जान हथेली में रखकर तेज बहाव में नदी को पार करते हैं स्कूली छात्र- छात्राएं व ग्रामीण

*आजादी के 77 वर्ष बाद भी लोगो को नही मिली सुविधा, क्या यही है विकास*

शहडोल 

जिले में पुल निर्माण नहीं होने से 50 से अधिक गांव के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की लापरवाही के चलते आधर में लटका पुल लोगों को नसीब नहीं हो रहा है।

*यह है पूरा मामला*

आलम ये है कि गांव के लोगों को बरूहा नदी (नाला) के तेज धार के बीच नदी पार करके आना-जाना पड़ रहा है, सबसे से ज्यादा दुर्दशा स्कूली छात्रों की है,जो रोजान अपनी जान हथेली में लेकर नदी के तेज धार पार कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। बच्चों का कहना है कि उन्हें डर लगता है नदी पार करते समय कहीं किसी दिन वो इस नदी पार करते समय बह न जाए। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन बच्चे नदी पार करते समय भीगते न हो और उनका यूनिफॉर्म और कॉपी किताब गीली ना होती हो। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की लापरवाही के चलते आधर में लटका पुल लोगों को नसीब नहीं हो रहा। जिससे रोजाना ग्रामीण युवा स्कूली बच्चे जान जोखी में डालकर नदी पार कर रहे और प्रशासन इस इंतजार में है की कोई बड़ी घटना हो जिसके बाद इस आधर में लटके पुल का निर्माण कराए।

*हजारी लोग नदी करते हैं पार*

आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडवा में बहने वाली बरुहा नदी ( नाला ) लगभग 50 से अधिक गांव के लोगों के जान का खतरा बना हुआ है। आलम ये है की पुल निर्माण नहीं होने से गांव के लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर इस और से उस और जाते है। बच्चों के परिजन व ग्रामीण खुद की जान जोखिम में डालकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए नदी पार कराते है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन बच्चे नदी पार करते समय भीगते न हो और उनका यूनिफॉर्म और कॉपी किताब गीली ना होती हो।

कहने को तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग द्वारा एक पुल निर्माण करा रहा, लेकिन विभाग की दावपेच के चलते पिछले एक साल से पुल अधूरा बना बना पड़ा है, पुल की सौगात मिलने के बाद भी ग्रामीणों को पुल की सुविधा नसीब नहीं हो रही है,जिससे आज भी लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर अपने जीवन का सफर तय कर रहे है। वहीं इस पुरे मामले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जीएमएस के मौर्य का कहना है की पुल का अलयामेंट का इशू होने व ठेकेदार की लापरवाही के चलते पुल निर्माण नहीं हो सका है। जल्द ही पुल निर्माण कर कराया जाएगा।

*आजादी के 77 वर्ष बाद भी पुल नही*

आजादी के 77 साल बाद भी बच्चों के स्कूल जाने के लिए नदी पर पुल या अन्य कोई संसाधन सरकार नहीं बना पाई है। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों ऐसे बच्चे हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर गांव से स्कूल जाते हैं। छात्रों के परिजन उन्हें उफनती नदी में उतार कर नदी पार कराते हैं। मंडवा गांव में इस समस्या से छात्र ही नहीं बल्कि कई किसानों को भी काफी समस्या उठानी पढ़ रही है। जिले में आज भी पुल व सड़क नही होने से ग्रामीण व मासूम बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है, और शासन प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में पुल निर्माण नहीं करा रहा है।

कलयुगी माँ का कारनामा, डिलेवरी के बाद नवजात को फेंक दिया शौचालय में

*शासकीय जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड़ का मामला, जांच जारी*

शहडोल

शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय के फीमेल मेडिकल वार्ड के शौंचालय में एक नवजात का शव पड़ा हुआ मिला। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी कलयुगी माँ ने समय से पहले कोख से निकलवाकर उसे यहाँ फेंक दिया है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कोई मरीज जब प्रशाधन के लिए वहां गयी तो उसने देखा कि एक नवजात का शव वहाँ पड़ा हुआ है, जिससे वह काफी भयभीत हो गयी। जिसके बाद इसकी जानकारी वार्ड में मौजूद अस्पताल कर्मियों को दी गयी।

फिर यह जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में मौजूद पुलिस कर्मियों तक पहुंची। पुलिस द्वारा नवाजात के शव को कब्जे में लेते हुए विसरा पिजर्व कराया गया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह एक- दो दिन पुराना है। शव को कब्जे में लेकर उसका बिसरा पिजर्व कराया गया। बाद में कागजी कार्यवाही पूर्ण कर नवजात के शव को दफ़न करा दिया गया।

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि अस्पताल में डिलेवरी के बाद प्रसूति वार्ड से शव को लाकर यहाँ फेका गया है। वहीं दूसरी और यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी कलयुगी माँ ने अपने किसी कृत्य को छुपाने के लिए ऐसा किया है। किसी को संदेह न हो इसलिए बाहर से भी शव लाकर यहाँ फेक दिए जाने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस द्वारा हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मर्ग कायम कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

भारत विकास परिषद की पहल राष्ट्रीय चेतना के स्वर तरानों से गूंजेगा शहर

*6 अक्टूबर को आस्था होटल में होगा समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन*

अनूपपुर

सम्पर्क ,सहयोग, संस्कार, सेवा और  समर्पण के सूत्र पर कार्य करने वाली पूर्ण  राष्ट्रीय  सामाजिक  संगठन  भारत विकास परिषद , जिसकी  सम्पूर्ण भारत में शाखाएं हैं और जो समाज में संस्कार और  सेवा भाव से काम करती है।‌ भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर भी उनमें से एक है और अपने संस्कार प्रकल्प के तहत दिनाँक 06 अक्टूबर 2024 को आस्था होटल अनूपपुर में विविध विद्यालय के विद्यार्थियों के माध्यम से करने जा रही है।

इस कार्यक्रम में विद्यालयों की छात्र - छात्राओं द्वारा विविध भारतीय परिधान में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत हिन्दी ,संस्कृत और लोकगीत का गायन किया जाएगा तथा विविध भाव भंगिमाओं के साथ अनूठा अभिनय और प्रदर्शन मन को मोह लेने वाला होगा। वास्तव में जब हमारी संस्कृति जब पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण में लगी है तब इस तरह के संगठन आगे आकर विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना जागृत करते हैं यह बहुत ही अनुकरणीय पहल हैं ।

आज जब विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के कोमल मन पर अश्लील फ़िल्मी गीतों और इनमें फूहड़ नृत्य का असर इस क़दर से हो रहा है कि हर गली नुक्कड़ में आए दिन प्रदर्शन करते  बच्चें दिख जाते हैं, तब ऐसी स्थिति में भारत विकास परिषद उन विद्यार्थियों राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय में, विद्यार्थियों के परिवारों में और समाज में एक सकारात्मक राष्ट्रीय चेतना जागृत करती हैं । इस लिए परिषद ज्यादा से ज्यादा विद्यालय को इस  कार्यक्रम में सहभाग करने के लिए आमंत्रित करती है।

कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद विकास परिषद शाखा अनूपपुर के द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु एक आवश्यक बैठक 29 सितंबर को आयोजित की गयी । जिसे संबोधित करते हुए विंध्य प्रांत के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम शाखा स्तरीय है ,विद्यार्थियों में कार्यक्रम के प्रति जिज्ञासा और उत्साह बना रहे इसलिए इसे प्रतियोगिता का स्वरूप दिया जाता है और इसमें जिस भी विद्यालय का हिंदी, संस्कृत और लोकगीत तीनों को मिलाकर के बेहतर प्रदर्शन होता है उसको प्रथम स्थान पर रखते हैं और फिर वह विद्यालय की टोली आगे प्रांतीय प्रतियोगिता का हिस्सा होती हैं वहां भी इसी तरह की प्रतियोगिता संपादित होती है । वहां से जो भी विद्यार्थी प्रथम स्थान अर्जित करते हैं ,वो  क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और जो विद्यालय वहां पर भी प्रथम स्थान अर्जित करते हैं, उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होता है। इस तरह से इस प्रतियोगिता को शाखा से लेकर के अखिल भारतीय स्तर तक लेकर के जाते हैं और विद्यार्थियों के बीच में एक अनूठा और अलग वातावरण निर्मित करने का प्रयास होता है।

बैठक में देवेन्द्र तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, मनोज द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह राठौड़, सिद्धार्थ शिव सिंह, राकेश गौतम, आनंद पाण्डेय, सदस्य पुष्पेंद्र पांडे, डॉ देवेंद्र बागरी, मनोज मिश्रा, शीलू त्रिपाठी, राजा तिवारी, अरविंद मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

26 ट्रेनो के रद्द के बाद रेलवे ने फैसला बदला, 16 ट्रेनों को पुनः चलाने की घोषणा

*यात्रियों को मिलेगी राहत, नर्मदा सहित अन्य ट्रेने पटरी पर*

अनूपपुर

बिलासपुर-कटनी तीसरी रेललाइन परियोजना के अंतर्गत बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम करने के लिए रेलवे ने दो दिन पहले 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया था। अब फिर से रेलवे ने इनमें से 16 ट्रेनों को रिस्टोर कर चलाने की घोषणा कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का काम तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच गरीब रथ, नौतनवा समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को 13 दिनों के लिए रद करने के साथ ही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को दोनों तरफ से परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है।

अब रद ट्रेनों में से 16 ट्रेनों के एक ट्रिप को रिस्टोर कर दिया गया है। पूर्व में रद की गई बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। इसी तरह से इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 11 अक्टूबर, चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर, दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से चलेगी।

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर,अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 12 अक्टूबर, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल 11 अक्टूबर और चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 12 अक्टूबर को अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी।

*परिवर्तित मार्ग से दौड़ेगी बरौनी-गोंदिया*

दो से 10 अक्टूबर तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। वहीं दो से 10 अक्टूबर तक गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।

 2 वारेंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर

न्यायालय अनूपपुर के प्रकरण क्रमांक 824/21 धारा 124 एन आई टी एक्ट के स्थाई वारंटी गोविंद पिता महेश प्रसाद पटेल 70 वर्ष निवासी पसला एवं न्यायालय कोतमा से जारी वारंटी नान बाबू कोल पिता रतनलाल 30 वर्ष निवासी मौहरी दमकी टोला को प्रकरण क्रमांक 698/17 धारा 498 ए 506 के तहत गिरफ्तार कर वारंटी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

