सराफा व्यापारी से लूट करने वाले गिरोह का 24 घण्टे में पर्दाफाश

*5 आरोपी गिरफ्तार कर, लूट का सामान और स्कार्पियों वाहन को किया जप्त*


अनूपपुर          

दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को आवेदक गौरव जैन पिता कमलेष जैन उम्र 31 वर्ष निवासी सिनेमा घर रोड बुढ़ार जिला शहडोल के द्वारा अपने साथी रवि मिश्रा के साथ पुलिस सहायता केन्द्र वंेकटनगर में उपस्थित होकर बताया गया कि वह सराफा व्यापारी है। दिनांक 27.10.21 को वह अपने साथी रवि कुमार मिश्रा एवं वाहन चालक हीरालाल महरा के साथ वाहन क्रमांक डच्20ॅ।2397 से रायपुर सोना चॉदी के आभूषण लेने गये थे। दिनांक 28.10.2021 को सुबह 08ः00 बजे रायपुर से वह वापस अपने घर बुढार जा रहे थे, तभी दोपहर के 13ः50 बजे रानी तालाब कदमसरा के पास पहुचने पर एक सफेद कलर के स्कार्पियो वाहन के द्वारा हमारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी गयी एवं स्कार्पियो वाहन चालक के द्वारा अपनी गाड़ी को हमारी गाड़ी के आगे लगा दिया गया। जिसमें से 04-05 लोग बाहर आये जो अपने मुह पर कपड़ा बांधे हुये थे, उनके द्वारा गौरव जैन की गाड़ी का कॉच तोड़कर गाड़ी में बैठे तीनों व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुये, गाड़ी के अंदर पीछे की सीट पर रखे सोने-चॉदी से भरे बैग जिसमें सोने की चूड़ी, अंगूठी, मंगलसूत्री के दाने, टप्स, बाली, चैन का छोटा टुकड़ा वजनी 89.167 ग्राम तथा चांदी के थाली, लोटा, बेल्ट वजन 1414 ग्राम। जिसकी  कुल कीमत लगभग 05 लाख एवं नगद 12000 रुपये लूटकर भाग गये। उक्त घटना पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 327/21 धारा 394 भा.द.वि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

लूट की इस सूचना को पुलिस अधीक्षक श्री अखित पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुये सम्पूर्ण जिले में नाकाबंदी करायी गई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एक विषेष टीम गठित कर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल एवं सायबर सेल आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार को तुरन्त घटना स्थल रवाना किया गया। 

घटना स्थल से सायबर सेल एवं थाना जैतहरी की टीम द्वारा अज्ञात सफेद कलर की स्कार्पियो वाहन की जानकारी प्राप्त करने हेतु संभावित स्थानों की सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये। प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर यह पाया गया की उक्त सफेद कलर के स्कार्पियो वाहन को सुबह करीब 09-10 बजे रेल्वे स्टेषन पेन्ड्रा रोड गौरेला छ0ग0 में देखा गया था। जिसमें करीब 04-05 लोग सवार थे यह भी ज्ञात हुआ की घटना कारित करने हेतु उक्त सफेद कलर की स्कार्पियो वाहन पेन्ड्रा रोड गौरेला (छ0ग0) से फरियादी गौरव जैन के वाहन का पीछा कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घटना क्रम मे किसी व्यक्ति के द्वारा नियमित रूप से सूचना का आदान-प्रदान किया गया है। इस आधार पर रवि कुमार मिश्रा एवं वाहन चालक हीरालाल महरा द्वारा प्रयोग किये जा रहे मोबाईलों का वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर परीक्षण किया गया जिससे गौरव जैन के वाहन चालक हीरालाल महरा पर संदेह होने से, हीरालाल महरा के साथ गंभीरता से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गौरव जैन सराफा व्यवसायी है जो हमेषा सोने-चांदी का सामान लेने रायपुर जाया करता था। गौरव जैन लंबे सफर में गाड़ी नही चलाता था। जब भी रायपुर जाना होता था वह हीरालाल महरा को अपने साथ गाड़ी चलाने के लिए ले जाया करता था। जब दिनांक 27.10.2021 को गौरव जैन, हीरालाल महरा को अपने साथ रायपुर चलने को कहा तब हीरालाल महरा द्वारा अपने साथी आदर्ष मिश्रा पिता राजेष मिश्रा निवासी सरई कापा थाना बुढ़ार के साथ मिलकर लूट की घटना के संबंध में प्लान तैयार किया गया। जिस पर आदर्ष मिश्रा उर्फ छोटू पिता राजेष मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी सरई कापा थाना बुढार द्वारा अपने 04 अन्य साथी 01. रमाकांत तिवारी उर्फ राहुल तिवारी पिता मनोज तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हरदी थाना सिंहपुर जिला शहडोल, 02. यस पाल पिता स्व संजय पाल उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 आदर्ष कॉलोनी थाना बुढ़ार जिला शहडोल, 03. जतिन सोनी उर्फ भोलू पिता जीतेन्द्र सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी खैरहा थाना खैरहा जिला शहडोल 05. रोहित उर्फ टून्नू पाठक निवासी अमलाई चौक बुढ़ार जिला शहडोल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना दिनांक को जब गौरव जैन रायपुर से अपने घर बुढ़ार के लिए निकला तब वाहन चालक हीरालाल महरा के द्वारा आरोपियों को अपनी लोकेषन की जानकारी लगातार देते हुये लूट की घटना करायी गयी। 

प्राप्त साक्ष्य एवं अनुसंधान की वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर संदेही 1.हीरालाल महरा 02. आदर्ष मिश्रा 03. यसपाल  04. राहुल तिवारी  05. जतिन उर्फ मोनू  सोनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान पांचो संदेहियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया जिनके कब्जे से लूट की गई मसरुका कीमत लगभग 05 लाख एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक डच्18स्0450  कीमत 14 लाख कुल कीमत लगभग 19 लाख का जप्त किया गया । घटना में शामिल अन्य 01 आरोपी रोहित पाठक अभी भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु विषेष टीम गठित की गयी है। विषेष टीम द्वारा गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे है। 

इस घटना में आरोपियों के द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत अपराध घटित किया गया है। अपराध घटित करने की इस कार्य प्रणाली का अनूपपुर पुलिस के द्वारा त्वरित विवेचना करते हुये वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर खुलासा किया गया है। घटना के सभी आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड की जॉच की जा रही है। 

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के निर्देषन अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल,  थाना प्रभारी जैतहरी के0के0 त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राविन्द्र शुक्ला, सउनि वीरेन्द्र तिवारी, आर0 मोहित राणा, आर0 विक्रम परमार, आर0 सुषील कुमार, आर0 विसबल संतोष विष्वकर्मा, आर0 विसबल हरीष सिंह थाना चचाई से उपनिरीक्षक संजय खलको, सउनि बालेन्द्र सिंह, प्र0आर0 विनय त्रिपाठी, आर0 राजेन्द्र राठौर एवं सायबर सेल अनूपपुर से सउनि प्रभात मिश्रा, आर0 राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार, एवं पंकज मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संदिग्ध हालात में घर पर मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर/कोतमा

कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम गोहांडरा  मे 20 वर्षीय की संदिग्ध हालत में घर में पड़ी मिली लाश इस संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 31 अक्टूबर की  सुबह माया वर्मा  पिता स्वर्गीय राम प्रसाद वर्मा उम्र 20 वर्ष घर में अकेली थी युवती की माता ब्यौहारी गई हुई थी जिसकी सुबह संदिग्ध हालत में लाश मिली है आस-पड़ोस के द्वारा कोतमा पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोतमा थाना प्रभारी आरके बैस, एसआई अनुराधा परस्ते, आरक्षक सुरेंद्र शर्मा  मौके में पहुंच मामले की  जांच में जुट गए है 20 वर्षीय  युवती की मृत्यु संदिग्ध हालत में कैसे हुई पुलिस की जांच व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

इजी. विनोद कवि शायर नयन प्रेरणा साहित्य अलंकार सम्मान से सम्मानित हुए


जबलपुर

     दिनांक 30.10.2021 को अखिल भारतीय स्तर पर प्रचारित संस्था प्रेरणा साहित्य संस्था द्धारा संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध कवि शायर प्रसंग साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था के संस्थापक का गरिमामय समारोह में सम्मान प्रदान किया गया।

      समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन वंदन से प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि इंजी.विनोद नयन जी, कार्यक्रम अध्यक्ष कवि साहित्यकार विनोद कैथवार जी, काव्य यात्रा के अध्यक्ष संजीव सिन्हा जी, विशिष्ट अतिथिद्धय श्री अनिल शुक्ला जी हिंदी मनीषी व एस.एन.ठाकुर जी साहित्यकार का पुष्पाहार से स्वागत सर्वश्री गौरव तिवारी, ए.के.गुप्ता, पूर्णजीत गुप्ता, निखिल तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, विनित कुमार द्विवेदी ने किया।

       कवि संगम त्रिपाठी ने कवि शायर इजी. विनोद नयन जी को प्रेरणा साहित्य अलंकरण सम्मान , स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अतिथियों ने सम्मान समारोह में कवि संगम त्रिपाठी जी के साथ सहभागिता प्रदान की।

        रेस्टोरेंट ईट एंड रीपिट,सेंट एलायसेस इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने भव्य एवं गरिमामय समारोह में सर्वश्री कवि विनित कुमार द्विवेदी, एस.एन.ठाकुर दीप, पूर्णजीत गुप्ता,  अनिल शुक्ला, विनोद कैथवार, दिनेश सेन शुभ, शायर नसर अब्बास , इजी. विनोद नयन व कवियित्री मंजू चौकसे ने काव्य पाठ किया। 

 कार्यक्रम का संचालन दिनेश सेन शुभ ने किया। 

  अतिथियों ने प्रेरणा के आयोजन को सराहा व   कहा कि प्रेरणा साहित्य संस्था का यह आयोजन संस्कारधानी को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करने में कारगर सिद्ध होगा।

     कवि शायर इजी विनोद नयन जी ने अपनी ग़ज़लों से समारोह को भावविभोर कर दिया। सभी रचनाकारों ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी।

     आभार कवि संगम त्रिपाठी ने अभिव्यक्त किया।

    काव्य यात्रा के अध्यक्ष संजीव सिन्हा जी ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कारधानी में होते रहना चाहिए। विनोद कैथवार कवि ने प्रेरणा साहित्य संस्था के कार्यो की सराहना की। अनिल शुक्ला जी हिंदी मनीषी ने प्रेरणा के आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।

चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार आरोपी से 1 लाख 5 हजार का सामान जप्त


अनूपपुर/कोतमा

पुलिस ने बंद घरों दुकानों का ताला तोड़कर सामान चुराने सहित नगदी चुराने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए फरार आरोपी राजीक उर्फ राज बैरागी 25 वर्ष को कोतमा पुलिस ने मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। 29 सितंबर को फरियादी रोहित कुमार जैन के घर का ताला तोड़कर उनके घर से कपड़े नगदी रुपए सोने चांदी के जेवरात टीवी इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन चुरा कर ले गए थे। जिस पर मामला दर्ज कराया गया था जिस पर कोतमा पुलिस द्वारा धारा 457,380 ता ही का मामला पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था वही राजीव उर्फ राजा बैरागी फरार होने में सफल हो गया था। जिसकी पता तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो नगर में की गई दो अन्य चोरियों का भी खुलासा आरोपी के द्वारा किया गया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किए गए मशरूम का सहित नगदी बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाश ने नगर में हुए अन्य दो चोरियों का भी खुलासा करते हुए एक लाख पाच हजार रुपए का मशरूका जप्त किया गया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के गिरफ्तार होने से शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सकेगा।यह शातिर गैंग घरों दुकानों की बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस द्वारा बताया गया कि रोहित कुमार जैन पिता राकेश कुमार जैन निवासी वार्ड नंबर 7 कोतमा द्वारा 29 सितंबर 2021 को घर में चोरी होने की रिपोर्ट पुति दर्ज कराई गई थी जिस पर पुलिस द्वारा तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया था। वहीं एक अन्य आरोपी फरार था जिसको कोतमा पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश करने प्रयास किया जा रहा था। 30 अक्टूबर शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी राजीक उर्फ राज बैरागी पिता गोरख दास बैरागी 25 वर्ष निवासी इसलामगंज को मनेंद्रगढ़ से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी के द्वारा पूछताछ में रोहित जैन के घर से चोरी गया मशरूका दो सोने के लाकेट,1 जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक नग चांदी का छल्ला, 4 नग चांदी के सिक्के,एक सोने की चूड़ी एक एलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन व कपड़े चुनरी, कंबल सहित सामान कीमती एक लाख रुपए का चोरी गए सामानों को जप्त किया गया। वही पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा फरियादी अक्षय जैन पिता अनिल कुमार जैन निवासी वार्ड नंबर 1 दफाई टोला की कंप्यूटर स्टेशनरी की दुकान से हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुएआरोपी के कब्जे से एक जिओ वाईफाई, एवं नगदी 3 हजार रुपए नगदी चोरी की गई थी जिसे आरोपी से सप्त करते हुए आरोपी के कब्जे से एक लाख पाच हजार का कुल मशरूका आरोपी के कब्जे से जप्त कर पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का अवैध नशीली कोरेक्स मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

