प्रेम व खुशहाली का पर्व कजलियां उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया


अनूपपुर

कजलियां प्रकृति प्रेम और खुशहाली से जुड़ा पर्व है। इसका प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। राखी पर्व के दूसरे दिन कजलियां पर्व मनाया जाता है। इसे कई स्थानों पर भुजलिया या भुजरियां नाम से भी जाना जाता है। बांस की छोटी-छोटी टोकरियों में मिट्टी की तह बिछाकर गेहूं के दाने बोएं जाते हैं। भुजरिया नई फसल का प्रतीक है। कजलियां मुख्‍य रूप से बुंदेलखंड में राखी के दूसरे दिन की जाने वाली एक परंपरा है, जिसमें नागपंचमी के दूसरे दिन खेतों से लाई गई मिट्टी को बर्तनों में भरकर उसमें गेहूं बोएं जाते हैं और उन गेंहू के बीजों में रक्षाबंधन के दिन तक गोबर की खाद और पानी दिया जाता है और देखभाल की जाती है। यह पर्व अच्छी बारिश, अच्छी फसल और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना से किया जाता है। रक्षाबंधन के दूसरे दिन कजलियां पर्व मनाया जाता हैं अनूपपुर जिला मुख्यालय समेत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में कजलियां पर्व बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। अनूपपुर जिला मुख्यालय में सोन, तिपान व चंदास नदी में कजलियां विसर्जन के लिए लोगो की भीड़ देखी गई। वही कोतमा नगर के पंचायती मंदिर एवं पुरानी बस्ती से शाम कजलईया का जुलूस निकाला गाया, जो भजन कीर्तन करते हुए बस स्टैंड पुरनिहा तालाब व केरहा तालाब में कजलियां के विसर्जन के साथ समाप्त हुआ शाम से छोटे- छोटे बच्चे एवं बडे बुजुर्ग कजलिया लेकर एक दूसरे के घरों में पहुंचकर गले मिले। कजलईया पर्व हिन्दू त्यौहारो में मुख्य पर्व माना जाता है जिसमें लोग एक दूसरे से गले मिलकर अपनी खुशियां बांटते है। यह क्रम शाम से शुरू होगा जो देर रात तक निरंतर चलता रहा।

भद्राकाल के बाद धूमधाम से मनाया गया भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षा बंधन


अनूपपुर

इस वर्ष रक्षाबंधन में भद्रा का साया होने के कारण दिन में राखी नहीं बांधी गई। भद्रा काल समाप्त होने के बाद बहनों ने रात में भाइयों की कलाइयों में राखी बांधी।  जिले भर की विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु पूजन अर्चन कर भगवान को भोग प्रसाद व राखियां चढ़ाई। बाजार में दिनभर लोगों की भीड़ बनी रही है। कपड़े, मिठाई व राखियों के साथ फल की दुकानों में बहनों ने जमकर खरीदारी की। भद्रा काल 30 अगस्त को सुबह 10.59 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू होने के साथ ही लगा जो रात 9.02 बजे तक रहा। बहनों ने रात 9 बजकर 02 मिनट के बाद ही भाई की कलाई पर राखी बांधी। सावन मास के पूर्णिमा को मनाई जाने वाली भाई-बहन के अटूट प्रेम व रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व सोमवार 30 अगस्त की रात से 31 अगस्त को दिनभर भाइयों की कलाइयों में राखी बांधने का क्रम चला। इस मौके पर बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर चंदन तिलक के साथ कलाई पर रेशम की पवित्र डोर को बांध अपनी रक्षा का वचन लिया। जिला जेल अनूपपुर में सुबह से राखी बांधने वालो को काफी भीड़ देखने को मिली बहनों अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने अनूपपुर जेल पहुंची। लगभग 101 बंदियों की बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखियां बांधी। बहनों के इस प्रेम में भाईयों के आंखों की सूखी आंसू हिलारे लेकर एक- एक कर टपकने लगी। भाई- बहनों ने एक दूसरे के हाल जाने, वहीं भाईयों ने बहनों को रक्षा का संकल्प दिया। कैदियों को राखी बांधने के लिए जेल प्रबंधन ने सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक समय निर्धारित किया था। बहनों को राखी बांधने के लिए टोकन सिस्टम से अनुमति दी जा रही थी। प्रबंधन ने 200 ग्राम मिठाई, राखी व रूमाल के साथ बहनों को अंदर जाने प्रवेश दिया। इसके लिए जेल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ अलग व्यवस्था बनाई गई थी। 

संभागीय तिरंगा यात्रा में पहुँचकर कैबिनेट मंत्री रविकरण साहू ने किया कार्यक्रम का समापन


अनूपपुर

11 दिवसीय संभागीय तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम कोतमा नगर में आयोजित हुआ, यह यात्रा अनूपपुर जिले के राजनगर से शुभारंभ होकर शहड़ोल जिले होते हुए उमरिया जिला होते हुए अनूपपुर जिले के कोतमा पहुंचकर समापन हुआ, लगभग छोटे बड़े स्थान को मिलाकर 80 स्थानो में संभागीय तिरंगा यात्रा का प्रदार्पण हुआ, देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाने, पर्यावरण को संरक्षण को मजबूती प्रदान करने व धर्मांतरण रोकने हेतु यात्रा का सफल संचालन जेपी साहू जी संभागीय संयोजक द्वारा किया गया, कोतमा नगर कार्यक्रम पहुंचने के पूर्व संभाग स्तर पर यात्रा प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष लाखों लोगों तक पहुंची है इसके प्रति लोगों में गजब का उत्साह देखा गया, हजारों हजारों की भीड़ कई कार्यक्रमों में रोड पर देखने को यात्रा के दौरान मिली, कोतमा नगर में यात्रा 12:00 बजे प्रारंभ होकर मंगल भवन पहुंची यात्रा शुरू होते ही कैबिनेट मंत्री रवि करण साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर यात्रा में शामिल हुए तत्पश्चात समापन कार्यक्रम मंगल भवन में शामिल रहे, कार्यक्रम के माध्यम से तिरंगा यात्रा में चलने वाले 11 दिन तक संयोजक जेपी साहू  एवं उनके साथी वाल्मीकि , राममिलन  को भारत माता की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया, कार्यक्रम में मंचा सीन अतिथियों का स्वागत पुष्प माला व बैच के माध्यम से किया गया, तिरंगा दौड़ गोहांड्रा कार्यक्रम में विजेता बच्चों का प्रथम- 1100 द्वितीय- 501, तृतीय- 351 एवं अन्य को ढाई सौ रुपए का उत्साहवर्धन हेतु राशि कार्यक्रम की संयोजक जेपी साहू  द्वारा ₹9000 प्रदान किए गए, कार्यक्रम के सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रवि करण साहू जी का सभा में उपस्थित साथियों ने साल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत एवं सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के संचालन चुन्नीलाल  द्वारा किया गया, कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा के साथ चलने वाले संत उमेश दास महाराज  का विशेष सम्मान किया गया ,कार्यक्रम के अंत में  भोज का आनंद लेते हुए सभी साथियों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु उत्साहवर्धन किया ,कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गायन किया।सैकड़ो साथियों ने मिलकर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम को मजबूती प्रदान किया है, कोतमा नगर के कार्यक्रम में मातृशक्ति वरिष्ठ जन व युवा सादर उपस्थित रहे, कोतमा नगर के मुखर्जी चौक से होकर स्टेशन तक एवं स्टेशन से मंगल भवन तक यात्रा बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर रही जिसका लोगों ने भरपूर उत्सवर्धन एवं स्वागत वंदन किया, कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी देशभक्त कार्यकर्ता अधिकारी आगे आएंगे हमेशा इसी तरह देशभक्ति पर्यावरण और हमारे परंपराओ को बचाने के लिए इसी तरह हर वर्ष हमेशा युवा युक्ति मातृशक्ति वरिष्ठ जन सहयोग प्रदान करते रहेंगे, मंच से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रवि करण जी ने आह्वान किया एवं कार्यक्रम के आयोजक जेपी साहू को साधुवाद प्रदान किया।

मां नर्मदा का दर्शन कर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक


अनूपपुर/अमरकंटक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा अमरकंटक प्रवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने मां नर्मदा मंदिर में पहुंचकर नर्मदा मैया का पूजा अर्चना करने पश्चात उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी पुपुष्पराजगढ़ विधानसभा हीरा सिंह श्याम एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा के चुनाव संचालन समिति के तथा  जिला पदाधिकारियों के साथ बैठकर आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की बैठक में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जिले के प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष  रामदास पूरी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं  के साथ बैठकर आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं  संगठन के कार्यों को लेकर बातचीत की गई तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा के द्वारा सभी को मार्गदर्शन दिया गया । बैठक के प्रसाद जलेश्वर धाम पहुंचकर श्री शर्मा ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

केन्द्रीय विद्यालय से बच्चों का राष्ट्रीय स्तर खेल प्रतियोगिता के लिये हुआ चयन 


अनूपपुर

जमुना कोतमा क्षेत्र की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ने पुनः क्षेत्र और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। ज्ञातव्य है कि अगस्त माह  मे संभाग स्तर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था, जिसमे जबलपुर संभाग के 52 केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । हमारे लिये गौरव की बात रही की विभिन्न खेलों मे विद्यालय से खेल प्रशिक्षक संधू बांद्रा के नेतृत्व मे बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 9  बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिये हुआ है, जो निश्चित ही क्षेत्र के लिये गौरव की बात है। संभाग स्तर पर  प्रतियोगिताओं मे ऐथलेटिक मे 100 M दौड़ और लम्बी कूद मे अनादी नमन गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,साथ ही 200 M  दौड़ मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अभिषेक त्यागी ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस मे  अंकित कुमार और सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान, आयुष राय और अनुपम कुशवाह ने द्वितीय स्थान और गुरकबीर सिंह ने तृतीय स्थान तथा प्रभाकर सोनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन मे अंकिता पटेल ने द्वितीय और तेजस्विनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वालीवाल टीम ने संभाग स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जमुना कॉलरी को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अगली कड़ी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं मे कुछ बच्चों का चयन होना भी विद्यालय के लिये गौरवपूर्ण अवसर है जिसमे ऐथलेटिक मे अनादी नमन गुप्ता, बैडमिंटन मे तेजस्विनी सिंह, टेबल टेनिस के लिये, गुरकबीर सिंह, प्रभाकर सोनी, अंकित कुमार, आयुष राय, सौरभ कुमार, अनुपम कुशवाह और वालीबाल टीम मोहम्मद तल्हा का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिये हुआ है। जहाँ ये बच्चे अब लगभग  1255 केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

इसी कड़ी  मे पुष्पेंद्र सिंह के संचालन मे विद्यालय मे राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया जिनमे उक्त सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य आतिथि के रूप मे एस.ई.सी.एल जमुना कोतमा क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अंशुमन पटनायक ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और विद्यालय परिवार को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य श्री अजमल खान के संबोधन से हुआ,  जिसमे  उन्होंने छात्र जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला । छात्रों से खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने का आग्रह किया।

इसके बाद छात्रों ने खो-खो, कबड्डी और ऐथलेटिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।  कार्यक्रम प्रतिस्पर्धी भावना से आयोजित किए गए और छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने छात्रों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने शिक्षकों और प्रशिक्षकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए भी धन्यवाद दिया। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्राचार्य, खेल प्रशिक्षक श्री संधू बांद्रा, अपने माता पिता और अनुरक्षक शिक्षकों को दिया।

रात में कलेक्टर बंगला पहुंचा अजगर, सर्प प्रहरियों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू


अनूपपुर

अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के शासकीय बंगला में रात एक 6 फीट के लगभग लंबा अजगर सांप बंगले के दरवाजे के पास आराम से बैठा रहा जिसे बंगला के कर्मचारी यादवेन्द वर्मा द्वारा बंगले के चारों ओर देर रात नजर रखने के उद्देश्य से घूमने दौरान अचानक अजगर को बैठे देखा तो कलेक्टर को अवगत कराते हुए तत्काल सर्प प्रहरियों को सूचित किया गया जिस पर सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल अपने दो सहयोगी हीरालाल कोल एवं लल्लूलाल कोल के साथ तत्काल कलेक्टर बंगला पहुंचकर दरवाजे के पास बैठे 6 फीट के अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। अगर नजर नही पड़ती व समय रहते रेस्क्यू न किया गया होता तो बंगले के अंदर प्रवेश कर जाता। लगभग एक माह पूर्व अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार की बंगले में भी एक 4 फीट लंबा अजगर के प्रवेश कर बैठे होने पर सर्प प्रहरियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था। ज्ञातव्य है कि सोननदी से लगा यह क्षेत्र सदियों से भारी वन क्षेत्र का रहा है जहां विभिन्न तरह के वन्यप्राणियों के साथ सांपो के भी बहुत मात्रा में रहवास क्षेत्र रहा है धीरे-धीरे भवनो के बनने के कारण रहवास क्षेत्र उजड़ने पर विभिन्न प्रजाति के सांप आहार की तलास मे देर रात विचरण करते हुए बाहर निकलते हैं।

 तीनों विधानसभा में पहुंचेगी जन आशीर्वाद रथ यात्रा होगा भव्य स्वागत - रामलाल रौतेल

*ऐतिहासिक होगी जन आशीर्वाद यात्रा :- रामदास पुरी*


अनूपपुर 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के विकास और उन्नति के लिए किए गए अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर मध्य प्रदेश की जनता में उत्साह का जहां वातावरण है तो वही मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी समय में भाजपा सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रत्येक विधानसभा के गली चौराहों से निकलेंगे और जनता का आशीर्वाद लेकर मध्य प्रदेश में एक बार पुन: भाजपा का परचम लहराएंगे। 

*बैठक कर यात्रा को लेकर बनाई गई रूपरेखा*

यात्रा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय टोली के सदस्य मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल के द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने वाली यात्रा के बीच पढ़ने वाले सभी स्थानों पर बैठक कर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियो से बातचीत कर यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं तो वही इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री विसाहूलाल सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के कंधों पर जिम्मेदारी दी गई है इसके साथ ही यात्रा के स्वागत और अन्य तैयारियां को लेकर जिले के यात्रा संयोजक अनिल गुप्ता ,स्वागत अभिनंदन के लिए भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, नवल नायक को  जिम्मेदारी दी गई है

 *तीनों विधानसभा में पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा*

 यात्रा के केंद्रीय टोली के सदस्य रामलाल रौतेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के द्वारा 30 अगस्त 2023 को भालूमाडा में बैठक कर श्री रौतेल के द्वारा जानकारी दी गई की  मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा विभिन्न चरणों में निकाली जाएगी, प्रथम चरण में यात्रा क्रमांक एक जो चित्रकूट से प्रारंभ होगी और विंध्य क्षेत्र से गुजरते हुए 11 सितंबर 2023 को शहडोल जिले से अनूपपुर जिले के सिमरिया 6:45 पर पहुंचेगी जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा, देवगांव 7:00 बजे रथ सभा, कोतमा 7:30 बजे मंच सभा, इसके पश्चात यात्रा कोतमा में रात्रि विश्राम करेगी दूसरे दिन 12 सितंबर 2023 को रथ यात्रा प्रस्थान करते हुए भालूमाडा 10:00 बजे रथ सभा ,दार सागर 10:30 बजे रथ सभा, बरबसपुर 11:00 स्वागत ,चोलना 11:15 बजे रथ सभा, खूटा टोला 11:45 बजे रथ सभा ,जैतहरी 12:30 बजे मंच सभा, बेलिया फाटक 1:00 बजे स्वागत ,बस्ती वार्ड क्रमांक 12 13 मे 13:30 बजे स्वागत ,जमुडी 1:45 बजे स्वागत, सजहा 2:00 बजे स्वागत, राजेंद्र ग्राम 2: 30 बजे मंच सभा, लीला टोला 4:00 बजे रथ सभा, बेनीबारी 4:30 बजे रथ सभा, तुलरा 4:45 बजे स्वागत, इस तरह से जन आशीर्वाद यात्रा जगह-जगह पर पहुंचेगी और क्षेत्र की जनता के द्वारा स्वागत अभिनंदन के साथ आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा ।

*मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा का करें भव्य स्वागत*

अनूपपुर जिले में पहुंच रही यात्रा को लेकर रामलाल रौतेल ने यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों  से अपील की गई की आने वाली रथ यात्रा का भव्य  स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा होगी हमारी सरकार अच्छी सरकार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने वाली सरकार है जनता का आशीर्वाद भरपूर मिलेगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से ही प्रचार प्रसार में लगे और यात्रा को सफल बनाएं। 

*बैठक में रहे उपस्थित*

बैठक में नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी अनूपपुर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी भाजपा नेता डॉक्टर जी  आर साहू जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ,पार्षद अब्दुल कलाम इंद्र लाल केवट अजय यादव मंडल भाजपा नेता मनोज सिंह मंडल मीडिया प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा के अलावा मंडल पसान के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार कांग्रेसी नेता का पुत्र की हुई मौत


अनूपपुर/कोतमा

कार और बाइक के जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक के दुःखद मौत का मामला सामने आया है मृतक कांग्रेस नेता दिनेश सिंह का पुत्र है घटना की सूचना पर कोतमा थाना में मामला दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है । घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेराबान्ध निवासी अभिषेक सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 24 वर्ष अपनी बाइक क्रमांक एमपी 65 - 3186 से फुनगा अपनी बहन को लेने जा रहा था एनएच 43 में बदरा से कोतमा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार श्रमिक नगर मोड के पास बाइक से टकरा गया जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 65 सी 4492 बदरा निवासी शिवांश सिंह पिता संग्राम सिंह की है जो अपने परिवार को मनेन्द्रगढ़ छोड़ने जा रहे थे और कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक जनपद सदस्य गेंदिया बाई व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दिनेश सिंह का पुत्र है । घटना की सूचना पर कोतमा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया घटना पर कोतमा पुलिस ने अपराध क्रमांक 350/23 धारा 184 मर्ग धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर घटना की विवेचना कर रही है।

पटवारी काम बन्द, बस्ता जमा करके गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


अनूपपुर

मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आव्हान पर प्रदेश के समस्त पटवारी अपनी 28 वर्ष पुरानी न्यायोचित मांगो हेतु आंदोलनरत है। इसी क्रम में अनूपपुर जिले में कलेक्टर को संबोधित कर दिनांक 21अगस्त 2023 को ज्ञापन प्रेषित किया गया था। जिसमें आंदोलन के दूसरे चरण में दिनांक 23 अगस्त 23 से 3 दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहे व दिनांक 26 अगस्त 2023 को भोपाल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। परन्तु मध्यप्रदेश शासन ने पटवारियों की मांगो की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शासन की पटवारियों के प्रति उपेक्षा से व्यथित होकर मध्यप्रदेश के पटवारी आंदोलन के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं जिसमे से प्रदेश के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद / लैपटाप बंद हडताल पर रहेंगे। तहसील, कोतमा जिला अनूपपुर के समस्त पटवारी अपना चार्ज तहसील कार्यालय में जमा कर अनिश्चितकालीन हडताल पर जा रहे हैं जिसकी सूचना सादर प्रेसित की जा चुकी हैं।

 कोर्ट आदेश के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहा आदिवासी युवक


अनूपपुर

भारत सरकार की उपक्रम कोल इंडिया के अनुसांगी कंपनी एस ईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र  आमाडांड ओसीपी में मुंशी पद पर कार्यरत राम प्रीत सिंह पिता स्व विशंभर सिंह निवासी छोहरी पोस्ट लतार थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश जिनका  1 दिसंबर 2011 को सेवा काल में निधन हो गया। तब से अनुकंपा नियुक्ति को लेकर स्वर्गीय राम प्रीत सिंह का परिवार जिसमें पत्नी चार बेटे और दो बेटियों का परिवार दर-दर की ठोकर खा रहा है। स्वर्गीय राम प्रीत सिंह पिता स्व विशंभर सिंह जानकारी के अनुसार आश्रित पुत्र अनुकंपा नियुक्ति को लेकर 2011 से लगातार प्रयास करता रहा किंतु अधिकारियों के चक्कर में उन्हें आज तक नौकरी नहीं मिल पाई जिसके चलते स्वर्गीय रामप्रीत सिंह के बड़े बेटे नौकरी के लिए ओवर ऐज होने के कारण सबसे छोटा बेटा रोहित सिंह 2021 में पुनः आवेदन प्रक्रिया चालू किया किंतु 2 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक नौकरी मिलने के आसार नहीं दिख रहे। स्वर्गीय रामप्रीत सिंह का छोटा पुत्र रोहित सिंह अपने शिकायत पत्र के माध्यम से थाना भालूमादा में मामला दर्ज कराया की कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे द्वारा मुझे नौकरी दिलाने के एवज में ₹100000 की मांग की । किंतु रोहित द्वारा बताया गया कि 2011 से पिता जी की मृत्यु होने के पश्चात आर्थिक आय बंद हो गई जिससे  हमारे परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति होने के कारण मैं ₹100000 नहीं दे पाया बल्कि किस्तों में देने की बात रखी लेकिन कार्मिक प्रबंधक राजकुमार बंजारे द्वारा मेरी पूरी फाइल ही अपने घर उठा लेआएऔर आमाडांड ओसीपी में मे पिताजी की सर्विस सीट या कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज है ही नहीं।

जिला आबकारी अधिकारी को लोकायुक्त ने 01 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


उमरिया

उमरिया जिले में लोकायुक्त रीवा की आबकारी अधिकारी पर बड़ी ट्रैप कार्यवाही की हैं।  निपेंद्र सिंह पिता  नारेंद्र सिंह , निवासी ग्राम एवं थाना अमलाई ,तहसील बुढार ,जिला शहडोल मध्य प्रदेश लोकायुक्त में रीनी गुप्ता जिला आबकारी अधिकारी जिला उमरिया के खिलाफ 01 लाख 20 हजार रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। कार्यालय कक्ष जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय जिला उमरिया में लोकायुक्त ने आबकारी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए ट्रेस किया।

*यह है मामला*

शिकायतकर्ता निपेंद्र सिंह द्वारा शिकायत की गई थी कि जिला आबकारी अधिकारी उमरिया  श्रीमती रीनी गुप्ता द्वारा शराब जप्ती का झूठा केस न बनने के आवाज में रिश्वत मांगी जा रही है उसके द्वारा बहुत दिनों से बहुत परेशान किया जा रहा है, इस बात की शिकायत लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ को की गई थी , उन्होंने इस शिकायत का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई , वास्तविकता में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती रीनी गुप्ता द्वारा 30,000 रुपए प्रति महीना,  4  महीने का कुल 1,20,000 रुपए की डिमांड की गई , जिस पर से आज ट्रेप कार्यवाही आयोजित की गई  और आज दिनांक 29.08.2023 को  आरोपिया द्वारा शिकायतकर्ता से 1,20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त की कार्यवाही में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक,  सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।

जुआँ खेलते हुए 06 जुआरी गिरफ्तार, 03 बाइक, 06 मोबाइल, 07 हजार रुपए जप्त


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रमिक नगर के पीछे अमराई तालाब के पास जुआं खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुये जुआरियों को गिरफ्तार करते उनके कब्जे से 7 हजार 500 रुपए नगद सहित 3 बाइक व 6 नग मोबाइल जब्त कर धारा 13 जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली की श्रमिक नगर के पीछे अमरई तालाब के पास कुछ लोगो द्वारा जुआं खेल रहे है। जहां सूचना मिलते ही मौके पर टीम गठित कर मुखबिर के बताये जगह पर पुलिस ने दबिश दी, जहां तालाब के मेढ़ के पास कुछ लोगो द्वारा जुआं खेला जा रहा था। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुये मौके से जु खेलते 6 आरोपियों जिनमें अभिषेक मिश्रा पिता अंबिका प्रसाद मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी श्रमिक नगर, मो. जाहिर पिता अब्दुल रौउर उम्र 47 वर्ष निवासी गोविंदा कॉलोनी, शाहिद पिता अनिश उम्र 28 वर्ष निवासी लहसुई कैंप, अनुज चैधरी पिता मुन्ना चैधरी उम्र 19 वर्ष निवासी बदरा थाना भामाड़ा, अजय बसोर पिता सुदंर बसोर उम्र 25 वर्ष निवासी बनियाटोला एवं भरत सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी बदरा को पकड़ते हुये सभी आरोपियों के कब्जे से 7 हजार 500 रूपए नगद, 3 बाइक, 6 नग मोबाइल एवं ताश की त करते हुये सभी आरोपियों के खिलाफ ज‍ क्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

राजेंद्र शुक्ला के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निज निवास में दी बधाई


अनूपपुर

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार में रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ला को कैबिनेट में जगह दी गई जिससे कार्यकर्ताओ में हर्ष व खुशी का माहौल है जहां जमुना और भालूमाडा में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की, मंत्रिमंडल में विस्तार उपरांत रीवा नगर आगमन पर श्री राजेंद्र शुक्ला जी का भव्य स्वागत किया गया जिनसे अनूपपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के मंडल मंत्री अंकित शुक्ला अपने मित्र मंडली सहित रीवा जाकर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल का भव्य स्वागत किया, जिसमें स्वप्निल पांडे पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अभिषेक त्रिपाठी (गुड्डन)मंडल उपाध्यक्ष मंडल कोतमा, रवि शुक्ला बिजुरी सहित रीवा के एवं अनूपपुर सहित अन्य जगहों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में 3.9 तीव्रता का आया भूकंप मध्यप्रदेश में भी डोली धरती, कोई जन हानि नही


अनूपपुर

छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश में रात 08 बजकर 30 मिनट अनूपपुर और सिंगरौली जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर छग में रहा जहां लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में 3.9 तीव्रता के भूकंप का कंपन महसूस किया गया। इसका असर मध्यप्रदेश के दो जिलों अनूपपुर और सिंगरौली के सीमावर्ती ग्रामों में हल्का महसूस किया गया। इससे जनजीवन में कोई असर नुकसान नहीं हुआ। जानकारी अनुसार भूकंप का हाइपोसेंटर 11 किलोमीटर गहराई पर था।

महिला मोर्चा की बहनों ने किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी भाइयों को बांधी राखी


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल में राखी संग, पाति कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में महिला मोर्चा के सभी जिला एवं मंडल, पदाधिकारी,बहनों द्वारा स्थानीय विधायक व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित समस्त टीम को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर जयसिंहनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जय सिंह मरावी तथा महिला मोर्चा के प्रभारी जिले के महामंत्री संतोष लोहानी किसान मोर्चा के प्रभारी शीतल पोद्दार किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी नगर शहडोल के मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत निराला किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी विकास मिश्रा जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्रीमती स्नेहां द्विवेदी कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय जैन सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला सहित किसान मोर्चा मंडल सोहागपुर के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह शहडोल नगर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ऋषि वर्मा बाणसागर मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश बेस  केसवाही मंडल के मंडल अध्यक्ष लवकेश गुप्ता पपोध मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ला मंडल गोहपारू के मंडल महामंत्री महेश शर्मा पl पपोध,मंडल के महामंत्री संजय वर्मा सहित किसान मोर्चा के सैकड़ो भाइयों को महिला मोर्चा के बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर राखी बांधकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

कालरी प्रबंधन को भूस्वामियों के मुआवजा व रोजगार प्रकरणों का निदान करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

*कालरी क्षेत्र के नगरीय निकायों मे जन कल्याणकारी कार्यों के संबंध में दिए गए निर्देश का अब तक पालन नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, एसईसीएल जमुना कोतमा,हसदेव, सोहागपुर क्षेत्र के कालरी प्रबंधन के साथ कलेक्टर ने की बैठक*


अनूपपुर 

जिले के एसईसीएल जमुना कोतमा, हसदेव तथा सोहागपुर एरिया अंतर्गत भूमि स्वामियों तथा जनहितकारी कार्यों के संबंध में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन विगत दिवस कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, एसडीएम कोतमा श्री अजीत तिर्की, तहसीलदार कोतमा ईश्‍वर प्रधान सहित संबंधित क्षेत्र के नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एसईसीएल जमुना कोतमा तथा हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित जमुना कोतमा, हसदेव तथा सोहागपुर क्षेत्र के कालरी प्रबंधन तंत्र के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में एसईसीएल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत कुरजा भूमिगत खदान के भूमि अधिग्रहण के एवज में भू स्वामियों को रोजगार दिए जाने से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। 34 भूमि स्वामियों के लंबित प्रकरणो के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान अब तक न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आवश्यक पहल कर पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार मुआवजा वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। एसईसीएल के अधिकारियों ने अवगत कराया की भूमि स्वामियों के आपसी विवाद के कारण दस्तावेज न उपलब्ध करा पाने के कारण मुआवजे का भुगतान लंबित है, जिस पर कलेक्टर ने कालरी प्रबंधन के अधिकारियों को कैंप आयोजित कर मुआवजा प्रकरण का आपसी समन्वय से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने एसईसीएल जमुना कोतमा, हसदेव तथा सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत नगरीय निकाय बिजुरी, डूमर कछार, डोला, बनगंवा, कोतमा ,पसान तथा अमलाई बरगवां क्षेत्र के जनकल्याणकारी कार्यों के संबंध में पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार बिजुरी के दलदल रोड की मरम्मत, सीएसआर मद से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों मे फर्नीचर की व्यवस्था, आंगनवाड़ी भवन मय बाउंड्रीवॉल निर्माण, कालरी क्षेत्र की नगरीय निकायों के शासकीय अधोसंरचना निर्माण आदि प्रस्तावों पर कोई प्रगति परिलक्षित नहीं होने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कालरी क्षेत्र के जनकल्याणकारी कार्याे तथा कालरी द्वारा अधिकृत की गई भूमि के बदले मुआवजा तथा रोजगार प्रदान किए जाने के कार्यों को संवेदनशीलता के साथ तत्परता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि एसईसीएल हेड क्वार्टर बिलासपुर से आवश्यक फॉलो अप की कार्रवाई भी सुनिश्चित निश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बैठक की सार्थकता तभी है जब बैठक में  लिए गए निर्णय का पालन समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, जिससे बैठक की उपयोगिता सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने हसदेव कालरी प्रबंधन के अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित डाटा फ्रीजिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शिक्षकों व छात्राओं ने की अभद्रता शिकायत, शिक्षक सुदामा साहू निलंबित


अनूपपुर

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर बस्ती, संकुल केन्द्र शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के माध्यमिक शिक्षक सुदामा साहू के विरूद्ध शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा की गई अभद्रता संबंधी शिकायत प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर कलेक्टर आशीष वशिष्‍ठ ने माध्यमिक शिक्षक सुदामा साहू को आचरण एवं पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सुदामा साहू का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बोलेरो वाहन चालक ने दो पहिया वाहन सवार व्यक्ति को जोरदार ठोकरवार गंभीर रूप से घायल कर दिया स्थानीय लोगों ने तत्काल ही उपचार हेतु घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया एवं पुलिस को जानकारी दी गई। बताया गया कि अनूपपुर की ओर से बोलेरो वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अकरम पेट्रोल पंप के पास कोतमा की ओर आ रहे दो पहिया वाहन में सवार व्यक्ति को ठोकर मार घायल कर दिया गनीमत रही कि इस दौरान स्थानीय लोग मौजूद रहे जिससे दोपहिया वाहन चालक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जा सका हालांकि मौके में पुलिस पहुंच मामले की जांच पर जुटी हुई है।

 गांजा परिवहन व भंडारण में 05 आरेापी गिरफ्तार, गांजा तस्कर के अंतर्राज्यीय गैंग से जुड़े तार  

*325 कि.ग्रा. गांजा, 01 पिकप, 02 कार, 06 मोबाइल समेत 65,94,000 रू. का माल मशरूका बरामद 


अनूपपुर  

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना उडीसा से बिलासपुर होते हुए अनूपपुर जिले में पिकअप मेे लोड कर लेकर आने की प्राप्त हुई थी जिसको घेराबंदी कर थाना करनपठार क्षेत्र में 01 सफेद रंग की पिकअप वाहन को दो दिन पूर्व पकड़ा गया था पूर्व अपराध के संबंधित अन्य आरोपियों की जानकारी प्राप्त होने पर उन्हे हिरासत में लिया गया तथा आरोपियों की निशादेही पर थाना करनपठार के अंतर्गत ग्राम बीजापुरी नं. 01 में एक मकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा सूचना पर थाना प्रभारी करनपठार ने थाना स्टाफ के सहयोग से गांव में जाकर रेड की कार्यवाही की जिसमें मौके में उपस्थित भगत सिंह पिता सम्पत सिंह मार्को उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बीजापुरी नं. 01 में उपस्थित मिला एवं 01 अन्य व्यक्ति जिसका नाम मोबिन खान बताया पीछे के दरवाजे से भाग निकला भगत सिंह को प्राप्त सूचना एवं विधिक प्रावधानो के संबंध में अवगत कराते हुए आरोपी एवं मकान की तलाशी ली गई जहां से तीन बोरियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 84.500 कि.ग्रा. कुल कीमती 10,08,000 रू. एवं 01 मोबाईल कीमती 10,000 रू. बरामद किया गया। आरोपी भगत सिंह ने पूछताछ में मोबिन खान निवासी मेड़ियारास के साथ संयुक्त रूप से गांजे का भण्डारण एवं विक्रय करना स्वीकार किया एवं गांजा देवेन्द्र उर्फ छोटू खाण्डे एवं जनक राम राजवाड़े से खरीदना बताया। छोटू खाण्डे एवं जनक रजवाड़े की पता तलाश हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया जिन्हे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। देवेन्द्र उर्फ छोटॅू खाण्डे ग्राम हर्राटोला थाना राजेन्द्रग्राम एवं जनक राम रजवाड़े ग्राम भिटटी कला जिला अम्बिकापुर द्वारा सफेद रंग की डस्टर कार से अवैध गांजे का परिवहन एवं भगत सिंह एवं मोबिन खान को गांजा बेचना स्वीकार किया गया आरोपियों के निशादेही पर सफेद रंग की बिना नंबर डस्टर कार से 116 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 13 लाख 92 हजार रू., डस्टर कार कीमती 08 लाख तीन मोबाइल कीमत 1 लाख 50 हजार रू. भागने हेतु प्रयुक्त होण्डा सिटी कार कीमती 07 लाख रू. जप्त की गई। 325 किग्रा0 गांजा जो लगभग 40 लाख 60 हजार रू. का तथा लगभग 25 लाख रु0 का अन्य माल मशरूका बरामद किया गया। मौके से फरार आरोपी मोबिन खान पिता मुस्तफा खान उम्र 40 वर्ष निवासी मेड़ियारास थाना करनपठार के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा 10,000 रू.ईनाम उद्घोषणा की गयी।   

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वाहन चोर को पुलिस ने हाथ किया गिरफ्तार


अनूपपुर/डोला

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश प्राप्त होने पर रामनगर थाना प्रभारी अरविंद जैन द्वारा अपने पुलिस स्टाप के साथ 27 अगस्त 2023 को मध्यपदेश व छत्तीसगढ़ की सीमा ग्राम आमाडाड में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान सीधी जिला निवासी युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में रामनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । रामनगर थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र महोबिया, आरक्षक विनोद मरावी, अंशु कुमार  के द्वारा पकड़े गए नवयुवक प्रदीप उर्फ रवि सिंह गोंड  पिता संजय  उर्फ चंद्र प्रताप सिंह मरकाम उम्र करीब 23 साल निवासी ग्राम चमसार जिला सीधी से चिरमिरी छत्तीसगढ़ से चोरी की गई नई मोटरसाइकिल  सी.जी.16 एफ 0823 जप्त की गई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल चिरमिरी से चोरी करके बचने के फिराक में रामनगर थाना क्षेत्र में आया था। रामनगर पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि पकड़ा गया युवक अब तक चार मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है।

*इनका कहना है*

चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

*अरविंद जैनन गर निरीक्षक रामनगर*

किसानों व प्रबंधन के बीच हुआ समझौता, सभी मांगों पर कंपनी प्रबंधन ने जताई सहमति


अनूपपुर/बिजुरी

ग्राम ठोडहा, बसखला, बसखली, मौहरी में माइनिंग कंपनी द्वारा भू अर्जन किए जाने के पश्चात रोजगार नहीं दिए जाने को लेकर ग्रामीण कपिलधारा कॉलोनी स्थित जेएमएस कंपनी के कार्यालय पहुंचे। जहां ग्रामीणों के द्वारा अपनी मांगों को पूरा किए जाने के संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। इसके पश्चात किसानों तथा माइनिंग कंपनी एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक उप तहसील कार्यालय बिजुरी में संपन्न हुई। बैठक में एसडीएम अजीत तिर्की की उपस्थिति में माइनिंग कंपनी तथा किसानो के बीच बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों के मध्य आपसी सहमति से रोजगार सहित अन्य मामलों को लेकर चर्चा की गई जिसमें कंपनी प्रबंधन के द्वारा किसानों की सभी मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई गई।

*इन बिंदुओं को लेकर हुई चर्चा*

24 अगस्त को जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा की अगुवाई में किसानों के द्वारा कंपनी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए 9 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई थी। जिसमें रोजगार से संबंधित सूची का प्रकासन जल्द कंपनी द्वारा करने, 60 प्रतिशत स्थानीयलोगों को रोजगार में वरीयता देने, एवं उत्पादन प्रारंभ होने पर शत प्रतिशत लोगों को रोजगार दिए जाने पर सहमति जताई गई। इसके साथ ही कंपनी के बाउंड्री वाल के अंदर स्थित तालाब को आमजन के उपयोग के लिए खोलने की बात कही गई। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा, थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित प्रभावित किसान उपस्थित रहे।

तीसरी लाइन का विद्युतीकरण व नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 ट्रेन एक सप्ताह तक रहेगी रद्द


अनूपपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल अंतर्गत शहडोल-रूपोंद सेक्शन के बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा। जिससे अनूपपुर से गुजरने वाली 22 यात्री गाड़ियों का परिचालन एक सप्ताह के लिए पूर्णतः बंद रहेंगा। वहीं बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी -जबलपुर- नैनपुर एक सप्ताह के लिए के लिए रद्द होने वाली गाड़िया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के शहडोल- रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य के कारण 02 से 08 सितम्बर तक 22 यात्री गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया हैं। 

02 से 08 सितम्बर तक रद्द होने यात्री गाड़ियों में गाडी संख्या 08740 बिलासपुर- शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाडी संख्या 08739 शहडोल - बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाडी संख्या 08269 चिरिमिरी- चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल, गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल, शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द 05 सितम्बर को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज- शालीमार एक्सप्रेस, 31 अगस्त, एवं 07 सितम्बर को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस, 03 एवं 10 सितम्बर को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02 सितम्बर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 03 सितम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 06 सितम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग ऊधमपुर एक्सप्रेस, 07 सितम्बर को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 06 सितम्बर, 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 07 सितम्बर को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 01 से 07 सितम्बर को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, 02 से 08 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

01 से 07 सितम्बर को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, 02 से 09 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, 01 से 07 सितम्बर को भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर, 02 से 08 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल, 01 से 07 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी कटनी एवं चिरिमिरी के बीच, 02 से 08 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा चिरिमिरी एवं कटनी के बीच रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी 01 से 07 सितम्बर तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एवं 02 से 08 सितम्बर तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर- जबलपुर होकर चलेगी।

हत्या के विरोध में एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार का जलाया पुतला 


अनूपपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में एबीवीपी अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा देर शाम विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क चौराहा पर पश्चिम बंगाल की सरकार (ममता बनर्जी ) के खिलाफ पुतला दहन किया गया। जादवपुर विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र की हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया छात्रों का कहना है कि हत्या के बाद भी सरकार ने अपराधियों को बचाने की दिशा में लगातार काम किया है इसे पता चलता है कि देश भर के विश्वविद्यालय परिसरों में वामपंथी गुट किस प्रकार छात्रों को निशाना बना रहे हैं। एबीवीपी आईजीएनटीयू के ऋतुराज पटेल ने कहा " देश भर के विश्वविद्यालय परीक्षाओं में वामपंथी गुंडे युवा प्रतिभाओं को निशाना बनाते हैं। उन्हें प्रताड़ित करते हैं और उनकी हत्या कर दे रहे हैं, लगातार कैंपस में हो रहे एसएफआई द्वारा की जाने वाली बलात्कार और हत्या की गंभीर घटनाएं आती रहती है जैसा जादवपुर यूनिवर्सिटी वेस्टबंगाल में हुआ. एबीवीपी ने इसका विरोध करते हुए सामाजिक न्याय और छात्र कल्याण की दिशा में अपनी संलिप्त्तता को पुनः दिखाया है. हम उम्मीद करते हैं समाज और न्यायप्रिय ताकतें इस संघर्ष के समर्थन में उठेंगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

जंगली जानवर ने किया हमला काटने से तीन जानवर मृत, दो घायल


अनूपपुर

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम लखनपुर की ऊपरटोला में खेत में चर रही पांच बकरियों पर जंगली जानवर जिसे विघवा कहा जाता हैं द्वारा हमला कर के तीन बकरियो को घटना स्थल पर मार दिया है जबकि दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हैं, पशु मालिक द्वारा घटना की जानकारी सरपंच एवं वन विभाग को देते हुए कार्यवाही की मांग की है। ग्राम पंचायत लखनपुर के वार्ड नंबर 2 ऊपर टोला निवासी संदीप कुमार कोल एवं लगन कोल लखनपुर रविवार की दोपहर 11 बजे घर के खेत मे बकरी-बकरा जो चर रहे थे तथा खेतों में कम कर रहे थे इसी दौरान खेत के पूर्व दिशा में की ओर से तीन जंगली जानवर विघवा के खेत में आकर चर रही पांचो बकरियों पर हमला कर गंभीर रूप से काट दिया जिससे तीन बकरी-बकरा की स्थल पर मौत हो गई जबकि दो बकरियां गंभीर रूप से घायल है घटना की सूचना पशु मालिकों द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच रामकुमार कोल,वन विभाग के अधिकारियों को दी जिस पर सरपंच रामकुमार कोल अगरियानार बीटगार्ड अंगेश्वर साहू,वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल,पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी ईश्वरदीन सिंह मौके पर पहुंचकर मृत एवं घायल बकरियो का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि तीन जंगली जानवर कई दिनों से लखनपुर के जंगल की ओर बीच-बीच में दिखाई देते हैं।

बुलेट को बचाने अनियंत्रित होकर  कार पलटी, भाजपा नेता बाल- बाल बचे


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के देवहरा-अमलाई मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। इसमें आज एक भाजपा नेता की चार पहिया वाहन, बुलेट को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार पहिया वाहन में सवार ड्राइवर बाल-बाल बचा। वहीं बुलेट सवार मौके से फरार हो गया। दरअसल देवहरा-अमलाई पहुंच मार्ग पर संजय नगर के तरफ से अमलाई जा रहे भाजपा नेता मनीष तिवारी की चार पहिया वाहन अमलाई के तरफ से आ रहे बुलेट को बचाते हुए चार पहिया वाहन पलट गई। गाड़ी में सवार ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। वहीं बुलेट चालक मौके से फरार हो गया। चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं। इसी मार्ग के निर्माण के लिए दो दिन पहले ही सैकड़ो में ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था। अनूपपुर जिले के देवहरा एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत देवहरा-अमलाई मार्ग जर्जर होने के कारण शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की धरना प्रदर्शन के कारण देवहरा - अमलाई मार्ग कई घंटे तक बंद था। एसईसीएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। मार्ग का निर्माण करने का आश्वासन एसईसीएल प्रबंधक ने दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया था। मार्ग जर्जर होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

गौवंश से भरे पिकअप को अंतराष्ट्रीय हिंदु परिषद व बजरंग ने पकड़कर किया थाने के हवाले


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी क्षेत्र के गोरसी होकर राजेन्द्रग्राम जाने वाले मार्ग से तीन पिकअप वाहनो में गौवंश को क्रूरता पूर्वक ले जाने सूचना स्थानीय जनों के द्वारा अंतराष्ट्रीय हिंदु परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संभागीय अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह को दी गई जिनके द्वारा जैतहरी नगर निरीक्षक को सूचना देते हुये अपनी टीम के साथ मौके में जाकर पिकअप वाहन को रोका गया जहां थाने के आरक्षक अशोक राठौर के पहुंचने पर गौवंश को लेकर जा रहे तीनो वाहनो को पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उधर पुलिस ने पिकअप में भरे लगभग 18 गौवंश को आस-पास स्थित गौशालाओं में उन्हें सुरक्षित भिजवाया गया,और पिकअप वाहन चालकों से गौवंश को कहां से लाया जा रहा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था इसकी पूंछ-तांछ की जा रही है,इस मामले की पुलिस की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है जांच पूर्ण होने पर कार्यवाही की जायेगी।

पोस्ट ऑफिस में पदस्थ पोस्ट मास्टर कर रहा मनमानी, करता हैं बत्तमीजी, हुई शिकायत


अनुपपुर/भालूमाड़ा

अनुपपुर जिले के कोतमा कॉलरी भालूमाड़ा क्षेत्र से लगे समीप 10 गांव के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर भालूमाड़ा क्षेत्र के लोग डाक से सम्बंधित समस्त कार्य कोतमा कॉलरी पोस्ट आफिस से ही करते है। भाद निवासी दादुलाल प्रजापति पोस्ट मास्टर द्वारा सेटिंग करके कोतमा कॉलरी में अपनी पोस्टिंग करवा लिया जिसके बाद दादूराम अपने घर से नजदीक ही पोस्ट मास्टर पर पदस्थ होने के कारण अपनी तानाशाही रवैये एवम जबरन आम जनताओं को परेशान करते हुए आये दिन रजिस्ट्री स्पीड पोस्ट बंद है तो कंही मशीन बिगड़ा है तो कंही सर्वर नही कहकर वापस कर देता है और कब तक पोस्ट ऑफिस में सुधार हो या वजह पूंछने पर लड़ाई झगड़े पर आमादा होते हुए बत्तमीजी करता है। आमजनता को परेशान करता है। अधिवक्ता प्रकाश तिवारी न्यायालय के पोस्ट सम्बंधित रजिस्ट्री करने गए जिसमे पोस्ट मास्टर दादूराम प्रजापति द्वारा रोज की तरह रजिस्ट्री स्पीड पोस्ट नही हो रही मशीन नही चल रहा इसमें वजह पूंछने पर दादूराम प्रजापति भड़क उठा एवम बत्तमीजी पर उतर आया जिसकी शिकायत प्रकाश तिवारी अधिवक्ता द्वारा डाक अधीक्षक शहडोल को फोन के माध्यम से देते हुए लिखित शिकायत भी किया गया एवम यह भी निवेदन किया गया कि यदि दादूराम प्रजापति अपनी आदत नही सुधारता और इसी तरह क्षेत्रवासियों को परेशान करता रहा तो क्षेत्रवासियों को मजबूरन कोई नियम विरुद्ध कदम उठाना पड़ सकता है अब देखना यह है कि क्या दादूराम प्रजापति पर कार्यवाही होती है या पोस्ट मास्टर को उच्च अधिकारियों द्वारा अभयदान दे दिया जाएगा। यह आने वाला समय ही बताएगा।

कबाड़ से भरे ट्रक ने दो को मारी टक्कर एक कि मौत, एक गम्भीर अस्पताल में भर्ती 


अनूपपुर 

अनूपपुर जिला मुख्यालय से अमरकंटक सड़क मार्ग से तेज गति से जा रहा कबाड़ से लदा ट्रक एमपी 18 जी ए 3975 ने  अनूपपुर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर बैरबाँध स्कूल के पास दो राहगीरो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कृष्ण कुमार कोल पिता भीमसेन कोल निवासी ग्राम सकरिया थाना अनूपपुर की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया राहगीरो को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया जिसमें ट्रक चालक भी घायल हो गया है रात्रि में स्थानीय लोगो की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।कबाड़ को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते समय कबाड़ से लदे वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी और दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कबाड़ से लदे ट्रक में से कबाड़ियों द्वारा कबाड़ दूसरे ट्रक में भरकर ले जाया गया है। कबाड़ किसका था। वैध था या अवैध अन्य जगह  तिरपाल ढककर कहा ले जाया गया इसकी जानकारी अभी तक नही मिल पाई हैं।



 

स्कूल, अस्पताल, पुलिया भी सुरक्षित नहीं रहे कबाड़ चोरों से, आखिर कहां है कानून व्यवस्था?


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के अंतर्गत कोतमा अनुभाग थाना भालूमाडॉ थाना कोतमा थाना बिजुरी चौकी रामनगर चौकी फुनगा सहित जितने भी कोयलांचल क्षेत्र हैं इन स्थानों पर विगत एक दो वर्षों से कबाड़ चोरों का आतंक इस कदर फैल गया है कि अब कबाड़चोर स्कूल, अस्पताल, तक को अपना निशाना बना रहे हैं इसके पहले भी कई बार कबाड़ चोरों के द्वारा पानी की पाइपलाइन काटने की खबरें प्रमुखता से आई थी और अब भालूमाडा थाना  से चंद मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में अज्ञात चोरों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के छत पर लगी लोहे की पाइपलाइन को पूरी तरह से काटकर ले गए। जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सहित स्टाफ पहुंचे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी नहीं था ऊपर चढ़कर देखा गया तो पूरी की पुरी पानी की पाइपलाइन गायब थी तब ज्ञात हुआ कि। ये काम कबाड़ चोरों के द्वारा किया गया स्वास्थ्य केंद्र में पानी नहीं होने से भारी समस्या का सामना करना पड़ा वहां के कर्मचारियों के द्वारा नगर पालिका के नल   से किसी तरह पानी की व्यवस्था की गई इस बात की सूचना स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर विपिन कुमार ने थाने में लिखित रूप से दी लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि थाने से किसी भी स्टाफ ने आकर यह जानने का प्रयास नहीं किया कि आखिर चोरी कैसे हुई।

इस बात की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह को भी हुई तब उन्होंने पानी की समस्या को देखते हुए कर्मचारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य भेज कर पाइपलाइन फिटिंग करने के निर्देश दिए। जिस रात्रि चोरों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पाइपलाइन काटी गई थी उसी रात स्वास्थ्य केंद्र के पास ही एक व्यक्ति का आवास निर्माण हो रहा था जहां निर्माण के लिए लोहे की सरिया रखी हुई थी कबाड़ चोरों ने लोहे की सरिया को भी ले गए। थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 में कुछ दिन पूर्व ही एक प्राइवेट स्कूल में चोरों के द्वारा ऊपर की सीट को तोड़कर कमरे में चोरी करने का मामला सामने आया था जहां चोरों के द्वारा कमरे की अलमारी वहां रखे कंप्यूटर सिस्टम को नुकसान पहुंचाया गया अलमारी में रखें स्कूल सामग्रियों को भी नुकसान पहुंचाया जिसकी भी शिकायत थाने में स्कूल के द्वारा की गई थी।

भालूमाडॉ थाना क्षेत्र में लगभग 2 वर्षों से कबाड़ चोरी की घटनाओं में लगातार तेजी नजर आ रही है खबर तो यह भी है कि भालूमाडॉ जमुना में कई ऐसे गिरोह हैं जो कबाड़ के चोरी के काम में संलग्न है और लगभग लगभग इन सभी लोगों की जानकारी पुलिस के पास है और इन कबाड़ चोरों से कुछ कतिपय पुलिस वालों के संबंध भी है और यही कारण है कि क्षेत्र में लगातार आए दिन कहीं पाइपलाइन की चोरी कहीं घरों में रखे बिल्डिंग सामग्री की चोरी कहीं स्कूल के खिड़की गेट दरवाजा की चोरी और अब अस्पताल जैसी जगह में भी चोरी अब तो ऐसा लग रहा है की कबाड़ चोरों को ना तो पुलिस का डर है ना कानून का डर।

*केवई नदी पुल से कट रहे हैं लोहे की रेलिंग*

थाना अंतर्गत केवई नदी पर बने पुल में लगे दोनों और सुरक्षा रेलिंग को चोरों के द्वारा इस तरह से काटा जा रहा है जैसे कोई किसान खेत से फसल काट रहा हो, वही पुल के आगे जोगी नाला पुल पर भी लोहे की रेलिंग लगी हुई थी जिसे कबाड़ चोरों ने पूरी तरह से काटकर ले गए और अब उनकी नजर केवई नदी पर पुल की रेलिंग में है इस रेलिंग के काटने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है कारण की अक्सर आसपास के निवासी सुबह शाम टहलने के लिए नदी के और जाते हैं और नदी में बने फुटपाथ से ही वह लोग आना-जाना करते हैं उनके साथ में छोटे बच्चे भी होते हैं जो अक्सर शाम के समय नदी की ओर देखकर सूर्योदय एवं सूर्यास्त का आनंद लेते हैं उत्साहित होते हैं और जिस तरह से लोहे की रेलिंग को काटा जा चुका है उससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई पाइपलाइन की चोरी के संबंध में भालूमाडॉ थाना प्रभारी आरके धारिया जी से बात की गई उन्होंने बताया कि संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेंगे वहीं अनूपपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह जी को भी इस घटना से अवगत कराया गया है उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि इस तरह के अपराधों पर जल्द ही रोक लगाई जाएगी और अपराधियों की धर पकड़ की जाएगी।

अभद्र कपड़े पहनने पर नर्मदा मंदिर में नही मिलेगा प्रवेश लागू हुआ गणवेश पद्धति

अनूपपुर


मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में आज नर्मदा मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक साइन बोर्ड लगा दिया गया है जिसमे लिखा निर्देश है की सभी महिलाएं एवम पुरुष मंदिर परिसर में मर्यादित कपड़े में ही आये । छोटे वस्त्र , हाफ पेंट , बरमूडा , नाईट सूट , मिनी स्कर्ट , कटी - फटी जींस व क्राप टाप अभद्र कपड़े पहन कर मंदिर में प्रवेश बंद है , महिलाए विशेषत आदर्श जनक कपड़े का उपयोग करें जैसे साड़ी, सलवार सूट । आदेशानुसार नर्मदा मंदिर उद्गम ट्रस्ट एवं समस्त पुजारीगण। नर्मदा मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक साइन बोर्ड लगा दिया गया है जो तीर्थ यात्रियों , श्रद्धालुओं हेतु जानकारी है । दक्षिण भारतीय मंदिरों की तरह नर्मदा मंदिर अमरकंटक में भी अभद्र एवम छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश प्रतिबंधित हुआ। अमरकंटक नर्मदा मंदिर में अब  पारंपरिक परिधान में ही आना होगा तभी मंदिर में दर्शन , पूजन का लाभ , आनंद प्राप्त कर सकेंगे । नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी से चर्चा पर उन्होंने बताया की नर्मदा मंदिर में आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है पूजन स्थल की मर्यादा के अनुरूप वस्त्र धारण करके ही मंदिर प्रांगण में प्रवेश करें , मंदिर तथा तीर्थ की मर्यादा का पालन करें अन्यथा प्रवेश न करें। सभी संस्थानों का अपना विशेष वस्त्र परिधान होता है ऐसे ही मंदिर में पूजन करते समय पारंपरिक परिधान होना चाहिए । मंदिर में मर्यादित वस्त्रों का ही उपयोग करें, अन्यथा प्रांगण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर चालानी कार्यवाही नौ लाख से ज्यादा हुई वसूली


अनूपपुर

प्रदेश के समस्त जिलों में  दोपहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट  एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट धारण करने के संबंध में दिनांक 07 जुलाई 2023 से 07 सितंबर 2023 तक व्यापक अभियान चलाकर प्रचार प्रसार करने एवं उक्त मोटर यान अधिनियम की का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान संचालित कर मोटर यान अधिनियम के तहत् चालानी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त तारतम्य में जिला अनूपपुर में पुलिस अधीक्षक  जीतेंद्र सिंह पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में  एवं अनुविभागीय अधिकारी सुमित केरकेट्टा के नेतृत्व में जिले के मुख्य स्कूल कॉलेजों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से थाना यातायात एवं जिले के समस्त थानों के द्वारा वहां उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जा रहा है एवं सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण अनिवार्य रूप से करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, तथा अभियान के पालन के संबंध में फ्लेक्स बैनर पंपलेट एवं नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है, इसी क्रम में जिले मे सीट बेल्ट एवं हेलमेट धारणा न करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान दिनांक 07 जुलाई 2023 से दिनांक 25 अगस्त 2023 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले , 2916 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 9 लाख 91 हजार 400 सौ रुपए समन शुल्क वसूला गया कार्यवाही निरंतर जारी है |




सड़क निर्माण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, ठेकेदार की लापरवाही पेनाल्टी लगाने के दिए निर्देश


अनूपपुर

पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाली लांघाटोला, पटना, करपा, सरई मार्ग निर्माण कार्य लागत 157 करोड़ का मौके पर पहुंचकर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने कार्यों का अवलोकन किया। कार्य की गति अत्यंत धीमी होने पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने नाराजगी जताई। भ्रमण के दौरान एसडीएम पुष्पराजगढ़ दीपक पाण्डेय, एमपीआरडीसी के प्रबंधक मुकेश बेले सहित संविदाकार उपस्थित थे। मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाई जा रही सड़क के प्रोजेक्ट के संबंध में कलेक्टर ने मौके पर जानकारी ली तथा कार्यों में शिथिलता होने पर संविदाकार के विरूद्ध पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए तथा जनहित प्रभावित होने पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ को वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर संविदाकार को 26 अगस्त से 31 अक्टूबर तक दिनांकवार वर्क प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संविदाकार के अनुबंध के अनुसार 60 दिन के क्योर पीरियड अनुसार माईल्ड स्टोन के हिसाब से कार्य में प्रगति नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संविदाकार को तत्काल कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बिजली काटने गए विद्युत कर्मचारी से की गई मारपीट, थाना में हुआ मामला दर्ज


अनूपपुर

बेलियाछोट में विद्युत कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिजुरी थाने में दर्ज कराई, शिकायत पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत बेलिया छोट में की विद्युत कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिससे विद्युत कर्मचारियों ने बिजुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने शिकायत लेते हुए जांच शुरू किया है।

शिकायत पर उल्लेखित किया गया है कि बेलिया छोट निवासी सूरज गुप्ता के द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है, विद्युत कर्मचारी सूरज गुप्ता के विद्युत लाइन को काट रहे थे दरअसल सूरज गुप्ता के द्वारा घर पर लगे बोर को डायरेक्ट खंबे की तार से चलाया जा रहा था जिसकी जानकारी विद्युत कर्मचारियों को होने उपरांत विद्युत लाइन काटने पहुंचे थे, इसी दौरान सूरज गुप्ता ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की है हालांकि पुलिस शिकायत मिलने उपरांत मामले की जांच पर जुटी हुई है।

पिकअप में छुपाकर गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्कर गिरफ्तार 24 लाख का गांजा वाहन जप्त


अनूपपुर/करण पठार

अनूपपुर जिले के थाना करनपठार अंतर्गत टेड़ी तिराहे पर अवैध गांजा की तस्करी करते पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़ते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही 1 क्विंटल 24 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त किया है।

पुलिस ने टेड़ी तिराहे पर पिकअप वाहन पिकप वाहन क्रमांक सीजी 13 एल 6731 को रोक कर दो आरोपित सुरेश राजवाड़े और ईश्वर राजवाड़े निवासी सूरजपुर छत्तीसगढ़ पूछताछ की और तलासी के दौरान खाली प्लास्टिक बोरियो के बीच 1 क्विंटल 24 किलो 500 ग्राम गांजा दबाकर रखा था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन व गांजा जप्त किया। जिसकी वाहन गया गांजा सहित कुल कीमत 24 लाख 94 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था। टेड़ी तिराहे पर अवैध गांजा की तस्करी करते पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़ते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही 1 क्विंटल 24 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं पूछताछ से गांजा तस्करों के और भी राज खुल सकता है।


एम्बुलेंस को रोक किया धरना प्रदर्शन, जर्जर सड़क को किया जाम, आश्वासन के बाद खुला जाम


अनूपपुर। 

एसईसीएल प्रबंधन द्वारा किए जा रहें सौतेले व्यवहार के कारण एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत देवहरा- अमलाई मार्ग जर्जर में हो रही दुर्घटना पर जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिए नगर परिषद बरगंवा उपाध्यक्ष डॉ. राज तिवारी के नेतृत्व में ग्रमीणों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सुबह से धरना प्रदर्शन किया। जिससे देवहरा- अमलाई मार्ग कई घंटे तक बंद रहा। कई घंटो बाद एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मार्ग का निर्माण करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ।

एसईसीएल क्षेत्र जहां सैकड़ो की संख्या में एसईसीएल खदानों में काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी रहते हैं। जो प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग कर अपने कार्य स्थल जाते हैं। देवहरा से अमलाई वाया संजय नगर को जाने वाली दो किलो- मीटर लंबी सड़क, जिसका निर्माण एसईसीएल द्वारा कराया गया था। देवहरा संजयनगर में रहवासियों को रेलवे स्टेशन हॉस्पिटल धनपुरी नंबर 03, भारतीय स्टेट बैंक, अमलाई मार्केट जाने का एकमात्र रास्ता है। इस रास्ते का निर्माण एसईसीएल प्रबंधक ने कराया था, लेकिन वर्तमान में रास्ते का हालत जर्जर हो गया। जगह- जगह पर रास्ते में गड्ढे हैं। बरसात की स्थिति में रोड दलदल की स्थिति में है। जिससे राहगीरों साथ आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस रास्ते पर कई दुर्घटना भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने लगातार एसईसीएल प्रबंधक से रास्ते को बनवाने की मांग कई वर्षों से कर रहें थे किन्तु एसईसीएल प्रबंधक लगातार आश्वासन दे रहा था। और मार्ग का निर्माण नहीं कराया। जिससे आक्रोशित होकर कई घंटे तक ग्रामीणों ने जाम किया। जिससे दोनों तरफ के रास्ते 6 से 7 घंटे तक बंद रहें। इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद मौके पर पहुंचे एसईसीएल प्रबंधन ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। तत्कालीन व्यवस्था करते हुए मौके पर जेसीबी मशीन को बुला रास्ते पर कीचड़ हटा कर गिट्टी डाल रास्ते को चलने के लिए बनाया गया।

संजय नगर वेलकम गेट के सामने किये जा रहें आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा एंबुलेंस को रोकने का मामला सामने आया। जिसमें एक महिला मरीज इलाज के लिए केंद्रीय चिकित्सालय बुढार जा रही थी। यह आरोप युवक कांग्रेस के महामंत्री विक्रांत तिवारी ने लगाया हैं। युवक कांग्रेस के महामंत्री आरोप लगाते हुए बताया कि एम्बुलेंस की चाभी नेता के समर्थकों द्वारा चालक से चाबी छीन ली गई जिस पर चिकित्सा अधिकारी ने लोगो से फोन निवेदन कर गाड़ी की चाभी वापस करने का अग्रह किया। मरीज की हालत को देखते हुए स्कूटी से बुढ़ार सेन्ट्रल ले जाकर उसका उपचार कराया गया।

रोजगार अधिकारी का पद खाली, रोजगार हो रहा प्रभावित, कमिश्नर ने नियुक्ति के दिये निर्देश- भूपेश भूषण


शहड़ोल

शहड़ोल जिले के सोहागपुर क्षेत्र के रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना से प्रभावित किसानों की सारी अचल संपत्ति जाने के बाद वर्षों इंतजार के बाद रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ था। इसके बावजूद भी एसइसीएल सोहागपुर क्षेत्र से बिलासपुर मुख्यालय में रोजगार के लिए फाइल भेजा जाता है तब सालों साल बाद निराकरण होकर किसी तरह से उनकी रोजगार प्राप्त करने की राह थोड़ी आसान होती है। किंतु यह कहना अतिसंयोक्ति नहीं होगा की किसानों पर कृपा करते हुए रोजगार मिलने की मंजूरी ति मिल जाती हैं। इसके बाद रोजगार उपलब्ध कराने वेरिफिकेशन के लिए जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त रोजगार अधिकारी के पास मामला जाता है। किंतु उनको भी समय बहुत मुश्किल से ही मिलता है । वर्तमान में यह हालत है कि जिला रोजगार अधिकारी का पद विगत रोजगार अधिकारी के सस्पेंड होने के बाद यह पद खाली हो पड़ा था। इसके लिए  एसईसीएल के अधिकारियों के द्वारा लगातार जिला प्रशासन को पत्राचार, फोन एवं  मिल बैठ कर बातचीत भी की गई किंतु विगत दो माह से रोजगार अधिकारी की नियुक्ति नही हो सकी। नोट शीट बनकर कलेक्टर के कार्यालय में रखा हुआ है यह कहकर वापस कर दिया जाता है।  जिन कृषकों को अपनी समस्त संपत्ति हाथ से जाने के वर्षों के बाद रोजगार मिलने का अवसर आया तो रोजगार अधिकारी के अभाव में वह भी बिखरता नजर आ रहा हैं। आकाश से गिरा खजूर में अटका कहावत चरितार्थ हो रहा है।  

सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश भूषण आगे कहा की वर्तमान में रामपुर बटुरा परियोजना प्रभावित किसानों के लिए अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। किसान व मजदूरों का कहीं कोई सुनने वाला नहीं । केंद्र सरकार हो, राज्य सरकार हो या फिर जिला प्रशासन सब कहते यही हैं किसान हमारे अन्नदाता है, वही इस देश के आधार स्तंभ हैं।  लेकिन किसानों की दुर्दशा गांव में आकर देखी जा सकती है। हम हर बार एसईसीएल को कोसते हैं और जवाब सवाल करते हैं, जब कुछ रास्ता नहीं था तो खदान के सामने बैठ सत्याग्रह हमारी मजबूरी हो जाती है। क्योंकि हमारे पास एक ही रास्ता है जो हमारी संपत्ति है जहां से काला हीरा निकल कर ले जा रहे हैं जब तक उसकी भरपाई नहीं होगी हम वहीं बैठेंगे । उल्लेखनीय है कृषक नेता वा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश भूषण लगातार किसानों के रोजगार लिए संघर्षरत हैं। जब कहीं से कुछ आसार नहीं दिखा तो अंततः सुशासन प्रिय संभाग के मुखिया संभाग आयुक्त को निवेदन किया गया। मामला उनके संज्ञान में आते ही  उन्होंने रोजगार अधिकारी तत्काल नियुक्त किए जाने जिला प्रशासन को निर्देशित किया ।निश्चित रूप से इतने बड़े अधिकारी इतनी बड़ी जिम्मेदारी के बाद भी हम किसानों मजदूर और गरीबों का सुनते हैं इसलिए हम आखिरी में उनके दरवाजे खटखटाते हैं वह दरवाजा खुलता भी है, और संभाग आयुक्त जनता की सुनता भी है इसी लिए हम सहजता से उनके पास चले जाते हैं।  और देखिए उनके द्वारा हमें समस्या का निराकरण करने आश्वासन ही नही जिला प्रशासन को निर्देश भी हो गया है।  आशा है अति शीघ्र ही जिला रोजगार अधिकारी मुहैया कराया जाएगा। अन्यथा हम गांधी विचार एवं कार्य पद्धति में आस्था रखने वालों के लिए  गांधी का दिया हुआ रास्ता सत्याग्रह है ही। तीन दिवस के अंदर समाधान नहीं हुआ तो सत्याग्रह की रुख अख्तियार करेंगे। और लड़ेंगे जीतेंगे।

मुख्यमंत्री की पांच वर्ष से तहसील बनाने की घोषणा सिर्फ कागजो पर, अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष पूर्व बिजुरी को पूर्ण तहसील बनायें जाने की घोषणा बिजुरी नगरवासियों के बीच की थी। किन्तु 5 वर्ष पूर्ण होने को हैं मुख्यमंत्री की घोषणा कोरे कागज में हैं। बिजुरी में संचालित उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर 25 अगस्त को बिजुरी के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप शीघ्र पूर्ण करने की मांग की। अधिवक्ताओं द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि बिजुरी नगर में वर्ष 1996 में उप तहसील कार्यालय संचालित है। बीते 27 वर्षों से उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्ज नहीं मिला। जबकि नगर की जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती गई। आज भी उप तहसील के रूप में ही संचालित है। अधिवक्ताओं ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व चुनाव के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बिजुरी नगर में जानदर्शन कार्यक्रम में बिजुरी नगर को उप तहसील से तहसील बनाए जाने की घोषणा की थी। 5 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक दर्जा बढ़ाये जाने का आदेश जारी नहीं हो सका। इससे अधिवक्ताओं के साथ ही नगर वासियों में आक्रोश है। इस दौरान अधिवक्ता साहसरम यादव, रमेश गुप्ता, रामप्रकाश शुक्ला, कमलकिशोर गुप्ता, मनोज शर्मा, दीपक खरे, बलराम कुशवाहा, भोलाराम केवट, सुशील शर्मा, संतोष कुमार देवानी, दशरथ कुशवाहा, रमेश केवट, रोहित चौधरी, सत्यवान यादव, राजेश तिवारी, नंदकुमार शर्मा, अंगद केवट, सूर्यप्रकाश शुक्ला सहित अन्य जन उपस्थित रहें।

सर्पप्रहरियो, वनकर्मियों ने सपेरा से कोबरा सांप को जप्त कर उपचार बाद जंगल में छोड़ा


अनूपपुर

जिला मुख्यालय से सेट बरबसपुर गांव में एक सपेरा द्वारा 5 फीट के लगभग लंबे कोबरा नांग सांप को गांव में घूम-घूम कर प्रदर्शन करते हुए पैसा संग्रहित करने पर ग्रामीणों की सूचना पर जिले के सर्पप्रहरियों एवं वन कर्मचारियो द्वारा सपेरा को पकड़ कर उसके पास रखें 5 फीट लंबे कोबरा सांप को जप्त कर घायल सांप का उपचार करने बाद स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोड़ते हुए सपेरा को भविष्य में किसी भी वन्यप्राणी एवं सापो को पकड़ कर नहीं दिखाए जाने की हिदायत देते हुए परिजनों को सौपा। अनूपपुर से 4 किलोमीटर दूर स्थित बरबसपुर गांव में शहडोल जिले के रामपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बेलिया गांव का 16 वर्षीय नाबालिक सपेरा 5 फीट लंबा कोबरा नाग सांप जिसे वह 15 दिन पूर्व अपने पैतृक गांव मैहर जिला सतना से लाकर जीवकोपार्जन के उद्देश्य से गांव-गांव मे ग्रामीणों को दिखाकर धन संग्रहित कर रहा था। सूचना पर सर्प प्रहरी शशिधर अग्रवाल, छोटेलाल यादव, मनोज यादव व वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्राम बेलिया निवासी गणेश उर्फ दिलीप सपेरा के पास 5 फीट से अधिक लंबे कोबरा नांग सांप को अपनी अभिरक्षा में ले कर मौका पंचनामा की कार्यवाही की। वनचौकी पोड़ी में रखकर पशु चिकित्सा एवं सर्पप्रहरियों द्वारा उपचार करते हुए सांप को स्वच्छंद विचरण हेतु जंगल में सुरक्षित स्थल पर छोड़ते हुए सपेरा को भविष्य में वन्यप्राणियों एवं सांपों को पड़कर रखने एवं धन संग्रहण के उद्देश्य से प्रताड़ित, प्रदर्शित नही करने की हिदायत देते हुए नाबालिक सपेरा को उसके परिजनों को गवाहों की उपस्थिति में सौपा गया।

अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर युवक का लटका हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

कोतवाली थाना से 15 कि,मी,दूर स्थित केकरपानी गांव में गांव के ही एक युवक का शव फांसी लगी स्थिति में गुरुवार की साम पुलिस ने बरामद की, कोतवाली पुलिस युवक के फांसी लगी स्थिति में मृत मिलने पर जांच कर रही है, मृतक का जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से पी,एम,कराया है किंतु समाचार लिखे जाने तक युवक के मृत्यु का कारण प्रारंभिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर की से 15 कि,मी,दूर स्थित केकरपानी गांव में गांव से किनारे अमोल सिंह के उरदा लगे खेत के महुआ के पेड़ में गुरुवार की साम 18 वर्षीय युवक अजय यादव पिता हीरामन यादव का शव महुआ के पेड़ मे फांसी लगी स्थिति में मिलने पर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई मौके पर 100 डायल पुलिस ने कोतवाली अनूपपुर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की इस दौरान मृत युवक के पिता हीरामन यादव एवं उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक अजय यादव दोपहर में 1 बजे के लगभग परिवार के दो-तीन लोगों को फोन करके उसके साथ मारपीट करने की बात बताई थी, इसके बाद से मृतक का मोबाइल नही उठा परिजनों द्वारा गांव में आस-पास उसकी तलाश की गई इस दौरान देर शाम 4 बजे गांव के ही सरमन सिंह गोंड का 10 वर्षीय पुत्र जो स्कूल से घर आकर छत पर टहल रहा था तभी उसने बगार खेत के महुआ के पेड़ पर मृतक का शव पेड़ पर लटका हुआ दिखा।

माऊली सरकार गाँव में मंच छोड़ कच्चे मकान के फर्श पर जमाया आसन


अनूपपुर 

समाज में कुछ शक्तियों द्वारा सामाजिक विद्वेष फैलाने और जाति पंथ की राजनीति पर कडा प्रहार करते हुए अमरकंटक के फलाहारी आश्रम के विख्यात संत अनंत विभूषित जगतगुरु रामानंदाचार्य माऊली सरकार ने अनूपपुर जिला अन्तर्गत पथरौडी, पचखुरा,  वसखली, मनमारी ,चंगेरी में सैकड़ों लोगों के बीच कहा कि आजादी के पहले और उसके बाद 70 साल से देश में समाज के भीतर खटास बढाने ,विद्वेष पैदा करने का काम किया गया है। देश मे माहौल बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर  देश में पहली बार संत गण स्नेह यात्रा में निकले हैं, गाँव गांव में विचरण कर रहे हैं। हम सामाजिक सद्भावना बढाने, स्नेह फैलाने संत गण गाँव - गाँव भ्रमण पर निकले हैं । स्नेह यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की कुंठा को दूर करना है।

जन अभियान परिषद अनूपपुर, पतंजलि योग पीठ, गायत्री परिवार के साथ हरिनारायण पाण्डेय ,अजय शुक्ला, गजेन्द्र सिंह शिकरवार, दिलीप शुक्ला, मुनेश्वर पाण्डेय, सुनील गौतम समाजसेवी मनोज द्विवेदी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय, फत्ते सिंह,छविकांत मिश्रा के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों के बीच स्नेह यात्रा नौवें दिन गोहण्ड्रा , पिपरिया ,बसखली होकर देर रात बेलियाबडी में पूर्ण हुई। वंचित समाज की बस्तियों में आयोजित स्नेह कार्यक्रम में लोगों की अपार भीड़ उमड़ रही है। माऊली सरकार ने कहा कि पहली बार समाज के मन्दिर में संत पहुंच रहे हैं।

ग्राम मनमारी में कच्चे मिट्टी के घर के सामने परछी में गोबर से लिपे जमीन पर ही आसन लगा लिया। आपका साथ होगा तब ही सबका विकास होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब फिर से स्नेह की शहनाई बजेगी,मृदंग बजेगा, मंगल गान होने का समय है। समरसता ,स्नेह, शिक्षा, उद्योग, सामाजिकता, की मिठाई बनाने का कार्य समाज कर रहा है।आजादी के पहले और उसके बाद 70 साल से देश में समाज के भीतर खटास बढाने ,विद्वेष पैदा करने का काम किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर  देश में पहली बार संत गण स्नेह यात्रा में निकले हैं, विचरण कर रहे हैं। सामाजिक सद्भावना बढाने, स्नेह फैलाने संत गण गाँव - गाँव भ्रमण पर निकले हैं, विचरण कर रहे हैं।हमारा उद्देश्य समाज की कुंठा को दूर करना मुख्य उद्देश्य है। अस्वच्छता और व्यसन से मुक्ति हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए ,नशा से दूर रहना चाहिये। शिक्षा ,संस्कार को अपनाना चाहिए। सक्षम, मजबूत ,एकजुट राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खल्विदं ब्रम्ह का अर्थ है कि ईश्वर के लिये सभी लोग समान हैं। जाति से शिक्षा बड़ी होती है। असामाजिकता से सामाजिकता बड़ी होती है। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है। जो पियेगा वो दहाडेगा। व्यसन, नशा ,अनैतिकता व्यक्ति को निम्नता प्रदान करता है। इनसे दूर रहना चाहिए। समाज का भेदभाव तोड़ना मुख्य उद्देश्य है। आजादी के बाद पहली बार संतगण गाँव गाँव जा कर जनता के दर्शन कर रहे हैं। संत भी एक तरह के चिकित्सक हैं ,जो समाज को जोड़ने वाले सेतु हैं और समाज के तमाम विकार दूर कर रहे हैं। अनूपपुर जिला योग समिति पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष हरिनारायण पाण्डेय, जिला योग प्रभारी राम सिंह कुशवाहा के साथ चंगेरी सरपंच कमला सिंह , राम बहोर मिश्रा, जवाहर चौधरी, चंगेरी -- कमला सिंह सरपंच , राम बहोर मिश्रा, जवाहर चौधरी, श्रीमती देववती जी सरपंच अनिल केवट, पुष्पेन्द्र केवट, शिवचरण प्रजापति, राजू गुप्ता , धनी राम गुप्ता के साथ अन्य लोगों को रक्षा स्नेह सूत्र बांध कर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि समाज का भेदभाव तोड़ना मुख्य उद्देश्य है। आजादी के बाद पहली बार संतगण गाँव गाँव जा कर जनता के दर्शन कर रहे हैं। संत भी एक तरह के चिकित्सक हैं ,जो समाज को जोड़ने वाले सेतु हैं और समाज के तमाम विकार दूर कर रहे हैं।

पुलिस की कार्यवाही, 18 हजार रुपए की अवैध शराब जप्त, चार लोगों पर मामला दर्ज


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह मरावी के नेतृत्व में स्टाफ के साथ मुखबिर की सूचना पर चार स्थानों नीरज टी स्टॉल बनिया टोला, सिटी होटल कोतमा, दीपक होटल वार्ड कोतमा, चाय समोसा होटल निगवानी में रेड कार्यवाही कर आरोपी नीरज गुप्ता पिता श्यामलाल गुप्ता निवासी कोतमा, के कब्जे से कुल 47 लीटर अंग्रेजी / देशी शराब जप्त की गई। शिव शंकर गुप्ता पिता स्वर्गीय आनंदीलाल गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 कोतमा, दीपक सिंधी पिता माधव सिंधी निवासी वार्ड क्रमांक 6 कोतमा, अयोध्या प्रसाद सोंधिया पिता स्वर्गीय रामलाल सोनिया निवासी निगवानी जिसकी कीमत 18 हजार रुपए आरोपियों पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) तहत कार्रवाई की गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget