सरपंच फर्जी मजदूरी भुगतान का बना रहा है दबाब, पंच व ग्रामीणों ने की शिकायत
अनूपपुर/कोतमा
कोतमा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौली के ग्रामीणों द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा कलेक्टर कार्यालय में सरपंच की मनमानी की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की गई है.
29 नवंबर को की गई शिकायत में ग्रामीणों ने उल्लेखित कर बताया कि ग्राम पंचायत मझौली की सरपंच के द्वारा अपने भाई परिवार के सदस्य तथा सहयोगियों के नाम से मास्टर में बगैर काम किए फर्जी हाजिरी बना कर मजदूरी राशि दिलाए जाने का दबाव सचिव के ऊपर बनाया जा रहा है. जिसे मना कर दिए जाने के बाद से सचिव की झूठी शिकायत करते हुए फंसाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके कारण सरपंच एवं सचिव में अनबन होने की वजह से ग्राम पंचायत की सभी योजनाएं तथा विकास कार्य इससे प्रभावित है जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कलेक्टर से मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है. शिकायत के दौरान ग्रामीण संगीता सिंह, चंद्र बत्ती, चैन सिंह, तुलाराम, कमलेश सिंह उपस्थित रहे।