*40 हजार 7 सौ रुपये की 370 शीशी WINCIREX कफ सिरप सिरप जप्त*


 अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के दौरान दिनांक 29.10.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल को सूचना मिली की रविषंकर पाण्डे निवासी वार्ड नं0 11 अनूपपुर के घर मंे कोरेक्स कफ सिरप बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए रखी हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को जॉच हेतु निर्देषित किया गया।

इसी अनुक्रम में दिनांक 29.10.21 के 19ः30 बजे थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर को सूचना प्राप्त होने पर कि रविषंकर पाण्डे निवासी जिला रीवा हाल निवासी वार्ड नं0 11 अनूपपुर में किराये के घर मंे कोरेक्स कफ सिरप बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए रखा है। उक्त सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर थाना कोतवाली पुलिस की विषेष टीम के द्वारा मौके पर जा कर रविषंकर पाण्डे के घर का निरीक्षण किया गया। घर की चेकिंग करने पर घर के पीछे के कमरे में एक सफेद रंग व एक पीले रंग की बोरी के अन्दर WINCIREX  कफ सिरप की 370 शीषी अवैध रुप से बिक्री के लिए रखी है। अवैध मादक पदार्थ WINCIREX  कफ सिरप की कुल 370 शीषी(200मिली./षीषी) जिसकी कीमत लगभग 40,700/- रुपये है, जप्त किया गया है।

उक्त घटना पर थाना कोतवाली में अवैध मादक पदार्थ WINCIREX  कफ सिरप की तस्करी करने पर रवि शंकर पाण्डे निवासी जिला रीवा हाल निवासी वार्ड नं. 11 अनूपपुर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8बी, 21, 22 एवं म.प्र.ड्रग नियंत्रण अधि. की धारा 5/13 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा विषेष टीम गठित की गई है जो WINCIREX कफ सिरप के स्त्रोत के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करेगी एवं स्थानीय स्तर पर WINCIREX  कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करेगी।

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा, उनि.प्रवीण साहू, सउनि.सुरेष अहिरवार एवं थाना कोतवाली की विषेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों के लिये केन्द्र पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना

*23 वर्ष की आयु पर मिलेंगे 10 लाख रूपये, मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही भी होंगे पात्र*

*हितग्राही के साथ संबंधित कलेक्टर के पोस्ट ऑफिस में खोले जायेंगे ज्वाइंट अकाउंट*


अनूपपुर

केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण जिन बच्चों के माता-पिता, कानूनी या दत्तक माता-पिता, की मृत्यु हो गई है, उन्हें "पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना" में सहारा दिया जायेगा। इस योजना के लिये प्रदेश की मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही भी पात्र होंगे। संचालक महिला-बाल विकास श्री रामकुमार भोंसले ने बताया कि योजना में पात्र बच्चों के चिन्हांकन की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की जायेगी। पात्र सभी बच्चों की प्रविष्टि pmcaresforchildren.in पोर्टल पर अपलोड की जायेगी। कलेक्टर के सिंगल अकांउट खातों की पोर्टल पर मेपिंग होगी। साथ ही हितग्राहियों के साथ कलेक्टर के पोस्ट ऑफिस में ज्वाइंट अकाउंट खोले जायेंगे।

संचालक श्री भोंसले ने बताया कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लिये "सिटिजन लॉगइन से भी सीधे आवेदन को भरा जा सकता है अथवा बाल कल्याण समिति के लॉग इन से भी आवेदन किया जा सकता है। योजना में माता-पिता की कोविड से मृत्यु संबंधी प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य नहीं है, किन्तु कलेक्टर द्वारा बच्चे के माता-पिता की मृत्यु कोविड से होने के संबंध में संतुष्टि होने एवं सत्यापन किये जाने पर ही बच्चे को लाभांवित किया जायेगा। कलेक्टर का निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि सिटिजन लॉग इन में एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 10 आवेदन फीड किये जा सकते हैं। प्रदेश के लगभग 528 प्रकरण सिटिजन लॉग इन पर हैं, जिनमें से 49 को स्वीकृति मिल चुकी है।

*योजना में बाल हितग्राही को सहायता*

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना में बाल हितग्राही के 18 वर्ष के होने पर बच्चे के नाम से 10 लाख रुपये के कार्पस का प्रावधान किया गया है। इसी कार्पस से बच्चे को मासिक आर्थिक सहायता दी जायेगी। बाल हितग्राही की आयु 23 वर्ष होने पर उन्हें 10 लाख रुपये दिये जायेंगे। आयुष्मान भारत योजना के बाल हितग्राही को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जायेगा।

योजना में बाल हितग्राही को 10 वर्ष की आयु तक नजदीकी केन्द्रीय विद्यालय अथवा निजी विद्यालय में गैर-आवासीय विद्यार्थी के रूप में प्रवेशित कर शिक्षा के अधिकार प्रावधानों के अनुरूप फीस केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जायेगी। इसके अतिरिक्त उन्हें किताबों, नोट-बुक, यूनिफार्म पर व्यय राशि भी प्रदान की जायेगी।

योजना में बाल हितग्राही के 11 से 18 वर्ष आयु समूह में होने पर केन्द्रीय आवासीय विद्यालय जैसे नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल आदि में प्रवेशित किया जायेगा। यदि हितग्राही संयुक्त परिवार में निवासरत है, तो नजदीकी केन्द्रीय विद्यालय या निजी विद्यालय में गैर-आवासीय विद्यार्थी के रूप में प्रवेशित किया जायेगा।

मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे एसईसीएल में होगा विशाल धरना प्रदर्शन जुलूस हड़ताल- नाथूलाल 

*76 सूत्री मांग पत्र सीएमडी बिलासपुर को सौंपा*


अनूपपुर/कोतमा

जमुना कोतमा कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल में कार्यरत अग्रणी श्रमिक संगठन हिंदू कोयला मजदूर सभा एच एम एस के महामंत्री नाथूलाल पांडे ने 76 सूत्रीय मांग पत्र सीएमडी बिलासपुर को सौपते हुए चेतावनी दिया कि उनकी मांगे औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 22 की उप धारा (1) के निहित प्रावधानों के तहत निराकरण नहीं किया गया तो एसईसीएल की सभी खदानों में धरना जुलूस व हड़ताल किया जाएगा जो निम्न प्रकार है जिसमें दिनांक 22 नवंबर 2021 को एसईसीएल के प्रत्येक उप क्षेत्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन 29 नवंबर 2021 को समस्त क्षेत्रीय मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन मांगे पूरी ना होने पर दिनांक 6 दिसंबर 2021 को हड़ताल जिसके तहत संपूर्ण खदानों में उत्पादन को बंद करना कोयले का परिवहन रोकना शामिल है

*यह है प्रमुख मांगे*

श्री नाथूलाल पांडे ने सीएमडी को बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में एसईसीएल एवं कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा जेबीसीसीआई के समझौते एवं क्रियांवयन आदेशों के द्वारा स्थापित प्रक्रियाओं को एकपक्षीय आदेशों द्वारा बिना नोटिस दिए सेवा शर्तों में किया जा रहा परिवर्तन औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 9  ए एवं अनुच्छेद चार तथा औद्योगिक विवाद केंद्रीय नियम 1947 के नियम 34 के प्रावधानों के विपरीत है 940 के तहत पूर्व श्रमिकों के आश्रितों को नौकरी के लिए स्वीकृत हेतु भेजे गए सभी प्रकरण जो मुख्यालय में बिना स्वीकृत दिए लंबित हैं उनकी नियुक्ति पत्र जारी किया जाए स्पेशल हाफ पर लीव पर किसी श्रमिक के 1 साल तक रहने के बाद यदि श्रमिक की ऐसी बीमारी हो जिसका कोई इलाज उपलब्ध ना हो तो ऐसे श्रमिकों को सक्षम बोर्ड द्वारा परीक्षण उपरांत मेडिकल अनफिट घोषित कर उनके आश्रितों को नौकरी दी जाए आश्रित प्रकरणों में प्रबंधन द्वारा अनावश्यक आपत्तियां ना लगाई जाएं यदि कोई श्रमिक सेवा में रहते किसी कारण से भी मृत्यु को प्राप्त होता है तो उसके आश्रित को अभिलंब नौकरी दी जाए विवाहित पुत्री को रोजगार प्रदान करने हेतु माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद रोजगार हेतु दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए और प्रकरण मुख्यालय में लंबित हैं ऐसे प्रकरणों में शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी किया जाए और भविष्य में एक स्पष्ट आदेश जारी किया जाए ठेका मजदूरों की मृत्यु में लगातार वृद्धि हो रही है पूरे कोल इंडिया लिमिटेड में पिछले 5 वर्षों में 105 ठेका श्रमिक ड्यूटी में दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए हैं एसईसीएल में ही पिछले 5 वर्षों में 15 ठेका श्रमिक की वृद्धि हुई है किसी भी आश्रित को ग्रेजुएटी सीएमपीएफ पेंशन नहीं दी गई है समस्त प्रकरणों का निराकरण कर आश्रित को ग्रेजुएटी सीएमपीएफ एवं पेंशन का भुगतान अविलंब किया जाए करोना में राज्य शासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में फंसे श्रमिकों और परिवार सदस्यों के कारण निषेधाज्ञा के कारण ड्यूटी नहीं जा पा रहे हैं ऐसे श्रमिकों को अनुपस्थिति के वेतन का भुगतान किया जाए किसी भी भूमिगत खदान और कुछ ओपन कास्ट माइंस में भी पूरा ओवरटाइम वेजेस का भुगतान नहीं किया जा रहा है अधिक ओवरटाइम के भुगतान को डायरेक्टर स्तर से स्वीकृत हेतु नहीं भेजा जाता है अंततः मांग है कि सभी श्रमिकों को ओवरटाइम का बकाया भुगतान किया जाए भविष्य में ओवरटाइम के भुगतान में कोई कटौती न की जाए अंदर ग्राउंड से सरफेस के पदों पर कार्य करने वाले तथा चयनित कर्मचारियों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के द्वारा स्वीकृत पदों पर भी नियमितीकरण नहीं किया जा रहा है जबकि मैनपावर बजट के अनुमोदन में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड बोर्ड के अध्यक्ष चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर ही होते हैं इस अनुमोदन के बाद भी नियमितीकरण ना करने के अभ्यास को बंद किया जाए पूरे सीसीएल में बरसात में आवासों की छतों से पानी टपक ही नहीं रहा बरस बरस रहा है पूर्व में कराई गई ग्रामर और केमिकल ट्रीटमेंट कराए 7 वर्ष से अधिक समय हो गया है और गारंटी पीरियड समाप्त हुए 2 वर्ष से अधिक हो गया है एसईसीएल मुख्यालय सिविल विभाग द्वारा तय समय पर कार्यवाही न करने के कारण 2 वर्षों में अपूरणीय क्षति हुई है जिससे कंपनी की रिपेयरिंग में अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा इस देरी की जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्यवाही की जाए कई क्षेत्रों में आवास खाली पड़ा है और कई आवासों में बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जा जमाया हुआ है और प्रबंधन खाली नहीं करा पा रहा है ऐसी स्थिति में सेवानिवृत्त श्रमिकों को आवश्यकतानुसार खाली कंपनी आवाज को बाहरी व्यक्तियों तथा ठेकेदारों राज्य शासन के अधिकारियों कर्मियों या बैंक केंद्रीय कर्मियों की भांति निश्चित शुल्क के आधार पर लीज पर दिया जाए विशेष महिला भी आर एस योजना के अंतर्गत समय सीमा के अंदर आश्रित का वेरीफिकेशन कराया गया परंतु समय सीमा के अंदर नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया ऐसे प्रकरणों को तुरंत निपटारा कर आश्रित पुत्र को नियुक्ति पत्र जारी की जाए महिला श्रमिकों की पदोन्नति के लिए विशेष अभियान चलाया जाए सेंट्रल हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टेशन और ड्रेसिंग रूम को एयर कंडीशन बनाया जाए पैरामेडिकल पदों पर विभागीय कर्मचारियों को चयन कर पदोन्नति दी जाए ग्रुप ग्रेजुएटी का लाभ सभी परिवारों को तत्काल भुगतान किया जाए जो कर्मचारी डिस्टेंस एजुकेशन के द्वारा डिग्री डिप्लोमा कर लिए हैं उन्हें योग्यता के आधार पर पदोन्नति प्रदान किया जाए एसईसीएल की किसी भी खदान में विशेषकर हसदेव क्षेत्र में समुचित हवा वेल्टी नेशन की पर्याप्त व्यवस्था फिल्टर द्वारा पेयजल आदि उपलब्ध कराया जाए इनके अलावा भी कई प्रमुख मांगें शामिल हैं

