छात्र-छात्राओं ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 कांस्य सहित 9 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का बजाया डंका
अनूपपुर
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर से प्रतिभागियों छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर डंका बजाया हैं। जिसमे 2 गोल्ड ,3 सिल्वर एवं 4 कांस्य पदक कुल 9 मेडल जीतकर प्रदेश व जिले को किया गौरवान्वित इस प्रतियोगिता में 22 राज्य के प्रतिभागी ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में बालेंद्र सिंह पुत्र उमराव सिंह ने स्विमिंग में गोल्ड जीता ,वही सोनू बैगा पुत्र लालाराम बैगा ने ताइक्वांडो में गोल्ड जीता हैं।
आदिवासी बच्चों को गुणवत्ता युक्त सीखा देने के उद्देश्य से देश भर में बनाए गए एकलव्य विद्यालय श्रंखला का पहले चरण पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय कैंप राजधानी भोपाल एवम संस्कार धनी जबलपुर में हुआ। जिसमे मध्यप्रदेश की टीम से खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। जिसका आयोजन आंध्रप्रदेश के गुट्टूर जिले में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व अनूपपुर एकलव्य के 21 छात्र छात्राओं ने किया था। जिसमे अनूपपुर एकलव्य विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर 9 मेडल अपनी झोली में डाले हैं। जिसमे दो गोल्ड ,तीन सिल्वर एवम चार कांस्य पदक प्राप्त किए। मध्यप्रदेश के साथ जिले का नाम गौरवान्वित किया। पुरस्कृत हुए प्रतिभागियों ने अपने कोच विवेक यादव ,पीटीआई, हेमलता राठौर, प्राचार्य के एन ओझा शिक्षक हरीशंकर वर्मा को अपना मार्गदर्शक बताया।
