हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
शहड़ोल
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहडोल में संपन्न हुई कार्यक्रममें आज का प्रथम एजेंडा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के तारतम में किसान मोर्चा के यशस्वी जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गयाआज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रभारी एवं जिले के उपाध्यक्ष श्री शीतल पोद्दार रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रत्येक मंडल अध्यक्षों,से ग्राम पंचायत स्तर से पांच 5 किसानों के नाम चयनित कर दो दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश सभी मंडल अध्यक्षों को दिए साथ-साथ किसान मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान को नवाचार देते हुए अपने जिला अंतर्गतट्रैक्टर रैली निकालने पर विस्तार से चर्चा बैठक में हुई अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी ने कहा अब वह समय आ गया है जब हमें किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर उन तक योजनाओं को पहुंचाना होगा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी एवं जिले के उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार ने अपने उद्बोधन में कहा तिरंगा हमारी शान है हर घर में तिरंगा हमारा किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ लहराएगा,ऐसा उन्होंने आवाहन किया इसी कड़ी में किसान मोर्चा में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण गौतम ने भी किसानों को आत्मनिर्भर बनानेके लिए किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से उनके संपर्क में रहने का अनुरोध किया किसान हितैषी जानकारी जिला उपाध्यक्ष मोती सिंह जी द्वारा विस्तार से बताई गई इसी कड़ी में जिला मंत्री देवीदीन अहिरवार ने किसानों के उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विभाग के पंजीयन की विस्तार से जानकारी सबके साथ साझा की, उक्त बैठक में इस वर्ष हो रही कम वर्षा से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरों पर विशेष ध्यान आकर्षण कराते हुए आगामी समय में किसानों को कैसा सहयोग किसान मोर्चा कर सकेगा इसकी चिंता संवेदनशील जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा द्वारा रखी गई साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे सभी मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को लिखित आवेदन पत्र देकर वर्षा के स्थिति के बारे में अवगत कराया,कार्यक्रम में यह रहे के मुख्य रूप सेउपस्थित किसान मोर्चा केजिला उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी लक्ष्मण प्रसाद गौतम अजय मिश्रा लल्लू सिंह तोमर मोती सिंह शत्रुघ्न चतुर्वेदी विकास मिश्रा जिला महामंत्री पंकज सिंह बघेल राम नारायण मिश्रा जिला मंत्री देवीदीन अहिरवार नरेंद्र ब रगाही जिला कोषा अध्यक्ष संजय जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य देवराज सिंह प्रभाकर मिश्रा जगदीश कुशवाहा सहित मंडल अध्यक्ष पपौंध के आशीष शुक्ल खैरहा मंडल अध्यक्ष,राधेश्याम पटेल सिंहपुर मंडल अध्यक्ष,परमा यादव जैतपुर मंडल अध्यक्ष,कुशल सिंह केशवाही मंडल अध्यक्ष,लवकेश गुप्ता शहडोल नगर मंडल अध्यक्ष,ऋषि वर्मा सोहागपुर मंडल अध्यक्ष,उमाशंकर सिंह सहित गोहपारू मंडल के महामंत्री शंकर लाल चतुर्वेदी महेश शर्मा सोहागपुर मंडल महामंत्री प्रभाकर तिवारी राकेश द्विवेदी केशवाही मंडल महामंत्री नरेंद्र जयसवाल सिंह पुर मंडल महामंत्री दिलीप जयसवाल सहित कई किसान मोर्चा के वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताउक्त बैठक में रहे शामिल उक्त कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संजय जैन द्वारा किया गया,कार्यक्रम में कुशल मंच का संचालन जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा द्वारा किया गया।