*इन्हें भी दी गई सूचना*

नाथूलाल पांडे द्वारा सीएमडी के अलावा सहायक आयुक्त क्षेत्रीय  श्रमाआयुक्त उप मुख्य श्रम आयुक्त निदेशक तकनीक कार्मिक महाप्रबंधक कार्मिक समस्त महाप्रबंधक जिलाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक को भी दे दी है

यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा "मन का परिंदा, काव्य रश्मियाँ" काव्य संग्रह का किया विमोचन

*डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, ज्योतिका श्रीवास्तव एवं नूतन सिंह भारतीय गौरव सम्मान से सम्मानित*

*यूथ वर्ल्ड सोशल मंच बीकानेर की संस्था द्वारा दिल्ली में हुए भव्य सम्मान समारोह में जिले की साहित्यकार डॉ. प्रियंका त्रिपाठी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रहीं उपस्थित*


नई दिल्ली/शहडोल 

यूथ वर्ल्ड एंड शोषण मंच बीकानेर राजस्थान संस्था की डायरेक्टर श्रीमती मधु माया सिंह एवं अध्यक्ष श्री भैरू सिंह राजपुरोहित जी के द्वारा लाजपत नगर में स्थित लाजपत भवन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विश्व प्रसिद्ध जादूगर शंकर एवं फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह उपस्थित रहे । 

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ सरस्वती वंदना से जिसे प्रस्तुत किया ज्योतिका श्रीवास्तव ने एवं गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया साक्षी ने ।

वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली दूरदर्शन के डायरेक्टर श्री ओ. पी. राजपुरोहित, डॉ.प्रियंका त्रिपाठी साहित्यकार एवं संस्थापक अर्णव प्रकाशन शहडोल, श्रीमती रश्मिलता मिश्रा साहित्यकार बिलासपुर, दिल्ली भाजपा नेता श्री जसबीर सिंह सोलंकी, आदि उपस्थित रहे ।

उक्त कार्यक्रम में 14 प्रदेश के विभिन्न विधाओं में की 81 विशिष्ट हस्तियों को भारती गौरव अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया ।

डॉ.प्रियंका अति विशिष्ट अतिथि के रूप में तो उपस्थित तो रही हीं साथ ही उन्हें भारतीय गौरव अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया गया ।

गुरुकुल शिक्षण सेवा संस्थान की अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमती ज्योतिका श्रीवास्तव एवं नारी सशक्तिकरण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नूतन सिंह को भी उक्त कार्यक्रम में उनकी सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए भारती गौरव अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया ।

अन्य कई कार्यक्रमों के अतिरिक्त  डॉ.प्रियंका त्रिपाठी के काव्य-संग्रह "मन का परिंदा" एवं रश्मिलता मिश्रा जी के काव्य संग्रह "काव्य रश्मियाँ" का भी विमोचन किया गया।

शहडोल जिले के लिए यह गर्व की बात है कि देश की राजधानी में हुए इस भव्य समारोह में डॉ.प्रियंका त्रिपाठी को अति विशिष्ट रूप अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, साथ ही शहडोल में सामाजिक कार्य में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने पर श्रीमती ज्योतिका श्रीवास्तव एवं श्रीमती नूतन सिंह को भी सम्मानित किया गया । 

इस उपलब्धि पर जिलावासियों ने इन तीनों को व्यक्तिगत रुप से बधाई प्रेषित की है ।

पुलिस ने किया 24 घण्टे में महिला की अंधी हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

दिनांक 28.10.2021 को थाना कोतवाली अनूपपुर में इस आशय की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पटपरिया टोला में एक महिला अपने घर से 50 मीटर की दूरी पर मृत अवस्था में पड़ी है।

प्रकरण महिला हत्या से संबंधित होने के कारण अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील प्रतीत हो रहा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु अति0पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन को निर्देश देते हुए एसडीओपी अनूपपुर एवं थाना प्रभारी कोतवाली को घटनास्थल पर पहुॅचने के निर्देश दिये। घटनास्थल का निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि मृतिका भगवती चर्मकार उम्र 28 वर्ष का शव उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर पड़ा है और मृतिका के गाल पर चोट के निशान है तथा मृत्यु गला घोटने से होना प्रतीत हो रही है। पुलिस के द्वारा अनुसंधान प्रारंभ करते हुए घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ प्रारंभ की गई एवं वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर यह ज्ञात किया गया कि रवि यादव पिता बुद्धु यादव उम्र 30 वर्ष जो ग्राम अगरियानार पिपरिया का निवासी है, का मृतिका के घर आना जाना था। पुलिस टीम के द्वारा रवि यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान रवि यादव के द्वारा बताया गया कि उसका मृतिका के घर आना जाना था। दिनांक 27.10.2021 की रात्रि को भी वह मृतिका से फोन पर बात करने के लिए फोन लगा रहा था किन्तु मृतिका फोन नहीं उठा रही थी और रवि यादव के मोबाईल नम्बर को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। जिसके बाद रवि यादव मृतिका से मिलने शांम को उसके घर गया, तो देखा कि मृतिका भगवती चर्मकार काफी देर से फोन पर बात कर रही है। मृतिका का भाई भी उस समय घर पर था। जैसे ही मृतिका का भाई घर से बाहर गया, आरोपी रवि यादव मृतिका के घर गया, फोन पर लंबी बात करने पर से दोनों का विवाद हुआ। रवि यादव के द्वारा आवेश में मृतिका को घर से बाहर निकाल कर उसका गला दबा दिया गया। जिससे मृतिका भगवती चर्मकार की मृत्यु हो गई। उसे वही मृत हालत में छोड़कर रवि यादव भाग गया। जिसे कोतवाली पुलिस की गठित विशेष टीम के द्वारा शहडोल से पकड़ा गया। 

आरोपी रवि यादव पिता बुद्धु यादव उम्र 30 वर्ष निवासी अगरियानार पिपरिया के द्वारा घटनास्थल पर जाकर सम्पूर्ण घटनाक्रम बताते हुए अपराध करना स्वीकार कर लिया गया है। 

उक्त घटनाक्रम में थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 507/21 धारा 302 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

महिला हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अमर वर्मा, उनि. प्रवीण साहू, सउनि. सुरेश अहिरवार, सायबर सेल के आर. राजेन्द्र अहिरवार एवं आर. पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित थाना कोतवाली की विशेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी विद्यालय में साक्षरता जागरूकता शिविर में बच्चो को दी जानकारी


कटनी

सेवाभावी समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा शासकीय माध्यमिक प्राथमिक शाला  खिरहनी में नालसा/बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना 2015 साक्षरता जागरूकता शिविर लगाया मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश माननीय श्यामाचरण उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा सचिव माननीय दिनेश नौटिया जी एवं जिला विधिक सेवा सहायता अधिकारी माननीय बी डी दीक्षित जी के नेतृत्व में सेवाभावी समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के तहत नालसा बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना के अंतर्गत पीड़ितों को 2015 योजनाओं के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया जिला विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य सराहनीय भूमिका माध्यमिक शाला  HM प्रभारी प्रहलाद गर्ग, प्राथमिक शाला HM प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा एवं शिवकुमार सोलंकी सहित सभी शिक्षिकों की उपस्थिति में सेवाभावी समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के तहत् बच्चों के जीवन सुरक्षा संरक्षण विधि, घरेलू हिंसा अधिनियम,बाल संरक्षण पास्को एक्ट एवं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षित रखने हेतु 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सहायता 100, इस अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करें एवं उपस्थित सभी गुरुजनों एवं बच्चों को नालसा और सालसा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए इसके साथ ही बच्चों को पास्को एक्ट साइबर एक्ट की जानकारी दी गई इस दौरान कार्यक्रम में शामिल शिक्षक जिनेंद्र त्रिपाठी, श्री मति माया दुबे, श्रीमती रेवा नैगी, श्रीमती प्रतिभा परौहा, श्रीमती राजेश्वरी पटेल,श्री मति सुनीता गर्ग सहित सभी गुरुजनों की उपस्थिति में जिला विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कार्यक्रम सेवाभावी समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा जन जागरूकता शिविर सम्पन्न हुआ।


रेलवे फाटक सुरक्षा कारणों से स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय


अनूपपुर/बिलासपुर

            रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जैतहरी यार्ड कि.मी. 856/03-05 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या BK-55 ( जैतहरी फाटक) को सुरक्षागत कारणों से दिनांक 29 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) से सडक यातायात के लिये स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

      सडक यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था BK-55 (जैतहरी फाटक) के लिए पास में ही किमी 855/43-45 पर बनाए गये लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) से सडक यातायात चालू रहेगा।

महिला की हत्या के बाद 3 संदिग्धों से पुलिस कर रही है पूछताछ


अनूपपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी में 28 अक्टूबर को महिला का शव देखे जाने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण किया गया, जहां महिला के सर पर चोट के निशान मिले है। जिसके बाद पुलिस ने महिला की हत्या किए जाने पर आसपास के लोगो से पूछताछ करते हुए तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रहे है। 

मामले की जानकारी के अनुसार भगवती चर्मकार उम्र 28 वर्ष की 27 अक्टूबर की रात को अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी, जहां उसका शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों द्वारा देखा गया था। वहीं महिला का पति पेशे से ड्राइवर है जो अक्सर बाहर ही रहता था। मामले में पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

कैबिनेट मंत्री राजेश शिवहरे के निवास पहुँचकर स्व.माता जी चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे की पूज्य माता जी का विगत दिनों देहांत हो गया था अनूपपुर विधायक, मध्यप्रदेश के कैबिनेट खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह राजेश शिवहरे वार्ड. न. 09 बिहारी कॉलोनी में उनके निवास में पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर उनकी माता जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए,

मंत्री जी के साथ भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पसान राम अवध सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अनिल पटेल, पुरूषोत्तम पटेल के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जनता की समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र


अनूपपुर

रेल विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेनें बंद कर नियमित यात्री ट्रेनों का संचालन कराने बाबत् विशेष आग्रह स्पेशल ट्रेन में आर्थिक शोषण एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों में स्टापेज बंद करने से जन आक्रोश के निदान हेतु  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एव विंध्य विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सादर आग्रह किया है कि कि देश में कोरोना संक्रमण व लाकडाउन अवधि में सम्पूर्ण यात्री ट्रेन बंद कर कोरोना में नियंत्रण के लिए कदम उठाया गया था। कोरोना संक्रमण में नियंत्रण होने पर सम्पूर्ण देश में स्पेशल ट्रेन संचालित कर यात्रियों को सुविधा दी गई, किन्तु अब जबकि सम्पूर्ण देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सौ करोड़ से भी अधिक वैक्सीनेशन हो जाने का देश को गर्व व गौरव है किन्तु इसके बावजूद रेल मंत्रालय लगभग सम्पूर्ण मेल, एक्सप्रेस व पैसेन्जर ट्रेनों के साथ-साथ मेमू ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया है जो जनहित में उचित कदम है।

*विचारणीय तथ्य*

1. जब देश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित है सम्पूर्ण देश में जन-जीवन सामान्य हो चला है रेल मंत्रालय द्वारा स्पेशल ट्रेन के नाम पर यात्रियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। देश में स्पेशल ट्रेन संचालन की कोई अवधि नहीं है एवं प्रतीत होता है यह अनिश्चितकाल के लिए संचालित है।

2. स्पेशल ट्रेन संचालन के दौरान महत्वपूर्ण व प्रमुख स्टेशनों में स्टापेज बंद कर दी गई है, जिससे यात्री दूरस्थ स्टेशन में अन्य साधनों से जाकर रेल यात्रा को विवश होते हैं, यात्रियों को सैकड़ों रूपए अतिरिक्त व्यय करना पड़ रहा है।

3. स्पेशल ट्रेन संचालन में जनरल टिकट बंद कर दी गई है, जिससे आकस्मिक यात्रा में परेशानी होती है, टिकट की दरों में भी बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है।

 स्पेशल ट्रेन में एम.एस.टी. (मासिक यात्री पास) सहित अन्य रियायत दिव्यांग गंभीर रोगी व वरिष्ठ नागरिकों को रियायत बंद करने से अत्याधिक परेशानी है, जिससे जनता में सरकार की छवि खराब हो रही है।

अतः विशेष आग्रह है कि सम्पूर्ण देश में पूर्ववत यात्री ट्रेन नियमित रूप से संचालित करायी जाए जिससे स्पेशल ट्रेन के नाम पर आर्थिक व मानसिक शोषण पर प्रतिबंध लग सके व देश में मोदी जी की सरकार की लोकप्रियता बरकरार रहे ।

