लोकतंत्र बचाने देश भर से गांधी विचार के चिंतक, विचारक लेखक व समाज शिल्पियों का जमावड़ा आज- भूपेश भूषण

लोकतंत्र बचाने देश भर से गांधी विचार के चिंतक, विचारक लेखक व समाज शिल्पियों का जमावड़ा आज- भूपेश भूषण


अनूपपुर 

पूरे देश भर में लोकतन्त्र, संविधान को बचाने का अभियान जारी है इसी कड़ी में  मध्यप्रदेश में एक वाहन यात्रा होटल मंदाकिनी अनूपपुर से 23 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से शुरू हो 25 फरवरी को सतना पहुंचेगी। इस आशय की जानकारी एक लिखित विज्ञप्ति के माध्यम से सर्व सेवा संघ (अखिल भारत सर्वोदय मंडल) के युवा सेल राष्ट्रीय संयोजक भूपेश भूषण , वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मानव, राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकांत त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि आज देश में सत्तालोलुप लोगों द्वारा जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, संवैधानिक संस्थाओं की आबरू तार तार किया जा रहा है। इतना ही नहीं जिसे देश का पालनहार या अन्नदाता कहा जाता है उन किसानों के साथ ही घोर अन्याय  एवं अत्त्याचार किया जा रहा है, इसको लेकर समाज के सजग प्रहरी चिंतित हैं। आप लोगों ने आगे बताया कि गांधी विनोबा जयप्रकाश नारायण के विचारों पर आधारित सर्वोदय की सर्वोच्च संस्था सर्व सेवा संघ देशभर में मतदाताओं को जगाने अलग-अलग तरह से पदयात्रा, वाहन यात्रा, जनसभा, गोष्टी, संगोष्ठी नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से देश भर में जागरूकता लाने युवा एवं जनसंवाद कर रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के अनूपपुर से एक वाहन यात्रा प्रारंभ हो रही है। जिसमे अनुपपुर, बुढार धनपुरी, शहडोल होते हुऐ उमरिया, कटनी, सतना के विभिन्न शहरों को करते हुए सतना मेंसम्पन्य होगा लोकतंत्र एवं   संविधान को बचाने इस उतरा में शिरकत करने देश भर से सर्वोदय के शीर्ष नेता जैसे कोलकाता पश्चिम बंगाल से चंदन पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व सेवा संघ, रांची झारखंड से। अरविंद अंजुम, मुंबई महाराष्ट्र से शेख हुसैन –  ट्रस्टी, पूर्वमंत्री  सर्व सेवा संघ, बांदा उत्तर प्रदेश से अरविंद कुशवाहा जी,  बड़वानी मध्यप्रदेश से  , ध्रुव भाई  निवाली, उमरिया मध्यप्रदेश से  संतोष कुमार द्विवेदी पूर्व मंत्री सर्व सेवा संघ, शहडोल से इस्तक, कोटा राजस्थान से जगदीश भाई, छतरपुर से अंकित मिश्र, वरुण पंचाल,एवं देश के और अन्य प्रदेशों के कुछ  प्रमुख साथी भी इस अभियान में शिरकत करेंगे। यह यात्रा 23 फरवरी को अनूपपुर से प्रारंभ होकर शहडोल, पाली, उमरिया, चंदिया, कटनी, मैहर होते हुए सतना में समाप्त समाप्त होगी। इस तरह से यह इस अभियान का पहला चरण होगा। यह अभियान पूरे देश भर में चलेगा, मध्य प्रदेश में यह कई चरणों में वाहन यात्रा, पद यात्रा, गोष्ठी, नुक्कड़ सभा एवं जन सभा के माध्यम से मतदाताओं को जागने लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने आयोजित होगी। जिस तरह से जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर, गरीब और अमीर के नाम पर, अपनी सत्ता और कुर्सी बचाने के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है ।इससे  कैसे निजात पाया जाए इन सभी बातों पर गहन संवाद होगी। आप सभी से आवाहन है जो भी सत्य और अहिंसा पर विश्वास रखने वाले नागरिक हैं जो देश को इस खतरे से बचना चाहते हैं ऐसे सभी महानुभावों, बुद्धिजीवियों, प्रतिष्ठित नागरिकों को आवाहन है, आप आएं औरों को भी साथ लाएं ताकि लोकतंत्र एवं संविधान बचाने इस अभियान को सफल बनाया जा सके। आज देश खतरे में है। जिसको लेकर बहुत ही चिंता का विषय है देश की 90% संपत्ति कुछ चंद लोगों के हाथों में है और सही बोलने का सही करने का मानवीय अधिकार भी छिनता जा रहा है, आज इस देश की आधार शिला एवं आत्मा किसान सड़कों पर हैं, अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रशासन उनको सुनने मानने के बजाए उनकी आवाज को दबाने उनके साथ बर्बरता पर उतारू हैं ।उनका दामन किया जा रहा है, जेल में डाला जा रहा है यह  लोकतंत्र की आड़ में हिटलरशाही है । आज लोकतंत्र खतरे में है, सत्ता  के गलत नीतियों के विरुद्ध बोलना, जनता की आवाज को मजबूत करना राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में रखा जा रहा।  हम गांधी विचार को मानने वाले देश भर से अलग-अलग कोनों से आवाज उठा रहे हैं कि अब समय आ गया है की सन 47 की आजादी को याद करते हुए सड़क पर उतरिए देश को बचाइए। देश बचेगा ,लोकतांत्रिक व्यवस्था बचेगी तभी हम  सब भी बचेंगे।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget