जनवरी 2025 को (केवल तीन दिवस) समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है।

उन्होंने बताया है कि उक्त अवधि में धान विक्रय करने हेतु जिन किसानों द्वारा स्लॉट बुक किया गया है उनके स्लॉट की वैधता अवधि पांच कार्य दिवस बढ़ाई गई है इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से किसानों को दी जा रही है 2 जनवरी 2025 से किसानों द्वारा नियमित रूप से धान का विक्रय उपार्जन केन्द्र पर किया जा सकेगा। 

ई- उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का अवसर देने हेतु उपार्जन की अंतिम दिनांक 20 जनवरी 2025 को बढ़ाकर 23 जनवरी 2025 तक की गई है।

युवा कांग्रेस ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को श्रद्धांजलि, आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

अनूपपुर

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान की अगुवाई में अनूपपुर जिलांतर्गत कोतमा गांधी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं नगर के समाज सेवियों तथा आमजन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे। जिनके योगदान ने भारत को एक नई दिशा दी। 1990 के दशक में वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने देश को संकट से उबारा और वैश्विक बाजारों में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया। डॉ.सिंह के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक दृष्टि से प्रगति की, बल्कि उनका कार्यकाल सामाजिक प्रगति और वैश्विक पहचान के लिए भी जाना जाता रहेगा। उनके द्वारा किए गए विनियमन, निजीकरण और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों ने भारत की विकास की नींव रखी। प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक संकटों का सामना किया, जिसमें 2008 का वैश्विक वित्तीय संकट प्रमुख था। अपनी दूर दृष्टि से उन्होंने भारत को इस संकट से बचाया और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मनोज सराफ अंगा, राजकुमार शुक्ला, राजेश जैन, संतोष मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, अनिल पोथन, एडवोकेट इस्तियाक अहमद, राकेश जैन, मो सफीर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, महिला नेत्री संध्या वर्मा, युवा नेता मानवेंद्र मिश्रा, मो. नदीम, शिवम सराफ, जयप्रकाश पांडेय, मनोज बर्मन, शिव बर्मन, राजवीर एवं अन्य नेतागण व समाजसेवी तथा आमजन मौजूद थे।

साहस और मानवता की सच्ची मिसाल के लिए चंद्रकांता बियानी को किया जाएगा सम्मानित

अनूपपुर 

साहस और मानवता की सच्ची मिसाल पेश करने के लिए माहेश्वरी समाज की चंद्रकांता बियानी पति महेंद्र बियानी को अखिल भारतीय महिला मंडल की नागपुर मीटिंग में एवं प्रदेश सभा की गुना मीटिंग में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।जो माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का विषय हैं। माहेश्वरी समाज शहडोल के अध्यक्ष सुनील मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि करगी रोड एवं पेंड्रा रोड के बीच ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के एस- 1 कोच में गत दिनों एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा की एक अप्रत्याशित घटना घटी।इस नाजुक स्थिति में शहडोल माहेश्वरी समाज की चंद्रकांता बियानी ने अपने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय दिया

उन्होंने बिना किसी चिकित्सा सहायता और बेहद सीमित संसाधनों के बावजूद,महिला की सुरक्षित डिलीवरी ट्रेन के कोच में ही करवाई।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बच्चे की नाल बांधने के लिए उन्होंने रक्षामौली का उपयोग किया।उनकी बुद्धिमत्ता और निडरता से न केवल एक सुंदर कन्या का सुरक्षित जन्म हुआ,बल्कि जच्चा और बच्चा दोनों की जान भी बचाई। यह गौर करने की बात है कि इतने मुश्किल समय में जब अन्य यात्री मदद के लिए आगे नहीं आए,जब चंद्रकांता बियानी ने मानवता की सच्ची मिसाल पेश की। उनका यह कार्य समाज के लिए निश्चित ही प्रेरणा का स्रोत है और उनकी सभी ने सराहना की।

माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष सुनील मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साहस और मानवता की सच्ची मिसाल पेश करने के लिए अखिल भारतीय महिला मंडल की नागपुर मीटिंग में एवं प्रदेश सभा की गुना की मीटिंग में चंद्रकांता बियानी को सम्मानित किया जाएगा।