चर्चित जुआ का सरगना, दुष्कर्म का आरोपी, आदतन अपराधी रजूस गिरफ्तार

*आरोपी को बचाने थाने में काफी देर तक लगी रही सफेदपोशों की भीड़*

शहडोल

जिले के सोहागपुर थाने में महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाना में अपराध क्रमांक 425/24 बी.एन.एस की धारा 64/2M (दुष्कर्म), 351/3, 332 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी रजूस लोधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रजूस लोधी जुआ का सरगना है और उसके खिलाफ कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि रजूस ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उसे धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बताया कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा जहां से उसे अदालत के आदेश के बाद जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई की है और आरोपी को सजा दिलाने के लिए मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं और पुलिस को सूचना दें।

सूत्रों के अनुसार रजूश की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय सोहागपुर थाने में जिले के कई सफेदपोस नेताओं का जमावड़ा लग गया सूत्रों के माने तो थाना प्रभारी को भी कई नेताओं के फोन आए पर उन्होंने सारी सिफारिश को दरकिनार कर महिला को न्याय दिलाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया।

जुआं खेलते 4 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर

जिले के रामनगर थाना के अंतर्गत रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा ग्राम मलगा में कुछ व्यक्तियों के जुआ खेलने की सूचना मिलने पर सूचना पुलिस पहुंचकर छापा मारकर कार्यवाही की गई, जिसमें चार व्यक्ति मोतीलाल केवट के घर के पास रोड किनारे प्रकाश की रोशनी में ताश के 52 पत्तों से रूपए पैसे से हार जीत का दांव लगाकर  जुआ खेलते पाए जाने पर उक्त जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसमे नर्मदा उर्फ भीखम पिता राजू केवट निवासी आमाडाड, राजेश उर्फ गुड्डू पिता महावीर प्रसाद दुबे निवासी मलगा, उमेश उर्फ सोनू पिता बूटारी रजक निवासी ग्राम मलगा, छोटेलाल पिता संतराम केवट निवासी ग्राम मलगा को जुआं खेलते पाया गया, जिनके कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल नगदी 4270/- रुपए एवं ताश के 52  पत्ते धारा 13  जुआ एक्ट के  तहत विधिवत जप्त कर कार्रवाई की गई ।

अर्बन बैंक चुनाव में मेन्स यूनियन का सफाया, मजदूर कांग्रेस का कब्जा

अनूपपुर ,  

को- ऑपरेटिव अर्बन बैंक डायरेक्टर चुनाव में 18 में से 16 डारेक्टर एनएफआईआर यानी मजदूर कांग्रेस की गठबंधन परिवर्तन पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मेन्स यूनियन यानी लाल झंडे की 34 साल से कब्जे को खत्म कर दिया, 28 सितंबर को हावड़ा में मतगणना में आएं परिणाम ने सभी को चौंकाते हुए मेन्स यूनियन लाल झंडे अर्बन बैंक बेदखल कर दिया परिणाम देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया, परिवर्तन पैनल में एन एफ आई आर मजदूर कांग्रेस के तीनों के संगठन एसईआरएमसी, एसईसीआरएमसी , ईस्टकोष्ट श्रमिक कांग्रेस, एलआरसा, एसटी-एससी ऐसोसिएशन, मेन्स यूनियन लारेंस, आरकेटीयू व अन्य का संयुक्त परिवर्तन पैनल ने एकता ने लाल झंडे की सरकार को अर्बन बैंक डायरेक्टर चुनाव में उखाड़ दिया।

रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने बताया महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण, मंडल समन्वयक बिलासपुर बी कृष्ण कुमार, रायपुर मंडल समन्वयक डी विजय कुमार, नागपुर मंडल समन्वयक इंदल दमाहे के नेतृत्व में मजदूर कांग्रेस के गठबंधन परिवर्तन पैनल से बिलासपुर से हिम्मत सिंह भदोरिया, आर के यादव , शहडोल रजनीश कुमार, भिलाई से भीमराव बोदलकर ने डायरेक्ट का चुनाव जीता, अर्बन बैंक डायरेक्टर चुनाव में मजदूर कांग्रेस के गठबंधन के जीत से दिसंबर माह के यूनियन के गुप्त मतदान चुनाव में बड़ी मजबूती प्रदान कर दी।

बस में गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*जमानत में छूटा आरोपी गया जेल*

उमरिया

जिले मे अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से एसपी निवेदिता नायडू द्वारा दिये गये विशेष दिशा- निर्देशों के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य मे गत दिवस बस मे गांजे की खेप ले जा रहे 2 आरोपियों को पाली पुलिस ने धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल नाकाबंदी कर फॉरेस्ट डिपो के पास बस को रुकवाया गया। जांच के दौरान सामान की तालाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 943 ग्राम 29000 रुपए कीमती गांजा मिला। इस मामले मे धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वकर्मा 35 निवासी ग्राम सगरौन एवं रामप्रसाद विश्वकर्मा पिता स्व. हलकुआ विश्वकर्मा 70 निवासी ग्राम संकौर जिला दमोह मप्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

*जमानत पर छूटा आरोपी फिर हुआ अंदर*

इसी तरह जमानत पर रिहा होकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले प्रशांत सिंह निवासी बड़ेरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मे कारित अपराध सजा काट रहा प्रशांत करीब 20 दिन पहले ही जेल आया था। बताया जाता है कि आरोपी ने 09 सितंबर ली 3 सितंबर को सूर्या तिवारी एवं महाकाल लिकर्स कंपनी के देने वाले प्रशांत सिंह निवासी बड़ेरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मे कारित अपराध मे मिली सजा काट रहा प्रशांत करीब 20 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। बताया जाता है कि आरोपी ने 09 सितंबर एवं 28 सितंबर को सूर्या तिवारी एवं महाकाल लिकर्स कंपनी के लालपुर स्थित कार्यालय के कर्मचारियों के साथ गाली गलौच कर मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। जिस पर उनके विरूद्ध धारा 296, 115 (2), 351 (3), 119(1) एवं धारा 296, 115(1), 351 (3) का अपराध दर्ज किया गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की धर-पकड मे जुटी हुई थी। काफी कोशिशों के बाद अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इसी के सांथ आरोपी के भाई प्रतीक सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा चार लाख से अधिक का  माल जप्त 

*शादी में गए परिवार के सूने घर मे चोरो ने बोला धावा*

अनूपपुर

सुधीर कुमार सक्सेना पिता स्वर्गीय शील बिहारी सक्सेना उम्र 61 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 ज्योति पेट्रोल पंप के पीछे कोतमा ने रिपोर्ट किया कि 01 मार्च 2024 को परिवार सहित रीवा शादी में चले चले गए, 02 मार्च 2024 की दरमियानी रात्रि को घर का ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतमा में अपराध क्रमांक 107/24 धारा 457 380 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया।     

चोरी संबंधी आरोपियों से लगातार पूछतांछ की गई ,इसी कड़ी में संदेही चरचा थाना चरचा जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को दस्तयाब कर, अभिरक्षा में लेकर संदेहियों से बारीकी से पूछतांछ की गई, तो मामले की घटना करना स्वीकार करने पर मामले में चोरी गए मशरुका तीनों विधि विरुद्ध बालको से सोने चांदी के जेवरात करीबन 2 लाख 30 हजार एवं चोरी के माल विधि विरुद्ध बालक द्वारा आरोपी राकेश ठाकुर पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद ठाकुर उम्र 47 साल निवासी चरचा थाना चरचा जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को देना बताने पर, आरोपी को दस्तयाब कर  पूछतांछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरात लेना स्वीकार करने पर मामले में आरोपी राकेश ठाकुर के विरुद्ध धारा 411,413 आई पी सी बढायी जाकर इसके पास से सोने चांदी के जेवरात करीबन 2 लाख 9 हजार का मशरूका जप्त कर, कुल 4 लाख 39 हजार का मशरूका जप्त किया गया है। विधि विरूद्ध बालकों द्वारा पूछतांछ पर बताया कि, नगद रूपये व चोरी के माल बेचने से मिला रुपए को खर्च कर देना तथा शेष माल विधि विरुद्ध बालक एक अन्य जो मामले में फरार है, के हिस्से में देना बताए हैं मामले में  एक अन्य विधि विरुद्ध बालक अभी भी फरार है, विधि विरुद्ध  बालकों के खिलाफ थाना चरचा जिला कोरिया एवं छत्तीसगढ़ के कई थानों में चोरी के कई अपराध पंजीबद्ध हैं, तथा चोरी के माल खरीदने वाला आरोपी राकेश के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ के कई थानों में अपराध पंजीबद है।

अवैध कोयले का परिवहन करने पर पुलिस ने ट्रक किया जब्त, मामला हुआ दर्ज

अनूपपुर

मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा कंपनी का सफेद पीले रंग के ट्रीपर ट्रेलर रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 10 BS 5329 बिना किसी वैध परिवहन कागजात के कोयला परिवहन कर बिजुरी तरफ आ रहा है जिस पर तत्काल कार्यवाही कर अवैध कोयला पकडा जा सकता है सूचना तस्दीक पर बिजुरी पुलिस द्वारा बाबूलाल पेट्रोल पंप दलदल के पास उक्त वाहन क्र. सीजी 10 BS 5329 को रोक कर कोयले के परिवहन के संबंध मे वैध कागजात के बारे मे पूछे जाने पर ट्रीपर ट्रेलर ड्राइवर द्वारा कोई वैध कागजात का न होना बताया तथा न ही कोई कोयला परिवहन करने का वैध कागजात प्रस्तुत किया, कोयला परिवहन का कोई वैध कागजात न होने पर ट्रीपर ट्रेलर क्र.सीजी 10 BS 5329 को साक्षियों के समक्ष जप्त किया जाकर थाना सुरक्षार्थ रखा गया तथा ड्राइवर विजय सिंह निवासी पलामू झारखंड एवं वाहन स्वामी सक्ति ट्रेडर्स के खिलाफ अपराध क्र. 239/24 धारा 303(2), 317(5),3(5) बीएनएस 4/21 खनिज अधनियम 130/177 (3) एम. व्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही में कुल मशरूका 40,87,000 रुपये का जप्त किया गया है।

तेज रफ्तार शव वाहन अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त

अनूपपुर

जिला मुख्यालय में शनिवार की देर रात अमरकंटक तिराहे के पास जिला अस्पताल का शव दुर्घटना का शिकार हो गया है जिस दौरान दुर्घटना घटित हुई और दौरान वाहन में वाहन चालक बस मौजूद था जिसे मामूली चोटे आई है। लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरकंटक तिराहे के पास अनूपपुर जिला अस्पताल का शव वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। दुर्घटना के बाद वाहन अपनी साइड छोड़कर अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे छोर रेलवे ऑफिस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया,  जिससे वाहन के सामने कांच और दरवाजे के अलावा निचले हिस्से में भी काफी नुकसान देखने को मिला है कयास लगाया जा रहा हैं जिस दौरान यह घटना घटित हुई उसे समय वाहन चालक क्षमता से अधिक रफ्तार पर था तभी तो वहां सड़क और नाली को पार करते हुए रेलवे ऑफिस के बाउंड्री से जा टकराया है। हालांकि कोई भी जनहानि नही हुई है।

अवैध रेत उत्तखनन व परिवहन करते दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

अनूपपुर

जिले के चचाई थाना अंतर्गत खमरौद घाट सोन नदी ग्राम बकही से दो ट्रेक्टर ट्राली में रेत भरकर विक्री के लिये परिवहन कर ले जा रहे है मुखबिर से सुचना प्राप्त होने पर ग्राम बकही पुलिस पहुँची तो ट्रेक्टर वाहन क्र. एमपी 18 एबी 2297 डीआई 35 सोनालिका मय ट्राली 03 घनमीटर रेत व ट्रेक्टर क्र. एमपी 18 एबी 2006 डीआई 35 सोनालिका सलंग्न ट्राली 03 घनमीटर रेत पाया गया। पूछताछ पर खमरौद घाट सोन नदी बकही से बिना टीपी कागजात के अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर बिक्री के लिए ले जाने पर दोनों ट्रैक्टर को थाना में लाकर खड़ा कराया गया। वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी एमपी 18 एबी 2297 डीआई 35 सोनालिका के चालक संदीप महरा पिता हरीलाल महरा उम्र 27 साल निवासी ग्राम बकही थाना चचाई के विरूध्द अपराध क्र. 184/24 धारा 303(2), 317(5) बीएनएसएस ,4/24 खान एवं खनिज अधिनियम, 3/181,39/192(1), 146/196 एमव्ही एक्ट एवं ट्रेक्टर क्र. एमपी 18 एबी 2006 डीआई 35 सोनालिका रेत के मौके से फरार आरोपी चालक के विरूध्द अपराध क्र० 185/24 धारा 303 (2), 317 (5) बीएनएसएस, 4/24 खान एवं खनिज अधिनियम दोनो अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर कायम कर विवेचना मे लिया गया।

38 नग जानवरो से लदा 2 ट्रक को पुलिस ने किया जब्तकर मामला किया दर्ज

*बूचड़खाने ले जा रहे थे, करण पठार व कोतमा थाना में हुई कार्यवाही*

अनूपपुर

जिले के कोतमा मे चंगेरी लहसुई गांव तरफ से एक ट्रक जिसमें मवेशी लोड कर परिवहन करने की सूचना पर पुलिस ने चंगेरी रेलवे अंडर ब्रिज के पास एक दूसरा ट्रक खड़ा कर मवेशी से लोड ट्रक को रोका, चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम निजामुद्दीन अहमद पिता मोबीन अहमद उम्र 42 वर्ष निवासी बरीपुर मूरतगंज थाना कोखराज जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश का होना बताया, ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 2400 में 21 नग जानवर भैंसा भैंसी लोड पाया गया, जिसके परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज नही मिला। वाहन मालिक द्वारा बताया कि बल्लू खान का माल है, डुल्लू खान निवासी लहसुई गांव के बाडा में लखन साहू निवासी गढ़ी एवं रामकुमार साहू निवासी छुल्हा के द्वारा मवेशी इकठ्ठे करके रखे थे, डुल्लु खान के कहने पर मवेशी लोड किया गया। उक्त ट्रक में 21 नग भैंसा भैंसी मवेशी ट्रक सहित जप्त की गई,  जिसकी  कीमती 16 लाख 10 हजार रूपए  हैं। जप्त की गई मवेशियों को सुरक्षार्थ कांजी हाउस में रखवाया गया है आरोपी चालक निजामुद्दीन अहमद, बल्लू खान, डल्लू खान, लखन साहू, रामकुमार साहू के विरूद्ध मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6,6 (क) 11 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 घ तथा चालक द्वारा बिना परमिशन के पशु तस्कर करने से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130/ 177(3), 66/192 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*करण पठार पकड़े गए 17 जानवर*

अनूपपुर जिले के ग्राम फरहदा, बीजापुरी में मिनी ट्रक (आईशर) क्रमांक एमपी 20 GB 5704 में अवैध रूप से भैंस एवं पडा लोड करके जबलपुर बूचडखाना वध करने हेतु विक्री करने मिनी ट्रक में लोड कर जाने वाले है। पुलिस मौके पर रवाना होकर ग्राम फरहदा बीजापुरी के आगे ग्राम बीजापुरी व घोघरी पुलिया के पास पहुंचकर वाहन के आने का इन्तजार करते समय एक मिनी ट्रक आते दिखी पुलिस की गाडी देखकर मिनी ट्रक (आईशर) चालक व लोड करवाने वाले ट्रक को रोड किनारे छोड कर भाग गये, मिनी ट्रक (आईशर) के अंदर भैस व पडा ठूस – ठूस कर रस्सी से ट्रक के बाडी में भैस व पडा के  सींग व मुंह गला पैर बंधा हुआ पाया गया । मिनी ट्रक में जानवरो के उठने बैठने  घूमने फिरने व स्वास लेने में काफी कठनाई हो रही थी। मिनी ट्रक (आईशर) में लोड़ 13 भैस एवं 4 पडा कुल 17 नग जानवर मिले, जानवरो को मिनी ट्रक से बाहर उतारकर कांजी हाऊस न होने पर थाना प्रांगण में ही सुरक्षार्थ रखवाया गया । तथा जानवरो के खाने पीने की समुचित  व्यवस्था की गई। मिनी ट्रक (आईशर) को थाना प्रांगण में सुरक्षार्थ खडा कराया गया।  मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 20 GB 5704 के अज्ञात चालक व मालिक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 161/2024 धारा 6, 6(क),(ख),9-10 म. प्र. पशु परिरक्षण अधि. -1959 एवं 11ध म.  प्र. पशु क्रूरता अधि.– 1960 तथा परमिट शर्तो का उलंघन करना पाये जाने से 66/192 मो. व्ही. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अज्ञात वाहन चालक व वाहन स्वामी की पता तलाश जारी है ।

कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस के दिए निर्देश 

शहडोल 

प्रभारी कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के शासकीय प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र खुशरवाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला खुशरवाह में पदस्थ शिक्षक सोमनाथ सिंह को अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए। प्रभारी कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला खुशरवाह में विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी का भी अनलोकन किया, जिसमें पाया गया कि 36 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थी ही उपस्थित पाए गए, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला खुशरवाह की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं 10 दिवस के भीतर सुधरवाना सुनिश्चित करें। 

इसी प्रकार प्रभारी कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने आंगनबाड़ी केंद्र खुशरवाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कार्यों में लापरवाही बरतने पर नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी कमिश्नर ने आंगनबाड़ी केंद्र में दी जा रही संदर्भ सेवाओं व बच्चो के टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अनु विभागीय अधिकारी राजस्व प्रगति वर्मा, तहसीलदार सुषमा धुर्वे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मोटरसाइकिल लेकर जाना पड़ा महंगा, लेट वापस आने पर पत्थर मारकर की हत्या

*पहले साथियों के साथ मिलकर पी शराब, आरोपी हुआ फरार*

शहडोल 

जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहा एक ग्रामीण को पड़ोसी की बाइक लेकर जाना इतना महंगा पड़ा की उसको अपनी जान गंवानी पड़ी, दरअसल रमेश कोल व  बिज्जु  पंडित के बीच  बाइक लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद में बिज्जु ने रमेश को पत्थर मारकर हत्या कर दिया, मामले की जानकारी लगने मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच में जुट गई है । इस बात का पता लगा रही की बिज्जु ने रमेश पीआर पत्थर से हमला क्यों किया,यह पूरी घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सीधी रोड बंधा टोला ग्राम साखी की बताई जा रही हैं।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी बंधा टोला के रहने वाले रमेश कोल के घर पड़ोस में रहने वाला बिज्जू पंडित अपने दो अन्य साथियों के साथ आया सभी आपस में मिलकर जाम छलकाए इस दौरान रमेश बिज्जू की बाइक लेकर मार्केट की ओर चला गया, जब बड़ी देर तक बिज्जू रमेश की बाइक लेकर वापस नहीं आया तो नाराज बिज्जू उसे ढूढने निकल पड़ा तभी सीधी रोड बंधा के पास रमेश बाइक में घूमता मिला ,जिस पर बाइक लेकर जाने में लेट लतीफ को लेकर दोनो में विवाद हो गया ,जिस पर बिज्जू ने रमेश पत्थर से हमला कर दिया , पत्थर से गंभीर चोट लगने और रमेश की मौत हो गई , ऐसा रमेश के परिजनों का आरोप है, इस दौरान घटना स्थल पर ही मृत अवस्था में रमेश को छोड़कर बिज्जू मौके से फरार हो गया ,इस दौरान जब बड़ी देर तक रमेश घर नहीं लौटा तो परिजन उसका पता लगने बंधा टोला साखी की ओर आए तो देखा की खून से लथपथ मृत रमेश पड़ा है।  मामले की जानकारी लगने मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच में जुट गई है । इस बात का पता लगा रही की बिज्जु ने रमेश पीआर पत्थर से हमला क्यों किया।

वही इस पूरे मामले में ब्यौहारी एसडीओपी का कहना है की एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।  मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विद्यालय से घर आते समय, तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की हुई मौत

अनूपपुर

जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मृत्युि हो गई। स्कूल से आने के बाद दोनों चचेरे भाई छुहई तालाब में नहाने गए थे जहां डूब गयें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जो भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाद निवासी 8 वर्षीय प्रिंस केवट पुत्र कुमर लाल केवट और 8 वर्षीय अनिल केवट पुत्र हीरालाल केवट दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों ही बच्चे स्कूल से आने के बाद तालाब में नहाने गए थे। साथ में एक 5 वर्षीय बालक था। जो तालाब में नहाने गया था। दोनों भाई जब डूबने लगे तो 5 वर्षीय बालक ने इसकी सूचना एक ग्रामीण को दी। ग्रामीण दोनों ही बच्चों को तालाब से निकाल कर भालूमाडा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को ही मृत्यु घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भालूमाड़ा थाना प्रभारी राकेश उईके ने बताया कि शाम को तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत की सूचना मिली हैं। सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही हैं।

डेंगू से संजीवनी प्राईवेट अस्पताल में एक की मौत, पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

*पुणे व हैदराबाद से 6 लोग काम कर लौटे थे वापस*

अनूपपुर

जिला अस्पताल में डेंगू के 5 केस सामने आ चुके हैं। जिला मुख्यालय में संचालित प्राइवेट अस्पताल में डेंगू से एक मरीज की मौत हो गई। डेंगू से पीडि़त मरीज सुमित केवट पिता रामप्रसाद केवट उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 अमगवां की उपचार के दौरान संजीवनी अस्पताल अनूपपुर में मौत हो गई। जहां गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा मचाते हुए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये तथा पीएम कराने से मना कर दिया गया। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए समझाईश दी गई। जिसके बाद जिला अस्पताल में दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के द्वारा मृतक का पीएम किया गया। डेंगू के मरीज मिलने के बाद से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक अवधिया की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां लोगो के स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता और अपने कर्तव्यों से इतिश्री करते हुए अब तक डेंगू के मरीजों के घरों वा आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सर्वे तक नही कराया गया और ना ही डेंगू से बचाव हेतु लोगो को जागरूक किया जा रहा है। सिर्फ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनका उपचार किया जा रहा है। 

*हैदराबाद से आया था मरीज*

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुमित केवट काम करने हैदराबाद के साद नगर में किसी फैक्ट्री में काम करने अपने चार दोस्तो के साथ गया हुआ, जिसके बाद अचानक सभी की तबियत बिगडऩे पर वह एक दिन पहले हैदराबाद से वापस आये थे। जहां सुमित केवट डेंगू पॉजटिव आ गया, जिसे उपचार हेतु प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद तत्काल ही मृतक के साथ गए अन्य चार लोगो का डेंगू की जांच की गई, जिनमें तीन लोग डेंगू पॉजटिव मिले। 

*निकले दो पॉजिटिव, उपचार हेतु भर्ती*

25 सितम्बर को पुणे से काम कर वापस पहुंच दो लोगो की अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां दोनो ही डेंगू पॉजिटिव मिले। बताया जा रहा है की साखी जैतपुर एवं पसला-बिजौड़ी के दो युवा जो कि पुणे काम करने गए थे, जहां से वापस आने पर डेंगू से पीडि़त हो गए जिसके बाद उनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

इनका कहना है

डेंगू से पीडि़त पांच मरीज सामने आए है, जिनका उपचार किया जा रहा है, मलेरिया विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है, सोमवार से स्वास्थ्य टीम मरीजो के घरों वा उनके आसपास के क्षेत्रों में सर्वे किया जाएगा। 

*डॉ. अशोक अवधिया, सीएमएचओं अनूपपुर*

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

अनूपपुर

विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) अनूपपुर नरेन्द्र पटेल की न्यायालय ने थाना कोतवाली में नाबालिग पीडिता के साथ डरा-धमका कर शादी का झांसा देकर बलात्कार कर गर्भवती करने और जबरजस्ती गर्भपात करने के अपराध पर आरोपी 22 वर्षीय दुर्गा राठौर, निवासी ग्राम बेला टाकी, अनूपपुर को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000 रू. अर्थदण्ड तथा पीडिता का जबरजस्ती गर्भपात कराए जाने के अपराध में 03 वर्ष का सश्रम करावास व 2000 रू. के अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। वहीं अर्थदण्ड की राशि वसूल न होने की दशा में पीडिता को प्रतिकर अदा करने का भी निर्णय सुनाया, साथ ही पीडिता को पुर्नवास हेतु न्यायालय द्वारा प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया। 

पीडिता व उसकी मां ने थाना कोतवाली में शिकायत लेख कराई कि दुर्गेश पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर, बहला-फुसला कर, जंगल में ले जाकर, बलात्कार किया, जिससे पीडिता गर्भवती हो गई, गर्भवती होने पर आरोपित ने पीडिता को जबरजस्ती गर्भपात की गोली खिला दी, जिससे अत्यधिक तबियत खराब होने पर पीडिता को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया, जहां गर्भवती होन और उसके साथ दुष्कर्म होने के आधार पर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली पुलिस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर, मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ-साथ वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी संकलन किया गया, वैज्ञानिक साक्ष्य से भी आरोपित द्वारा पीडिता के साथ किये गए अपराध की पुष्टि हुई। 

संत अलबेले भोलागिरी खंडेश्वर महाराज की हत्या के विरोध में जोहिला पुल में हुआ धरना प्रदर्शन

*नगर बंद कर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन*

अनूपपुर

जिले के पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम बोदा गढ़ीदादर में शिवदावा आश्रम के मुखिया संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज (जूना अखाड़ा दशनामी) की हत्या बीते 07 अगस्त 2024 को अज्ञात लोगों द्वारा कर दी गई थी जिसकी सूचना थाना राजेंद्रग्राम को 10 अगस्त 2024 को लगी तब से लेकर अभी तक 50 दिनों से ऊपर बीत जाने के बाद भी पुलिस को संत के हत्यारों का पता नहीं चल सका है जो पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

*नगर बंद कर किया विरोध*

हत्यारो की सीघ्र गिरफ्तारी एवं फांसी की सजा की मांग को लेकर आक्रोशित संत समाज एवं हिन्दू संगठन के आह्वान पर सुबह से ही ब्यापारी बंधुओ ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन दिया एवं बिरोध रैली धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता निभाई है उक्त घटना के एक महीने बीत जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोति उर्र रहमान से मिलकर हत्यारों की सीघ्र गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था परंतु आज दिनांक तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसको लेकर स्व सहायता समूह भवन में सभी हिदू धर्म ब्यापारी बंधु संत समाज एकत्रित होकर पैदल मार्च कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जोहिला पुल पर धरना प्रदर्शन कर हत्यारो की सीघ्र गिरफ्तारी एवं फांसी की सजा की मांग को लेकर शांति पूर्ण तरीके से अपनी मांग रखे।

*राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन*

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को ज्ञापन सौपते हुऐ 15 दिवस के भीतर आरोपी गिरफ्तार नही होता तो विश्व हिंदू परिषद एवं संत समाज पूरे देश मे आंदोलन करेगा और मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करेगा ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत हुये बताया की विगत कुछ सालों से पुष्पराजगढ़ के अलग-अलग स्थान में हो रहे संतो पर जानलेवा हमले की घटना और जंगल में निवासरत संतो और आश्रमों में तोड़फोड़ किए जाने की घटना प्रतिदिन बढ़ते जा रही है,ऐसे ही कुछ वर्ष पूर्व भीम कुंडी स्थित तुलसी महाराज पंचधारा आश्रम के महंत की अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी जिस पर आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो सकी है ऐसे ही रुद्र गंगा आश्रम को फॉरेस्ट विभाग द्वारा चोरी छिपे रात में आश्रम को तोड़ दिया गया था ऐसे ही अभी तक संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज के हत्यारों को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। जिसको लेकर संत समाज एवं हिंदू समाज क्रोधित होकर धरना प्रदर्शन करने पर विवश हुआ है।

*आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन*

प्रशासन के कड़ी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रदर्शन कारियो के जिद के आगे मुख्यमंत्री की कांफ्रेंस मीटिंग छोड़कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को धरना स्थल पर आना ही पड़ा और प्रदर्शनकारियों की मांग पर आश्वासन देते हुये कहा की सीघ्र ही संत अलबेले भोलागिरी खड़ेश्वरी महाराज के हत्या के आरोपीको गिरफ्तार कर अन्य सभी मांगो पर तत्यकाल कार्यवाही की जाएगी आश्वासन के बाद आंदोलन कर रहे हिन्दू संगठन एवं संत समाज ने हिन्दू एकता के नारों के साथ आंदोलन समाप्त किया।

*इनकी रही उपस्थति*

महंत रामभूषण दास शान्ति कुटी अमरकंटक, महेश चेतन्य महराज तुरी आश्रम अमरकंटक, स्वामी लवलीन महराज परमहंस धारकुंडी आश्रम, योगेश दुबे मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक, नरेंद्र गिरि महराज कपिल मुनि आश्रम अमरकंटक, स्वामी अशोकानंद संत कुटीर आश्रम, शिवानंद महराज भूलेश्वर महादेव आश्रम, गौतम गिरी महराज प्रयागराज, मोरतध्वज गिरि शिवधाम आश्रम, दुर्गा दास महाराज शिद्ध बाबा हनुमान मंदिर, हरिदास तिवारी महराज जोहिला तट, संत मंडल अमरकंटक के अध्यक्ष श्री तुरी, आश्रम के प्रमुख महेश्वरा नंद अखिलेश्वरानंद, रतनपुर के संत तारकेश्वर पुरी, जलेश्वर के महंत किरण घाट, सिद्ध बाबा के महंत, डिंडोरी से पधारे संत अनूपपुर जिले के अलग-अलग स्थान से आए संत समाज एवं विश्व हिंदू परिषद की विभाग से मंत्री बाल्मिक जायसवाल, बजरंग दल विभाग संयोजक जय सिंह तोमर, विभाग गौ रक्षा पंकज मिश्रा, अनूपपुर जिला के जिला संयोजक कल्याण सिंह, राजेंद्र ग्राम प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता, कीरत गुप्ता, प्रकाश सोनी, रमेश जायसवाल, सागर सेन, कीर्तन जायसवाल, काली समिति राजेंद्रग्राम सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी सहित सैकड़ो साधु संत उपस्थित रहे।

समाचार 01 फ़ोटो 01 

समाचार 02 फ़ोटो 02

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

अनूपपुर

विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) अनूपपुर नरेन्द्र पटेल की न्यायालय ने थाना कोतवाली में नाबालिग पीडिता के साथ डरा-धमका कर शादी का झांसा देकर बलात्कार कर गर्भवती करने और जबरजस्ती गर्भपात करने के अपराध पर आरोपी 22 वर्षीय दुर्गा राठौर, निवासी ग्राम बेला टाकी, अनूपपुर को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000 रू. अर्थदण्ड तथा पीडिता का जबरजस्ती गर्भपात कराए जाने के अपराध में 03 वर्ष का सश्रम करावास व 2000 रू. के अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। वहीं अर्थदण्ड की राशि वसूल न होने की दशा में पीडिता को प्रतिकर अदा करने का भी निर्णय सुनाया, साथ ही पीडिता को पुर्नवास हेतु न्यायालय द्वारा प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया। 

पीडिता व उसकी मां ने थाना कोतवाली में शिकायत लेख कराई कि दुर्गेश पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर, बहला-फुसला कर, जंगल में ले जाकर, बलात्कार किया, जिससे पीडिता गर्भवती हो गई, गर्भवती होने पर आरोपित ने पीडिता को जबरजस्ती गर्भपात की गोली खिला दी, जिससे अत्यधिक तबियत खराब होने पर पीडिता को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया, जहां गर्भवती होन और उसके साथ दुष्कर्म होने के आधार पर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली पुलिस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर, मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ-साथ वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी संकलन किया गया, वैज्ञानिक साक्ष्य से भी आरोपित द्वारा पीडिता के साथ किये गए अपराध की पुष्टि हुई। 

समाचार 03 फ़ोटो 03

अवैध कबाड़ से भरा ट्रक जप्त, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आयशर वाहन क्रमांक एम.पी. 20 जी ए 8735 में अवैध कबाड़ लोड कर बिक्री हेतु जबलपुर तरफ लेकर जा रहा है। सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक शेख रसीद द्वारा सूचना की तस्दीक करने पर आयशर वाहन क्रमांक एम.पी. 20 जी ए 8735 लोहा, टीना, प्लास्टिक का अवैध कबाड़ लोड होना पाये जाने पर लोड कबाड़ 6865 किलो ग्राम कीमती करीब 90 हजार रूपये, वाहन कीमती करीब 8 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी चालक सतेन्द्र कुशवाहा पिता रज्जूलाल कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मोहला थाना सिहोरा जिला जबलपुर के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में इस्तगासा क्रमांक 06/24 धारा 35(1)ड बी.एन.एस.एस. 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

जिया ने किया नीट परीक्षा उत्तीर्ण, गजरा राजा मेडिकल महाविद्यालय में हुआ चयन

अनूपपुर  

बेथेल मिशन स्कूल अनूपपुर की छात्रा कुमारी जिया सिंह पिता जितेन्द्र पाल सिंह माता एडवोकेट दीपा सिंह ने नीट परीक्षा 2024 को पास कर परिवार, विद्यालय व जिले का नाम रौशन किया है, इनका चयन मध्य प्रदेश के जाने-माने शासकीय गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में हुआ है। कुमारी जिया सिंह के शिक्षको के अनुसार जिया शुरु से ही नीट परीक्षा को अपना लक्ष्य मानकर अपनी तैयारी में लगी हुई थी उनका सपना था कि नीट क्लियर कर जिले की डॉक्टर बनकर गरीबों एवं सहायक लोगों की सेवा करेगी, उनके सपने साकार करने के लिए बेथेल मिशन विद्यालय के सभी  शिक्षक का विशेष योगदान रहा, विशेषकर अदनान सर जिन्हानें फिजिक्स के बेसिक क्लीयर करने के साथ सही दिशा में नीट के पाठ्यक्रम अनुसार मार्गदर्शन किया, विद्यालय के चेयरमेन पी.के.पुन्नुस, प्राचार्य सुदीप चक्रवर्ती स्कूल को ऑर्डिनेटर पुष्पेन्द्र सिंह व सभी शिक्षको ने कुमारी जिया सिंह की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं जिया सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

समाचार 05 फ़ोटो 05 

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बजाज कंपनी के मैनेजर की मौत, समाज में शोक की लहर

अनूपपुर

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड से बिलासपुर जाने वाले मार्ग पर अमरपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ इस हादसे में श्रीकांत पांडे, पिता राम रमाकांत पांडे, बदरा बस्ती जिला अनूपपुर के निवासी थे, जो बजाज कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, की दुखद मृत्यु हो गई हादसे के समय श्रीकांत अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, जब एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया श्रीकांत अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक 2 साल का बेटा छोड़ गए वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। श्रीकांत पांडे के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है परिवार के साथ-साथ समाज के लोग इस त्रासदी से व्यथित हैं और घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

समाचार 06 फ़ोटो 06

बूथ प्रभारियों ने कराई भाजपा की सदस्यता ग्रहण

अनूपपुर 

जिले के इर्ज नगरी चचाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण समर्पित करते हुए भाजपा की सदस्यता अभियान के अंतर्गत सैकड़ो लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई ।  बूथ प्रभारी पूरी लगन से भाजपा की।सदस्यता ग्रहण कराने में लगे हुए है। इसी तरह अगर भाजपा के पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता अभियान में लगे रहे तो जल्द ही भाजपा के सदस्यता अभियान का लक्ष्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर  बूथ नंबर 56 के प्रभारी राजकमल गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भाजपा जिला मंत्री एवं बूथ नंबर 55 की प्रभारी ज्योति शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं बूथ 56 की प्रभारी रश्मि खरे,  बूथ क्रमांक 57 के अध्यक्ष संजय जोगी, बूथ क्रमांक 58 के प्रभारी मनोज मिश्रा, बूथ क्रमांक 59 के अध्यक्ष सुशील तिवारी अर्जुन, संत रोहन सिंह, पारस लखेरा, नागेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

समाचार 07 फ़ोटो 07

शराबी सहायक उपनिरीक्षक का बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, खाकी वर्दी हुई शर्मसार

*जनपद कार्यालय के सामने का मामला*

शहडोल 

जिले के पुलिस के एक एएसआई ने फिर से खाकी को शर्मसार किया है। सिपाही को इस तरह शराब का नशा चढ़ा कि वो भूल गए कि वो वर्दी में हैं। सड़क पर नशे में धुत इधर-उधर लोटते, गिरते-पड़ते एएसआई को देख राहगीर विडियो बना मजा लेते रहे। शराब के नशे में धुत्त एएनआई का पुलिस की छवि धूमिल करने का वीडियो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

जिले के अंतिम छोर पर स्थित ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई जगतमणि बीती रात शराब के नशे में धुत्त होकर अचेत अवस्था में जमीन लोटते रहा। जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के जनपद कार्यालय के सामने नशे में धुत मिले एएसआई का नाम जगतमणि है। मगर इस एएसआई से जब वहां मौजूद लोगों ने बात करनी चाही तो पुलिस वाले पर शराब का नशा इतना था कि न तो वह अपने बारे में कुछ बता पा रहा था, और न ही उसे इस बात का एहसास था कि वह वर्दी की छवि धूमिल कर रहा है। 

शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी सड़क किनारे राहगीरों के लिए हंसी का पात्र बना हुआ था। वह कभी उठता, फिर गिरता, फिर संभलता और फिर गिरता।  एक घंटे से ज्यादा समय तक वह लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। सड़क पर नशे में धुत इधर-उधर लोटते, गिरते-पड़ते एएसआई को देख राहगीर विडियो बना मजा लेते रहे। शराब के नशे में धुत्त एएसआई का पुलिस की छवि धूमिल करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।  

वहीं इस मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि इस मामले में एसडीओपी से जांच कराएंगे। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी इस आधार पर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समाचार 08 फ़ोटो 08

रेत का काला कारोबार दिनदहाड़े जारी, एक ट्रैक्टर जब्त, चालक मौके से फरार

*वाहन मालिक गिरफ्तार, खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही*

शहड़ोल

जिले में रेत का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, दिनदहाड़े सोन नदी से रेत निकलकर ट्रैक्टर से परिवहन करते पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बुढार थाना क्षेत्र के चगेंरा सोन नदी घाट से यह कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गई है।

अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन जिले में लगातार जारी है। हाल में ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नदी के तेज बहाव में घुसकर किशोरों के द्वारा माफियाओं के लिए रेत निकालकर इकट्ठा की जा रही थी। वीडियो जब सामने आया तो खनिज व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर कुछ वाहनों को मौके से जब्त कर लिया।

बुढार पुलिस ने कार्रवाई कर यह साबित कर दिया कि थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रेत माफिया ट्रैक्टरों से रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं। बुढार पुलिस ने चगेंरा सोन नदी घाट से बहती हुई नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने अवैध उत्खनन की जानकारी दी थी, जिसके बाद थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश मिले। स्थानीय पुलिस मौके पर जब पहुंची तब ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर परिवहन किया जा रहा था। मौके पर दो ट्रैक्टर मौजूद थे, लेकिन एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रेत लेकर भागने में सफल हुआ। तो दूसरे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है।

दूसरे ट्रैक्टर चालक ने चालाकी दिखाते हुए पुलिस को दूर से ही देख कर ट्रॉली से रेत को जमीन पर अनलोड कर मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला। बुढार पुलिस ने ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया।

समाचार 09 फोटो 09

सरई लकड़ी की अवैध कटाई पर कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार, नोटिस जारी

शहड़ोल

जिले के तहसीलदार तहसील ब्योहारी वृत्त आँखेटपुर अंतर्गत ग्राम खड्डा के ग्राम डंडी टोला मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी नारेन्द्र सिंह धुर्वे के निर्देशानुसार शनि द्विवेदी नायब तहसीलदार वृत्त आँखेटपुर द्वाराबलगभग 30 एकड़ शासकीय जमीन को मोती प्रजापति के कब्जे से मुक्त कराया गया है।

*अवैध कटाई का प्रकरण तैयार*

नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी द्वारा बताया गया कि वंहा लगभग 150 पेड़ सरई के काटे जाने के ठूठ मिले है और कुछ सरई की लकड़ी भी मौके से जब्त कि गयी है जिसे आज टेक्टर से उठवाया गया है। लकड़ी की अवैध कटाई का प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी को कार्यवाही हेतु दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई महीनो से ग्राम खड्डा मे स्थित शासकीय आराजियो मे अतिक्रमणकर्ताओ द्वारा अतिक्रमण कर राजस्व वन को नष्ट किया जा कर सरई के पेड़ो की कटाई किया जा रहा था साथ ही वंहा शासकीय जमीन पर कब्जा कर जमीन को बेचने की भी खबर है जिसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी द्वारा कार्यवाही करते हुए लकड़ी की अवैध कटाई का प्रकरण तैयार कर कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी को प्रतिवेदन दिया गया है।

*धारा 248 के तहत जारी हुआ नोटिस*

मिली जानकारी के अनुसार खड्डा के ग्राम डंडी टोला मे मोती प्रजापति द्वारा धीरे -धीरे लगभग 30 एकड़ शासकीय जमीन पर स्थित सरई के पेड़ो को काटते हुए वंहा अतिक्रमण कर लिया गया था। मोती प्रजापति द्वारा लकड़ी की अवैध कटाई तो की ही गयी साथ ही शासकीय जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने का कार्य किया जा रहा था जिसकी जानकारी लगने पर नायब तहसीलदार द्वारा कार्यवाही की गयी है।

समाचार 10 फ़ोटो 10

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत युवा टीम ने पंचायत  में निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

उमरिया

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उमरिया कलेक्टर  धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन व मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता, डोर टू डोर कैंपेन, सेमिनार, तालाब व नदियों की सफाई कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभा रहे हैं। इसी क्रम में जिले ग्राम पंचायत बरबसपुर  में युवाओं की टोली ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित कर गाँव को स्वच्छ सुंदर रखने का संदेश दिया।

स्वच्छता वालंटियर हिमांशु तिवारी ने कहा कि अभियान के तहत छात्रावास परिसर में छात्र-छात्राओं छात्रों के साथ स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता”” की थीम के साथI स्वच्छता अभियान चलाया गया।हमें अपने स्वभाव व आचरण में स्वच्छता को अपनाना होगा। इसके लिए घर व अपने आसपास सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. साथ ही शिक्षण स्थानों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखें. स्वच्छ परिसर-स्वस्थ परिसर चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगो से स्वच्छता को लेकर काफी उम्मीदें हैं।स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में लोग बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं और यह अभियान लोगों को जागरूक करने में मददगार साबित हो रहा है। स्वच्छता जागरूकता रैली के दौरान प्राचार्य आर एल पाठक,शिक्षक आर के शुक्ला,राजेश्वर शुक्ला,पूनम  शर्मा,वालंटियर हिमांशु तिवारी, सभी छात्राएं उपस्थित रहे।

जिया ने किया नीट परीक्षा उत्तीर्ण, गजरा राजा मेडिकल महाविद्यालय में हुआ चयन

अनूपपुर  

बेथेल मिशन स्कूल अनूपपुर की छात्रा कुमारी जिया सिंह पिता जितेन्द्र पाल सिंह माता एडवोकेट दीपा सिंह ने नीट परीक्षा 2024 को पास कर परिवार, विद्यालय व जिले का नाम रौशन किया है, इनका चयन मध्य प्रदेश के जाने-माने शासकीय गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में हुआ है। कुमारी जिया सिंह के शिक्षको के अनुसार जिया शुरु से ही नीट परीक्षा को अपना लक्ष्य मानकर अपनी तैयारी में लगी हुई थी उनका सपना था कि नीट क्लियर कर जिले की डॉक्टर बनकर गरीबों एवं सहायक लोगों की सेवा करेगी, उनके सपने साकार करने के लिए बेथेल मिशन विद्यालय के सभी  शिक्षक का विशेष योगदान रहा, विशेषकर अदनान सर जिन्हानें फिजिक्स के बेसिक क्लीयर करने के साथ सही दिशा में नीट के पाठ्यक्रम अनुसार मार्गदर्शन किया, विद्यालय के चेयरमेन पी.के.पुन्नुस, प्राचार्य सुदीप चक्रवर्ती स्कूल को ऑर्डिनेटर पुष्पेन्द्र सिंह व सभी शिक्षको ने कुमारी जिया सिंह की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं जिया सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

शराबी सहायक उपनिरीक्षक का बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, खाकी वर्दी हुई शर्मसार

*जनपद कार्यालय के सामने का मामला*

शहडोल 

जिले के पुलिस के एक एएसआई ने फिर से खाकी को शर्मसार किया है। सिपाही को इस तरह शराब का नशा चढ़ा कि वो भूल गए कि वो वर्दी में हैं। सड़क पर नशे में धुत इधर-उधर लोटते, गिरते-पड़ते एएसआई को देख राहगीर विडियो बना मजा लेते रहे। शराब के नशे में धुत्त एएनआई का पुलिस की छवि धूमिल करने का वीडियो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।  

जिले के अंतिम छोर पर स्थित ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई जगतमणि बीती रात शराब के नशे में धुत्त होकर अचेत अवस्था में जमीन लोटते रहा। जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के जनपद कार्यालय के सामने नशे में धुत मिले एएसआई का नाम जगतमणि है। मगर इस एएसआई से जब वहां मौजूद लोगों ने बात करनी चाही तो पुलिस वाले पर शराब का नशा इतना था कि न तो वह अपने बारे में कुछ बता पा रहा था, और न ही उसे इस बात का एहसास था कि वह वर्दी की छवि धूमिल कर रहा है। 

शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी सड़क किनारे राहगीरों के लिए हंसी का पात्र बना हुआ था। वह कभी उठता, फिर गिरता, फिर संभलता और फिर गिरता।  एक घंटे से ज्यादा समय तक वह लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। सड़क पर नशे में धुत इधर-उधर लोटते, गिरते-पड़ते एएसआई को देख राहगीर विडियो बना मजा लेते रहे। शराब के नशे में धुत्त एएसआई का पुलिस की छवि धूमिल करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।  

वहीं इस मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि इस मामले में एसडीओपी से जांच कराएंगे। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी इस आधार पर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेत का काला कारोबार दिनदहाड़े जारी, एक ट्रैक्टर जब्त, चालक मौके से फरार

*वाहन मालिक गिरफ्तार, खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही*

शहड़ोल

जिले में रेत का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, दिनदहाड़े सोन नदी से रेत निकलकर ट्रैक्टर से परिवहन करते पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बुढार थाना क्षेत्र के चगेंरा सोन नदी घाट से यह कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गई है।

अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन जिले में लगातार जारी है। हाल में ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नदी के तेज बहाव में घुसकर किशोरों के द्वारा माफियाओं के लिए रेत निकालकर इकट्ठा की जा रही थी। वीडियो जब सामने आया तो खनिज व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर कुछ वाहनों को मौके से जब्त कर लिया।

बुढार पुलिस ने कार्रवाई कर यह साबित कर दिया कि थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रेत माफिया ट्रैक्टरों से रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं। बुढार पुलिस ने चगेंरा सोन नदी घाट से बहती हुई नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने अवैध उत्खनन की जानकारी दी थी, जिसके बाद थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश मिले। स्थानीय पुलिस मौके पर जब पहुंची तब ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर परिवहन किया जा रहा था। मौके पर दो ट्रैक्टर मौजूद थे, लेकिन एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रेत लेकर भागने में सफल हुआ। तो दूसरे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है।

दूसरे ट्रैक्टर चालक ने चालाकी दिखाते हुए पुलिस को दूर से ही देख कर ट्रॉली से रेत को जमीन पर अनलोड कर मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला। बुढार पुलिस ने ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया।

अवैध कबाड़ से भरा ट्रक जप्त, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आयशर वाहन क्रमांक एम.पी. 20 जी ए 8735 में अवैध कबाड़ लोड कर बिक्री हेतु जबलपुर तरफ लेकर जा रहा है। सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक शेख रसीद द्वारा सूचना की तस्दीक करने पर आयशर वाहन क्रमांक एम.पी. 20 जी ए 8735 लोहा, टीना, प्लास्टिक का अवैध कबाड़ लोड होना पाये जाने पर लोड कबाड़ 6865 किलो ग्राम कीमती करीब 90 हजार रूपये, वाहन कीमती करीब 8 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी चालक सतेन्द्र कुशवाहा पिता रज्जूलाल कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मोहला थाना सिहोरा जिला जबलपुर के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में इस्तगासा क्रमांक 06/24 धारा 35(1)ड बी.एन.एस.एस. 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

नहीं बदलेगा एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का नाम- माखन विजयवर्गीय

*इस लड़ाई के लिए उच्च न्यायालय डबल बेंच से लेकर सुप्रीमकोर्ट भी जाना पड़े तो जाएंगे*

भोपाल

6 सितंबर, 2024 को न्यायमूर्ति जी.एस. अहलूवालिया ने न्यायालय में 2013 की रिट याचिका संख्या 19817 मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बनाम मध्यप्रदेश राज्य और अन्य ईआरएस के मामले में एक फैसला देते हुए नाम पर पूर्णविचार करने को ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार को पत्र भेजा। न्यायालय ने पत्र में आपत्तियों पर नए सिरे से निर्णय लेने के लिए कहा। पार्टियों को 24अक्टूबर 2024 को रजिस्ट्रार, ट्रेड यूनियन के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिए है.

लेकिन मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोग पत्रकारों को भ्रमित कर समाचार प्रकाशित करवा रहे है जिसमे लिख कर रहे है कि अब एमपी जर्नलिस्ट यूनियन के नाम को हमेशा के लिए समाप्त करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है। इन भ्रामक खबरों से यूनियन कि इमेज़ खराब करने का काम तथाकतिथ संगठन के लोगों द्वारा किया जा रहा जो अनुचित है।

एमपी जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय मिडिया प्रभारी माखन विजयवर्गीय ने बताया कि साल 2013 में न्यायालय के निर्देश पर मध्यप्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन में परिवर्तन करके एमपी किया गया। चूंकि उस समय भी न्यायालय का निर्देश था कि नाम का कभी अनुवाद नहीं होता। लेकिन फिर भी रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन कि बात मानते हुए हमने मध्यप्रदेश के स्थान पर एमपी शब्द बदल दिया। 

साल 2013 से ही दायर रिट में बीते 6 सितंबर 2024 को उच्च न्यायालय ने फैसला दिया कि रजिस्ट्रार, ट्रेड यूनियन इस तथ्य पर विचार करके मामले पर नए सिरे से निर्णय लेंगे कि वे कौन से व्यक्ति हैं। जिन्हें धोखा दिए जाने की संभावना है और क्या समानताएं हैं जो ट्रेड यूनियनों के सदस्यों को धोखा देना हो सकती हैं। लेकिंन श्रमजीवी पत्रकार संघ के कुछ लोग भ्रामक खबर फैला रहे है कि हाईकोर्ट ने नाम ही खत्म कर दिया।

विजयवर्गीय ने कहा कि कोई भी न्यायालय न्याय के पूर्व सिद्धांत के अनुसार दोनो पक्षों को सुनता है, तब कोई फैसला देता है। यहां हमें इस बाबत हाईकोर्ट से कोई नोटिस नहीं आया और न ही हमारा पक्ष सुना गया, दूसरी अहम बात यह है कि उच्च न्यायालय ने कहीं भी नाम बदलने के लिए अथवा नाम समाप्त करने के लिए निर्देशित या आदेशित नहीं किया, भ्रामक खबर प्रकाशित करवा रहे है उनको नोटिस देकर मानहानि का दावा किया जाएगा, वहीं हम उच्च न्यायालय कि डबल बेंच से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना पड़े तो जाएंगे पर एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का नाम जो था जो है वही रहेगा।

नवरात्रि में 26 ट्रेनों को बंद करना आस्था के साथ खिलवाड़ तिथि परिवर्तन की मांग- कैलाश तिवारी

शहडोल

दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय द्वारा 26 सितंबर 2024 को जारी एक आदेश में हिंदुओं के महत्वपूर्ण पर्व नवरात्रि पर 2 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक शहडोल मार्ग से गुजरने वाली लगभग 26 ट्रेनों को रेलवे लाइन जोड़ने के नाम पर बंद कर देने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी ने कहा है कि नवरात्रि के पर्व पर रेलवे लाइन जोड़ने की योजना बनाने वाले रेलवे अधिकारियों के टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ऐसे समय में जब नवरात्रि स्पेशल ट्रेन चलनी चाहिए, तो ऐसे समय में नियमित ट्रेनों को बंद किया जा रहा है। जिससे लाखों यात्रियों को दिक्कत आएगी ।रेलवे विभाग ने जो समय का चयन किया है। वह बेहद आपत्तिजनक है ।इसे पूर्व में अथवा आगे किया जा सकता था लेकिन नवरात्रि के समय का चयन करना केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश है ।

भाजपा नेता ने कहा है कि जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है उसमें से कई गाड़ियों को चलाया जा सकता था। जब बिलासपुर कटनी 08747 चल सकती है तो 20 मिनट पहले चलने वाली अंबिकापुर जबलपुर 11266 को क्यों नहीं चलाया जा रहा है ।जब बिलासपुर भोपाल रात में 2:30 बजे चलती है तो उसको निरस्त कर दिया गया है जबकि उसके पहले अमरकंटक और बाद में जाने वाली सारनाथ ट्रेन को चलाया जा रहा है। इसी तरह चिरमिरी कटनी ट्रेन जो सुबह 8:30 बजे निकल जाती है वह चलाई जा सकता है क्योंकि यह एन आई काम 10:00 बजे के  बाद प्रारंभ होता है । इसी प्रकार बिलासपुर इंदौर ट्रेन को एक घंटा विलंब से चलाया जा सकता था।।नर्मदा एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक है। लगता है यात्री गाड़ियों को निरस्त करने में रेलवे विभाग को आनंद आ रहा है। 

पूर्व डिवीजनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कैलाश तिवारी ने दक्षिणी पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सहित रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को  ईमेल भेजकर तत्काल इस आदेश को निरस्त कर आगामी तिथियां में एन आई काम करने की मांग की है।

कोतमा, करण पठार, रामनगर में 21 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर

जिले के थाना करण पठार के स्टॉफ कौम्बिंग गस्त दौरान स्टाफ के द्वारा स्थाई वारंटी आरोपी- रतन सिह पिता धनसैया सिंह उम्र 32 वर्ष पाक्सो एक्ट का स्थाई वारंटी आरोपी- प्रहलाद सिंह पिता- कृपाल सिंह गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी कोडार चौकी सरई एवं  गिरफ्तारी वारंटी - पुष्पराज सिंह पिता रेतलाल चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी बघाडी,बकौशल प्रसाद पिता स्व. गणेश प्रसाद महरा निवासी पीपरटोला , मनोज कुमार महरा पिता स्व.गणेश प्रसाद महरा उम्र 38 वर्ष निवासी पीपरटोला थाना करण पठार लगातार फरार थे जिसे हिरासत में लिया जाकर न्यायालय राजेन्द्रग्राम पेश किया गया।

*रामनगर में 06 वारन्टियो को गिरफ्तार*

थाना रामनगर के स्टॉफ के कांबिग गस्त के दौरान वर्ष 2020 से मारपीट, गाली गलौज के फरार आरोपी वारेंटी प्रेमलाल केशवरे पिता धनीलाल केशवरे उम्र 71 वर्ष निवासी सिविल दफाई राजनगर, हीराचंद केवट उर्फ गोल्डन पिता बबलू केवट उम्र 21 वर्ष निवासी कच्ची दफाई झीमर, रामप्रसाद उर्फ हवेली पिता अजुर्न कोल उम्र 40 वर्ष निवासी विशेषर दफाई राजनगर, रामभजन लोनी पिता रामलाल लोनी निवासी दर्री टोला मलगा, सूरजकोल उर्फ पचौनी पिता सुखलाल कोल निवासी वार्ड क्रं० 01 विशेषर द‌फाई राजनगर एवं चोरी के फरार आरोपी रूपेश कुमार केवट पिता अशोक केवट उम्र 32 वर्ष आमाडांड को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय कोतमा में पेश किया गया है।

*कोतमा में 7 वारंटी गिरफ्तार*

कोतमा थाना के अंतर्गत हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा, बदमाशो एवं जिला बदर के घर में दबिश कांबिंग गस्त कर वारंटियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन एवं गुंडा, बदमाशो, जिला बदर बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी लेने के निर्देशन पर कोतमा पुलिस टीम के द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा वारंटियों को दबोचने में सफलता मिली  है। पूरी रात स्थायी, गिरफ्तारी वारंटी के खिलाफ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सर्च करते हुए जयंत चौधरी 27 वर्ष पिता ढोला चौधरी निवासी बुढानपुर,राजेश कुमार महरा पिता हेतराम निवासी सिमरिया, महेश पिता मणिलाल निवासी पिपरिया जिला अनूपपुर, नारायण साहू उर्फ़ रामनारायण साहू पिता बाबूलाल साहू निवासी बिशुन टोला, परमेश्वर प्रजापति उर्फ पप्पू निवासी सारंगढ़ एवं पूरन लाल यादव 42 वर्ष पिता मोतीलाल यादव निवासी पचखुरा को पकड़ा गया। सभी आरोपियों पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया। 

सरई लकड़ी की अवैध कटाई पर कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार, नोटिस जारी

शहड़ोल

जिले के तहसीलदार तहसील ब्योहारी वृत्त आँखेटपुर अंतर्गत ग्राम खड्डा के ग्राम डंडी टोला मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी नारेन्द्र सिंह धुर्वे के निर्देशानुसार शनि द्विवेदी नायब तहसीलदार वृत्त आँखेटपुर द्वाराबलगभग 30 एकड़ शासकीय जमीन को मोती प्रजापति के कब्जे से मुक्त कराया गया है।

*अवैध कटाई का प्रकरण तैयार*

नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी द्वारा बताया गया कि वंहा लगभग 150 पेड़ सरई के काटे जाने के ठूठ मिले है और कुछ सरई की लकड़ी भी मौके से जब्त कि गयी है जिसे आज टेक्टर से उठवाया गया है। लकड़ी की अवैध कटाई का प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी को कार्यवाही हेतु दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई महीनो से ग्राम खड्डा मे स्थित शासकीय आराजियो मे अतिक्रमणकर्ताओ द्वारा अतिक्रमण कर राजस्व वन को नष्ट किया जा कर सरई के पेड़ो की कटाई किया जा रहा था साथ ही वंहा शासकीय जमीन पर कब्जा कर जमीन को बेचने की भी खबर है जिसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी द्वारा कार्यवाही करते हुए लकड़ी की अवैध कटाई का प्रकरण तैयार कर कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी को प्रतिवेदन दिया गया है।

*धारा 248 के तहत जारी हुआ नोटिस*

मिली जानकारी के अनुसार खड्डा के ग्राम डंडी टोला मे मोती प्रजापति द्वारा धीरे -धीरे लगभग 30 एकड़ शासकीय जमीन पर स्थित सरई के पेड़ो को काटते हुए वंहा अतिक्रमण कर लिया गया था। मोती प्रजापति द्वारा लकड़ी की अवैध कटाई तो की ही गयी साथ ही शासकीय जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने का कार्य किया जा रहा था जिसकी जानकारी लगने पर नायब तहसीलदार द्वारा कार्यवाही की गयी है।

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बजाज कंपनी के मैनेजर की मौत, समाज में शोक की लहर

अनूपपुर

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड से बिलासपुर जाने वाले मार्ग पर अमरपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ इस हादसे में श्रीकांत पांडे, पिता राम रमाकांत पांडे, बदरा बस्ती जिला अनूपपुर के निवासी थे, जो बजाज कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, की दुखद मृत्यु हो गई हादसे के समय श्रीकांत अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, जब एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया श्रीकांत अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक 2 साल का बेटा छोड़ गए वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे।

परिवार में उनके बड़े पापा राम सजीवन पांडे, कैलाश पांडे, भाई विमल, शैलेंद्र, अभिलाष पांडे, संतोष तिवारी, मौसा जी मनोज तिवारी, और उनके करीबी रिश्तेदार गुड्डू, मोनू, जानू, रवि, रिशु मिश्रा, राजेश, सोनू, रजत, अज्जू, संजू, और दिनेश शुक्ला गहरे शोक में हैं।

समाज के प्रमुख लोग, जैसे कि रामकृपाल पाठक, रामस्वरूप विश्वकर्मा, दिलीप शुक्ला, रवि भारती, सूर्यवान तिवारी, विनोद तिवारी, छोटेलाल गुप्ता, राम भूषण शर्मा, पंकज शुक्ला, दीपक गुप्ता, शिवा शुक्ला, भोलू तिवारी, मुकेश तिवारी, मोनू तिवारी, मनोज तिवारी, शिवा गुप्ता, और दुर्गेश ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

श्रीकांत पांडे के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है परिवार के साथ-साथ समाज के लोग इस त्रासदी से व्यथित हैं और घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में निखिल ने बढ़ाया जिले का मान

अनूपपुर

जिला मुख्यालय में स्थित शास. माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र निखिल आर्य ने दिनांक 24.सितंबर 2024 सुजालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की तरफ से प्रतिभाग करते हुए अपने अद्भुत प्रदर्शन से संभाग तथा जिले का गौरव बढ़ाया है,अब निखिल अगले माह जम्मू काश्मीर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विद्यालय तथा जिले का मान बढ़ाएंगे ।विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार परस्ते तथा विद्यालय के सम्पूर्ण कर्मचारी इस अवसर पर छात्र को सम्मान तथा आशीर्वाद प्रदान किया।

सब एरिया मैनेजर को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

अनूपपुर

कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमाडांड खुली खदान व नीलकंठ कंपनी से प्रभावित भूस्वामी, किसान, कार्यरत मजदूर एवं बेरोजगार युवाओं की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सब एरिया मैनेजर आमाडांड को सौंपा ज्ञापन। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 27 सितंबर 2024 शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व अमाडांड खुली खदान परियोजना एवं नीलकंठ कंपनी से प्रभावित क्षेत्र के किसान, भूस्वामी, कार्यरत कर्मचारी तथा बेरोजगार युवा एक जगह एकत्रित हुए और फिर "अधिकार न्याय यात्रा" पैदल मार्च निकालकर आमाडांड सब एरिया ऑफिस पहुंचे तत्पश्चात् किसानों, भू स्वामियों, कार्यरत कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं की मांग से संबंधित एक ज्ञापन सब एरिया मैनेजर को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ क्षेत्र के किसान, भूस्वामी, कार्यरत कर्मचारी, बेरोजगार युवा एवं युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहें।

काम्बिंग गश्त के दौरान लम्बे समय से फरार 07 वारण्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर

थाना कोतवाली क्षेत्र में कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ पुलिस टीम के द्वारा लम्बे समय से फरार 07 वारण्टी को रात्रि में दबिश दी जाकर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार  वारण्टी भूषण सिहं पिता लाला सिहं गोड़ उम्र 35 साल निवासी ग्राम खांड़ा अनूपपुर, लाला कोल पिता शंकर कोल उम्र 23 साल निवासी ग्राम सकरिया अनूपपुर, मूलचन्द केवट पिता भीमसेन केवट उम्र 48 साल निवासी ग्राम छुलकारी अनूपपुर, राजू उर्फ डब्बू केवट पिता राजेश केवट उम्र 23 साल निवासी ग्राम छुलकारी अनूपपुर, राजेश केवट पिता रामभुवन केवट उम्र 45 साल निवासी ग्राम छुलकारी, श्याम उर्फ सेम प्रसाद चौधरी पिता गोरेलाल चौधरी उम्र 23 साल निवासी जल्दाटोला बिजौड़ी अनूपपुर, छेदीलाल कोल पिता छत्रपति कोल उम्र 32 साल निवासी ग्राम बरबसपुर अनूपपुर के विरूद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरणो में माननीय न्यायालय चैनवती ताराम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा आरोपियो के माननीय न्यायालय में साक्ष्य पेशी पर लम्बे समय से उपस्थित न होने के कारण गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये हैं।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला इकाई की बैठक संपन्न, जिला कार्यकारिणी घोषित

कटनी

पत्रकार सुरक्षा परिषद कटनी इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिशंकर पाराशर मध्य प्रदेश संयोजक जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया की उपस्थिति में संपन्न हुई।

उक्त बैठक में पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला इकाई अध्यक्ष श्याम लाल सूर्यवंशी के द्वारा जिला कटनी ईकाई की घोषणा की गई।जिसमें उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत, अशोक कुमार मिश्रा, महासचिव नवल किशोर, सचिव मनमोहन नायक, कोषाध्यक्ष प्रवक्ता बंशरूप चौधरी, अजय उपाध्याय संगठन मंत्री एवं सभी वरिष्ठ सदस्य वशरूप चौधरी,  वीरेन्द्र खमरिया , प्रदीप श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, संतोष जेठवानी, जगदंबा पाठक, राजेश कुमार जैन अन्य लोगों की उपस्थिति में पदाधिकारियों कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जिसमें संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के  हितों के लिए  संघर्ष करना संगठन को विस्तार देना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई ।साथ ही भविष्य में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संगठन की भूमिका तैयार करने को लेकर अगली मीटिंग में विस्तार से चर्चा की जाएगी बैठक के उपरांत सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर पत्रकार एकता का जिंदाबाद नारा लगाते हुए स्वल्पाहार के साथ बैठक संपन्न हुई।

जांच दल को मिली अनियमिता, क्या सुनील जैन के फर्म को किया जाएगा ब्लैकलिस्टेड?

*क्या चोरी के रेत से हो रहा था निर्माण?,अध्यक्ष का बेटा निकला मुंशी लगा आरोप*

अनुपपुर

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शहडोल की तरफ से नगर परिषद बनगवाँ में बनी एक सी सी सड़क का जाँच आदेश के बाद बुधवार को पहुंची जांच टीम की जैसे ही जानकारी आम लोगों पर पहुंची जनता में एक आक्रोश का माहौल उत्पन्न होने को दिखा। सैकड़ो की तादाद पर लोग सड़क की जांच करवाने के लिए सड़क पर उतर गए उसी क्रम में परिषद के जनप्रतिनिधि पार्षद गण भी इस जांच को करवाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।

*23.43 लाख रुपए की लागत से बनी थी सड़क*

जैसा कि सभी को यह बात मालूम है कि किसी भी शासकीय मद से निर्माण की प्रक्रिया टेंडर से संपन्न होती है। पूर्व में इस सड़क के लिए टेंडर निकाला गया था ठेकेदार द्वारा जो रेट डाला गया था वह एस.ओ.आर रेट से कम था जिसके कारण से टेंडर को निरस्त कर दिया गया था लेकिन बाद में पुनः इस टेंडर को फिर से निकाला गया जिसमें ठेकेदार द्वारा 8.510 प्रतिशत एस.ओ.आर. से अधिक रेट में लिया गया।

मगर फिर भी सड़क कुछ ही महीने के भीतर उखड़ना शुरू हो गया सड़क में मोटाई भी बहुत ही कम देखने को मिली। यहां सवाल यह उठता है कि एस.ओ.आर रेट से अधिक पर भी काम लेने पर ठेकेदार द्वारा इस प्रकार का भ्रष्टाचार क्यों किया जा रहा है ? क्या जनता के पैसे का इस प्रकार से दुरुपयोग नगर परिषद बनगवा द्वारा किया जाएगा? आखिर कब इस प्रकार के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा ?

*अध्यक्ष का बेटा निकला मुंशी लगा आरोप*

सड़क की जांच की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष के बेटे के ऊपर लगाए गंभीर आरोप। बताया गया कि यह गुणवत्ता विहीन सड़क में नगर परिषद बनगवा के अध्यक्ष यशवंत सिंह के बेटे सोनू इसका काम कर रहे थे जिसका मुंसियाना सोशल मीडिया में वायरल हुआ यह वीडियो चौक चौराहा में चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या बनगवा अध्यक्ष भ्रष्टाचार को पनाह दे रहे हैं। चौक चौराहा में यह भी बात सुनने को मिल रहा है कि अध्यक्ष के नवरत्नों में एक रत्न सुनील जैन भी है जो अध्यक्ष बनने में उन्हें मदद किए थे इसीलिए अध्यक्ष ने उन्हें खुली छूट दी हुई है।

*क्या चोरी के रेत से बना रहे थे सड़क ?*

नगर परिषद बनगवा के इंजीनियर एवं वार्ड वासियों ने बताया कि जो सड़क का निर्माण हो रहा था उसमें पास के नाले से रेत निकालकर उपयोग किया जा रहा था इंजीनियर द्वारा बताया गया कि रॉयल्टीपर्ची मांगने पर ठेकेदार द्वारा कोई भी रायल्टी पर्ची दिया नहीं गया है अब सवाल यह उठता है कि क्या वन विभाग या खनिज विभाग इस ठेकेदार के ऊपर कोई कार्यवाही करेगी क्या ऐसे ही चोरी के चीजों से निर्माण कार्य कराया जाएगा ?

*जांच टीम ने पाया अनियमितता*

शहडोल संभाग से गठित जांच टीम द्वारा बुधवार को जब जांच करने पहुंचे तो सड़क में कई  अनियमितता देखने को मिला। जांच टीम द्वारा सड़क का सैंपल लेने के लिए सड़क के कई जगह पर कटिंग किया गया तो देखा गया कि सड़क में कहीं 3 इंच कहीं 4 इंच ही सैंपल निकला एवं कई जगह से सड़क टूट चुकी थी एवं लंबाई में भी कमी देखने को मिला साथ ही सड़क की गुणवत्ता में भी कमी देखने को मिली। रोड के किनारे जो शोल्डर बनते हैं वह भी नहीं बनाया गया है। बहरहाल जांच का रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी !

*इनका कहना है*

पूरे  सड़क निर्माण कार्य को ठेकेदार द्वारा प्राक्कलन के विपरीत बनाया गया है। सी सी रोड का पेमेंट 275 मीटर का ले लिया गया है, जबकि स्थल पर 258 मीटर ही मौजूद है, इसी प्रकार सोल्डर का पेमेंट ले लिया गया, मगर शोल्डर बनाया ही नहीं गया, कोर कटिंग के दौरान देखने में आया घटिया स्तर की सामग्री का प्रयोग किया गया है, इस पूरे मामले में ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। रोड को उखाड़ कर पुनः जनता की सुगमता के लिए प्राक्कलन के हिसाब से रोड बनाई जानी चाहिए।

*विकास प्रताप सिंह, पार्षद वार्ड क्रमांक 11*

निष्पक्ष जांच होनी चाहिए एवं दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

*धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष, पिछड़ा प्रकोष्ठ, भाजपा अनूपपुर*

नगर में जहां भी भ्रष्टाचार हुआ है उसमें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए एवं दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए 

*संतोष जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता*

तेज रफ्तार बस ने मवेशियों को कुचला, चार की मौत, नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

*बस मालिक से मुआवजे की कर रहे हैं मांग, पुलिस दे रही है समझाईस*

शहडोल

तेज रफ्तार बस ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया, जिससे चार मवेशियों की मौके पर मौत हो गई है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने शहडोल रीवा मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया है। घटना के तुरंत बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए हैं, तो वहीं बस में कई यात्री सवार है।

बताया गया कि नफीस कंपनी की बस क्रमांक एमपी 18 पी 5754 शहडोल से ब्यौहारी के लिए जा रही थीं, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी गांव के पास सड़क में बैठे मवेशियों को बस ने कुचल दिया,जिससे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। एवम तीन अन्य मावेशी घायल हुए है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और उन्होंने मवेशी मालिकों को मामले की खबर दी, और बस को रोक कर सड़क पर जाम लगा दिया है। जिससे शहडोल रीवा मुख्य मार्ग 2 घंटे तक जाम लगा रहा। 

घटना की जानकारी लगते ही जयसिंहनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत करने की भी कोशिश की लेकिन लोगों का कहना है कि मौके पर ही बस मालिक आए और उन्हें मवेशियों की मौत के बदले नगद रुपए दे, इसके बाद ही जाम हटेंगा। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। जानकारी के बाद आसपास के थाना स्टाफ पर थाना प्रभारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ मौके पर पहुंच गई है और सैकड़ो की तादाद में लोग सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया है। जिससे शहडोल रीवा मार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद रही। यह मुख्य मार्ग होने की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मवेशी मालिकों से बातचीत जारी है,ग्रामीणों को समझाया गया। बस मालिक को भी मौके पर बुलवाया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget