ब्रेक फेल होने से टमाटर से भरा मिनी ट्रक पलटा, टमाटर लूटने वालो की मची होड़
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के करनपठार थाना अंतर्गत बगदरा घाट में टमाटर से भरी एक मिनी ट्रक पलट गया इस घटना में किसी को चोट नही आई है वही ट्रक चालक बाल-बाल सुरक्षित बच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना करनपठार अंतर्गत बगदरा घाट में शुक्रवार को टमाटर से लोड ट्रक ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गया। सड़क पर पूरे टमाटर बिखर गए। टमाटर यूपी ले जाया जा रहा था। ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रक पलट गया और सड़क पर ही पूरे टमाटर बिखर गए। बिखरे टमाटर को आस पास के लोग उठाकर अपने अपने घर ले जाने की होड़ मच गई।
