30 किलो गांजा बन गया 2 किलो 1 लाख लेंन देंन का ऑडियो वायरल, पुलिस कटघरे में


अनूपपुर

 अनूपपुर जिले के कोतमा थाना में कुछ दिन पहले बाइक से बरामद किये गये 2 किलो गांजा के प्रकरण पर कोतमा पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गये। जिसमें मामले को रफादफा करने के लिये अरोपित की पत्नी तथा पुलिस वाहन के निजी चालक के बीच 1 लाख 10 हजार रूपये में मामला रफा दफा करने का ऑडियों 30 नवंबर को सोशल मीडिया में जमकर वॉयरल हो रहा है। जिसमें आरोपी की पत्नीं से 14 हजार रूपये लिया जा चुका था। ऑडियों में बाइक से जप्त 30 किलो गांजा की जगह पुलिस ने कार्यवाही के दौरान मात्र 2 किलो गांजा का प्रकरण बनाया है। सोशल मीडिया में वॉयरल ऑडियों की पुष्टि हम नही करते है। वहीं ऑडियों के वॉयरल होने के बाद कोतमा एसडीओपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुये महिला सहित अन्य का बयान दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

गांजा प्रकरण में पुलिस संदेह के घेरे में*

वॉयरल ऑडियों में कोतमा थाने में पदस्थ निजी वाहन चालक आरोपी की पत्नी से बातचीत कर रहा हैं। आरोपी की पत्नी ने वाहन चालक से कहा की मैंने पहले ही 14 हजार हजार रुपए आपको दिया था। तभी वाहन चालक कहता है कि आपने जो पैसा दिया था, वह केस कम करने के लिए दिया था। आगे वाहन चालक कहता है कि अगर 30 किलो गांजा का केस बनाते तो उसमें आपके पति का जमानत नहीं होती। अब 2 किलो गांजा में आपके पति का आसानी से जमानत हो जाएगा। मैंने आपके रुपए से केस को कम कर दिया हैं। अब आगे जो भी बात होगी, वह सर करेंगे। सर लोग अपने मोबाइल से भी बात नहीं करते, जो भी बात करते ड्राइवर करते हैं। आप 1 लाख 10 हजार रुपए दे देंगे, तो पुलिस 3 दिन के अंदर ही चालान पेश कर देंगी। वैसे में चालान 90 दिन के बाद पेश होता है। तब महिला कहती कि पुलिस वाले रुपया देना तो वाहन चालक कहता है कि जो आपके पास बैठे थे उन्हें ही रुपया देना हैं। इस पूरे प्रकरण में अब गांजे की कार्यवाही करने एवं आरोपी को गांजा सहित पकड़ने वाले सहायक उपनिरीक्षक अरविंद राय एवं आरक्षक कृपाल सिंह की भूमिका संदिग्ध है। ऑडियों वॉयरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही हैं।

*यह था मामला*

24 नवंबर को कोतमा पुलिस ने दो पहिया वाहन से गांजा की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 2 किलो गांजा जप्त किया गया है। कार्यवाही के संबंध में पुलिस द्वारा बताया गया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केशवाही कोतमा रोड गोडारू नदी के पास दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 65 एमबी 2349 से आरोपी सूर्यकांत सोनी पिता देवेंद्र दिन सोनी उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम रजबांध चौरा केशवाही के द्वारा मोटरसाइकिल में 2 किलो गांजा कीमत 30 हजार रुपए को जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था।

शिवानी पैरामेडिकल कालेज में नर्सिंग छात्र/छात्राओं ने करवाया 56 यूनिट रक्तदान


शहड़ोल

खून के रिश्तो को दुनिया का सबसे अटूट बंधन गाना जाता है और अपनी रंगो में बहते खून की कुछ बूंदो को दान करके आप ऐसे अनजाने लोगों से भी खून का रिश्ता जोड़ सकते हैं जो अपनी जिंदगी में जीवन के संघर्ष के समय आपके द्वारा मिले इस तोहफे के दम पर नया जीवन पाकर उम्र भर आपके ऋणी रहेगें एवं उनके दिल से निकली दुआ आपके जीवन में नए प्रकाश का संचार करेगी। उक्त उदगार शिवानी पैरामेडिकल कालेज के निदेशक डॉ.डी.के. द्विवेदी ने संस्था शिवानी पैरामेडिकल कालेज में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। रक्तदान शिविर में उपस्थित जिला चिकित्सालय शहडोल की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सुधा नामदेव ने छात्र/छात्राओ को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया कि रक्तदान का महत्व जीवनदान से कम नहीं है। परन्तु आज भी हमारे समाज में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां है जब कि सामान्य रूप से कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच की हो यह रक्तदान कर सकता है। डॉ. सुधा नामदेव ने संस्था में अध्ययनत् पैरामेडिकल व नर्सिंग पाठयक्रम के छात्र/छात्राओ से अपील की कि वे रक्तदान के लिए लोगो को जागरूक करने का भी कार्य करे। संस्था में आयोजित रक्तदान शिविर में संस्था के निदेशक डॉ.डी.के. द्विवेदी ने स्वयं रक्तदान कर छात्र/छात्राओ का उत्साह वर्धन किया। शिविर में संस्था के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ डॉ. रूद्र द्विवेदी, शरद नामदेव, ओमनारायण राठौर, आदित्य श्रीवास्तव, कौशलेश सूर्यवंशी, डा. अनिल वर्मन, राजेश सिंह, संजय गुप्ता, निलिमा तिवारी, रजनीश त्रिपाठी, अनिरूद्ध सिंह, दिव्यांश मिश्रा, आकांक्षा पाठक, प्रिया तिवारी, पारस सोंधिया नर्सिंग इंचार्ज मंगला श्रीवास, सुमन विश्वकर्मा, प्रीती विश्वकर्मा, सुनील प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, ज्योति पाण्डेय, यासमीन बी. उजमा कुरैशी, नीतू जायसवाल, रमा सिंह, पूजा कुशवाहा, दीपांजली पटेल, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। साथ ही संस्था में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं में से कल्पना पटेल, अनीशा पटेल, युकेशरी पन्द्राम, आरती केवट, रुकसार मंसूरी, बागेश्वरी देवी, शशिकला सिंह, जान्हवी पाण्डेय, शायना खान, दिव्यानी, प्रदीप सिंह, मानसी जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, भगत राम प्रजापति, सुनीना सिंह, मनीषा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, नीरज चौधरी, सत्यप्रकाश राव, नीरज सिंह, सीमा केवट, सुदीपा सिंह, गायत्री सिंह, ममता सिंह, संजना सिंह, अमन त्रिपाठी, हर्ष गुप्ता, रौनक यादव, शिवेन्द्र साहू, रोशनी सिंह, पूजा प्रजापति, गीता सिंह, राज नंदनी कचेर, आरती राठौर, अलका पटेल, मिनाक्षी प्रजापति, राजकनारी मरावी, राजकुमार पटेल, राजीव कुमार बैगा, शालिनी साहू, निशा पनिका, अक्श फातिमा, मनीशा केवट, शालू भारती पटेल, अदिती सिंह, राहुल प्रजापति, हुसैन बोहरा।

भालू के हमले से घायल महिला के पति डॉक्टर ने लिए 2 हजार रुपए, कलेक्टर से कार्यवाही की मांग


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील अंतर्गत भैनाडोंगरी गांव में एक वृद्ध महिला को डेढ़ माह पूर्व घर के पीछे भालू के काटने पर उपचार करने दौरान जैतहरी अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर द्वारा दबाव बनाकर महिला के पति से दो हजार रुपए ले लिए व 8 हजार की और मांग की गई, जिससे परेशान पीड़ित ने अनूपपुर कलेक्टर को अपने साथ बीती घटना पर आवेदन प्रस्तुत कर डॉक्टर से रुपए वापस दिलाने एवं डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

जैतहरी तहसील के ग्राम पंचायत खोड़री अंतर्गत भैनाडोंगरी गांव में विगत 14 अक्टूबर की सुबह घर के पीछे एक 75 वर्षीय महिला इंद्रावती पति छोटेलाल सिंह मरावी दिशा मैदान के लिए गई रही तभी अचानक जंगल की ओर से आए एक भालू ने हमला करते हुए महिला को जमीन में पटक कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिसकी जानकारी पर परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लाया गया जहां उपचार कर रहे डॉक्टर मुकेश शर्मा द्वारा उपचार के एवज में निरंतर पैसे की मांग किए जाने पर पति छोटेलाल ने 15 सौ रुपए डॉक्टर को अस्पताल में दिया, दूसरे दिन फिर से डाक्टर द्वारा और पैसा की मांग पर छोटेलाल ने अपने साथियों से लेकर 5 सौ रुपए डॉक्टर शर्मा को दिए। डॉक्टर ने 8 हजार की मांग फिर करने लगा, रुपए न दे पाने पर जिससे परेशान गरीब उपचार कराने एवं दस्तावेज बनवाने के लिए डॉक्टर शर्मा के पास ही नहीं गया वहीं वन विभाग के मैदानी कर्मचारी महिला के घायल प्रकरण बनाए जाने हेतु दस्तावेज की मांग कर रहे हैं एक तो भालू की हमले से घायल हुई पत्नी के उपचार कराने में परेशान हैं वहीं खेती-बाड़ी का समय होने पर वह ठीक से खेती भी नहीं कर पा रहा है। परेशान होकर छोटेलाल ने अनूपपुर कलेक्टर को अपने साथ बीती घटना की जानकारी पत्र एवं दस्तावेज के साथ प्रदान करते हुए डॉक्टर द्वारा लूटे गए रुपए को वापस दिलाने तथा डॉक्टर के विरुद्ध इस आशय से कठोर कार्रवाई करने की मांग की हैं।

घर पर मिला वृद्धा का शव, अज्ञात चोरों पर लगा हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर। 

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़ानपुर के पतेरा टोला में रात घर में सो रहीं 75 वर्षीय वृद्धा की गला दबकार हत्या किये जाने मामला सामने आया, वहीं परिजनों का आरोप है कि अज्ञात द्वारा वृद्धा फूलझड़ी चौधरी पति स्व. जवालिया चौधरी की गला दबाकर हत्या कर पहने हुए सोने चांदी के जेवरात उतार कर मौके से फरार हो गया। सूचना मृतिका के नाती रामसुभाष चौधरी ने सुबह सरपंच मिठाईलाल चौधरी, उप सरपंच केके सोनी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी गई है।

वृद्धा फूलझड़ चौधरी पति स्व. जवालिया चौधरी नाती के साथ रहती थी। रामसुभाष चौधरी की जब नींद खुली तो वृद्धा के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, अंदर जाकर देखने पर वृद्धा फूलझड़ी चौधरी मृत अवस्थाध में पड़ी थी, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सहित एफएसएल की टीम ने घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण किया गया। वृद्धा की मौत के बाद उसके शरीर से सोने एवं चांदी के जेवरात नही थे। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कमरे में रखे तीन पेटी जिसमें ताला लगा हुआ था, जिससे किसी तरह का छेड़छाड़ नही किया गया है और ना बिस्तर अस्त व्यस्ता पाये गये है। जिस पर पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये भेजते हुये मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्डम रिर्पोट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।

पुलिस की लापरवाही से रेत से भरा ट्रैक्टर हुआ फरार, 1 ट्रैक्टर हुआ जप्त


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में लगातार रेत के अवैध उत्खनन के मामले सामने आते रहे हैं। यहां पूरी राज रेत का अवैध उत्खनन-परिवहन होता है। समना टोला के समीप स्थानीय वार्ड वासियों के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर को रोक लिया। इस मामले की सूचना बिजुरी पुलिस को दी गई।

सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक एक ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन के मामले में एक ट्रैक्टर को जब्त करते हुए खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लोगों का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन रोकने के दौरान शहडोल जिले में ड्यूटी निभा रहे पटवारी को कुचलकर रेत माफियाओं के द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बावजूद बिजुरी में रात होते ही रेत का अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगी है। बिजुरी पुलिस हाथ मे हाथ धरकर बैठी हैं। बिजुरी थाना प्रभारी राकेश उइके व उनकी टीम अवैध रेत खनन को रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं। अगर पुलिस समय से पहुँचती तो एक ट्रैक्टर को भी जप्त किया जा सकता था। अवैध रेत उत्तखनन व परिवहन करने वालो के साथ पुलिस के साथ कई बार साँठ गांठ के आरोप लग चुके है। कुछ दिनों पहले एक ऑडियो भी वायरल हुई थी जिसमे एक व्यक्ति मोबाइल से किसी को बता रहा था कि पुलिस को प्रति गाड़ी 2 हजार रुपये दिया जाता है। इस अवैध कार्य मे कही न कही पुलिस जिम्मेदार लग रही हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग में महिला के साथ लाखो रुपये की हुई ठगी, थाना में हुई शिकायत


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत महिला ने बिजुरी थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वंदना सोनी (29) पति योगेंद्र सोनी निवासी माइन्स कॉलोनी ने पिछले दिनों एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से 343 रुपए कीमत का एक आर्टिफिशियल लॉकेट ऑर्डर किया था। जो पसंद नहीं आने पर उन्होंने वापस कर दिया। लॉकेट वापस करने के बाद भी उन्हें कंपनी द्वारा पैसे वापस नहीं किए गए।

इसके बाद महिला ने इंटरनेट से कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को प्ले स्टोर में एवीवीए डेस्क एप डाउनलोड कर अकाउंट बैलेंस चेक करने को कहा। एप डाउनलोड कर अकाउंट बैलेंस चेक करने पर महिला को रिफंड तो नहीं मिला। बल्कि महिला के यूनियन बैंक तथा स्टेट बैंक के खाते से 1 लाख 74 हजार 73 रुपए निकाल लिए। इसके बाद महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी की। जिसकी शिकायत महिला ने बिजुरी पुलिस थाने में जाकर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 420 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मैजिक ट्रक से टकराई 3 की हुई मौत, दूसरी घटना में बस दुर्घटना ग्रस्त बाल बाल बचे लोग

*कोहरे के कारण मैजिक टकराई, तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण अनियंत्रित हुई थी बस*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के घने कोहरे में एक मैजिक वाहन खड़े ट्रक में घुस गया। इसमें मैजिक वाहन में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा वेंकटनगर-जैतहरी मुख्य मार्ग पर हुआ। वहीं घने कोहरे से इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही प्रयाग बस क्र. एमपी 18 पी 8199 वेंकटनगर पेंड्रा मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में यात्री भी सवार थे, जिन्हें कोई चोटे नही आई है।

जैतहरी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के घने कोहरे में ग्राम लपटा के पास एक मैजिक वाहन खड़े ट्रक में घुस गया। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर किया है। वेंकटनगर की ओर से जा रहा मैजिक वाहन एमपी 65 जीए 2764 (छोटा हाथी), ट्रक एमपी 65 एच 0296 से भिड़ंत हो गई। घटनास्थल पर 45 वर्षीय प्रवीण मिश्रा उर्फ श्यामजी पिता शालिग्राम मिश्रा, 50 वर्षीय मोहम्मद सलीम दोनों निवासी जैतहरी की मौत हो गई। साथ ही महिला सहित छह घायल हुए थे। सभी को जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान 59 वर्षीय मुन्नी राठौर गया प्रसाद राठौर, अनिल सोनी, निलेश नामदेव, लीलावती, इंद्रावती सभी निवासी जैतहरी घायल हैं।

मृतक प्रवीण अग्निहोत्री छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा से बाजार कर जैतहरी लौट रहें थे। भिलाई छत्तीसगढ़ से लोहा भर कर ट्रक भी जैतहरी आ रहा था। कोहरे की वजह से चार पहिया वाहन को ट्रक दिखाई नहीं दिया। इसकी वजह से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जैतहरी थाना प्रभारी प्रकाशचंद्र कोल एवं वेंकटनगर चौकी प्रधान आरक्षक सतीश मिश्रा सहित डायल 100 के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जांच में जुटी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि मुख्य मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद वाहन से दोनों शवों को बाहर निकाल कर डायल 100 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेजा गया।

जानकारी अनुसार हादसे में प्राण गंवाने वाले प्रवीण के पिता शालिग्राम खाट पर कपड़ा बेचते थे। प्रवीण के घर में पत्नीएक बेटी और 6 वर्षीय का बेटा है। प्रवीण अकेले अपने घर का भरण पोषण करने वाले थे। कपड़ा बेचने के लिए रोज अलग-अलग जगह के बाजार में दुकान लगाते थे। वेंकटनगर में प्रयाग बस हुई दुर्घटनाग्रस्त दूसरी घटना में वेंकटनगर में मंगलवार बुधवार की रात इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही प्रयाग बस क्र एमपी 18 पी 8199 वेंकटनगर पेंड्रा मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में यात्री भी सवार थे, जिन्हें कोई चोटे नही आई है। बस चालक ने बताया कि बस वेंकटनगर के पास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की वजह से अनियंत्रित होकर बस ड्राइवर ने बस को रोड से नीचे उतार दिया। जिससे गंभीर हादसा होने से बच गया। बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित है, जिन्हें पीछे से आ रही अन्य बस में बैठा कर रवाना किया।



स्कूलों में के समय में हुआ गया बदलाव जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए आदेश


अनूपपुर

लगातार 2 दिन से बदलते मौसम से जिले में बारिश और बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों को राहत दी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर ने आदेश जारी कर नर्सरी से 8वीं कक्षा तक की सभी शालाओं का संचालन 9 बजे के बाद करने का आदेश दिया गया है।

नवंबर महीना खत्म होने से पहले मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। अनूपपुर में लगातार तापमान गिर रहा है और इसकी वजह से स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। बढ़ते ठंड को देखते हुए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर ने जिले में संचालित सभी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव करते हुए बुधवार 29 नवंबर से प्रातः 9 बजे से स्कूल संचालक दिए गए हैं।

पटवारी की हत्या 8 पर मामला दर्ज 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी


शहड़ोल

पटवारी हत्या कांड मामले शहडोल पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, अवैध रेत के कारोबार से जुड़े 8 रेत माफियाओं के खिलाफ किया मामला दर्ज, रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने वाले 8 लोगो के खिलाफ देवलोंद पुलिस ने  किया मामला दर्ज, पटवारी को ट्रेक्टर से कुचल कर हत्या करने वाले चालक समेत ट्रेक्टर मालिक व उत्खनन करने वाले दो अन्य लोगो समेत 4 अन्य ट्रेक्टर चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज, पटवारी को ट्रेक्टर से कुचलने वाले ट्रेक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा ट्रेक्टर मालिक नारायण सिह, उत्खनन कर परिवहन करने वाले नारायण सिह व पवन सिह समेत 4 अन्य ट्रेक्टर चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज, पुलिस ने अभी तक 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसमे आरोपी ट्रेक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा  रेत का उत्खनन कर परिवहन कराने वाले आरोपी नारायण सिह व पवन सिह शामिल है। अभी 5 अन्य आरोपी  फरार है। फरार आरोपियों की शहड़ोल पुलिस सरगर्मी से तलास कर रही है।

शहड़ोल जिले के गोपालपुर बरहाई से रेत उत्खनन कर मैहर जिले के कुबरी सोन नदी में आरोपियो ने किया था रेत का भंडारण 8 हाईवा  रेत (120 घन मीटर) एवं 2 ट्रेक्टर जप्त जिसे शहडोल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जप्त कर लिया है।

लगता है जाम, बेलगाम हुआ व्यवस्था, यातायात  व्यवस्था को लगा सूर्य व चंद्रग्रहण

*ट्रैफिक पुलिस लगी वसूली में, यातायात प्रभारी नही संभाल पर रहे हैं कमान, नो एंट्री में घुसपैठ*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले की यातायात पुलिस इन दिनों बेलगाम व रामभरोसे चल रही हैजा रही है। जिला मुख्यालय में हर रास्ते,सड़को मे आड़े तिरछे खड़े वाहन, सड़को पर पार्किंग की वजह से लगातार जाम की स्थिति निर्मित होती हैं, हादसे भी होते रहते है, उसके बाबजूद भी यातायात विभाग की कुम्भकर्णी नींद नही खुल रही हैं। विभाग केवल खानापूर्ति में लगा रहता हैं। जिला मुख्यालय जहां पर जिले के आला अधिकारियों के कार्यालय व निवास है यहाँ यह हाल है तो बाकी जगह क्या होगा से सभी समझ सकते है। नवागत यातायात प्रभारी विनोद दुबे के कार्यभार सम्भालने के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई हैं। केवल जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था सुधार पाने में नाकाम साबित हो रहे है। देखा जा रहा हैं नए यातायात प्रभारी बत्ती जलाकर, सायरन बजाकर गाड़ी में बैठकर घूमने से यातायात व्यवस्था नही सुधरेगी बल्कि जमीनी स्तर पर उतरकर व्यवस्था सुधारनी पड़ेगी। लेकिन ऐसा लगता हैं कि इनके बस की बात नही है, किसी नए प्रभारी को जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

*रोज लगता हैं जाम*

जिला मुख्यालय से होकर प्रतिदिन लगभग 1 हजार वाहनों आना जाना होता है इनके आने जाने का मार्ग बीच शहर से होकर गुजरने के कारण सुबह से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया हैं। कुछ भारी वाहनों को रात 8 बजे तो कैप्सूल वाहनों को रात 10 बजे नो एंट्री खोल दिया जाता हैं। जैसे ही नो एंट्री खुलता हैं दोनों तरफ से भारी वाहन जल्दी निकलने के चक्कर मे रात में घंटों जाम लग जाता हैं। जाम न लगे यातायात व पुलिस विभाग के कोई भी कर्मचारी कोई भी मौजूद नही होता। विभाग की लापरवाही से रात में लोग घंटो जाम में फंसे रहते हैं। घंटो जाम के बाद यातायात विभाग प्रकट होती हैं फिर विनोद दुबे के टीम डंडे के रौब के दम पर जाम को खुलवाने के प्रयास करती हैं। कुछ दिनों पहले रात में 10 बजे 1 घंटे से ज्यादा जाम लगा जिसमे एक आपातकालीन जिला अस्पताल से रेफर मरीज का एम्बुलेंस फंसा रहा जिसमे मरीज घंटो तड़पता रहा। जिला मुख्यालय का यह हाल कब तक रहेगा यह कह पाना मुश्किल है।अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही हैं।

*राष्ट्रीय राजमार्ग में वसूलते है एंट्री*

यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की दादागिरी सुबह होते ही यंहा पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा अपने चेकिंग वाहन में खाना पानी रखकर शाम तक के लिए जिले के कोयलांचल क्षेत्र कोतमा ,बिजुरी, रामनगर, बरतराई में डेरा डालकर उच्चतम न्यायालय के आदेश का बहाना बताकर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में एंट्री वसूली का खेल खेलते हुए गरीब ,मजदूर,किसान के साथ आम पब्लिक का जेब काटकर मुँह देखी कार्यवाही करते हुए अपनी जेब भरने में मस्त देखे जा रहे है। 