 3 शराब वाहन चालकों पर कार्यवाही, सड़क दुर्घटनाएं रोकने  चलाया जा रहा अभियान

अनूपपुर

जिले में अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रक क्रमांक MP 18 H 6015  एवं हाइवा क्रमांक MP 18 Z 0846  के   चालक  शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गए, जिनके विरूद्ध  प्रकरण तैयार कर वाहन जप्त किये गए। कोतमा पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया, जिसके विरुद्ध प्रकरण तैयार  कर वाहन जप्त किया गया।

*हाईवे के डिवाइडर पर लगवाए गए ट्रैफिक कोन*

हाईवे पर ग्राम फुनगा  के पास स्थित डिवाइडर से रात्रि में अदृश्यता के कारण टकराने से एक्सीडेंट घटित होते है, जिस पर अंकुश लगाने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा डिवाइडर के दोनों ओर ट्रैफिक कोन रखवाए गए हैं, जिससे रात्रि के समय वाहन डिवाइडर से ना टकराएं।

*अंधे मोड़ किए गए चिन्हित*

अभियान के तहत यातायात प्रभारी ज्योति दुबे एवं ट्रैफिक स्टाफ द्वारा अमरकंटक रोड, जैतहरी रोड एवं चचाई रोड का भ्रमण किया जाकर ऐसे 15 अंधे मोड़ जहां पर मोड़  के कारण आने जाने वाहन आपस में दिखाई ना देने से टकराने  की घटनाएं घटित होती हैं, चिन्हित किए गए ।इन स्थानों पर अभियान के दौरान ही मिरर लगाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। 

ट्रक ने ली युवक की जान, तीन घायल परिजनों ने किया सड़क जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार

अनूपपुर 

जिले के कोयलांचल नगरी जमुना कोतमा क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों को पाटने का कार्य जैतहरी मोजर बेयर से निकलने वाले राखड़ फ्लाई एस से किया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार ट्रक समय-समय पर कई दुर्घटनाओं को घटित करता रहा है, जिसे देखने और सुनने वाला कोई नहीं है, इसी कड़ी में जैतहरी मोजर बेयर  पावर प्लांट से ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीपी 7699 जो जैतहरी से जमुना को अपना क्षेत्र की बंद पड़ी खदान में फ्लाई एस ओवरलोड करके आ रहा था, तभी ग्राम चोडी के भररा टोला के पास शिवप्रसाद विश्वकर्मा उर्फ गोलू उम्र 22 वर्ष को रात्रि 9 बजे जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसे अस्पताल ले जाते वक्त ही उसने अपना दम तोड़ दिया, जिसे पुनः परिजनों ने उसे वापस लाकर वहीं रोड पर रखकर तब से रोड जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान रोड के किनारे चल रही तीन और बच्चियों भी घायल हो गई हैं जिन्हें दो को कम चोट लगी है, लेकिन एक को गंभीर चोट लगने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, मौके पर एसडीओपी समस्त थाना प्रभारी तहसीलदार को अन्य मीडिया कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, समाचार लिखे जाने तक परिजन शव को रोड में रखकर ही प्रदर्शन कर रहे थे, शव के पास परिजन रोते बिलखते नजर आए, अब देखना यह है कि आने वाले समय में क्या तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैकों का कहर रुकता है या इसी तरह जारी रहेगा। इससे पूर्व में भी कई मौतें इस क्षेत्र में हो चुकी हैं लेकिन शासन और प्रशासन कुछ नही कर पा रहा है जब कोई घटना घट जाती है तो सब एकत्र होते हैं और समझाइए देते हैं और मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है, लेकिन इन पर लगाम नहीं लग पाता जो गहन चिंता का विषय है।

समाचार 01 फोटो 01

फ्लाई एस लोड ट्रक ने ली युवक की जान, तीन घायल परिजनों ने किया सड़क जाम

*गाड़ियों की लगी लंबी कतार*

कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

*विजेता टीमों और प्रतिभागियों को, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

अनूपपुर

जिले के पुष्पराजगढ़ विगत दिनों स्थानीय कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन पटना राजेन्द्रग्राम में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया उक्त खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों बच्चों के जोश ने रोमांचित कर दिल जीत लिया प्रतिस्पर्धा के साथ खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम के साथ टीम भावना को दृष्टिगत रखते हुये अपने जौहर दिखाये। उपस्थित दर्शकों ने संघर्ष पूर्ण रोमांच मुकाबला का भरपूर लुफ्त उठाया।

*बच्चों ने दिखाया जौहर*

उक्त खेल महोत्सव में स्कूल के चार हाउस के बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमे कृष्णा,कावेरी,सरस्वती और नर्मदा हाउस के छात्र छात्राओं के बीच पृथक पृथक खो खो, कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज, गोला फेंक, कुर्सी दौड़ के रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमे उपस्थित दर्शकों को अपने खेल कौशल से अभिभूत व रोमांचित कर दिया। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत खेलों में छोटे बड़े बच्चों की दौड़, बाधा दौड़,चम्मच दौड़,आदि भी आकर्षण का केंद्र रहा।

*हिमाद्रि मुनि व अतिथियों ने किया बच्चों उत्साह बर्धन*         

तीन दिवसीय खेल महोत्सव समापन समारोह में कुछ फाइनल रोमांचक मुकाबलों के साक्षी विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्रि मुनि जी महाराज महादेवानंद जी अमरकंटक नगर परिषद की अध्यक्ष पार्वती बाई उपाध्यक्ष रज्जू नेताम पार्षद जोहन लाल चंद्रवंशी वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी मनीष अग्रवाल पुष्पेंद्र रजक उमाशंकर पांडेय पेंड्रा रोड कल्याणिका के शिक्षक नारायण शर्मा मनीष सिंह गणमान्य पालक अरिहंत जैन ज्योति जैन एवम् अन्य पालक उपस्थित होकर प्रतिकूल मौसम एवम् ठंडी बायारों के बीच खिलाड़ियों का जज्बा और जोश का उत्साह वर्धन कर खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिये प्रेरित किया गया।

*प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

उक्त खेल प्रतियोगिता के समापन के बाद खेल महोत्सव समारोह में विजेता टीमों और प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सील, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य जितेन्द्र निगम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलों में हार जीत से परे हटकर पूरी खेल भावना के साथ खेल खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और विद्यालय के छात्रों ने इसकी शानदार मिसाल दी। परिणाम किसके पक्ष में गया यह महत्व नहीं रखता। प्राचार्य श्री निगम ने कहा की अब समय है शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय होने की और आप सभी इसी शिद्दत से परीक्षाओं की तैयारी में जुट कर अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन करें। 

समाचार 03 फ़ोटो 03

नए वर्ष का आगाज, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, ठंडक बढ़ी

अनूपपुर

मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में बारिश से मौसम सुहाना हो गया, घंटों झमाझम तेज बारिश होती रही । बारिश की वजह से मौसम में और भी ज्यादा ठंडक हो गया है। पर्यटक एवं तीर्थ यात्री श्रद्धालुगण सुबह से हजारों की तादाद में पावन सलिला मां रेवा की पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा स्नान, डुबकी, भ्रमण हेतु भारी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक पहुंचे हुए थे, जिसमें प्रमुख स्थान रामघाट, पुष्कर बांध, आरंडी संगम तट में पुण्य डुबकी लगाते नजर आए । तत्पश्चात पूजन अर्चन दर्शन किया। नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर में कतार बध्य होकर दर्शन लाभ लिये। इसी तरह सोनमुड़ा, माई की बगिया, कपिलधारा, दूधधारा, जालेश्वर धाम एवं अन्य स्थलों का पर्यटक, तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

जिस तरह से पवित्र नगरी अमरकंटक का मौसम एक बार फिर अत्यंत ठंडा हो गया है। फलस्वरुप पारा फिर लुढ़क कर नीचे आ गया है। इससे अमरकंटक में ठंडी ठंडी हवाएं चल रही हैं, शीत लहर जैसे स्थितियां बन गई हैं। पर्यटक तीर्थयात्री यहां वहां आग तापने के लिए तथा गरमा गरम चाय हेतु होटलों, छोटी दुकानों की शरण लेते नजर आ रहे है। जानकारी अनुसार 25 दिसंबर पूर्व से ही अमरकंटक में भारी भीड़ चल रही है। स्कूली बच्चे, पर्यटक, तीर्थ यात्रियों का आना जाना जारी है । यह सिलसिला जनवरी के मकर संक्रांति तक देखी जा सकती है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी का हुआ निधन, भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के  वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी जुगल किशोर गुप्ता का उपचार के दौरान निधन हो गया। शहडोल संभाग के कद्दावर नेता जिन्होंने समाजवादी आंदोलन में संघर्ष के प्रतीक रहे आपातकाल में जेल में रहकर प्रजातंत्र की रक्षा के लिए अपने जीवन का बहुमूल्य समय समाज को समर्पित किया 1977 में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए अनेक विकास कार्यों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष के नायक रहे भूमि अधिग्रहण से कोयला खदानों में रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष के बल पर अहम भूमिका निभाई राजनीति में सुचिता एवं ईमानदारी के प्रतीक रहकर संपूर्ण जीवन समाज एवं राष्ट्र निर्माण में समर्पित किया जुगल किशोर गुप्ता अपने 82 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके थे कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और चिकित्सालय में उपचार के दौरान  उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली है उनके निधन पर मध्य प्रदेश शासन के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल अनूपपुर, डॉ सुनील कुमार चौरसिया,  जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाचार 05 फ़ोटो 05

3 शराब वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही, सड़क दुर्घटनाएं रोकने  चलाया जा रहा है अभियान

अनूपपुर

जिले में अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रक क्रमांक MP 18 H 6015  एवं हाइवा क्रमांक MP 18 Z 0846  के   चालक  शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गए, जिनके विरूद्ध  प्रकरण तैयार कर वाहन जप्त किये गए। कोतमा पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया, जिसके विरुद्ध प्रकरण तैयार  कर वाहन जप्त किया गया।

*हाईवे के डिवाइडर पर लगवाए गए ट्रैफिक कोन*

हाईवे पर ग्राम फुनगा  के पास स्थित डिवाइडर से रात्रि में अदृश्यता के कारण टकराने से एक्सीडेंट घटित होते है, जिस पर अंकुश लगाने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा डिवाइडर के दोनों ओर ट्रैफिक कोन रखवाए गए हैं, जिससे रात्रि के समय वाहन डिवाइडर से ना टकराएं।

*अंधे मोड़ किए गए चिन्हित*

अभियान के तहत यातायात प्रभारी ज्योति दुबे एवं ट्रैफिक स्टाफ द्वारा अमरकंटक रोड, जैतहरी रोड एवं चचाई रोड का भ्रमण किया जाकर ऐसे 15 अंधे मोड़ जहां पर मोड़  के कारण आने जाने वाहन आपस में दिखाई ना देने से टकराने  की घटनाएं घटित होती हैं, चिन्हित किए गए ।इन स्थानों पर अभियान के दौरान ही मिरर लगाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। 

समाचार 06 फ़ोटो 06

साहस और मानवता की सच्ची मिसाल के लिए चंद्रकांता बियानी को किया जाएगा सम्मानित

अनूपपुर 

साहस और मानवता की सच्ची मिसाल पेश करने के लिए माहेश्वरी समाज की चंद्रकांता बियानी पति महेंद्र बियानी को अखिल भारतीय महिला मंडल की नागपुर मीटिंग में एवं प्रदेश सभा की गुना मीटिंग में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।जो माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का विषय हैं। माहेश्वरी समाज शहडोल के अध्यक्ष सुनील मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि करगी रोड एवं पेंड्रा रोड के बीच ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के एस- 1 कोच में गत दिनों एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा की एक अप्रत्याशित घटना घटी।इस नाजुक स्थिति में शहडोल माहेश्वरी समाज की चंद्रकांता बियानी ने अपने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय दिया

उन्होंने बिना किसी चिकित्सा सहायता और बेहद सीमित संसाधनों के बावजूद,महिला की सुरक्षित डिलीवरी ट्रेन के कोच में ही करवाई।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बच्चे की नाल बांधने के लिए उन्होंने रक्षामौली का उपयोग किया।उनकी बुद्धिमत्ता और निडरता से न केवल एक सुंदर कन्या का सुरक्षित जन्म हुआ,बल्कि जच्चा और बच्चा दोनों की जान भी बचाई। यह गौर करने की बात है कि इतने मुश्किल समय में जब अन्य यात्री मदद के लिए आगे नहीं आए,जब चंद्रकांता बियानी ने मानवता की सच्ची मिसाल पेश की। उनका यह कार्य समाज के लिए निश्चित ही प्रेरणा का स्रोत है और उनकी सभी ने सराहना की।

माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष सुनील मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साहस और मानवता की सच्ची मिसाल पेश करने के लिए अखिल भारतीय महिला मंडल की नागपुर मीटिंग में एवं प्रदेश सभा की गुना की मीटिंग में चंद्रकांता बियानी को सम्मानित किया जाएगा।

समाचार 07 फ़ोटो 07

मादा बाघ शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नही रुक रहा मौत का सिलसिला

उमरिया 

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कहीं बाघ द्वारा ग्रामीणों पर हमला तो कहीं बाघों की मौत, कहीं हाथियों की मौत तो कहीं तेंदुए की मौत, यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। फिर पनपथा बफर के टूरिज़्म ज़ोन में एक मादा बाघ शावक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना किसी पर्यटक ने गुरुवार की दोपहर में पार्क प्रबन्धन को दी है। जिसके बाद पार्क प्रबन्धन हरकत में आया और देर शाम घटना स्थल की ओर रवाना हुआ।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि मादा बाघ शावक की उम्र लगभग दो वर्ष है और पनपथा बफर जोन अंतर्गत जगुआ बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 501 में पर्यटन मार्ग के किनारे मिला है। मृत मादा बाघ शावक का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया गया है, इसकी मौत प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में हुई प्रतीत होती है, ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। वहीं दूसरी घटना न हो सके इसलिए हाथियों को बुलाया गया है और सर्चिंग करवाई जा रही है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

उमरिया

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा ग्राम पंचायत सेमरिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।नाटक में नशे जैसी गंभीर समस्या को दर्शाया गया। लोगों को शराब, भांग, तम्बाकू, सिगरेट, अफीम, स्मैक, हेरोइन के खिलाफ जागरूक किया।

टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे से लाखों परिवार बर्बाद हो गए। सड़क दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह नशा है। इसलिए हर तरह के नशे से दूरी ही बेहतर है।युवाओं में तंबाकू, शराब और अन्य नशे की लत बहुत ही भयावह स्थिति में पहुँच गई है। आज का युवा ही कल का भविष्य है। नशा भारत के विश्वगुरु बनने की राह में बड़ी बाधा बन रहा है। ऐसे में व्यापक स्तर पर नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक हो गया है।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को दर्शाया कि कैसे नशेड़ी नशे की डोज लेने के लिए एक-दूसरे की इस्तेमाल की गई संक्रमित इंजेक्शन लगाकर एड्स जैसे रोग से संक्रमित हो जाते हैं और दूसरे को संक्रमित करते हैं। नशेड़ी अपने नशे को पूरा करने के लिए अपने घर के बर्तन व सामान आदि बेचकर अपनी लत को पूरा करता है।

समाचार 09 फ़ोटो 09

बच्चे को ससुराल लेने आई महिला की संदिग्ध अवस्था मे हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

उमरिया 

जिले की इंदवार पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत मिली महिला की लाश प्रकरण की तह तक पहुंचने की कोशिशों मे जुटी हुई है। महिला की शिनाख्त महिमा पटेल पति अंकुश उर्फ अखिलेश पटेल 25 निवासी के रूप मे की गई है। जिसका मायका सेजवाही मे था। पुलिस के मुताबिक महिमा पटेल करीब 5 मांह पहले अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पति द्वारा जुलाई मे इसकी सूचना इंदवार थाने मे दी गई थी। इसी बीच यह भी पता चला कि महिमा पटेल ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर ली है। बताया गया है कि दो दिन पहले मृतका अपने बच्चे को लेने ससुराल आई थी। जहां से वह पति के साथ थाने पहुंच गई। काफी देर तक वाद-विवाद के बाद दोनों पक्ष वापस चले गये। जिसके दूसरे उक्त महिला मृत अवस्था मे पाई गई। किसी ने बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। महिला के शव कर पोस्टमार्टम अब तक नहीं हो सका है।

कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

*विजेता टीमों और प्रतिभागियों को, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

अनूपपुर

जिले के पुष्पराजगढ़ विगत दिनों स्थानीय कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन पटना राजेन्द्रग्राम में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया उक्त खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों बच्चों के जोश ने रोमांचित कर दिल जीत लिया प्रतिस्पर्धा के साथ खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम के साथ टीम भावना को दृष्टिगत रखते हुये अपने जौहर दिखाये। उपस्थित दर्शकों ने संघर्ष पूर्ण रोमांच मुकाबला का भरपूर लुफ्त उठाया।

*बच्चों ने दिखाया जौहर*

उक्त खेल महोत्सव में स्कूल के चार हाउस के बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमे कृष्णा,कावेरी,सरस्वती और नर्मदा हाउस के छात्र छात्राओं के बीच पृथक पृथक खो खो, कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज, गोला फेंक, कुर्सी दौड़ के रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमे उपस्थित दर्शकों को अपने खेल कौशल से अभिभूत व रोमांचित कर दिया। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत खेलों में छोटे बड़े बच्चों की दौड़, बाधा दौड़,चम्मच दौड़,आदि भी आकर्षण का केंद्र रहा।

*हिमाद्रि मुनि व अतिथियों ने किया बच्चों उत्साह बर्धन*         

तीन दिवसीय खेल महोत्सव समापन समारोह में कुछ फाइनल रोमांचक मुकाबलों के साक्षी विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्रि मुनि जी महाराज महादेवानंद जी अमरकंटक नगर परिषद की अध्यक्ष पार्वती बाई उपाध्यक्ष रज्जू नेताम पार्षद जोहन लाल चंद्रवंशी वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी मनीष अग्रवाल पुष्पेंद्र रजक उमाशंकर पांडेय पेंड्रा रोड कल्याणिका के शिक्षक नारायण शर्मा मनीष सिंह गणमान्य पालक अरिहंत जैन ज्योति जैन एवम् अन्य पालक उपस्थित होकर प्रतिकूल मौसम एवम् ठंडी बायारों के बीच खिलाड़ियों का जज्बा और जोश का उत्साह वर्धन कर खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिये प्रेरित किया गया।

*प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

उक्त खेल प्रतियोगिता के समापन के बाद खेल महोत्सव समारोह में विजेता टीमों और प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सील, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य जितेन्द्र निगम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलों में हार जीत से परे हटकर पूरी खेल भावना के साथ खेल खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और विद्यालय के छात्रों ने इसकी शानदार मिसाल दी। परिणाम किसके पक्ष में गया यह महत्व नहीं रखता। प्राचार्य श्री निगम ने कहा की अब समय है शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय होने की और आप सभी इसी शिद्दत से परीक्षाओं की तैयारी में जुट कर अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन करें। 

*खेल महोत्सव में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* 

तीन दिवसीय खेल महोत्सव के सम्पूर्ण आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान पी टी आई अनीश मिश्रा, विवेक तिवारी, सौरभ सराफ, दया बैरवा, मेरी सुचिता, आरती देवांगन, प्रेरणा सिंह, अंकिता तिवारी, नीलिमा सिंह, शीतल कौरव, परवीन, रोहित तिवारी, ऋतुराज कौरव, शमशेर सिंह, रामेश्वर सिंह एवम् सभी शिक्षकों व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। छात्रों में आदित्य, शुभम, अनिमेष, प्रीति, पायल, ऋषभ,दिव्या, हार्दिक, अभिनव, आदि ने भी व्यस्थापन व्यवस्था में प्रशंसनीय सहयोग दिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget