पंचायत स्तर पर प्राथमिक विद्यालय में खेल कूद व रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न
अनूपपुर
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज ग्राम पंचायत चिल्हारी में पंचायत स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता ,कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ ,सुई धागा दौड़, चम्मच दौड़ 200 मीटर रेस आदि कार्यक्रम किया गया। जिसमें माध्यमिक विद्यालय बच्चे चिल्हारी प्राथमिक विद्यालय चिल्हारी के बच्चे महिला एवं पुरुष जनप्रतिनिधि शासकीय कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य अशोक कोल वर्तमान सरपंच ललिता अनिल का रौतेल ,भूतपूर्व सरपंच अनिल रौतेल ,पंच संतोष कोल , कुमारी रिया रौतेल, नाजिमा बेगम, सचिव श्री जितेंद्र प्रजापति ,पटवारी अर्चना तिवारी, शिक्षक अशोक प्रजापति, शिक्षिका सुजाता बर्मन प्रधानाध्यापक रीता रौतेल ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेगम, मोबिलाइजर कुमारी रामेश्वरी, रोजगार सहायक जितेंद्र पटेल एवं ग्राम की जनता दर्शक के रूप में उपस्थित रही।