*हाई कोर्ट के आदेश का पालन नही कर रहे है अवैध वसूली*

जबकि उच्चतम न्यायालय का स्पष्ट आदेश है सड़कों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए आम जनता को प्रचार, प्रसार ,पम्पलेट के माध्यम से हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाए जाने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों के साथ स्कूल, कालेज में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाना है ताकि लोग स्वयं अपने व अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार बनकर हेलमेट, एव सीटबेल्ट लगाकर यात्रा करें और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण हो रही मौत में लगाम लगाया जा सके। लेकिन अनूपपुर जिले के ट्रैफिक पुलिस के अगर बात करें तो यंहा हाईकोर्ट का आदेश के बहाने लगातार उल्टा करते हुए सार्वजनिक स्थलोँ में जनजागरूकता के बजाय जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों कोयलांचल  में पहुंचकर हाईवे एवं मुख्यमार्गों पर शहरी आवासीय क्षेत्र से किनारे होकर एंट्री वसूली जा रही है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसते हैं भारी वाहन*

 पूरे मामले में जिला मुख्यालय अनूपपुर की अगर बात करें तो बाईपास ना होने के कारण स्कूल, कॉलेज ,मुख्य बाजार ,अस्पताल जिला एवं सत्र न्यायालय ,के संचालन को मद्दे नजर रखते हुए कलेक्टर अनूपपुर के द्वारा मुख्य मार्ग जैतहरी के साई मंदिर से लेकर अमरकंटक तिराहा अंडर ब्रिज सामतपुर चौक के साथ सोन पुल एकलव्य विद्यालय तक सुबह से रात 8 बजे तक भारी वाहनो के प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है उसके बाबजूद  नगर में भारी वाहन चलाये जाने हेतु प्रवेश वर्जित किया गया था जिसे स्थानीय यातायात पुलिस के द्वारा मुंह देखकर सांठ गांठ के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद भी गाड़ियों को निकलवा दिया जाता है। और जिन वाहनों के मालिकों से सेटिंग नही बन पाती उन्हें सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर से बाहर खड़े रहने के लिये मजबूर कर दिया जाता है,जबकि वहां खड़े वाहन चालक देखकर रह जाते हैं कि एक जिले में पुलिस के दो कानून चलाए जा रहे है।

अज्ञात वाहन से टकराने से मादा चीतल की मौत, हुआ दाह संस्कार


 अनूपपुर

जिला मुख्यालय से 18 ककिलोमीटर दूर पर स्थित किरर घाट में अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह कुचलने पर एक मादा चीतल की मौत हो गई जिसकी सूचना एक राहगीर द्वारा दिए जाने पर वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया।

अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य की किरर बीट के किरर गांव में वनचौकी के समीप कक्ष क्रमांक पी,एफ,382 मे राजेंद्रग्राम से शहडोल की ओर जा रहे अज्ञात वाहन से टकराने पर खेतो से आहार खा कर जंगल की ओर जा रहे वन्यप्राणी मादा चीतल जो दो वर्ष की बुरी तरह कुचलने से मौत हो गई। सड़क मार्ग से राजेंद्रग्राम निवासी प्रमोद शर्मा जो परिवार के साथ जा रहे थे ने मादा चीतल को मृत स्थिति में रोड मे पड़ा देखने पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल को सूचना दिए, उसके बाद वन विभाग किरर के कर्मचारियों को सूचित करते हुए स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे इस दौरान मृत मादा चीतल के शव का पंचनामा एवं पशु चिकित्सक डॉक्टर योगेश चन्द्र दीक्षित एवं उनके सहायक संतकुमार श्याम के द्वारा शव विच्छेदन की कार्यवाही की गई मृत मादा चीतल को पूरे सम्मान के साथ कफन,फूल अर्पित करते हुए  प्रभारी एस,डी,ओ,वन अनूपपुर बादसाह रावत,तहसीलदार अनूपपुर गौरीशंकर शर्मा,वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्णगौरव सिंह,परिक्षेत्र सहायक किरर देवेंद्र कुमार पांडे,वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल,वनरक्षक किरर हरिशंकर महरा, मो. रहीस खान,वनचौकी किरर के वन कर्मचारियो एवं सुरक्षाश्रमिको की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

 

औषधीय पौधों पर प्रोजेक्ट तैयार करने वाले शिवम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फहराया परचम


अनूपपुर

विज्ञान एवं तकनीकी सम्प्रेषण राष्ट्रीय परिषद,विज्ञान एवं तकनीकी विभाग भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत आगरा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की  31वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शहर स्थित केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के छात्र शिवम सिंह ने विजयी होकर विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन किया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डी.के.तिवारी ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों शिवम सिंह,सत्यम सिंह एवं आराध्या पाठक ने अंडरस्टैंडिंग इकोसिस्टम फॉर हेल्थ एंड वेल बीइंग थीम पर अनूपपुर के वनों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों के ऊपर अपना प्रोजेक्ट तैयार किया।जिसके जरिये विभिन्न बीमारियों का सस्ता इलाज संभव है।इसी के साथ विद्यार्थियों ने आदिवासी समुदायों के मध्य कम्पोस्ट खाद के निर्माण तथा उसके उपयोग के लिए जन जागरूकता भी पैदा की। विद्यालय की विज्ञान प्रभारी सुमन सेन गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार करने वाली टीम के प्रतिनिधि के रूप में शिवम सिंह ने सर्वप्रथम केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए जबलपुर रीजन के 50 विद्यालयों के मध्य जबलपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। तथा  पी.एम. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ए. एफ.एस. आगरा में केंद्रीय विद्यालयों के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना स्थान बनाकर केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रतिनिधि के रूप में विज्ञान एवं तकनीकी विभाग,भारत सरकार द्वारा जनवरी महीने में  आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। छात्र शिवम सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकों तथा अभिभवकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के अगले चरण में स्वर्णिम सफलता प्राप्त करने के लिए छात्र शिवम सिंह एवं उनकी  टीम को शुभकामनाये दी।

मौसम हुआ सुहाना, भागवत कथा भक्तजन हुए रवाना पंचकोषी वालो को भारी परेशानी


अनूपपुर

अमरकंटक में रात्रि में कम, सुबह से ज्यादा रिमझिम बारिश हो रही है । पंजाब के लुधियाना के विवेक धाम मंदिर की कथा वाचक माता स्वामी विवेक भारती जी महाराज  ने कथा की और  साप्ताहिक भागवत कथा का आज समापन हुआ , आज ही सभी भक्तजन हुए अपने गृहग्राम रवाना । शांति कुटी आश्रम के महंत स्वामी रामभुषण दास जी ने बताया की लुधियाना के संत श्री का आश्रम है उनके भक्तो ने मिलकर अलग अलग जगहों पर जाकर कथा करते है उसी तारतम्य में इस बार अमरकंटक को चुना और सभी ने खूब आनंद प्राप्त की । आज मौसम बारिश होने के कारण थोड़ा उम्र दराज भक्तो को हल्की परेशानी हुई पर सब आनंद में वापस हो रहे । 

पंचकोषी परिक्रमा में आए गोटेगांव , करेली , गाडरवारा , पिपरिया , साईंखेड़ा आदि अनेक जगहों से लोग दीपावली के बाद पूर्णिमा के समय आकर अमरकंटक के चारो तरफ के दार्शनिक स्थलों पर जाकर एक रात्रि विश्राम कर पूजन , भोग पश्चात आगे की ओर बढ़ जाते है । सबसे पहले नर्मदा उद्गम मंदिर जाकर पूजन अर्चन कर आगे पहले अमरकंटक के माई की बगिया से प्रारंभ कर धुनिपानी रुद्रगंगा , कपिलधारा , ज्वालेश्वर , दुर्गाधारा पंचधरा , उद्गम नर्मदा मंदिर पहुंच समाप्त करते है । आने के बाद माई नर्मदा को कढ़ाई चढ़ा कर यानी हलुआ का भोग लगाकर पूड़ी , सब्जी का भंडारा करते है उसके उपरांत अपने गंतव्य को जाने की तैयारी कर प्रस्थान कर जाते है । पंचकोशी भक्तजन अनेक जगह रुकते है , कई लोग तो मैदानी क्षेत्र में रुक जाते है , इस तरह के लोगो को बारिश के मौसम में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रात्रि से बारिश की वजह से पन्नी डाल कर तंबू बनाकर रहने को मजबूर है पंचकोसी करने वाले यात्री । इंदिरा पार्क , रामघाट , खेडिया धर्मशाला , रामबाई धर्मशाला आदि स्थानों पर आकर रुकते है । ये नर्मदा भक्तगण अमरकंटक पंचकोसी परिक्रमा हेतु कई पीढ़ी से पधारकर नर्मदा पंचकोसी करते आ रहे है।

चुनाव प्रचार में संलग्न आचार संहिता के उल्लंघन पर पटवारी रमेश सिंह निलंबित 


अनूपपुर

चुनाव प्रचार की शिकायत की जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही होना पाए जाने व विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विरूद्ध होने से दण्डनीय होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तहसील कार्यालय जैतहरी के पटवारी रमेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।


एसडीएम व तहसीलदार की लापरवाही से पटवारी की हुई  हत्या के विरोध मे पटवारी संघ ने सौपा ज्ञापन

*मांग पर जल्द कार्यवाही नही हुई तो पटवारी संघ आंदोलन करने करने के लिए होगा बाध्य*


अनूपपुर

अनूपपुर जिला पटवारी संघ ने राज्यपाल मध्यप्रदेश के नाम कलेक्टर अनूपपुर को प्रसन्न सिंह पिता महेन्द्र प्रताप सिंह की निर्मम हत्या की जांच उच्च न्यायालय के न्यायधीश से कराये जाने, मृतक प. वारी को शहीद का दर्जा दिये जाने, मृतक पटवारी के परिवार को शहीद को मिलने वाली सभी सुविधाए प्रदान किये जाने एव रेत माफिया ट्रेक्टर मालिक की सम्पत्ति अन्य अपराधियो की भांति नष्ट किये जाने के सबंध मे ज्ञापन सौपा हैं।

ज्ञापन में लेख किया है कि पटवारी हल्का-खड्डा तहसील- ब्यौहारी जिला-शहडोल (म.प्र) में पदस्थ रहे है 25 नवंबर 2023 की रात्रि 11.00 बजे अनुविभागीय अधिकारी ब्यौहारी जिला शहडोल नरेन्द्र सिंह धुर्वे व तहसीलदार ब्यौहारी द्वारा अन्य तीन पटवारी कल्याण सिंह, विरेश पाठक व कामतानाथ मिश्रा को तहसीलदार को आवंटित शासकीय वाहन बोलेरो से गोपालपुर रेत के अवैध उत्खनन हेतु रोकने तथा निगरानी के लिये स्वयं न जाकर बगैर किसी पुलिस सुरक्षा के भेजा गया। इस प्रकार अनुविभागीय अधिकारी एव तहसीलदार ब्यौहारी द्वारा चार पटवारियो की जान जोखिम में डालकर अपने पदीय कर्तव्यो का निर्वहन उचित तरीके से नही किया गया। पटवारियो की सुरक्षा में अत्यंत लापरवाही बरती गई है। जिसका परिणाम यह हुआ कि चारो पटवारी के पहुचते ही रेत माफिया द्वारा संगठित एव सुनियोजित तरीके से पटवारियो पर हमला किया गया रेत माफिया द्वारा गोपालपुर स्थित अवैध उत्खनन स्थल पर रात्रि 11.50 पर पटवारी प्रसन्न सिंह के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा कर निर्मम हत्या कर दी गई है यह कि उक्त घटना से म.प्र. का सम्पूर्ण पटवारी दुखी एव आहत है। अपने पटवारी साथी की निर्मम हत्या के विरोध में म.प्र. पटवारी संघ जिला इकाई अनूपपुर निम्नलिखित कार्यवाही की मांग करता है।

सम्पूर्ण घटना क्रम की जांच उच्च न्यायालय के न्यायधीश से करायी जाकर दोषी अधिकारियो कर्मचारियो के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाये। दिवंगत पटवारी प्रसन्न सिंह को शहीद का दर्जा दिया जावे तथा 1 करोड रुपये की आर्थिक सहायता राशि व दिवंगत पटवारी के परिवार के किसी 1 व्यक्ति को शासकीय नौकरी व शहीद के परिवार को मिलने वाली सारी सुविधाए प्रदान की जावे। रेत माफिया ट्रेक्टर मालिक के सम्पत्ति को अन्य अपराधियो की भांति नष्ट किया जावे। अन्यथा की स्थिति में मध्यप्रदेश का सम्पूर्ण पटवारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी सम्पूर्ण जावबदारी शासन प्रशासन होगी।

लगातार हो रही हैं घटनाएं, अपराधियो के हौसले बुलंद, व्यापारी संघ ने सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में चोरी और ठगी की घटनाएं इन दिनों लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में नगर के व्यापारी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। इसी सिलसिले में व्यापारी संघ कोतमा ने थाना प्रभारी कोतमा को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। आदर्श किराना व्यापारी समिति कोतमा के ज्ञापन के अनुसार, बीते महीने बिग मार्ट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। इसके बावजूद आरोपियों पर पुलिस ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। ऐसा ही एक मामला कोतमा नगर के जनता प्रोविजन स्टोर में भी सामने आया जिसमें अभी तक पुलिस के एक्शन का इंतजार है।

तीन दिन पहले फूलचंद अग्रवाल नामक व्यापारी से अज्ञात आरोपियों ने 30 हजार की ठगी की। इस मामले में भी थाने में शिकायत की लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। वहीं 27 नवंबर को शालीमार किराना स्टोर के संचालक शफीक भाई के यहां डकैती का प्रयास किया गया इस पर भी अब तक पुलिस के हाथ खाली है आदर्श किराना व्यापारी समिति कोतमा ने बताया कि यदि व्यापारियों के यहां हो रही चोरी पर जल्द ही कोतमा पुलिस के ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो व्यापारी संघ के बाजार बंद कर आंदोलन करेगा। व्यापारियों ने बताया कि लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों की वजह से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है।

मौसम मे हुआ बदलाव, सुबह से रुककर हो रही हैं बारिश, आम जनजीवन प्रभावित


अनूपपुर

अनूपपुर जिले मे सुबह से मौसम में बदलाव हुआ है। ठंडी हवाओं के चलने के साथ काले बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। बारिश से जिले में ठंड बढ़ गई है। जिले के कोतमा, बिजुरी, राजेंद्रग्राम, अमरकंटक, जैतहरी, चचाई, अमलाई समेत अन्य जगह भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी हैं। वहीं जिला मुख्यालय में भी बारिश हो रही हैं। बता दें कि, जिले में कल से ही सूरज के दर्शन नहीं हुए और आज अचानक मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने लगी। जिससे अमरकंटक का मौसम और सुहाना हो गया। अमरकंटक के चारों ओर काले बादल छाए रहे। अचानक ठंड बढ़ने से लोग घरों मे कैद हो गए, जगह-जगह पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिले में आज दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है। दो दिन से सूर्य भगवान के लोगो को दर्शन नही हुए हैं। अचानक मौसम बदलने से जिन लोगो की नए फसल की बोनी कर दी हैं या करन वाले है उनके लिए फायदेमंद हैं। जिनकी धान की फसल खेतों पर खड़ी है या कटकर खलियान में पड़ी हैं उन किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका हैं। बिन मौसम बरसात से किसानों के माथे में चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

दुर्घटना रोकने सड़क किनारे रखे ड्रम से युवक टकराया, घटना स्थल पर हुई मौत


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क के किनारे रखे ड्रम से टकरा जाने से 40 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार, कोतमा के नेशनल हाईवे-43 बुरहानपुर के पास सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए ड्रम रखा हुआ हैं। अनूपपुर की तरफ से अपने घर जा रहे 40 वर्षीय गया प्रसाद निवासी मंटोलिया सड़क के किनारे रखे ड्रम से अनियंत्रित होकर टकरा गए। इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

पूर्णिमा को हजारों लोग पहुँचे नर्मदा घाट,  स्नान कर किया दीपदान कर आरती में हुए शामिल


अनूपपुरअमरकंटक 

अनूपपुर जिले के अमरकंटक मे कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा उद्गम स्थल नदी में हजारों की संख्या में लोग आकार स्नान दान , पूजन अर्चन कर मां नर्मदा जी का दर्शन किया । अमरकंटक के अनेक स्थानों का भी यात्रियों ने भ्रमण कर क्षेत्र का आनंद प्राप्त किया । मौसम में आज कभी ठंडक भी रहा । स्कूली बच्चे , नौजवान इस मौसम का काफी लुफ्त उठा रहे थे । नगर परिषद द्वारा रामघाट पर , तीर्थ कोटि घाट , मंदिर क्षेत्र में कर्मचारी पूरी नजर बनाए हुए थे । पुलिस प्रशासन भी गस्त लगाकर ट्रैफिक  व अन्य पर पूरे समय निगरानी बनाए रखे थे । एलाउंस कर रोड़ जाम कर रहे वाहनों को सूचित कर पार्किंग में वाहन खड़ा करने को निर्देशित किया जा रहा था । पूर्णिमा के अवसर पर अनेक स्थानों और आश्रमों में भंडारे का आयोजन भी हुआ , बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद के तौर पर भोजन खिलाया गया । अमरकंटक में पंजाब के लुधियाना से आए भक्तो द्वारा शांति कुटी आश्रम में चल रही भागवत कथा के अवसर पर आए हुए श्रोताओं और कथा मंडली द्वारा भी सौ ब्राम्हण , जोड़े में पंडित तथा संत महात्माओं को भंडारा करवाया गया । इसी तरह अनेक जगह भंडारा का आयोजन भी किया गया। अमरकंटक के बस स्टेंड में यात्रियों की सेवा में लगे एजेंट ओम प्रकाश अग्रवाल व उनके साथीगण कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऑटो में खिचड़ी लेकर नर्मदा मंदिर , रामघाट और अन्य भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर पूर्णिमा की खिचड़ी बांटा गया ।

अमरकंटक में भ्रमण हेतु अनेक स्कूलों से छात्र / छात्राएं भी इस शुभ अवसर पर पधारकर नर्मदा मंदिर दर्शन के लिए आते है इसके अलावा सोन उद्गम , कपिलधारा , माई की बगिया , कल्याण सेवा आश्रम , जैन मंदिर , श्रीयंत्र मंदिर आदि जगहों पर भ्रमण कर बच्चे व स्कूली स्टाफ सहित सब लोगो के चेहरों पर प्रसन्नता की झलक दिख रही थी ।

एक स्कूल का ग्रुप मऊगंज से आया था जिसका एक छात्र कक्षा दस का अभय द्विवेदी पंद्रह वर्ष का रविवार दोपहर कपिलधारा सब के साथ घूमने गया हुआ था लेकिन वापस नहीं आया । स्कूल बस में जब चेकिंग हुई तब पता चला की एक छात्र अभय नही है । आनन फानन में खोजबीन चली पर कन्ही पता नही चला तब थाना अमरकंटक में सूचना दी गई । पुलिस द्वारा भी खूब खोजबीन की गई । तब जाकर रात के दो ढाई बजे दूधधारा के रास्ते में गिरा हुआ पड़ा मिला । तत्काल हॉस्पिटल लाया गया , उसके पैर के जांघ पास हड्डी टूटी हुई थी । पुलिस की जानकारी अनुसार बच्चे को शहडोल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था । इसी तरह छत्तीसगढ़ के रतनपुर से आए स्कूली बच्चों का ग्रुप मंदिर गेट पास सेल्फी ग्रुप फोटो लेते हुए दिखे । यंहा भ्रमण के लिए अनेक जगह से स्कूली बच्चे/बच्चियो का ग्रुप टूर में आता रहता है । हजारों की संख्या में पर्यटक , तीर्थ यात्रीगण कार्तिक पूर्णिमा पर लोग पहुंचे । नर्मदा नदी तट रामघाट पर दीपदान व महाआरती भी आज के दिन विशेष तौर पर होती है । दूर दराज से आए पर्यटक , तीर्थयात्री ,नगरवासी , सब इसमें सामिल होते है। अमरकंटक के आकाश द्विवेदी नर्मदा जी के तट रामघाट में लगभग पांच वर्ष से रोजाना सायं काल महा आरती करते आ रहे है

उप स्वास्थ केंद्र के बाहर लटक रहा है ताला मरीज इलाज कराने के लिए काट रहे है चक्कर


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत धुरवासिन में लाखो रुपए की लागत से बना उप स्वास्थ केंद्र जहा पर गांव के मरीजो को समुचित लाभ मिलना था मगर ऐसा होते नहीं दिख रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के मरीजो को इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। धुरवासीन उप स्वास्थ केंद्र के बाहर कई दिनों से ताला लटक रहा है। मरीज अस्पताल  इलाज करवाने तो आते हैं मगर अस्पताल बन्द होने के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ता हैं। ऐसे में मरीज झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवाने को मजबूर होते है, और झोलाछाप डॉक्टर गरीब मरीजो से हजारों रुपये दवाई व इलाज के नाम पर लूट लेते है। और इलाज भी सही तरीके से नही करते हैं। सरकार द्वारा गांव गांव उप स्वास्थ्य केंद्र खोलकर बिल्डिंग दवाई व स्टाफ पर लाखों रुपए खर्च करती हैं, मगर योजनाओं का सही रूप से क्रियान्वयन न होने के कारण लोगो को लाभ नही मिल पा रहा है। सही समय पर मरीजो को इलाज न मिलने से लोगो की जान चली जाती है। जिम्मेदारो की लापरवाही के कारण कई उप स्वास्थ्य केंद्र में यह नजारा देखने को मिल जाता है। आखिर किसकी लापरवाही के कारण स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक रहा हैं। इस तरह कागजो पर खानापूर्ति हो रही हैं, लापरवाहो पर कब कर कारवाही होगी यह कह पाना मुश्किल है।



वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस कर रही है अवैध, थाना क्षेत्र में शराब, कबाड़, जुआँ, सट्टा जोरो पर

*नए थाना प्रभारी के आने के बाद अपराध बढ़ा, जिम्मेदार मौन कौन करेगा कार्यवाही*


अनूपपुर

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में पुलिस कर रही है वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध तरीके से पैसे की वसूली चचाई का पुलिस थाना पहले से ही मशहूर है अपने कार्यशैली से चचाई में अभी आम बात हो गई है, कहीं जुआं का फड़, कबाड़, अवैध शराब जैसे गैर कानूनी कार्य खुलेआम हो रहे है अपराध का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिम्मेदार पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरकर बैठा है। क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही हैं लेकिन चोरो का सुराग लगाने मे पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अपराधी पुलिस को खुलेआम चैलेंज करते नजर आ रहे है। एक तरफ पुलिस प्रशासन महिला कानून व्यवस्था को सुरक्षित बताता है दूसरी तरफ वहां महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है इस थाना क्षेत्र में अभी कुछ दिन पहले एक घटना हो चुकी हैं। एक महिला के पेट में लात मार के 2 महीने  का गर्भपात हो गया था जिसकी सूचना चचाई थाने में महिला ने देना चाहा तो चचाई का पुलिस स्टाफ यह बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया की आवेदन दे दो  हम कार्रवाई कर देंगे लेकिन उसके खिलाफ एफआईआर नहीं लिखेंगे उसके बाद उस महिला को एसपी साहब के पास जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी, तब चचाई पुलिस कार्रवाई करने के पर विवश हुआ ऐसी तमाम घटनाएं होती रहती है। जब कोई थाना में किसी ममामले पर आवेदन लेकर जाता हैं छोटा हो या बड़ा बस आवेदन लेकर मामले को ठंडा कर दिया जाता है कोई कार्यवाही नही की जाती हैं। थाना पर बैठे जिम्मेदार बोलते हैं हम एफ आई आर नहीं लिख सकते हमको ऊपर से आदेश नहीं है एफ आई आर लिखने में इन पुलिस वालों को तकलीफ होती है। पूरा पुलिस अमला अवैध रुपये की वसूली मे लगा रहता है अभी अभी बीते दिन पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान देखा गया कि राहगीरों को रोककर वाहन चेकिंग की जा रही है वाहन चेकिंग के दौरान यह भी देखा गया की कुछ पुलिस वाले शराब के नशे में वाहनों की चेकिंग  कर रहे थे वहीं वाहनों की चेकिंग के दौरान यह भी देखा गया कुछ पुलिस वाले अवैध तरीके से पैसा वसूली का खेल खेल रहे थे जिसके पास डॉक्यूमेंट लाइसेंस ना हो उनको पैसा लेकर छोड़ दिया जाता था और जो पैसा देने से मना करता था उनके खिलाफ चालान काट दिया जाता था। अभी कुछ माह पहले नए थाना प्रभारी एस पी शुक्ला ने चचाई थाना का कार्यभार ग्रहण किया है तब से जुआँ, कबाड़, सट्टा, शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है, थाना प्रभारी चचाई थाना को संभाल पाने में नाकाम साबित हो रहे है। चचाई थाना क्षेत्र अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। आजकल आम आदमी भरोसा करें तो किस पर करें जब पुलिस ही नहीं सुनती तो कौन ध्यान देने वाला है। इस मामले की पूछताछ के लिए जब हमने दो उप निरीक्षक लालमणि से बात करने की कोशिश की तो वह भी अपना पल्ला झाड़ के वहां से निकल लिए बोले मैं कोई जवाब नहीं दे सकता।

*इस मामले की  पूछताछ के लिए जब हमने थाना प्रभारी चचाई को फोन लगाया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ*

किराना व्यापारी के घर में शसस्त्र लूटेरों ने बोला धावा, उमर की बहादुरी से लूट का प्रयास विफल 


अनूपपुर

जिले में पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों और लुटेरे के हौसले बुलंद होते जा रहें हैं। कोतमा नगर में दो-तीन माह से लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं। पुलिस को पकड़ने में सफलता नहीं मिल रही हैं। कोतमा में रविवार- सोमवार की रात्रि वार्ड क्रमांक 6 में किराना व्यापारी मोहम्मद सफी अहमद के आवास में अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटने का असफल प्रयास किया। लुटेरे और पुत्र मोहम्मद उमर के बीच हाथापाई करते हुए उमर बाहर आकर पुलिस को सूचना दी, इस दौरान पीछे के रास्ते घर से भाग गयें।

जानकारी अनुसार थाना कोतमा मुख्यालय में रविवार- सोमवार की रात्रि किराना व्यापारी मोहम्मद सफी अहमद के आवास में घुसकर अज्ञात चार लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटने का असफल प्रयास किया। मोहम्मद सफी के पुत्र मोहम्मद उमर ने बताया कि पिता शादी के मामले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर मैं और मेरी पत्नी एवं बहन घर में सो रहे थे तभी रात्रि के 1:45 बजे पर दो अज्ञात लुटेरे बंदूक मेरे सीने पर अडा कर पिताजी के कमरे की चाबी मांगने लगे उन्हें चाबी देने के लिए आगे बढ़ा और मौका पाते ही लुटेरे पर हमला कर दिया और हम सब बाहर की ओर भाग कर घटना की सूचना आस-पड़ोस के लोगो सहित पुलिस को दी। इस दौरान लुटेरे पीछे के रास्ते घर से भाग गयें। पुलिस रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया, जहां लुटेरो द्वारा पिस्टल एवं जूते छोड़कर भाग गए। घटना को लेकर नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। थाना प्रभारी सुंदेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

मेधा को मिला सांतवा रैंक मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में हुआ चयन, लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

नगर परिषद बरगवां के वार्ड क्रमांक 0१ ग्राम की निवासी मेधा मिश्रा का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा एग्रीकल्चर में हुआ है सुश्री मेधा ने प्रदेश में सातवां रैंक प्राप्त करते हुए परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है उनका चयन  अस्सिटेंट इंजीनियर कृषि विभाग पद पर हुआ है उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा एमजीएम स्कूल धनपुरी नंबर 3 में प्रारंभ की और इसके उपरांत कृषि महाविद्यालय जबलपुर में स्नातक की पढ़ाई की मेधा ग्राम के प्रतिष्ठित घराना स्वर्गीय पंडित शारदा प्रसाद मिश्र डॉ रामनिवास मिश्रा की पौत्री है और गिरीश मिश्रा की पुत्री एवं अनिल मिश्रा सत्येंद्र मिश्रा सुनील मिश्रा पंडित अजय मिश्रा की सुपुत्री है उनकी इस सफलता पर सतीश तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह, मीना तंनवर घनश्याम तंनवर, पार्षद पवन कुमार चीनी, संजय मौर्य,  अवनीश मिश्रा विनोद पांडे, ,अविरल मिश्रा, बृजेंद्र मिश्रा, विजय तिवारी, कैलाश लालवानी, एडवोकेट राजीव रावत, राहुल मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र पांडे अखिलेश प्रताप सिंह  निजामुद्दीन ,जीवन यादव  रवि शंकर तिवारी विद्याधर मिश्र प्रदीप मिश्रा रवि मिश्रा देवेंद्र मिश्रा राजेश मिश्रा  नगर परिषद सहित जिले के लोगों ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

युवा सेना ने आतंकियों का फूंका पुतला, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, आतंकियों के मुर्दाबाद के लगे नारे


अनूपपुर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 , भारतीय इतिहास का वह काला दिन था, जिस दिन कायर आतंकियो ने मुंबई के ताज होटल मे पहुँच निहत्थे नागरिको पर हमला कर दिया , जिसमे कई मासूम नागरिको को अपनी जान गवानी पडी , मुंबई आतंकी हमले को आज 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक लोगो के जख्म हरे है, 26 नवंबर के उस खौफनाक मंजर को याद कर हर भारतीय नागरिक सहम उठता है , पाकिस्तान से आए आतंकियो की कायराना हरकत से इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की जान चली गई थी और 400 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हुए थे वही 26/11 की शाम पसान नगर पालिका क्षेत्र के भालूमाड़ा मजदूर चौक तिराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जहा उपस्थित भालूमाडा थाना के उपनिरीक्षक पूरन लिल्हारे, उपनिरीक्षक राघव बागरी ,आरक्षक करमजीत सिंह, आरक्षक ऋषि पासी ने युवा सेना के साथ दीपक जलाकर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही नगर के क्षेत्रीय व्यापारी , क्षेत्रवासियो सहित प्रदेश युवा सेना के सभी सदस्य जिसने प्रमुख रुप से  पंकज कुमार पांडेय ,टोनू सिंह,वीर जी,कुंवर सिंह,बिलाल खान,अमित सिंह,रवि जयकर,राजेंद्र रौतेल,जिम्मी सिंह, नूर ,अरविंद मिश्रा,संजय सिंह,बृजभान सिंह, सैम खान,किशन तिवारी, कोदू मिश्रा,अल्काम,पीयूष सिंह राजपुताना , पुनीत तिवारी,रवि जयकर,मुकेश शर्मा,आफताब,शुभ सिंह,मोबिन अहमद,जावेद,विवेक तिवारी टुडू,कामता पटेल, आरिफ भाई,रोशन भाई ,भूपेश शर्मा,जितेंद्र केवट,राजेश केवट,सोनू खटीक,सिंकु भाई,इकरार, इंदु भाई,ललित पांडेय,महनवाज एवं क्षेत्र के समस्त जनमानस की उपस्थित मे पुष्प अर्पित ,आतंकवाद का पुतला जलाया गया साथ ही कैंडल जलाकर सभी शहीदो की याद मे दो मिनट का मौन रख भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई।

 नगरपालिका की उदासीनता से दूषित पानी पीने को मजबूर, पेयजल योजना का नही मिल रहा है लाभ

*पुराने पाइप लाइन से हो रही हैं पानी की सप्लाई, पार्षद की भी नही सुनते जिम्मेदार*


अनूपपुर

कोतमा नगरपालिका के उदासीनता के कारण नगर के कई बार आज भी ऐसे हैं जहां पेयजल योजना के तहत लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है । जबकि पूर्व में मुख्यमंत्री के द्वारा शहरी पेयजल योजना के तहत नगर के 15 वार्डों में पाइप लाइन का विस्तार करते हुए पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 19 करोड रुपए की लागत से योजना स्वीकृत की थी । लेकिन उस योजना का लाभ आज भी कई वार्ड के लोगों को नहीं मिल पाया है . जिसके कारण लोग पेयजल की समस्या के साथ ही दूषित पानी पीने को विवश हैं ।

*पुराने पाइप लाइन से पानी की सप्लाई*

नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 15 12 11 एवं कुछ वार्ड क्रमांक 10 का हिस्सा जहां आज भी पुराने सीमेंट युक्त पाइप से नगर पालिका के द्वारा पेयजल के लिए पानी सप्लाई की जाती है । नगर पालिका क्षेत्र के लहसुई गांव गोबिंदा कालोनी गोबिंदा गांव विकाश नगर मे नल जल योजना के तहत पाइपलाइन का विस्तार नहीं किया गया जिसके कारण यहां पर बादशाहपुर बिछाई गई सीमेंट युक्त पाइप लाइन से पानी की सप्लाई की जा रही है । नगर के वार्ड क्रमांक 11 गोविंदा गांव एक ऐसा वार्ड है जहां नीचे कालरी के द्वारा कोयला निकाला जाता है जिसके कारण वहां पर बोर भी सफल नहीं है जिसके कारण वार्ड वासियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है।

*नहीं दिया गया नल जल योजना का लाभ*

पूर्व में शहरी पेयजल योजना के तहत वार्ड क्रमांक 11 में पाइप लाइन का विस्तार होना था लेकिन आज तक उस वार्ड में पाइप लाइन का विस्तार नहीं किया गया । वर्तमान में जब नगर पालिका के अधिकारियों के पास वार्ड वासी पाइप लाइन विस्तार के लिए बात करने जाते हैं तो उन्हें यह कहकर आश्वासन दे दिया जाता है कि पाइप आ गई है जल्दी पाइप लाइन का विस्तार करवाया जाएगा ।

*कोल प्रबंधन पहुंचाती है पानी*

वार्ड वासियों ने बताया कि गर्मी में नगर पालिका के द्वारा जो सीमेंट व प्लास्टिक की पाइप लाइन से पानी की सप्लाई की जाती है प्रेशर अधिक होने के कारण वह पाइप भी टूट जाती है जिसके कारण पेयजल के लिए हमें भटकना पड़ता है कई बार जब नगर पालिका को बोलते हैं तो यह कह दिया जाता है कि टैंकर खाली नहीं है यदा-कदा ही टैंकर से पानी भिजवाया जाता है हम लोगों को कालरी प्रबंधन के द्वारा टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जाता  है ।

*दूषित पानी की सप्लाई*

नगर के वार्ड क्रमांक 11 कॉलेज के सामने बने पुराने फिल्टर प्लांट से पेयजल के लिए पानी की सप्लाई की जाती है जो टंकियां बनी है उसे एक साल में नगर पालिका के द्वारा साफ सफाई करवाई जाती है जिसके कारण उसे टंकी में कीचड़ कई एवं पेड़ पौधों से गिरी पत्तियां पड़ी रहती है जिसके कारण पानी दूषित हो जाता है सही ढंग से फिल्टर भी पानी को नहीं किया जाता है और इस पानी की सप्लाई पेयजल के लिए की जाती है । जिसके कारण लोगों को बीमारी होने का अंदेशा बना रहता है । नए फिल्टर प्लांट से पुराने फिल्टर पॉइंट में पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं देने के कारण काल्डी से जो पानी आता है इस पानी को टंकी में लौटकर लोगों को पेयजल के लिए पानी सप्लाई की जाती है ।

*नहीं सुनते पार्षद की भी*

वार्ड पार्षद नोहर सिंह ने बताया कि हमारे वार्ड में शहरी पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन का विस्तार नहीं किया गया है पुराने पाइपलाइन से ही पानी की सप्लाई की जाती है पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण जगह-जगह से पाइप टूट जाती है जिसके कारण वार्ड वासी गर्मी में पेयजल के लिए परेशान होते हैं हमारे द्वारा कई बार नगरपालिका अधिकारियों को कहा गया कि नई पाइप लाइन का विस्तार करते हुए वार्ड वासियों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जाए लेकिन वह भी आश्वासन देकर टाल मटोल करते आ रहे हैं । फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई जो की जा रही है वह भी दूषित पानी की सप्लाई की जाती है सही ढंग से फिल्टर नहीं किया जाता पानी टंकी में रहता कीचड़ माटी एवं अन्य सामग्रियां पड़ी रहती है जिसके कारण पानी दूषित हो जाता है और इस पानी की सप्लाई की जाती है ।

वार्ड वासियों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि जल्द ही आईटीआई के आगे से गोविंदा गांव एवं कदम टोला के मोहल्लों में शहरी पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार करवाते हुये नगर पालिका को निर्देश दें जिससे पेयजल की सुविधा सही तरीके से मुहैया हो सके ।


उपभोक्ता फोरम ने बिल्डर पर 15 हजार प्रति माह किराया, 25 हजार जुर्माना, 10 हजार ख़र्चा देने का दिया आदेश


भोपाल

जिला उपभोक्ता विवाद व अनुतोष कमीशन भोपाल मध्य प्रदेश में प्रस्तुत आवेदन प्रकरण क्रमांक 463/2022,आवेदक हाफिज नासिर विरुद्ध मै. अमलतास इंडिया लिमिटेड भोपाल मध्य प्रदेश में आवेदक हाफिज नासिर द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 35 के अंतर्गत बिल्डर मेसर्स अमलतास इंडिया लिमिटेड भोपाल द्वारा अपने ब्रोशर विज्ञापन में किये गए फ्लैट एवं कॉलोनी का विकास कार्य ना कर, एवं फ्लैट का आधिपत्य प्रदान न किए जाने से दुखी होकर यह आवेदन हाफिज नासिर द्वारा प्रकरण प्रस्तुत की गई। कमीशन के अध्यक्ष गिरी वाला सिंह के निर्देशन में सदस्य अरुण प्रताप सिंह के द्वारा सुनवाई की गई। आवासीय फ्लैट भूखंड एवं मकान बनाए जाने के साथ ही समस्त सुविधाएं यथा कांक्रीट रोड, ओवरहेड टैंक, सीवेज लाइन संपूर्ण विद्युतीकरण ,पर्याप्त पानी की व्यवस्था, कवर्ड बाउंड्री वॉल,  प्रवेश द्वार ,पार्किंग इत्यादि की सुविधाओं को पूर्ण उपलब्ध कराए जाने के आधार पर विक्रय की जाने की ब्रोशर ,विज्ञापन जारी की गई। परिवादी आवेदक के द्वारा उक्त प्रोजेक्ट में 1100 वर्ग फीट 2BHK का फ्लैट बुक किया गया ,जिसकी संपूर्ण राशि 10 लाख रुपए थी, जिस पर आवेदक परिवादी स्वयं के द्वारा व बैंक से लेकर उक्त राशि का भुगतान भी कर दिया, किंतु विपक्षी के द्वारा उक्त प्रोजेक्ट में आधिपत्य अनुबंध की तय सीमा से अधिकतम समय बीत जाने के बाद भी विपक्षी द्वारा अमलतास बेस्ट मिनिस्टर प्रोजेक्ट ग्राम रासला खेड़ी तहसील हुजूर जिला भोपाल मध्य प्रदेश में कोई विकास कार्य ब्रोशर विज्ञापन अनुसार नहीं की गई। परिवादी आवेदक व उसका परिवार वर्तमान में किराए के मकान में निवासरत है। वर्तमान दिनांक तक समुचित विकास नहीं कर फ्लैट का भौतिक आधिपत्य नहीं प्रदान की गई विपक्षी का यह कृत्य सेवा में कमी माना गया गया हैं। आवेदन जिला उपभोक्ता विवाद व अनुतोष कमिशन भोपाल में 03 जून 20 22 को प्रस्तुत की गई, जहां सनवाई के विभिन्न चरणों के उपरांत आयोग के सदस्य अरुण प्रताप सिंह, अध्यक्ष गिरी वाला सिंह के निर्देशन में सुनवाई पूर्ण किया जाते हुए आवेदक परिवादी के आवेदन को स्वीकार किया गया। आदेश में आवेदक परिवादी को प्रोजेक्ट में विपक्षी 6 माह में संपूर्ण कार्य पूर्ण कर, भौतिक आधिपत्य प्रदान किए जाने व परिवादी किराए के मकान में रहने पर 15000/- रुपए प्रति माह की आधार से आवेदन प्रस्तुत दिनांक से आधिपत्य सौपने दिनांक तक देना होगा। मानसिक हर्जाना के तौर पर 25000/- व बाद  के तौर पर ₹10000/-भी देगा। नहीं दिए जाने पर 7% ब्याज भी देना होगा। निर्णय के पक्ष में आवेदक स्वयं पैरवी की, व विपक्ष की ओर से आदित्य उपाध्याय अधिवक्ता द्वारा पैरवी की गई।

10 गांव के संयोजक की उपस्थिति में राष्ट्रीय युवा संगठन ने मनाया संविधान दिवस


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के सुदूर ग्राम करपा में राष्ट्रीय युवा संगठन के साथियों ने संविधान दिवस मनाया जिसमें लगभग 10 गांव के ग्राम इकाई संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की अपने रीति अनुसार सर्वधर्म प्रार्थना से किया गया जिसे संगठन के साथी कृष्ण यादव और रोशनी नायक ने गाया उसके बाद संविधान की प्रस्तावना का वचन पिंकी यादव और देवेंद्र भाई ने किया गोष्ठी के आयोजन का संचालन खेमराज भाई ने राष्ट्रीय युवा संगठन संगठन के संविधान का वचन कर किया आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकांत त्रिपाठी रहे जिन्होंने कहा कि सविधान ने हमे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार,धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार,सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार देता है पर कुछ दिनों से सुनियोजित तरीके से कुछ लोग लगातार संविधान की अवहेलना करने का कुप्रयास कर है पर हमारे मौलिक कर्तव्य हमे संविधान का पालन करते रहने का बोध कराते है और हमे राष्ट्रीय ध्वज ,राष्ट्रगान का सम्मान करना स्वतंत्रता संग्राम के सिद्धांतों का पालन करते रहना,भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए जब आह्वान किया जाए, देश की रक्षा करें और राष्ट्रीय कर्तव्य का अनुपालन करना और भाईचारे की भावना मिश्रित संस्कृति को जीवित रखना यह भारतीय नागरिक होने का हमे सौभाग्य प्राप्त है हमे गर्भ के साथ संविधान में निहित मौलिक अधिकारो और कर्तव्यो  का पालन करना चाहिए आज के कार्यक्रम में काजल सिंह, देविका बैगा, मीना नायक, आरती सोनकर, नेहा नायक, दुर्गा नायक,पूजा यादव, लक्ष्मी सोनकर, यशोदा नायक, प्रज्ञा, खुसबू, प्रिंस,अभिषेक,अंश आदि साथी मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम का आभार जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ने किया।

माहेश्वरी समाज का दीपावली मिलन समारोह हुआ संपन्न, महिलाओं पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा 


अनूपपुर

माहेश्वरी समाज का दीपावली मिलन समारोह रविवार को सरफा डैम में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ तक महिलाएं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्लन के साथ की गई।उपस्थित लोगों ने भगवान महेश की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के शुभारंभ में गरमा गरम नाश्ता की विशेष व्यवस्था की गई थी।तत्पश्चात तमाम तरह के गेम्स का आयोजन किया गया।जिसमें तंबोला आदि गेम खिलाया गया।जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं पुरस्कार प्राप्त किया।कार्यक्रम के मध्य में स्नेह भोज का आयोजन किया गया।सभी ने एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माहेश्वरी समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र की  उन्नति के लिए माहेश्वरी समाज का विशेष योगदान है।

उपस्थित लोगों ने कहा कि माहेश्वरी समाज में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप झलकता है।उपस्थित लोगों ने कहा कि ब्रह्मा,विष्णु,महेश के वृहद स्वरूप के दर्शन माहेश्वरी समाज में होते हैं।पूरे भारत में माहेश्वरी समाज अपने समाज के उत्थान के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं और अपनी नई सोच के जरिए समाज का विकास भी कर रहे हैं। कार्यक्रम में शहडोल संभाग के सभी स्थानों से माहेश्वरी समाज के लोगों ने शिरकत की एवं खुशी का इजहार किया और इसी तरह हमेशा मिलते रहने का वादा भी किया। कार्यक्रम का समापन चाय के साथ किया गया।

32 टन कोयले का परिवहन कर रहे ट्रक को पुलिस ने किया जप्त, मामला हुआ दर्ज

*कोयले की टीपी की वैधता समाप्त होने पर हुई कार्यवाही, ट्रक खैरहा से उड़ीसा जा रहा था*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत अवैध कोयले का परिवहन कर रहें एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया हैं। दस्तावेज के आधार पर ट्रक में 32 टन कोयला लोड था। फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार कोतमा थाना अंतर्गत एनएच 43 गुरु-कृपा ढाबा के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक शहडोल की ओर से आ रहा था। ट्रक को रोककर पुलिस ने कोयले के संबंध में दस्तावेज की मांग की, लेकिन टीपी का समय अवधि खत्म हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक ड्राइवर नोहर प्रसाद पिता उमेश दास केवट (32) रुपौली जिला शहडोल ने बताया कि वह शहडोल जिले के खैरहा खदान से कोयला लोड कर उड़ीसा जा रहा था।

दस्तावेज में ट्रक कोयला लोड कर 24 नवंबर की सुबह 10 बजे उड़ीसा के लिए रवाना हुआ था। जिसे अगले दिन सुबह 9 बजे उड़ीसा पहुंचना था, लेकिन ट्रक तय समय अनुसार उड़ीसा नहीं पहुंची। ट्रक की टीपी की वैधता भी समाप्त हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कोयला सहित गाड़ी को जब्त कर लिया। ट्रक मालिक विकास सिंह नौरोजाबाद जिला उमरिया का रहने वाला हैं। वहीं इस पूरे मामले में कोतमा थाना प्रभारी सुंदरेश मरावी ने बताया कि ट्रक में लोड कोयले के संबंध में दस्तावेज मांगा गया था, लेकिन टीपी की समाधि खत्म हो गई थी। कोयले से लोड गाड़ी को जब्त कर लिए गया हैं।

अवैध रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से पटवारी कुचला, मौके पर हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार


शहड़ोल

शहडोल में रेत खनन माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात रात करीब 12 बजे की है । सुबह पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। ब्योहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह अपने तीन साथियों के साथ सोन नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने गया था। टीम ने घाट पर रेत के परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान चालक ने पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद साथी पटवारियों ने प्रशासन को सूचना दी। रात भर शव घाट पर ही पड़ा रहा। पुलिस रविवार सुबह मौके पर पहुंची।

कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा कि रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटवारी के परिजनों सहायता राशि दी जाएगी। एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही एएसपी दिनेश चंद्र सागर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी ट्रैक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा निवासी मैहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है।

शहडोल जिले में रेत और कोयले का अवैध खनन जोरों पर है। शनिवार को खनिज विभाग ने 250 घनमीटर अवैध रेत जब्त की थी।  अवैध खनन माफिया के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण उनके हौसले काफी बुलंद हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट किया हैं कि शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने की जघन्य वारदात सामने आई है। यह पहला मौका नहीं है, जब मध्यप्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह किसी सरकारी व्यक्ति को कुचलकर मार दिया हो। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दिवंगत पटवारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ओम शांति।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के राज में मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है। पटवारी, माइनिंग और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं। रेत माफिया, पत्थर माफिया, शराब बेचने वाले खुलकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। सरकार का संरक्षण मिलने की वजह से ही उनकी इतनी हिम्मत बढ़ी है। 

KISS-डीयू ने मनाया तीसरा दीक्षांत समारोह उपस्थित रहे ओडिशा और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

भारत को विकसित देश बनाना है तो आदिवासियों का विकास जरूरी: राज्यपाल रघुवर दास


भुवनेश्वर

कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोशियल साइंसेस, कीस डीम्ड विश्वविद्यालय ने आज अपना तीसरा दीक्षांत समारोह मनाया। लगभग 302 से अधिक छात्र-छात्राओं को  स्नातकोत्तर और पीएचडी की  डिग्री प्राप्त की।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भारत की उन्नति और विकास में जनजातीय छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। भारत को विकसित देश बनाना है तो आदिवासियों का विकास जरूरी है।-यह बात ओडिशा के राज्यपाल ने कही।उन्होंने  जनजातीय सशक्तिकरण के लिए कीट और कीस के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत के योगदानों की  प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि हमारे गृह राज्य झारखंड के हजारों आदिवासी छात्र इस शैक्षिक संस्थान के जरिए अपने सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी समुदायों के लिए भी गर्व की बात है कि आजादी के 75 साल बाद भारत के पास द्रौपदी मुर्मु के रूप में एक आदिवासी नेता देश की राष्ट्रपति हैं। डा. सामंत ने समारोह में अतिथियों और स्नातक छात्रों के माता-पिता के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के अध्यक्ष और आध्यात्मिक प्रमुख परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के मुख्य फिनटेक अधिकारी तथा एलेवेंडी बोर्ड के अध्यक्ष शोपनेन्दु महंती आदि को मानद डी.लिट की डिग्री प्रदान की गई।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचन्दन ने कीट और कीस की स्थापना के लिए डा. सामंत के धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना की और छात्रों से यह निवेदन किया कि वे  अपने पेशेवर जीवन को आगे बढ़ाते हुए अपने माता-पिता और मातृभूमि की सेवा को नहीं भूलें! उन्होंने कहा कि पढ़ लिखकर कीस के छात्र चाहे भारत में रहें या विदेश में अपनी मातृभूमि को सदैव याद रखें।

जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कीट और कीस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थान बताया। गौरतलब है कि कीस एक ऐसा अनुष्ठान है जहां आदिवासी बच्चों को मुफ्त में केजी से पीजी तक शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने डिजिटल क्रांति सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आर्थिक विकास की एक श्रृंखला को सूचीबद्ध किया और कहा कि भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

शोपनेन्दु महंती ने अपने अनुभव को साझा किया और भविष्य में कीस के छात्रों के कोच बनने की बात कही ।

आध्यात्मिक गुरु चिदानंद सरस्वती ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से जनजातीय समाज के विकास के लिए जो प्रयास डा. सामंत कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जिस तरह से राज्य को समृद्धि के रास्ते पर ले जा रहे हैं, ठीक उसी तरह डा. सामंत भी लाखों आदिवासी छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थापक का स्वर्ण पदक पाने वाले 15 छात्रों में से 11 लड़कियां हैं और जिन छात्रों ने आज पदक जीता , वे कल समाज के आदर्श बनेंगे।

समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में  उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा चुके भारतीय संगीतकार और तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता डॉ. रिकी जी. केज ने छात्रों से जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को संबोधित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सार्थक बदलाव तभी हो सकता है जब व्यक्ति दूसरों की प्रतीक्षा करने के बजाय खुद को बदले और अपनी जिम्मेदारियों को समझे।

कीस डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सत्य एस त्रिपाठी, कुलपति प्रोफेसर दीपक कुमार बेहरा और कुलसचिव डा पी के राउतराय ने भी अपने अपने विचार रखे। दीक्षांत समारोह में कीट -कीस की अध्यक्षा शाश्वती बल, उपाध्यक्ष उमापद बोस और विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौके पर उपस्थित थे।

नेत्रहीन युवक-युवती ने विवाह रचाकर जीवन भर साथ निभाने का किया वादा


अनूपपुर

कब प्रेम विवाह में बदल जाए और साथ रहने का संकल्प ले किसी को पता नही होता नेत्रहीन युवक-युवती ने परिणय सूत्र बंधकर जीवन भर साथ रहने का वचन लिया। इस विवाह में कन्यादान करने वालों से लेकर बारात में नाचने वाले भी कई लोग नेत्रहीन ही रहें। वहीं वर-वधु को आशीर्वाद देने आए लोग अपने आपको अन्य से बेहतर बताया।

साथ रहने का संकल्प ले नेत्रहीन युवक अनूपपुर निवासी प्रतीक गुप्ता ने आज नेत्रहीन युवती दिल्ली निवासी काजल से प्रेम विवाह कर समाज के सामने मिसाल पेश की हैं। प्रतीक गुप्ता और काजल की मुलाकात दिल्ली में एक पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। जहां से दोनों में दोस्ती प्रेम में बदल गई और जीवन भर साथ निभाने का वादा कर लिया। वर प्रतीक स्टेट बैंक में कार्यरत है, वहीं वधु काजल अब प्रतीक की जीवन साथी बनकर दोनो साथ निभाने की कसमें खाई । विवाह में कन्यादान करने वालों से लेकर बारात में नाचने वाले भी कई लोग नेत्रहीन ही रहें । वर- वधु से लेकर को आशीर्वाद देने वाले लोग नेत्रहीनों ने अपने- आपको अन्य से बेहतर बताते हुए कहा कि यदि एक दिव्यांग हो और दूसरा भी दिव्यांग हो तो कहीं ना कहीं एक दूसरे से आपसी प्रेम भाव भी बना रहता है। जब दोनों एक जैसे हो तो यह प्यार और भी मजबूत होता है। एक दूसरे के तालमेल बनाकर यह अपना सुखमय वैवाहिक जीवन व्यतीत करते हैं। इन दोनों के बीच में प्रेम था और इन दोनों ने आपस में सामंजस्य बना यह विवाह किया है।

रेहान खान घर लापता, पता चलने पर इस मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करें


अनूपपुर

रेहान खान उम्र 14 वर्ष पिता नौसाद खान निवासी अमरकंटक तिराहा अनूपपुर जिनकी टायर की दुकान है जो 25 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजे घर से कही चला गया हैं अभी तक हर तरफ तलाश करने पर कही भी पता नही चल पाया है। रेहान खान की गुमसुदगी की शिकायत कोतवाली मेकर दी गयी हैं। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई हैं। जल्द लापता किशोर की जानकारी मिलने की उम्मीद हैं। जिस किसी को इसके बारे मे पता चले तो नौशाद खान अनूपपुर के मोबाइल नंबर 8770129058, 9589155902 पर सम्पर्क करें या नजदीकी थाना में सूचित करें, पता बताने वाले या घर पहुचाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।

 रेत का अवैध उत्तखनन व परिवहन करते वन विभाग ने ट्रैक्टर किया जप्त, मामला दर्ज


अनूपपुर

अनूपपुर वनपरिक्षेत्र कोतमा 24 नवंबर 2023 मुख्य वनसंरक्षक शहडोल वनमंडलाधिकारी अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी अनूपपुर के दिशानिर्देशन में दिनांक 24-25 नवंबर 2023 को वनपरिक्षेत्र कोतमा टीम द्वारा रात्रिकालीन गस्ती के दौरान बीट सेमरा के कक्ष क्रमांक आर एफ 496 के कुल्हडिया नाला से ट्रेक्टर एसीई न्यू सोल्ड में रेत लोडिंग करते हुए पकडा गया है। वाहन चालक रोहित बैगा से पूछताछ करने पर बताया कि वाहन प्रशांत मिश्रा निवासी राजनगर का वाहन है उनके कहने पर ट्रेक्टर वाहन लाया था और रेत का उत्खनन परिवहन कर रहा था वाहन की प्राथमिक जाँच पश्चात वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वाहन झिरिया टोला फारेस्ट कैम्पस में लाकर खडा कराया गया है। उक्त कार्य में वन परिक्षेत्राधिकारी कोतमा, परिक्षेत्र सहायक राजनगर, परिक्षेत्र सहायक मलगा, बीटगार्ड सेमरा, बीटगार्ड मलगा, बीटगार्ड डोला की भूमिका रही।

पिपरहा पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार, जिला पंचायत सदस्य के सह पर जीजा कर रहा गोलमाल

*पुरानी नींव में खड़ी कर दी 15 लाख की बाउंड्रीवाल*


अनूपपुर

जनता की सेवा के नाम पर जिला पंचायत में सदस्य बनने के बाद ग्राम पंचायत में अपने सगे संबंधी एवं रिश्तेदारों के नाम पर ग्राम पंचायत एजेंसी से ठेका लेकर ठेकेदारी प्रथा को अंजाम दिया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य रिश्तेदार होने के कारण  खुले आम से किया जा रहे हैं भ्रष्टाचार पर सचिव सरपंच और आला अधिकारी द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का काम तेजी से कर रहे हैं मामला अनूपपुर जनपद के ग्राम पंचायत पिपरहा का है, जहां सरपंच सचिव ने ग्राम पंचायत एजेंसी के लगभग 15 लाख की लागत से कार्य को जिला पंचायत सदस्य के जीजा को ठेकेदारी प्रथा के अनुसार दे दी है इसके बाद अब मनमानी ढंग से कार्य कर ठेकेदार जीजा पंचायत के राशि को बंदरबांट करने में लग गया है। 

*यह है मामला*

ग्राम पंचायत पिपरहा में ग्राम एजेंसी को कार्य देने का नियम पंचायत के नियमावली में है लेकिन जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्यों के रिश्तेदारों और सगे संबंधियों को दबाव में आकर सचिव, सरपंच एजेंसी का कार्य ठेकेदारी प्रथा के अनुरूप ठेकेदार को पेटी में दे देते हैं जिसमें ठेकेदार निर्माण कार्य का सामग्री के भुगतान करवा कर निर्माण कार्य के लिए आई हुई राशि का आहरण कर लिया जाता है, ठीक इसी प्रकार से ग्राम पंचायत पिपरहा में लगभग 15 लाख की लागत से बाउंड्रीवॉल का कार्य जिला पंचायत सदस्य के रिश्तेदार को देकर भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दे दी गई है जो की उक्त कहावत को चरितार्थ करता है। आलम यह है कि चोरी की रेत और मानक के विपरीत ईंटों का उपयोग कर बाउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है वही पुरानी दीवाल की नींव पर ही नवीन बाउंड्री बाल का निर्माण किया जा रहा है जो की स्वयं ही अपने आप में भ्रष्टाचार को प्रमाणित करता है। 

पुरानी नींव पर 15 लाख की बाउंड्री वाल*

चोरी की रेत और पुरानी दिवाल के ऊपर ही नवीन प्रस्तावित बाउंड्रीवाल का कार्य चालू कर दिया गया है।  जिसकी वजह से इसमें कोई संदेह नहीं है कि बनने के बाद कितने दिनों तक यह दिवाल खड़ी रह पाएगी। इतना ही नहीं निर्माण कार्य अपने प्रस्तावित एस्टीमेट के विपरीत किया जा रहा है। बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए बीच-बीच में बीम उच्च क्वालिटी की डालनी है लेकिन ग्राम पंचायत एजेंसी और युक्त तथा कथित ठेकेदार द्वारा पुरानी दीवाल के बीच से कटकर बीम  निकासी का कार्य किया जा रहा है। उसमें भी उपयोग होने वाली सामग्र गुणवत्ता विहीन है, निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले सचिन ने जिला पंचायत सदस्य के जीजा के मोह में आकर कार्यों को निरीक्षण करना भी छोड़ दिया है जिससे अब गुणवत्ता विहीन निर्माण कर तेजी से हो रहा है। 

*सचिव के सह पर भ्रष्टाचार*

ग्राम पंचायत पिपरहा के सचिव और सरपंच की जोड़ी ने ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के बीज बो रखे हैं, आलम यह है कि ग्राम पंचायत के बजट में निर्माण कार्यों के साथ-साथ अन्य खर्चो के नाम पर जमकर राशि का आहरण किया जा रहा है। वही ग्राम पंचायत के ब्याज के पैसों से सचिव अपनी जेब भर रहे हैं। स्थितियां यह है कि सचिव पंचायत के कार्यों को प्राइवेट ठेका कर्मचारियों को देकर कमीशन के फेर में भ्रष्टाचार को अंजाम देने का कार्य किया जा रहा है। संवाददाता द्वारा जब सरपंच से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य जिला पंचायत सदस्य के जीजा द्वारा किया जा रहा है वहीं सचिव कार्य की देखरेख कर रहे हैं। यह तो स्पष्ट हो गया है कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद सरपंच और जिला पंचायत सदस्य ने ग्राम पंचायत की राशियों पर अपनी टेढ़ी नजर गड़ा रखी है जिससे गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। 

*इनका कहना है*

अभी मैं मीटिंग में हूं फ्री होकर कॉल करती हूं। उषा किरण गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत अनूपपुर

बैंक के शाखा प्रबंधक की मनमानी जोरों पर दलाली प्रथा को दे रहे हैं बढ़ावा

*हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ*


अनूपपुर

कोयलांचल क्षेत्र पौराधार में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा रामनगर कॉलरी के नाम से संचालित है,बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा नियमों के विपरीत काम किया जा रहा है और साथ ही बैंक के ग्राहकों /उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार भी किया जाता है,नगर परिषद डूमरकछार के अंतर्गत यह एक मात्र बैंक है, शासन के विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन भी इसी बैंक के माध्यम से होता है,नगर परिषद डूमर कछार में शासन की योजनाओं एवं अन्य योजनाओं के तहत भी लोन प्रदाय किए जाते हैं जो स्थानीय बैंक के माध्यम से होता है,साथ ही बैंक में अन्य कार्यों के लिए कालरी कर्मचारी भी बैंक पहुंचते हैं तो शाखा प्रबंधक के द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जाता है।

*स्टेटमेंट के नाम पर की गलत कटौती*

शाखा रामनगर कालरी के उपभोक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि मैं बैंक में स्टेटमेंट लेने गया तो महज कुछ पन्नों के प्रिंट आउट लेने के लिए  ₹1200 मुझे देने के लिए कहा गया तब मैंने प्रिंट आउट निकालने और स्टेटमेंट लेने से मना कर दिया,स्टेटमेंट तो मैंने नहीं लिया लेकिन मेरे खाते से लगभग 1020 काट लिए गए, जब मैं शाखा प्रबंधक के पास इस विषय पर जानकारी लेने गया तो मुझे कहा गया कि आपने स्टेटमेंट लिया है,मैंने कहा मैंने नहीं लिया है फिर भी मेरे खाते से राशि कटौती की गई है तब शाखा प्रबंधक आग बबूला हो गए और मेरे साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने लगे साथ ही कहा कि जहां जो मेरा शिकायत करना है कर दो जंहा मेरा जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो, मेरा कोई कुछ नहीं  कर सकता मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा,हालांकि इस बात की शिकायत अखिलेश सिंह ने बैंक के उच्च अधिकारियों को कर दी है।

*स्ट्रीट वेंडर योजना का भी नहीं दिया जा रहा लाभ*

 वहीं दूसरी तरफ स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना स्ट्रीट वेंडर के तहत दर्जनों हितग्राहियों ने नगर परिषद कार्यालय में आवेदन किया है उन आवेदनों को पूर्ण कर नगर परिषद के  द्वारा स्थानीय बैंक को भेजा गया है सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद स्ट्रीट वेंडर एवं अन्य योजनाओं का लाभ स्थानीय बैंक के द्वारा नहीं दिया जा रहा है,इस संबंध में भी शिकायतकर्ता राम प्रवेश चौधरी ने भी विभिन्न स्तरों पर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है।

*दलाल हैं हावी उपभोक्ता हैं परेशान*

 शाखा प्रबंधक की मनमानी से जहां शासन की योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों को राशि प्रदान नहीं की जा रही है वंही दूसरी तरफ बैंक के ग्राहकों/ उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक और स्टाफ का ज्यादा मन यहां लोन पास करने में और दलालों के द्वारा ले गए कामों को करने में ज्यादा मन लगता है ,तभी तो शाखा में यह आलम है कि शाम 5:00 बजते ही दलालों का जमावड़ा बैंक में लग जाता है आलम यह है कि कोई भी काम आपको कराना है तो आप दलालों के माध्यम से बैंक आइये सुविधा शुल्क के रूप में दलाल को पैसा दीजिए और आपका बैंक सम्बंधित काम हो जाएगा अगर आप बिना दलाल के बैंक जाते हैं तो आपको कई असुविधाओं का सामना भी करना पड़ता है।

*फिक्स्ड  की बजाय कर दी जाती है एलआईसी*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल इंडिया से सेवानिवृत्त कई कर्मचारी स्थानीय शाखा में फिक्स्ड के रूप में राशि को जमा करने आते हैंबैंक के द्वारा उनका एलआईसी कर दिया जाता है, ग्राहक के द्वारा फिक्स्ड का प्रमाण पत्र मांगने पर बैंक के द्वारा गुमराह किया जाता है और एलआईसी हो गई है यह उपभोक्ता को तब पता चलता है जब एलआईसी का बाउंड घर पर आता है या बैंक द्वारा बाउंड ग्राहक को प्रदाय किया जाता है,ऐसे भी कई उपभोक्ता हैं जो बैंक के इस तरह के कारनामों के शिकार हुए है,सवाल यह उठता है कि जब उपभोक्ता फिक्स्ड डिपाजिट करने के लिए शाखा में आता है तो आप किस अधिकार से बैंक के ग्राहकों को एलआईसी की पॉलिसी बेच रहे हैं,भोले भाले और सीधे-साधे उपभोक्ताओं के साथ बैंक के शाखा प्रबंधक,कर्मचारियों एवं दलालों के द्वारा भ्रष्टाचार एवं गबन के कई और भी मामले है।

*इनका कहना है*

बैंक के विरुद्ध कई प्रकार की शिकायतें ग्राहकों/उपभोक्ताओं ने मेरे समक्ष भी की है, शासन की योजनाओं के संचालन में भी स्थानीय बैंक के द्वारा पूर्ण सहयोग नहीं किया जाता है। साथ ही बैंक में दलाली  की खबरें भी लगातार मिल रही है इस संबंध में बैंक के उच्च अधिकारियों के समक्ष मेरे द्वारा शिकायत प्रस्तुत की जाएगी ताकि बैंक के ग्राहकों को समुचित लाभ मिल सके और बैंक के अधिकारियों सहित दलाली प्रथा पर अंकुश लग सके।

*डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, अध्यक्ष नगर परिषद डूमरकछार*

अभाविप ने छात्रों को हो रही समस्या के निराकरण हेतु कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन


शहड़ोल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल द्वारा पंडित एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के कुलसचिव डॉ आशीष तिवारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते हुये विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की गई कि विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं से अनाधिकृत वसूली करने वाले छात्र व प्राध्यापकों से अभद्रता करने वाले छात्र छात्राओं के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।विश्वविद्यालय में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश निषेध किया जाए एवं सभी आगंतुकों की पहचान सुनिश्चित कर ही उन्हें प्रवेश दिया जाए।विश्वविद्यालय के दोनों कैंपसों में विश्वविद्यालय स्टाफ़ के अतिरिक्त सभी चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाए।अभी तक घोषित सभी परीक्षा परिणाम के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।विश्वविद्यालय के सभी विभागों की कक्षाओं में साफ़ सफ़ाई एवं पेयजल की उचित व्यवस्था की जाए विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को सात दिवस के अंदर परिचय पत्र ID कार्ड जारी किए जाएं। ज्ञापन देते समय जिला संयोजक सौरभ द्विवेदी, डॉक्टर सिंह मार्को, सुबोधिनी शुक्ला, रोहित रॉय,तनिष्क दाहिया, साहिल कुशवाहा, अनिकेश पाठक, अनुराग तिवारी, लक्ष्य परिहार, अंकित सिंह, प्रकाश यादव, आशीष गुप्ता, अनुराग कुशवाहा आदि कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

 स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसी विधायक व कार्यकर्ता की एलईडी के माध्यम से कर रहे हैं पहरेदारी


अनूपपुर

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब सभी को दिसंबर का इंतजार है, जब ईवीएम मशीन खुलेगा। वैसे तो ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है। लेकिन अनूपपुर जिले में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला है। जहां स्ट्रांग रूम की पहरेदारी कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने भाजपाई प्रशासन से इसे खतरा बताया है। सभी स्ट्रांग रूम के सामने टेंट लगा कर एलईडी स्क्रीन पर दिन-रात नजर बनाए हुए हैं। दरअसल, जिले के पॉलिटेक्निक कालेज में बने स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस विधायक सुनील सराफ और उनके कार्यकर्ता वोटिंग के बाद से ही जमे हुए हैं। सभी स्ट्रांग रूम के सामने टेंट लगा कर एलईडी स्क्रीन पर दिन-रात नजर बनाए हुए हैं।

कांग्रेसी विधायक भी 24 घंटे नजर गड़ाए हुए हैं। सुबह से लेकर रात तक हर पल उनकी निगाहें बाहर लगी स्क्रीन पर लगी हुई है। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपाई प्रशासन से खतरा है  यह हमारी सजगता है और हम यदि यहां से चले जाते हैं और निगरानी नहीं रखते तो कुछ भी हो सकता है। हमें प्रशासन पर भरोसा नहीं है। प्रशासन कहीं ना कहीं भाजपा के इशारे पर चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन आरएसएस, और भाजपा के इशारों पर नाचता है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget