चौथा स्तंभ को खतरा, कवरेज एवं खबर प्रकाशन करने पर मिलती जान से मारने की धमकी
*फर्जी रूप से संचालित नर्सिंग होम की खबर छपते ही बौखलाया डॉक्टर,आपा खो पत्रकारों के खिलाफ फर्जी शिकायत करने पहुचा थाना*
*जांच टीम के सामने पत्रकारों को धमकी देने पर नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर बी.के शर्मा के खिलाफ की गई थी थाने मे शिकायत*
इंट्रो :- एक ओर प्रदेश के मुखिया पत्रकारों की सुरक्षा एवं खबर कवरेज करने के लिए स्वतंत्रता की बात की जाती है वहीं दूसरी ओर कुछ महीने पूर्व प्रदेश के गृह मंत्री द्वारा इंदौर में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान यदि कवरेज के दौरान पत्रकारों को धमकी व झूठे मामले में फसाने का प्रयास किया जाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अनूपपुर जिले मे अनियमितता व नियम विरुद्ध तरीके से संचालित संगीता नर्सिंग होम संचालक बीके शर्मा द्वारा हो रही जांच के दौरान पत्रकारों को देख लेने व जान से मारने की धमकी दे डाली जिसका कुछ वीडियो स्टिंग कर लिया गया! ऐसी स्थिति में मामा के राज्य में पत्रकारों के स्वतंत्रता व लेखनी पर दबाव बनाने रसूखदारो द्वारा फर्जी शिकायत करते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है ऐसी परिस्थिति में कैसे स्वतंत्र पत्रकारिता व निष्पक्ष रुप से कार्य करना आसान होगा या फिर खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार के ऊपर थाने में शिकायत कर दबाव बनाया जाएगा!
अनूपपुर/बिजुरी
अनूपपुर जिले के बिजुरी में संचालित संगीता नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर बंसत कुमार शर्मा की अनियमितता व नियम विरूद्ध संचालन को लेकर कलेक्टर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कमिश्नर शहडोल पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के समक्ष किया गया था शिकायत के कुछ दिनों बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र वर्मा और उनकी टीम जांच करने दिनांक 8 दिसंबर संगीता नर्सिंग होम पहुंची जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया गया और कुछ पत्रकार भी पहुंचे! पत्रकारों को देख संगीता नर्सिंग होम के संचालक जांच से राजना खुलने के डर से बोखलाते हुए डॉ बीके शर्मा द्वारा देख लेने व झूठे मामले में फंसा देने की धमकी चिल्लाते हुए जांच टीम के सामने दी गई तत्पश्चात पत्रकारों द्वारा उक्त घटना की खबर अखबारों के माध्यम से प्रकाशित किया गया और कुछ अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई।
*यह है पूरा मामला*
क्या है पूरा मामला पत्रकारों द्वारा संगीता नर्सिंग होम के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थी जिसको सज्ञान में लेते हुए दिनांक 8 दिसम्बर 2022 को जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) राजेन्द्र वर्मा अपनी टीम सहित संगीता नर्सिंग होम बिजुरी मे जांच के लिये पहुचें इस दौरान (DHO) अनूपपुर द्वारा समाचार संकलन के लिये फोन कर पत्रकारों को बुलाया गया पत्रकारों के पहुंचने के पश्चात डा० बसत कुमार शर्मा जांच अधिकार के सामने ही पत्रकारों के साथ अभद्रता करते हुए पत्रकारों को धमकी भरे लहजे में कहा की मैं तुम पत्रकारों को जेल भेजवा दूँगा इसके पश्चात् पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर समाचार प्रकाशन के पश्चात् डा० बखत कुमार शर्मा ने 12-12-2022 को कुछ पत्रकारों के विरुद्ध झूठी शिकायत कर, पत्रकारो की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
*खबर प्रकाशन से बौखलाए डॉक्टर ने पत्रकारों पर दबाव बनाने थाने मे की फर्जी शिकायत*
शिकायत के बाद लगातार मीडिया और खबरो मे प्रकाशन के बाद बौखलाए डॉक्टर संगीता नर्सिंग होम संचालक बीके शर्मा द्वारा अनर्गल आरोप लगाते हुए खबर छापने वाले पत्रकारों के विरुद्ध थाने बिजुरी सहित कई जगहों पर शिकायत की गई अगर आगे ऐसा ही होता रहा तो किसी भी व्यक्ति के द्वारा मीडिया को फसा देने का साहस पैदा हो जाएगा और अंतत: ऐसे ही भ्रष्ट और करप्ट व्यक्ति व संस्था द्वारा फर्जी मुकदमे में फसा देने को लेकर भ्रष्ट व अवैध कार्य संचालित करने वाले लोगों को बढ़ावा मिलेगा यदि समय रहते उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो चौथा स्तंभ ही नहीं समाज भी प्रदूषित और असुरक्षित महसूस करेगा।
*पत्रकारों ने थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन*
संचालक द्वारा फर्जी मुकदमें में फंसाने व पत्रकारों के साथ हुए अभद्रता को लेकर की गई शिकायत में कार्यवाही ना होने से आक्रोशित पत्रकारों की टीम द्वारा थाना प्रभारी बिजुरी को ज्ञापन सौंपते हुए नर्सिंग होम संचालक बीके शर्मा के ऊपर कार्यवाही की मांग की गई जिससे पत्रकार भयमुक्त होकर अपना कार्य स्वतंत्रता पूर्वक कर सके और इन भ्रष्ट व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।
*प्रेस काउंसिल सहित उच्च अधिकारियों को किया पत्राचार*
जिले में आए दिन यह देखा जा रहा है कि पत्रकार यदि किसी खबर का प्रकाशन करता है तो अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों द्वारा अपने कार्यों का खुलासा से बचने के लिए अपने रसूख के दम पर थाने में शिकायत करते हुए पत्रकारो के ऊपर दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है जिससे पत्रकार भय मुक्त वातावरण तो दूर की बात है कवरेज करने के दौरान भी डर का माहौल बना रहता है इस तरह से पत्रकारों की स्वतंत्रता का हनन व चौथे स्तंभ को खबर ना छापने का दबाव बनाने से कहीं ना कहीं लोकतंत्र की हत्या मानी जाती है जिसकी शिकायत पत्रकारों द्वारा प्रेस काउंसिल कलेक्टर पुलिस अधीक्षक कमिश्नर पुलिस महानिदेशक जोन शहडोल के समक्ष पत्राचार कर कार्रवाई की मांग की गई है जिससे पत्रकार एवं स्वतंत्र रूप से अपने कार्य क्षेत्र पर जनहित की समस्याओं को शासन प्रशासन के पास पहुचा पाए!
*इनका कहना है*
आपके द्वारा थाना बिजुरी में शिकायत की गई है इस संबंध मे एडिशनल एसपी व एसडीओपी कोतमा से बात कर ले!9
*जितेंद्र सिंह पवार पुलिस अधीक्षक,अनूपपुर*
इस संबंध में शिकायत के आधार पर एक-दो दिन में जांच कराकर जो वैधानिक कार्रवाई होगी हमारे द्वारा की जाएगी।
*आर.के. उईकी थाना प्रभारी, बिजुरी*