पानी में डूबने से दो अलग-अलग घटनाओं में पुरुष एवं वृद्ध महिला की मौत 


अनूपपुर

28 अक्टूबर 2021 कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत ग्राम कांसा के टिकरीटोला में स्थित तालाब में डूबने से 63 वर्षीय महिला की तथा थाना चचाई के मेडियारास ग्राम में पुरानिहा तालाब में डूबने से पड़ोस के गांव के 36 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई,घटना की सूचना पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस एवं थाना चचाई पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर शव के परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय  भेजा,पी,एम,पश्चात दोनों के शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार कोतवाली अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम काशा के टिकरी टोला निवासी गोविंद यादव की 63 वर्षीय पत्नी  वैजन्ती बाई जो अत्यंत बीमार स्थिति में जिला चिकित्सालय में उपचार कराने बाद गांव कासा आ गई थी बुधवार की रात दिशा मैदान के लिए बाहर निकलते समय अचानक टिकरी टोला के तालाब में डूब गई जिसकी जानकारी सुबह होने पर परिजनों को खोजबीन दौरान मिली वहीं चचाई थाना से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मेडियारास के पुरनिहा तालाब में विगत 25 अक्टूबर की शाम से कोतवाली अनूपपुर के मौहरी(परसवार) निवासी 36 वर्षीय मृतक रामनाथ कोल पिता रामलाल कोल जो पड़ोस के गांव गया था का शव तालाब में मृत स्थिति में मिलने की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।


कोरोना टीकाकरण 100 करोड़ पूरा होने पर पंचायतों में हुआ अभिनंदन समारोह


अनूपपुर 

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से देश में  कोविड के 100 करोड़  टीकाकरण पूरे होने पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आवाहन में जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में व मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री मुरली गौतम भाजपा मंडल राजनगर ग्रामीण  के नेतृत्व में पंचायतों में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवां,जमुनिहा,बेलियाबड़ी में कोरोना योद्धाओं को तिलक लगाकर एवं माल्यर्पण कर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में मंडल के लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष आदरणीय मुरली गौतम स्वयं तीनो ग्राम पंचायत के कार्यक्रम में उपस्थित रहे व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतानंद शुक्ला जी, मंडल महामंत्री प्रभाकर सिंह बघेल सेवा ही समर्पण के संयोजक आदरणीय नागेंद्र सिंह मंडल के मंत्री ओ पी पाण्डेय  कार्यक्रम के प्रभारी व भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेतागण व ग्राम पंचायत के आदरणीय सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक,ए.एन.एम., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व सभी कोरोना वालेंटियर उपस्थित रहे।

आधा दर्जन से ज्यादा आम के विशाल बृक्षों का कत्लेआम, प्रशासन कुंभकर्णी नींद में 

*किसकी सह पर हो रहा है पर्यावरण के साथ खिलवाड़, किसने दिया फलदार बृक्ष काटने की परमिशन*


 अनूपपुर

सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षो को बचाने और नए वृक्षो के रोपण करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और वृक्षो को काटने से बचने के लिए विभिन्न कानून भी लागू है लेकिन ऐसा लगता है कि विशालकाय वृक्षो को बचाने के लिए बनाए गए कानून की कॉपी अनूपपुर जिला मुख्यालय तक नही पहुची है या जिम्मेदार वन और राजस्व विभाग कुम्भकर्णी नींद में सो रहे है ? तभी तो पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 13 चंदास नदी के ऊपर स्थित शमशान घाट के पास मुख्य मार्ग से लगे हुए आधा दर्जन से ज्यादा आम के हरे भरे विशाल वृक्षो को जमीदोज कर दिया गया और जिम्मेदार विभाग अभी तक सो रहा है । जबकि वही से पुरानी बस्ती में निर्मित पुलिस कालोनी में कई पुलिस कर्मियों और पुलिस के अधिकारियो का नियमित आना जाना इस मार्ग से होता है फिर भी आधा दर्जन से ज्यादा हरे भरे आम के विशाल वृक्षो का कत्लेआम कर दिया गया और किसी ने भी इसकी सुध नही ली है । सवाल उठता है कि आखिर किसके सह पर और किसने इन हरे भरे वृक्षो का कत्लेआम किया ? क्या संबंधित विभाग की अनुमति थी ? या मौन स्वीकृति ? अब देखना होगा कि आम के हरे भरे विशाल वृक्षो का कत्लेआम करने वालो विभाग कार्यवाही करता है या उन्हें आगे ऐसे कृत्य करने का अभयदान देकर रखता है । वन विभाग के आला अधिकारी पूरे मामले पर कार्यवाही करने को अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर बात रहे है । तो वही राजस्व के अधिकारी मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे है । अगर जिम्मेदार विभाग के द्वारा दोषियों के ऊपर कोई कार्यवाही नही की गई तो आम के वृक्षो के बाद अगला नम्बर उस भूमि पर लगे विशालकाय बरगद के वृक्ष का होगा जिसे भी कुछ दिनों में उसको भी जमीदोज कर दिया जाएगा। और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रह जायेगा लोग कानून से ऊपर कैसे हो जाते है यह प्रशासन को जरूर बताना पड़ेगा। जहाँ पर पेड़ काटे गए हैं वहाँ पर कोई जनहित के कार्य नही हो रहा हैं तो हरे भरे फलदार पेड़ दिन दहाड़े कैसे काट दिए और प्रशासन ने पेड़ काटने की परमिशन दी है तो प्रशासन के ऊपर सवाल जरूर खड़े होंगे।

*इनका कहना है*

 राजस्व क्षेत्र में वन विभाग को कार्यवाही का कोई अधिकार नही है, वहाँ तहसीलदार कार्यवाही करते है । 

*डी एफ ओ अनूपपुर*

 मामला मेरे जानकारी में नही है, अनुमति है कि नही है, कार्यालय में जानकारी ले लीजिए।

* कमलेश पुरी एस डी एम अनूपपुर*

3 कबाड़ चोर गिरफ्तार, पिकअप वाहन सहित लाखो का माल बरामद


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा पुलिस चोरों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चला रही है. 27 अक्टूबर बुधवार को पुलिस ने कबाड़ चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को मिनी पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार करके उनके कब्जे से सहकारिता समिति कार्यालय से चोरी की गई सभी समान बरामद किया गया है। कोतमा पुलिस ने सहकारिता समिति कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर कबाड़ चोरों को पकड़ा हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चुराया हुआ लाखों रुपए का माल बरामद कर लिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुुसार फरियादी मोहन लाल द्विवेदी प्रबंधक आदिम जाति सहकारिता समिति कोतमा द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था। जिसमें बताया गया था कि 25 26 अक्टूबर के दरमियानी रात अज्ञात चोर सहकारिता समिति के कार्यालय का ताला तोड़कर बाउंड्री के अंदर रखें दो लोहे के गटर एवं बाउंड्री के अंदर रखा हुआ लोहे का कल्टीवेटर मिट्टी तेल का टैंकर लोहे का अस्थाई पेशाब घर कुल कीमती एक लाख दो हजार रुपए के अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक.504/21 धारा 457 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की मिनी पिकअप क्रमांक एमपी 18 जी A 4922 से कुछ लोग कबाड़ परिवहन करने के फिराक में हैं पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान क्षेत्र के पप्पू चौधरी 28 वर्ष पिता राम सुंदर चौधरी निवासी कोतमा। आरोपी लक्ष्मण चौधरी 19 वर्ष पिता दसरू चौधरी, निवासी ग्राम बेला थाना गोहपारू, एवं उत्तम चौधरी पिता गोरेलाल चौधरी उम्र 28 वर्ष ग्राम नवा टोला थाना गोह पारू जिला शहडोल के रूप में हुई। वही दो आरोपी अंकित चौधरी पिता राम सुंदर चौधरी 28 वर्ष निवासी कोतमा एवं राजेंद्र पिता सुकरू चौधरी फरार होने में कामयाब रहे जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी करने के बाद आरोपी कबाड़ को मिनी पिकअप से परिवहन कर गलाने के फिराक में थे। कोतमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई बृजेश कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक अरविंद राय संजय द्विवेदी, अजय शर्मा,नत्थू लाल चौधरी, शामिल रहे पूरे मामले के खुलासे में इन सभी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त युवक की मौके पर हुई मौत


अनूपपुर/डोला

27 अक्टूबर की दोपहर लगभग 3 बजे झिरियाटोला से चलकर राजनगर की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सवार दादू केवट पिता चंदू केवट व मनोज चौधरी पिता दीपशाय चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी झिरियाटोला जो अपनी सोल्ड होन्डा बाइक से केरहा नाले के पास अनबैलेंस होकर गिर गया जहाँ मौके पर ही मनोज चौधरी की मौत हो गई जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा रामनगर पुलिस को दी गई।

*सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम*

रामनगर पुलिस को घटने की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक पूरन लिलहरे व प्रधान आरक्षक श्याम शुक्ला, सनत द्विवेदी घटना स्थल पहुंच कर स्थिति को देखते हुए सड़को पर खड़े वाहनों को हटाया गया व पुलिस द्वारा बिजुरी नगर पालिका से सम्पर्क कर शव वाहन को घटना स्थल पर बुलाया गया जिसके उपरांत मौका पंचनामा तैयार कर बॉडी को पीएम हेतु बिजूरी हॉस्पिटल भेजा गया जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


  "सामूहिक प्रयासों से विशेषकर युवाओं द्वार भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है".... श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी


अनूपपुर/अमरकंटक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के लिए 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2021 तक  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह नागरिक भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में शुचिता और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दृढ़ करेगा। देश की आर्थिक राजनीतिक तथा सामाजिक प्रकृति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए, उसे सदा ईमानदार तथा सत्य निष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सदैव साथ देना चाहिए। यह कार्यक्रम ईमानदारी से परिपूर्ण, भेदभाव रहित और भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में नैतिक चरित्र के महत्व के प्रति समाज के सभी वर्गों विशेषकर युवाओं का ध्यान आकृष्ट करने में सहायता करेगा। 

कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के डॉ. लक्ष्मण हवनूर सभागार में कोविड-19 की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफ़ेसर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आगामी कार्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित होने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरित मीणा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी सहित सभागार में उपस्थित समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए शपथ ली गई।

पति ने कीटनाशक दवाई पत्नी के ऊपर फेंका, महिला झुलसी मामला दर्ज


 अनूपपुर/अमरकंटक 

थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 में 23 अक्टूबर को पति अपनी पत्नी के ऊपर गुस्से में आकर फसलो में डालने वाला कीटनाशक दवाई फेंक दी, जिससे 50 वर्षीय सत्याबाई धुर्वे का शरीर बुरी तरह से झुलस गया, शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति जगतराम धुर्वे पिता गरीबा धुर्वे के खिलाफ धारा 498ए, 324, 326, 326ए के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार सत्याबाई धुर्वे ने बयान में बताया कि उसके 2 बच्चे थे, जिनमें सुदर्शन धुर्वे 22 वर्ष में तथा 2 वर्ष छोटा बेटा गोलू की मृत्यु हो गई थी, जिस बात को लेकर उसके पति जगतराम धुर्वे आए दिन उसको प्रताडि़त करता था, जहां इसी बात को लेकर 23 अक्टूबर को खेत के पास जगतराम ने अपनी पत्नी सत्याबाई के साथ विवाद करते हुए उसके ऊपर फसलो में डालने वाला कीटनाशक दवाई फेंक दिया, जिससें सत्याबाई का शरीर कीटनाशक दवाई के कारण आंख, नाक, गर्दन, पीठ झुलस गई, गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी हैं। पत्नी की शिकायत पर पति जगतराम धुर्वे के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पद- रथ यात्रा ने दिया धर्म ,आध्यात्म और समरसता का संदेश- मनोज द्विवेदी

*समाज के सभी वर्ग के लोगों ने दिखलाई एकजुटता*

*( मनोज कुमार द्विवेदी -- अनूपपुर- मप्र )*




अनूपपुर जिला अन्तर्गत कोतमा से माता शारदा देवी के धाम मैहर के लिये इस वर्ष 15 तारीख से 21 अक्टूबर तक पद - रथ यात्रा आयोजक मंडल के सौजन्य से एक नितान्त धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजक मंडल को इस यात्रा की सफलता के साधुवाद और इसमें शामिल श्रद्धालुओं के रुप में सनातन समाज के विभिन्न सहभागियों यथा व्यापारी, कृषक, मजदूर, नौकरीपेशा, समाजसेवी, पत्रकारों और राजनैतिक - गैर राजनैतिक वर्ग के लोगों से बढ कर बडी संख्या में मातृ शक्तियों की सहभागिता के लिये जितना भी आभार प्रकट करें, जितना ही अभिनन्दन करें , वो सब कम ही होगा। इस यात्रा की तैयारी, उसका अनुपालन, उसमें व्याप्त धार्मिक - आध्यात्मिक सद्भावना की चर्चा के बिना पद - रथ यात्रा की पूर्णता नहीं हो सकती। समाज के सभी वर्गों ने तन, मन, धन, श्रम, मंशा, भावना के अनुरुप यथा संभव अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। वह कोतमा का युवा वर्ग ही है जिसने अपनी बेजोड़ सनातनी विचारधारा के अनुरुप यात्रा की योजना का कुशल....अति कुशल संचालन किया है। बिना किसी प्रत्याशा , बिना किसी लालसा के की गयी इस यात्रा का सफल क्रियान्वयन ही ईश्वरीय कृपा का परिचायक है। हजारों - हजार बाल, किशोर, युवक - युवतियों, बुजुर्गों ,दिव्यांगों  के साथ इस समागम की सफलता दैवीय कृपा के बिना तो संभव ही नहीं थी।

*पद थके नहीं-- तन झुके नहीं*

15 अक्टूबर को कोतमा से शुरु हुई मैहर के लिये इस धार्मिक -- आध्यात्मिक यात्रा का पहला पड़ाव फुनगा था। यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या कुछ सैकड़ा रही होगी। इसके बाद अनूपपुर नगर होकर चचाई, बुढार, शहडोल, घुनघुटी, माता विरासनी जी की नगरी पाली, ज्वाला देवी का उचेहरा धाम, उमरिया होकर मैहर के शारदा मन्दिर तक पहुंचते - पहुंचते इस विशाल शोभा यात्रा में अनुमानित दस हजार लोग शामिल हो चुके थे। किसी ना किसी रुप में यात्रा को सफल बनाने वालों की संख्या लाखों में आंकी गयी है। प्रतिदिन सुबह छ: बजे शुरु होने वाली यात्रा के श्रद्धालुओं की दिनचर्या सुबह चार बजे से देर रात तक अनवरत चलती ही रहती थी। ना बच्चे और ना ही बुजुर्गों के कदमों में कभी थकावट दिखी और ना ही उनके शरीर झुके दिखे।

*धर्म , आध्यात्म की लहर देख भावुक हुए लोग*

श्रद्धालुओं की भीड़ में एक नेत्रहीन बालक और लगभग 90 वर्षीया माता जी के साथ तमाम ऐसे लोग थे , जिन्हे कोई आमंत्रण , कोई हल्दी- सुपारी यात्रा के लिये नहीं दी गयी थी। जिसने भी पद - रथ यात्रा के बारे में सुना , वह स्वत: स्फूर्त तरीके से यात्रा में शामिल होता गया। सभी के मन , मस्तिष्क, चेहरों पर इस पवित्र यात्रा के प्रति आदर ,सम्मान ,श्रद्धा भाव था। सभी भक्तगण अपने - अपने तरीके से यात्रा करते हुए भजन, कीर्तन, सुमिरन, स्तुतियों के माध्यम से प्रभु वंदना में लीन दिखा। ना तन - मन का ध्यान और ना ही भोजन - विश्राम की चिंता....सच्चिदानंद स्वरुपाय... की भावना के साथ धर्म, आध्यात्म की विशाल लहर में सभी उतराते देखे गये। पैर - पैर चलते हुए...विश्राम का अवसर हो  या भोजन - स्वल्पाहार का समय...भजन ,कीर्तन , देव सुमिरन को तनिक भी विश्राम नहीं मिला। देवी माता की स्तुतियों, जयकारों के साथ देवी गीत के गायन से लोग भाव विभोर थे।

*जगह- जगह हुई देवी माता की पूजा*

पद - रथ यात्रा की जान यात्रा में शामिल देवी जगत जननी की अतीव सुन्दर प्रतिमा युक्त सुसज्जित रथ था। वाहन को माता के रथ का मनभावन स्वरुप दिया गया था। जिसमे हर वक्त पुजारी जी विधिवत पूजा - अर्चना करने के साथ - साथ शंख, घंटा, घड़ियाल कॆ नाद से वातावरण को भयमुक्त करते रहे। साथ चलने वाले एवं मार्ग में मिलने वाले सभी भक्तों को माता का प्रसाद वितरित किया जाता रहा। कोतमा से मैहर के बीच सैकड़ों छोटे - बड़े स्थानों पर मार्ग में श्रद्धालुओं , भक्तों द्वारा देवी माता की पूजा, आरती की जाती रही। स्थान - स्थान पर स्थानीय समाजसेवियों , स्वजनों द्वारा स्वल्पाहार, भोजन, चाय , पानी की व्यवस्था भी की गयी थी। रात्रि विश्राम के लिये सुनिश्चित स्थानों पर पाण्डाल लगाए गये थे

*सनातन परंपराओं का जीवंत दर्शन*

एक ओर जब विश्व के अन्य हिस्सों के साथ भारत में भी हिन्दुत्व और सनातनी विचारधारा, परंपराओं पर योजनाबद्ध प्रहार किये जा रहे हों तो ऐसे समय में पद - रथ देवी यात्रा का धार्मिक - आध्यात्मिक महत्व काफी बढ जाता है। इस पद रथ यात्रा में बड़ी संख्या में किशोरवय और युवा वर्ग के लोग शामिल हुए। उन्होंने इस यात्रा के दौरान बड़े नजदीक से धार्मिक परंपराओं,  पूजा विधि, कर्मकांड को समझने की कोशिश की। यह एक पूर्णतया धार्मिक ,आध्यात्मिक यात्रा थी , जिसमें चार से अधिक जिलों के सैकड़ों गाँव के हजारों हिन्दू , सनातन धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। यह व्यक्ति को व्यक्ति से,    समाज को आध्यात्म से और समाज को समाज से जोड़ने का अभिनव प्रयोग था , जो सफल रहा। शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि के दौरान यह यात्रा प्रारंभ हुई। बहुत से देवी भक्तों ने नौ दिन का उपवास रखते हुए शक्ति आराधना की और इस पुनीत यात्रा में शामिल हुए। निश्चित रुप से इस धार्मिक यात्रा का पुण्यफल उन्हे, उनके परिजनों को प्राप्त होगा।

*अनुशासन और कुशल प्रबंधन की मिसाल बनी पद - रथ यात्रा*

कोतमा के व्यवसायी, समाजसेवियों द्वारा पद रथ यात्रा की तैयारी के लिये पूर्व के अनुभवों और तय की गयी योजना का भरपूर उपयोग किया गया। यात्रा की सफलता , उसमें व्याप्त अनुशासन और कुशल प्रबंधन का परिचायक है। यात्रियों के भोजन, विश्राम सहित एक - एक बिन्दु पर विधिवत चर्चा करके , उसके लिये पूरी तैयारी की गयी तथा सभी योजनाओं का कुशल जमीनी क्रियान्वयन करके दिखलाया गया। देवी माता के रथ के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये बसों, कारों के साथ टैंट , राशन- भोजन हेतु अलग - अलग वाहन और दलों को साथ रखा गया था। तय विश्राम स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूर्व ही वहाँ इन सुविधाओं की तैयारी पूरी हो जाती थी। आपातकाल के लिये एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी थी। शहडोल जिला और पुलिस प्रशासन ने अपनी सीमा के भीतर सुरक्षित , कुशल यात्रा के लिये पर्याप्त तैयारी की थी। इसके साथ ही पद यात्रियों में यात्रा के दौरान स्वत: स्फूर्त अनुशासन का प्रबल भाव था। एक यात्री अपने आसपास के अन्य यात्रियों का भी बराबर ध्यान देते दिखे। इसी के चलते पूरी यात्रा के दौरान कहीं कोई अनहोनी नहीं हुई।

*सामाजिक समरसता की बनी मिसाल*

पद - रथ यात्रा राजनीतिक विचारधारा से अलग सभी वर्ग लोगों को समाहित किये हुए एक समरस यात्रा थी। एक ऐसी यात्रा ! जिसमें साथ चलने ,रहने, पूजन - अर्चन, भजन- कीर्तन , भोजन - विश्राम के दौरान कहीं कोई जाति, वर्ग भेद नहीं था। पद रथ यात्रा मजबूत सामाजिक समरसता की ऐसी जीवंत मिसाल बना , जिसके दर्शन पूरी यात्रा के दौरान होते रहे। आज यदि इस यात्रा को महात्मा गाँधी, बाबा साहब अंबेडकर की आत्माएं देख रही होंगी तो बहुत खुश होंगी। सभी जाति, वर्ग के लोगों को एक साथ, समभाव के साथ साथ चलते, साथ रहते , साथ भोजन करते देखना देश के लिये प्रसन्नता दायक रहा है। 

 पद रथ यात्रा समाज में धर्म , आध्यात्म का भाव प्रबल करने के साथ - साथ सामाजिक समरसता के ताने बाने को मजबूत करने में सफल रहा है । यह देश के लिये एकता का भाव प्रसारित करने वाला शुभ संदेश है। इस पुनीत ,सफल, कुशल कार्य के लिये कोतमा के युवाओं, आयोजक मंडल , सभी श्रद्धालुओं, पद रथ यात्रियों को मैं ससम्मान प्रणाम् करते हुए उनके प्रति आभार प्रदान करता हूँ ।

नगरीय प्रशासन के उपयंत्रियों ने अधीक्षण यंत्री को सौंपा 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन

*संलग्नीकरण गैर तकनीकी अधिकारियों द्वारा प्रताड़ना जैसी मांगें शामिल*


अनूपपुर

 अनूपपुर स्थानीय निकायों में पदस्थ उपयंत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रीवा के नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग अधीक्षण यंत्री को 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। उपयंत्रियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी समस्या से अवगत कराया गया है और 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर बताया गया है कि गैर तकनीकी काम करवाना निकायों द्वारा तकनीकी गुणवत्ता परीक्षण ना करवाना अन्य विभाग की उपयंत्रियों का संलग्नीकरण गैर तकनीकी अधिकारियों द्वारा प्रताड़ना जैसी मांगे शामिल है वरिष्ठ अधिकारियों को लिखे पत्र में नगरीय निकाय के इंजीनियरों ने गैर तकनीकी काम करवाने पर नाराजगी जाहिर की है साथ ही निकायों में क्वालिटी ऑडिट नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं विभिन्न मांगों को समय से पूरा करने की चेतावनी भी इंजीनियर के द्वारा दी गई है सभी इंजीनियरों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है उन्होंने पत्र में लिखा है कि गैर तकनीकी अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ तकनीकी सेवाओं के कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है जिसका उपाय अभी तक शासन द्वारा नहीं खोजा जा रहा। शासन द्वारा बात नहीं सुनने पर समस्त इंजीनियरों के संगठन ने हड़ताल पर जाने की बात कही है।

बैगा जनजाति को मूलभूत सुविधा दिलाने छात्र संगठन ने राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के बैनर तले अध्यक्ष रोहित सिंह मरावी के अगुवाई में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निवासरत सैकड़ों बैगा जनजाति समुदाय के परिवार के लोगों को मूलभूत सुविधाऐ नही मिलने एवं शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिये चलाई जा रही तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओ से आज भी बंचित है जिसमे वन अधिकार पट्टा शुद्ध पेयजल सड़क बिजली आदि का मुद्दा शामिल है को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुये सड़क पर नारेबाजी करते हुये महामहिम राज्यपाल के नाम पुष्पराजगढ़ अनुविभागीय दंडाधिकारी  को ज्ञापन सौंपा गया।

*नहीं जागा प्रशासन तो करेंगे धरना प्रदर्शन*

 महामहिम के नाम सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया की 10 दिवस के अंदर यदि शासन प्रशासन द्वारा हमारी सुध नहीं लिये और हमारी मांगो पर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

*आगामी चुनाव का करेंगे सामूहिक वहिष्कार*

रोड नहीं तो वोट नही बिजली नहीं त वोट नही की तर्ज पर शानन प्रशासन को आगाह करते हुये आरोप लगाया की हर बार चुनाव आते ही राजनैतिक पार्टियों द्वारा विकास कराने के नाम का झुनझुना देकर चले जाते है इसके बाद कोई मुड़कर नही देखता परन्तु इस बार ऐसा नही होगा यदि हमें मूलभूत सुविधाओं से बंचित रखा गया तो आगामी चुनावों में पुष्पराजगढ़ में निवासरत समस्त बैगा जनजाति समुदाय के लोग सामुहिक रूप से वहिष्कार करेंगे।

*विलुप्त होने के कगार पर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र*

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले बैगा आदिवासियों के हालात एवं उनके गुजर बसर पर गहरा असर पड़ रहा है बैगा समाज संरक्षित जनजाति विलुप्त होने के कगार पर है बैगा जनजातियों के नाम बहुत सी योजनाऐ संचालित बैगा परियोजना में हर वर्ष करोड़ो रूपये का बजट आता है परन्तु कागजो तक ही सिमट कर रह जाता है जिससे बैगा जनजाति के हजारों परिवार विकास से कोसो दूर है  पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांव जो बैगा बाहुल्य गाँव है जिसमे गर्जनवीजा बोदा चचानडीह गढ़ीदादर डूमर टोला बकान भाठी बहरा करौंदपानी इमली टोला मिर्चाददार जैसे गांव में बैगा जनजाति निवासरत है जो आजादी के 74 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधा सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ सुबिधा के अभाव में जीवन जीने के लिऐ मजबूर होना पड़ रहा है।

*बैगा विशेष पिछड़ी जनजाति का इतिहास*

 बैगा जनजाति जितनी प्राचीन जनजाति है उतनी ही प्राचीन बैगाओं की संस्कृति भी है बैगा जनजाति अपने संस्कृति को आज भी संजोये हुये है इनका रहन-सहन खान-पान अत्यंत सादा व सरल होता है बैगा जनजाति के लोग वृक्ष की पूजा करते है तथा बूढ़ा देव एवं दूल्हा देव को अपना आराध्य देव मानते है आज भी बैगा जनजाति झाड़-फूक एवं जादू-टोना में अपार विश्वास रखते है इनकी वेश-भूषा अत्यंत अल्प होती है बैगा पुरुष मुख्य रूप से एक लंगोट तथा सर पे गमछा बांधते है वहीं बैगा महिलाएं एक साड़ी तथा पोलखा का प्रयोग करती है। किन्तु वर्तमान समय में मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले बैगा जनजाति की महिलाएं आभूषण प्रिय होती हैं बैगा महिलाएं आभूषण के साथ-साथ गोदना भी गुदवाती है इनकी संस्कृति में गोदना का अत्यधिक महत्व है बैगा जनजाति का मुख्य व्यवसाय वनोपज संग्रह पशुपालन खेती तथा गुनियानी जड़ी बूटी का संग्रह करना है परन्तु धीरे धीरे आधुनिकता के दौर में बैगा जनजाति की संस्कृति में भी आधुनिकता का समावेश हो रहा है बैगा अब सघन वन कंदराओं तथा शिकार को छोड़ कर मैदानी क्षेत्रों में रहना तथा कृषि कार्य करना प्रारंभ कर दिये है किन्तु बैगा अपने आप को जंगल का राजा और प्रथम मानव मानते है।

7 दिवस में कार्यवाही न होने पर ग्रामीणो ने दी परिवहन रोकने की चेतावनी

*रेत खदान संचालक की मनमानी की सरपंच व ग्रामीणों ने की शिकायत*


अनूपपुर/कोतमा

कोतमा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहाटोला, कटकोना  के सरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा सोमवार को कलेक्टर ,खनिज विभाग एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रेत ठेकेदार केजी डेवलपर्स द्वारा रेत उत्खनन एवं परिवहन में की जा रही मनमानी के विरोध में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की गई ।

शिकायत में बैहाटोला सरपंच रतन सिंह के द्वारा उल्लेखित कर  बताया गया कि रेत ठेकेदार केजी डेवलपर्स ग्राम पंचायत अंतर्गत कटकोना घाट पर रेत उत्खनन का कार्य कर रही है । जिसके द्वारा घनी आबादी के बीच से किए जा रहे रेत परिवहन को बंद कराया जाए । ग्राम पंचायत के बाहरी हिस्से में अलग से सड़क निर्माण कराते हुए परिवहन कराया जाए । जब तक अलग से सड़क निर्माण नहीं हो जाता तब तक पर्यावरण नीति के अंतर्गत रेप परिवहन मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया जाए और शाम 6:00 बजे के बाद परिवहन बंद किया जाए । जिस मार्ग से वर्तमान में रेत का परिवहन किया जा रहा है उस मार्ग पर माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,पशु केंद्र व हाई स्कूल स्थित है । जिससे इस मार्ग पर रेत परिवहन किए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है इसके साथ ही धूल डस्ट से भी लोग परेशान होते हैं। वही ग्राम पंचायत कटकोना के सरपंच व ग्रामीणों के द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया गया कि केजी डेवलपर्स रात दिन बसाहट एरिया से रेत से भरे वाहनों का परिवहन कराते हैं जिससे हम ग्रामीणों को धूल डस्ट सहित वाहनों की आवाजों से परेशानी होती है, साथ ही ग्रामीणों के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी होती , रेत ठेकेदार उत्खनन स्थल पर ना तो मूल्य संबंधित बोर्ड लगाए हैं ना ही रेत खरीदने के दौरान बिल उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे  रेत के मूल्य का सही पता नहीं चल पाता, रेत खदान पर मूल्य  का निर्धारण सहित बोर्ड लगाया जाए वह बिल उपलब्ध कराने के लिए तत्काल व्यवस्था कराने के लिए कहा जाये, रेत ठेकेदार बसाहट एरिया को छोड़ गांव के बाहर से अपनी सड़क बना ले ग्राम पंचायत के सरपंच व  ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर से सड़क बनाई जा सकती है सड़क बन जाने से ग्रामीणों को धूल डस्ट वाहनों के गड़गड़ाहट की आवाज सहित दुर्घटना से मुक्ति मिल सकेगी, तय पर्यावरण के अनुमति अनुसार ठेकेदार को कटकोना स्थित खसरा नंबर 215 में लगभग 6000 पौधे रोपे जाने थे जिसमें नीम, पीपल ,बरगद, गुलमोहर, आमला आदि वृक्ष लगाए जाने थे पर ठेकेदार रेत उत्खनन में अपना ध्यान दे रहे हैं, वृक्ष लगवाए जाएं ! ग्राम पंचायतों की सड़कें कमजोर होती हैं और इन सड़कों से ओवरलोड रेत से भरे वाहन दिन-रात परिवहन कराए जाते हैं उस पर रोक लगाई जाए ! रेत ठेकेदार को कटकोना में चारागाह भूमि का विकास करना था लेकिन आज दिनांक तक ठेकेदार ने चारागाह भूमि की ओर देखा तक नहीं ! हरि  प्राथमिक विद्यालय में पेयजल सुविधा के लिए हैंडपंप की स्थापना और पानी पंप के साथ ओवर टैंक की व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालय हरि कक्षा का रखरखाव , साथ शौचालय का निर्माण सुनिश्चित करना था लेकिन इधर भी ठेकेदार ने कोई ध्यान नहीं दिया है ! ग्राम पंचायत कटकोना मे शासन के दर पर रेत की रॉयल्टी उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है,ग्राम पंचायत के समक्ष खदान की नापी कराई जाए और ग्राम पंचायत को उसकी सीमा से अवगत कराया जाए ! रेत नीति पर्यावरण की अनुमति शर्तो के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली अलावा सभी बड़े वाहन नदी में प्रवेश हेतु वर्जित है इसके बात भी रेत ठेकेदार बड़े वाहनों को नदियों में उतार कर रेत की लोडिंग करा रहा है ! ऐसे ही कई नियमों की रेत ठेकेदार उल्लंघन लगातार कर रहा है जिस पर प्रशासन ध्यान देकर रोक लगाएं !

सौंपे गये ज्ञापन में सरपंच सहित ग्रामीणों ने कहा है कि 1 सप्ताह के अंदर हम ग्रामीणों को इन समस्याओं से निजात दिल आए नहीं तो ग्राम पंचायत से परिवहन बंद कर आंदोलन करेंगे ! ग्राम पंचायत कटकोना के सरपंच बैहाटोला सरपंच सहित लेखन चंद्रा, रामजी मिश्रा, श्याम मुरारी शर्मा, सुनील मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे !

मजबूरी की पाठशाला में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर छात्र-छात्राएं मर्यादा अभियान पर लगा ग्रहण..?

*मामा के राज में जर्जर विद्यालय, स्वच्छ भारत के नाम पर लग रहा पलीता*


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

यूं तो सरकार विकास के लाख दावे कर लें पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयाँ करती है विकास का राग अलापने वाली मौजूदा शिवराज सरकार के राज में भी शिक्षा का मंदिर का कहे जाने वाले स्कूलों की हालत दयनीय है हम बात कर रहे है अनुपपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्राम तिवारी टोला की जहाँ एक ही कैम्पस के अंदर माध्यमिक, प्राथमिक और आंगनबाड़ी भवन संचालित है माध्यमिक और प्राथमिक और आंगनबाड़ी को मिला लगभग 100 बच्चे स्कूल में अध्यनरत है इन स्कूलों में पढ़ने वाले बालक बालिका आज भी जजर्र भवन में बैठने को मजबूर है स्कूल आंगनबाड़ी में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को शौचालय की सुविधा भी नसीब नही है जबकि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी मर्यादा और स्वच्छता अभियान के लिए अनेको योजनाए चला रहे है और उनकी पृरी कोशिष है कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए। फिर भी जिम्मदारों की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहा है कि आखिर ये बच्चे स्कूल परिषर में बने शौचालय के बावजूद क्यू खुले में शौच जाने को मजबूर हैं ऐसी मजबूरी को "मजबूरी की पाठशाला" कहा जा सकता है।

*कभी भी धरासायी हो सकता हैं विद्यालय*

 कोरोना की दूसरी लहर के जब कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी हुई है और धीरे धीरे दैनिक दिनचर्या से जुड़े हर कार्यो को छूट देंना शुरू किया गया तो वही मध्यप्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर शिवराज सरकार के फैसले के बाद प्रदेेेश भर में स्कूल खोले जा चुके है पहली से कक्षाओं का संचालन किया जा चुका है लेकिन स्कूल खुलने के बाद मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले पुष्पराजगढ़ में शिक्षा विभाग की कड़वी सच्चाई सामने आई है हालात ऐसे जो शर्मिंदगी से सर झुकाने को मजबर कर दें पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत जितनी भी शासकीय स्कूल आंगनबाड़ी संचालित की जा रही है 2 वर्ष के कोरोनाकाल के बाद इन भवनों की हालत भी जर्जर हो गई है ऐसे कई विविद्यालय है जहां शौचालय होने के बावजूद साफ सफाई के आभाव में बच्चे खुले में शौच जाने को मजबूर है मध्य प्रदेश सरकार सर्व शिक्षा अभियान के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है शिवराज सरकार के भांजे और भाजियों की स्थित काफी दयनीय और चिंता जनक है मामा शिवराज सिंह चौहान के भांजे भंजिया शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच जाने को मजबूर है बरसात के दिनों मेंं कक्षा संचालित करना दूभर हो जाता है छतों सेे पानी रिसता रहता है स्कूल भवन की दीवारें जर्जर हालत में है यह हल्की बारिश मेंं ही धराशाई हो सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है अब ऐसे जर्जर स्कूलों में बच्चे तो बच्चे शिक्षक भी खौफ खाने लगे हैं बच्चे जान जोखिम में डाल बैठने को मजबूर हैं।

*खुले में शौच जाने को मजबूर*

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत बम्हनी के तिवारी टोला स्कूल पुष्पराजगढ़ से महज 12 से 14 किमी दूर मेन रोड पर पड़ती है जहाँ से रोजाना अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है फिर भी स्कूल की बदहाल स्थित आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों को दिखाई नही पड़ी जब हमारे संवाददाता ने इस स्कूल का जायजा लिया तो स्कूल में मौजूद बच्चो ने बताया कि हम लोग खुले में शौच जाते है और विद्यालय की शिक्षिका जमुना से जब इस मामले में बात किया गया तो यह कह दिया गया कि इस गाँव के ग्रामीण ही स्कूल में गंदगी करते है पर मैंने आज तक शिकायत नही की है और बजट के आभाव मे शौचालय की साफ सफाई नही हो पा रही है एक शौचालय साफ है जब जरूरत पड़ती है तब ताला खोल दिया जाता है हमारी टीम ने ग्रामीणों से स्कूल का हाल जाना तो ग्रामीणों ने सीधा विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है बहरहाल आरोप और प्रत्यारोप लगते ही रहते है देखना होगा कि शिक्षा विभाग के संज्ञान में मामला आने के बाद क्या कार्यवाही करता है या यूं ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भांजे और भाजियों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ेगा वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जब इस संबंध में बात किया गया तो कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि हमारे आंगनवाड़ी में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नही है स्कूल के शौचालय से काम चला लेते थे पर वर्तमान में स्कूल के शौचालय की स्थिति सही नही होने से हमारे आंगनबाड़ी के बच्चे के बच्चे भी खुले में शौच जाने के मजबूर है।


पति की दीर्घायु के लिए पत्नियों ने रखा करवा चौथ ब्रत, पूजन विधि और मुहूर्त के लिए पढ़े खबर


आज है करवा चौथ ब्रत ,कैसे रखे ब्रत, पूजन विधि जाने, 

*ऐ चाँद करवा चौथ पर पर वंदना खरे की छोटी सी कविता*

ऐ चांँद तू जल्दी आना

जरा जल्दी आना आज

निराहार बैठी हूंँ आज

सुन जल्दी आना आज

कर सोलह श्रंगार

राह तेरी तक रही

 पैरों में लगा महावर 

हाथों में सजा मेहंदी 

लाल जोड़े में दूल्हन सी सजी 

ताक रही हूंँ आसमान में

जरा जल्दी आना आज 

चेहरे की चमक ढल ना जाए 

 चमकू मैं सितारों सी 

 दमकू मैं रोशनी की तरह

गुनगुनाऊं बहारों सी

थोड़ी बातें करनी है तुमसे

जरा झलक दिखाना आज 

ऐ चाँद जरा जल्दी आना आज...

(वन्दना खरे मुक्त चचाई जिला अनूपपुर म.प्र.)


*करवा चौथ  मुहूर्त, करवा चौथ व्रत कथा, व्रत विधि*

करवा चौथ का दिन और संकष्टी चतुर्थी, जो कि भगवान गणेश के लिए उपवास करने का दिन होता है, एक ही समय होते हैं। विवाहित महिलाएँ पति की दीर्घ आयु के लिए करवा चौथ का व्रत और इसकी रस्मों को पूरी निष्ठा से करती हैं। छान्दोग्य उपनिषद के अनुसार करवा चौथ के दिन व्रत रखने से सारे पाप नष्ट होते हैं और जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता है। इससे आयु में वृद्धि होती है और इस दिन गणेश तथा शिव-पार्वती और चंद्रमा की पूजा की जाती है।

विवाहित महिलाएँ भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं और अपने व्रत को चन्द्रमा के दर्शन और उनको अर्घ अर्पण करने के बाद ही तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत कठोर होता है और इसे अन्न और जल ग्रहण किये बिना ही सूर्योदय से रात में चन्द्रमा के दर्शन तक किया जाता है।

करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहते हैं जिससे चन्द्रमा को जल अर्पण, जो कि अर्घ कहलाता है, किया जाता है। पूजा के दौरान करवा बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्राह्मण या किसी योग्य महिला को दान में भी दिया जाता है। करवा चौथ दक्षिण भारत की तुलना में उत्तरी भारत में ज्यादा प्रसिद्ध है। करवा चौथ के चार दिन बाद पुत्रों की दीर्घ आयु और समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी व्रत किया जाता है।

*करवा चौथ कब होता है?*

करवा चौथ  का व्रत कार्तिक हिन्दू माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दौरान किया जाता है। अमांत पञ्चाङ्ग जिसका अनुसरण गुजरात, महाराष्ट्र, और दक्षिणी भारत में किया जाता है, के अनुसार करवा चौथ अश्विन माह में पड़ता है। हालाँकि यह केवल माह का नाम है जो इसे अलग-अलग करता है और सभी राज्यों में करवा चौथ एक ही दिन मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन चौथ माता की पूजा अर्चना और व्रत वैसे तो पुरे ही भारत में रखा जाता है लेकिन मुख्य रूप से उत्तर भारतीय लोग वृहद स्तर पर करवा चौथ का व्रत रखते हैं और विधिविधान से पूजा करते हैं।

उत्तर भारत में विशेष कर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और पंजाब में भी बहुत ही हर्ष के साथ व्रत रखकर करवा चौथ की कहानी सुनी जाती है। इस पावन अवसर पर दिन में कहानी सुनी जाती है और रात्रि के समय चाँद को देखने के उपरान्त स्त्रियाँ अपने पति के हाथो से पानी पीकर / खाना ग्रहण करके व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का यह व्रत पति की लम्बी आयु, स्वास्थ्य और सुखद वैवाहिक जीवन के उद्देश्य से किया जाता है।

करवा चौथ व्रत 12 वर्ष तक अथवा 16 वर्ष तक लगातार हर वर्ष किया जाता है। अवधि पूरी होने के पश्चात इस व्रत का उद्यापन (उपसंहार) किया जाता है। जो सुहागिन स्त्रियाँ आजीवन रखना चाहें वे जीवनभर इस व्रत को कर सकती हैं। इस व्रत के समान सौभाग्यदायक व्रत अन्य कोई दूसरा नहीं है। अतः सुहागिन स्त्रियाँ अपने सुहाग की रक्षार्थ इस व्रत का सतत पालन कर सकती हैं।


*करवा चौथ 2021 रविवार, 24*

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 17:43 से 18:50

चंद्रोदय 20:07

चतुर्थी तिथि आरंभ 03:00 (24 अक्टूबर)

चतुर्थी तिथि समाप्त 05:40 (25अक्टूबर को)

*करवा चौथ व्रत कथा:*

बहुत समय पहले इन्द्रप्रस्थपुर के एक शहर में वेदशर्मा नाम का एक ब्राह्मण रहता था। वेदशर्मा का विवाह लीलावती से हुआ था जिससे उसके सात महान पुत्र और वीरावती नाम की एक गुणवान पुत्री थी। क्योंकि सात भाईयों की वह केवल एक अकेली बहन थी जिसके कारण वह अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने भाईयों की भी लाड़ली थी।

जब वह विवाह के लायक हो गयी तब उसकी शादी एक उचित ब्राह्मण युवक से हुई। शादी के बाद वीरावती जब अपने माता-पिता के यहाँ थी तब उसने अपनी भाभियों के साथ पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। करवा चौथ के व्रत के दौरान वीरावती को भूख सहन नहीं हुई और कमजोरी के कारण वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर गई।

सभी भाईयों से उनकी प्यारी बहन की दयनीय स्थिति सहन नहीं हो पा रही थी। वे जानते थे वीरावती जो कि एक पतिव्रता नारी है चन्द्रमा के दर्शन किये बिना भोजन ग्रहण नहीं करेगी चाहे उसके प्राण ही क्यों ना निकल जायें। सभी भाईयों ने मिलकर एक योजना बनाई जिससे उनकी बहन भोजन ग्रहण कर ले। उनमें से एक भाई कुछ दूर वट के वृक्ष पर हाथ में छलनी और दीपक लेकर चढ़ गया। जब वीरावती मूर्छित अवस्था से जागी तो उसके बाकी सभी भाईयों ने उससे कहा कि चन्द्रोदय हो गया है और उसे छत पर चन्द्रमा के दर्शन कराने ले आये।

वीरावती ने कुछ दूर वट के वृक्ष पर छलनी के पीछे दीपक को देख विश्वास कर लिया कि चन्द्रमा वृक्ष के पीछे निकल आया है। अपनी भूख से व्याकुल वीरावती ने शीघ्र ही दीपक को चन्द्रमा समझ अर्घ अर्पण कर अपने व्रत को तोड़ा। वीरावती ने जब भोजन करना प्रारम्भ किया तो उसे अशुभ संकेत मिलने लगे। पहले कौर में उसे बाल मिला, दुसरें में उसे छींक आई और तीसरे कौर में उसे अपने ससुराल वालों से निमंत्रण मिला। पहली बार अपने ससुराल पहुँचने के बाद उसने अपने पति के मृत शरीर को पाया।

अपने पति के मृत शरीर को देखकर वीरावती रोने लगी और करवा चौथ के व्रत के दौरान अपनी किसी भूल के लिए खुद को दोषी ठहराने लगी। वह विलाप करने लगी। उसका विलाप सुनकर देवी इन्द्राणी जो कि इन्द्र देवता की पत्नी है, वीरावती को सान्त्वना देने के लिए पहुँची।

वीरावती ने देवी इन्द्राणी से पूछा कि करवा चौथ के दिन ही उसके पति की मृत्यु क्यों हुई और अपने पति को जीवित करने की वह देवी इन्द्राणी से विनती करने लगी। वीरावती का दुःख देखकर देवी इन्द्राणी ने उससे कहा कि उसने चन्द्रमा को अर्घ अर्पण किये बिना ही व्रत को तोड़ा था जिसके कारण उसके पति की असामयिक मृत्यु हो गई। देवी इन्द्राणी ने वीरावती को करवा चौथ के व्रत के साथ-साथ पूरे साल में हर माह की चौथ को व्रत करने की सलाह दी और उसे आश्वासित किया कि ऐसा करने से उसका पति जीवित लौट आएगा।

इसके बाद वीरावती सभी धार्मिक कृत्यों और मासिक उपवास को पूरे विश्वास के साथ करती। अन्त में उन सभी व्रतों से मिले पुण्य के कारण वीरावती को उसका पति पुनः प्राप्त हो गया।

*करवा चौथ व्रत विधि :-*

नैवेद्य : आप शुद्ध घी में आटे को सेंककर उसमें शक्कर अथवा खांड मिलाकर मोदक (लड्डू) नैवेद्य के रूप में उपयोग में ले।

करवा : काली मिट्टी में शक्कर की चासनी मिलाकर उस मिट्टी से तैयार किए गए मिट्टी के करवे उपयोग किया जा सकता है। 

करवा चौथ पूजन के लिए मंत्र : ‘ॐ शिवायै नमः’ से पार्वती का, ‘ॐ नमः शिवाय’ से शिव का, ‘ॐ षण्मुखाय नमः’ से स्वामी कार्तिकेय का, ‘ॐ गणेशाय नमः’ से गणेश का तथा ‘ॐ सोमाय नमः’ से चन्द्रदेव का पूजन करें।

*करवा चौथ की थाली :* करवा चौथ की रात्रि के समय चाँद देखने के लिए आप पहले से ही थाली को सजाकर रख लेवे। थाली में आप निम्न सामग्री को रखें। 

•दीपक 

•करवा चौथ का कलश (ताम्बे का कलश इसके लिए श्रेष्ठ होता है )

•छलनी

•कलश को ढकने के लिए वस्त्र

•मिठाई या ड्राई फ्रूट

•चन्दन और धुप

•मोली और गुड/चूरमा

•व्रत के दिन प्रातः स्नानादि करने के पश्चात यह संकल्प बोलकर करवा चौथ व्रत का आरंभ करें- 

*मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।*

पूरे दिन निर्जला रहें।

दीवार पर गेरू से फलक बनाकर पिसे चावलों के घोल से करवा चित्रित करें। इसे वर कहते हैं। चित्रित करने की कला को करवा धरना कहा जाता है।

●आठ पूरियों की अठावरी बनाएं। हलुआ बनाएं। पक्के पकवान बनाएं।

पीली मिट्टी से गौरी बनाएं और उनकी गोद में गणेशजी बनाकर बिठाएं।

गौरी को लकड़ी के आसन पर बिठाएं। चौक बनाकर आसन को उस पर रखें। गौरी को चुनरी ओढ़ाएं। बिंदी आदि सुहाग सामग्री से गौरी का श्रृंगार करें।

●जल से भरा हुआ लोटा रखें।

वायना (भेंट) देने के लिए मिट्टी का टोंटीदार करवा लें। करवा में गेहूं और ढक्कन में शक्कर का बूरा भर दें।à उसके ऊपर दक्षिणा रखें।

●रोली से करवा पर स्वस्तिक बनाएं।

●गौरी-गणेश और चित्रित करवा की परंपरानुसार पूजा करें। पति की दीर्घायु की कामना करें।

*नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं *संतति शुभाम्‌। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥*’

●करवा पर 13 बिंदी रखें और गेहूं या चावल के 13 दाने हाथ में लेकर करवा चौथ की कथा कहें या सुनें।

कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासुजी के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें।

तेरह दाने गेहूं के और पानी का लोटा या टोंटीदार करवा अलग रख लें।

रात्रि में चन्द्रमा निकलने के बाद छलनी की ओट से उसे देखें और चन्द्रमा को अर्घ्य दें।

इसके बाद पति से आशीर्वाद लें। उन्हें भोजन कराएं और स्वयं भी भोजन कर लें।

पूजन के पश्चात आस-पड़ोस की महिलाओं को करवा चौथ की बधाई देकर पर्व को संपन्न करें।

●करवा चौथ में सरगी

पंजाब में करवा चौथ का त्यौहार सरगी के साथ आरम्भ होता है। यह करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले किया जाने वाला भोजन होता है। जो महिलाएँ इस दिन व्रत रखती हैं उनकी सास उनके लिए सरगी बनाती हैं। शाम को सभी महिलाएँ श्रृंगार करके एकत्रित होती हैं और फेरी की रस्म करती हैं।

●इस रस्म में महिलाएँ एक घेरा बनाकर बैठती हैं और पूजा की थाली एक दूसरे को देकर पूरे घेरे में घुमाती हैं। इस रस्म के दौरान एक बुज़ुर्ग महिला करवा चौथ की कथा गाती हैं। भारत के अन्य प्रदेश जैसे उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गौर माता की पूजा की जाती है। गौर माता की पूजा के लिए प्रतिमा गाय के गोबर से बनाई जाती है।

•क्या अविवाहित करवा चौथ व्रत रख सकते हैं? 

करवा चौथ का व्रत शादीशुदा स्त्रियों के द्वारा ही रखा जाता है। इसके लिए आप अपने घर में बड़ी बुजुर्ग स्त्रियों की सलाह जरूर लेवे क्यों की कुछ अंचल में अच्छे वर के लिए कुंवारी लड़किया भी यह व्रत रखती हैं। 

•करवा चौथ व्रत में हम क्या खा सकते हैं? 

कुछ अंचल में अल्पाहार के लिए फल का उपयोग किया जाता है लेकिन इस व्रत को  निर्जला करना अधिक लाभदायी होता है। 

•क्या आप करवा चौथ पर पानी पी सकते हैं? 

नहीं, क्यों की यह निर्जला व्रत होता है इसलिए इस दिन ना तो कुछ खाया जाता है और नाही पानी हीग्रहण किया जाता है। 

•सरगी खाने का सही समय क्या है? 

वैसे तो इस व्रत को आप निर्जला करे तो उचित रहेगा, अन्यथा अपनी परम्पराओं के अनुसार सरगी का उपयोग करे जिसके लिए सूर्योदय से पूर्व ( प्रातः चार से पांच बाते ) तक का समय अनुकूल होता है।

•क्या हम करवा चौथ पर बाल धो सकते हैं?

नहीं, मान्यता नहीं है। 

•करवा चौथ पर किस भगवान की पूजा की जाती है?

•चौथ माता की पूजा के साथ आप माता पार्वती जी की पूजा करें और शिव, गणेश, और कार्तिकेय की भी पूजा अर्चना करे।



रेत खदान से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते खनिज विभाग ने वाहन किया जब्त

*सीतापुर खदान की जगह रॉयल्टी निकली बकही चाका घाट की, विभाग ने जब्त वाहन को छोड़ा*


अनूपपुर

जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर हमेशा सुर्खियों मे रहा है, जहां स्वयं खनिज विभाग ही रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संल्पित देखा गया। मामला 22 अक्टूबर की शाम लगभग 6.40 बजे का है जहां सीतापुर रेत खदान से लोड़ हो रहे वाहन को ठेकेदार द्वारा फर्जी तरीके से बकही चाका घाट की रॉयल्टी पर्ची काटे जाने की शिकायत पर खनिज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी खदान पर पहुंचकर रेत लोड हो चुके वाहन की रॉयल्टी चेक की गई, जिस पर उक्त वाहन की रॉयल्टी बकही खदान की निकलने पर वाहन को खनिज विभाग द्वारा जब्त करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया, जहां वाहन जब्ती की कार्यवाही के कुछ देर बाद ही रेत ठेकेदार खनिज विभाग पहुंचे और कुछ देर बाद खनिज विभाग द्वारा उक्त वाहन को उसके चालक के सुपुर्द कर मामला रफा-दफा कर दिया गया।

*रेत खदान सीतापुर रॉयल्टी पर्ची बकही की*

मामले की जानकारी के अनुसार सीतापुर रेत खदान से ठेकेदार द्वारा रेत लोड़ वाहनो को रॉयल्टी पर्ची बकही चाका घाट की दिए जाने पर खनिज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पहुंचे, जहां जांच के दौरान सीतापुर रेत खदान से लोड हुए वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1956 की रॉयल्टी पर्ची की जांच मौके पर की गई। जहां वाहन में 5 घन मीटर लोड था तथा रॉयल्टी पर्ची सीतापुर की जगह बकही चाका घाट की मिली, जानकारी के अनुसार रेत ठेकेदार के.जी. डेवलपर्स अनूपपुर के जीएम सुशील सिंह एवं मानेन्द्र सिंह द्वारा मिलीभगत कर सीतापुर रेत खदान से लोड़ होने वाले अधिकतर वाहनों को बकही की रॉयल्टी पर्ची देकर धोखाधड़ी की जा रही है।

*जब्त वाहन को विभाग ने छोड़ा*

सीतापुर रेत खदान में जांच करने पहुंचे खनिज विभाग द्वारा वहां से लोड हुए वाहन की रॉयल्टी पर्ची किसी और खदान की मिलने पर वाहन को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा करा दिया गया, जिसके बाद रेत कंपनी के जीएम सुशील सिंह एवं मानेन्द्र सिंह ने तत्काल खनिज विभाग पहुंच गए और खनिज अधिकारी से चर्चा कर जब्त वाहन को उसके चालक के नाम सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पूरे मामले में सीतापुर रेत खदान से पकड़ी गई रेत से लोड़ मेटाडोर वाहन में रॉयल्टी किसी और खदान की मिलने पर ठेकेदार सहित वाहन मालिक और चालक के खिलाफ रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज करते हुए खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए थी।

*खनिज निरीक्षक को नही जानकारी*

पूरे मामले में खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा से जब पूरे मामले की जानकारी चाही गई तो उन्होने इस पूरी कार्यवाही से अपना हाथ खिंचते हुए कहा की मुझे इस कार्यवाही की कोई भी जानकारी नही है, जबकि कलेक्ट्रेट परिसर में जब्त वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1956 के चालक संतोष कोल पिता सुंदर कोल को सुुपुर्द खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा द्वारा किया गया, जहां सुपुर्दगी नामा में बकायदे खनिज निरीक्षक के हस्ताक्षर है। पूरे मामले में अब खनिज विभाग ही कटघरे मे खड़ा हो चुका है, जहां उन्होने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही न कर उसमें शामिल होने का आरोप साफ दिखाई पड़ता है।

*खनिज अधिकारी ने बना लिया बहाना*

सीतापुर खदान से रेत लोड होने वाले वाहनों को ठेकेदार द्वारा रॉयल्टी पर्ची बकही चाका घाट की दिए जाने का मामला सामने आने और खनिज विभाग द्वारा मौके पर ही एक वाहन को जब्त करने और बाद से ठेकेदार से सांठगांठ कर रेत लोड वाहन की सुपुर्दगी चालक को ही दिए जाने के बाद जब शाम लगभग 6.45 पर जानकारी लेने खनिज कार्यालय अनूपपुर पहुंच खनिज अधिकारी आशातला वेद्य से ली गई तो उन्होने ऑफिस बंद हो जाने के समय की बात कह कर जानकारी देने से मना कर दिया गया जबकि खनिज विभाग का कार्यालय खुला हुआ था और उसके साथ ही कई कर्मचारी भी उपस्थित होकर ऑफिस का कार्यालयीन कार्य संचालित था।


*इनका कहना है*

आपके द्वारा मामला को संज्ञान में लाया गया है, तत्काल ही खनिज अधिकारी से जानकारी लेकर कार्यवाही की जाएगी।

*सोनिया मीणा, कलेक्टर अनूपपुर*

निराला बने सीटू यूनियन में SECL के अध्यक्ष बधाइयों का लगा तांता



अनुपपुर 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल इंडिया ट्रेड यूनियन में KSS सीटू के एरिया महामंत्री देवेंद्र कुमार निराला पहले एरिया के महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे मगर पिछले कई वर्षो के लगन और मेहनत को देखते हुए सीटू यूनियन ने इन्हें बड़े ओहदे से नवाजा है यूनियन में प्रोमोशन करते हुए SECL का अध्यक्ष नियुक्त किया है !गौरतलब है कि देवेंद्र निराला अपने सज्जनता की वजह से पूरे जिले में अलग पहचान रखते है इनके सहजता को आम नागरिक पसन्द करते है इनकी नेत्रत्व करने की शैली बिल्कुल अलग है कामगार मजदूर और शोषित पीड़ित वर्ग के लोगो के हक की लड़ाई निःस्वार्थ लड़ते आए है! इतने बड़े पद में नियुक्ति उपरांत समस्त राजनैतिक दल के लोगों के साथ पूरे SECL से बधाइ देने वालो में  खुर्सीद अहमद ,गोपाल कोसले राजेश पटेल सीताराम महोत रमेश पटेल जावेद अहमद ( लवकेश सिंह BMS) जयगोपाल शर्मा मंगलूराम साहू भगेला सिंह जमील खान रामु यादव बृजेश त्रिपाठी विष्णु चौधरी इन्द्रपति सिंह जमुना कोतमा एरिया ए के पटेल जोहिला एरिया दिलीप चौधरी सोहागपुर एरिया इंद्रदेव चौहान बैकुण्ठपुर एरिया अजय शर्मा एच एल यादव भटगांव एरिया चैतराम साहू मोहन प्रधान जनकदास कुलदीप कोरबा एरिया रामकुमार कन्नौजिया मोचीराम चिरमिरी एरिया जनाराम कर्स कुसमुंडा एरिया चंद्रा जी रायगढ़ एरिया शैवल चंदा बिलासपुर एरिया ललन सोनी बिश्रामपुर एरिया  !

कल्याण सेवा आश्रम के गौशाला का वास्तु पूजन सम्पन्न, 5 सौ गायों की रहने की व्यवस्था


अनूपपुर/अमरकंटक

 पवित्र नगरी माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक में वीतराग तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज द्वारा संचालित कल्याण सेवा आश्रम के श्री नर्मदा नदी के दक्षिण पर नव निर्मित गौशाला बन कर तैयार हो चुका है , जिसमे लगभग 500 गायों की ब्यवस्था जिसमे छोटे बछड़े , गांये व बैलों की रहने हेतु डबल स्टोरी गौशाला का निर्माण हो चुका है । इनके चारा भूसा की ब्यवस्था हेतु गौशाला के पीछे एक बड़े गोडाउन का भी निर्माण हो चुका है । इनकी सेवा में लगने वाले गौ सेवादारों की भी ब्यवस्था हेतु सुंदर कमरों का निर्माण भी लगभग हो चुका है । इस गौशाला के निर्माण में लगभग पांच करोड़ रुपये के आस पास खर्च होने की बात बताई जा रही है । 

तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज ने गायों की चर्चा के दौरान बताया कि सनातन धर्म , संस्कृति व परंपरा आदि को हमेशा प्रमुखता देनी चाहिए । गाय व मवेशी सबसे उपयोगी घरेलू जानवर है । वे मनुष्यो और पर्यावरण कई तरह से लाभान्वित करते है । धार्मिक ग्रंथों में लिखा है " गावो विश्वस्य मातरः " अर्थात गाय विश्व की माता है । शास्त्रों के अनुसार ब्रम्हा जी ने जब सृष्टि की रचना की थी तो सबसे पहले गाय को ही पृथ्वी पर भेजा था , गाय ही ऐसा जानवर है जो माँ शब्द का उच्चारण करता है इसलिए माना जाता है कि माँ शब्द की उत्पत्ति भी गौवंश से हुई है । गाय हम सबको माँ की तरह अपने दूध से पालती पोषती है । आयुर्वेद के अनुसार भी मां के दूध के बाद बच्चे के लिए सबसे फायदेमंद गाय का ही दूध होता है । धार्मिक आस्था है कि गौ पूजन से मनोवांछित फल प्राप्त होती है ।  यह भी कहा जाता है कि विद्यार्थियों को अध्यन के साथ ही गाय की सेवा भी करनी चाहिए इससे उनका मानसिक विकास तेजी से होता है , संतान व धन की प्राप्ति के लिए गाय को चारा खिलाना व सेवा करना भी अच्छे परिणाम दायक है । गाय अपनी सेवा करने वाले ब्यक्ति के सारे पाप अपनी सांस के जरिये खींच लेती है । गौ माता का जंगल से घर वापस लौटने का संध्या का समय (गोधूली वेला) अत्यंत शुभ एवं पवित्र है । गाय का गोबर पवित्र कार्यो के अलावा गोबर से कंडे (उपले) , उसमें हवन करने से वातावरण और घर के आस पास मौजूद कीड़े भाग जाते है और वायु शुद्ध होती है । वंही गौ मूत्र से कई बीमारियों में लाभ होता है । हमे दुख होता है जब लोग गाय को आवारा भटकने के लिए बाजारों में छोड़ देते है , अगर गाय पालने का शौक है तो देख भाल भी जरूरी है । गाय हमारी माता है एवं गौ रक्षा करना हमारा परम कर्तब्य भी है । 

इस विशाल गौशाला निर्माण के संबंध में स्वामी हिमान्द्री मुनि जी ने बताया कि इसमें लगभग पांच करोड़ के आस पास खर्च का अनुमान है इसमें पांच सौ गायों की ब्यवस्था को ध्यान में रख कर निर्माण कराया गया है , इसमें सभी प्रकार की ब्यवस्था पर ध्यान दिया गया है और कुछ कार्य चल भी रहे है । हमारे यंहा गौ सेवा शुरू से ही गौशाला में चल रहा है , उसके अलावा एक नया विशाल गौशाला बन कर तैयार हो गया है इसमें अब गुजरात से ट्रेन रुट के  माध्यम से गांय भी जल्द आने वाली है । हमारे बाबा जी के भक्त देवांग भाई पटेल नडियाद (गुजरात) इपको (IPCO ) कंपनी के डायरेक्टर ने अपनी पूरी सेवा देकर यह गौशाला निर्माण करवाकर पुण्य के भागीदार बने ।  

नव निर्मित गौशाला का वास्तु पूजन ग्यारह पंडितो की उपस्थिति में तीन दिवसीय हवन , पाठ व पूजन के बाद आज बुधवार 20/10/21 को तपस्वी बाबा कल्याण दास जी की उपस्थिति में  देवांग भाई पटेल के कर कमलों से उनके परिवार की उपस्थिति में तथा इपको कंपनी के सदस्य गण की मौजूदगी में व कल्याण सेवा आश्रम के संतगण , भक्तगण  की उपस्थिति में सुबह 11 बजे हवन के साथ वास्तु पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ । बाबा जी द्वारा अरदास कर हवन , पूजन व पाठ की पूर्णा हुति हुई । इसी बीच लगातार रामायण अखंड कीर्तन भी नगर के रामायण मंडली द्वारा भी किया गया । 

पूजन उपरांत बाबा जी द्वारा गौ ग्रास खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद लिए । 

स्वामी हिमान्द्री मुनि जी ने बताया कि गौ शाला का उद्घाटन जल्द ही कुछ दिनों पश्चात होगा निर्माण कार्य देवांग भाई व अन्य भक्त मंडलों के सौजन्य से गौशाला का निर्माण कार्य हुआ है श्री कल्याण सेवा आश्रम के द्वारा निर्मित यह गौशाला एक रमणीय स्थान के रूप में उभरेगा यह एक बहुत ही सुंदर और रमणीय गौशाला है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget