संक्रमण कॉल में पीड़ितों के लिए मानवता की मिसाल पेश कर रहे है समाजसेवी
अनूपपुर/कोतमा
कोरोना काल में जहां तेजी से संक्रमण फैल रहा है वही समाजसेवी लोगों की मदद करने में आगे आकर अपना हाथ बटा रहे हैं । कौन कहता है कि इस धरती पर भगवान नहीं है है मगर किसी भी रूप में सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं । ऐसे ही एक समाजसेवी इन दिनों समाज सेवा के नेक कार्य में दिन-रात जी जान लगाकर जुड़े हुए हैं यह समाजसेवी मूलतः छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के रहने वाले आलोक तिवारी हैं जो कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों की मदद करने में शारीरिक आर्थिक रूप से दिन-रात जुटे हुए हैं उन्होंने अनूपपुर जिले में व्हाट्सएप के माध्यम से अलग अलग ग्रुप बना कर समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं । कोतमा में एचबीएम टीम के माध्यम से यह समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं उन्होंने हमारे बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर या मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के किसी भी अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीज को भर्ती करवाने की जरूरत पड़े तो वे पीछे नहीं हटते हैं एक फोन करो और तत्काल ही वे व्यवस्था बनाने में जुड़ जाते हैं कोतमा में ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें किसी को एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर की तथा ऑक्सीमीटर की जरूरत पड़ी है और फोन करने पर वह तत्काल उपलब्ध करवा रहे हैं यहां तक की छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में वे रक्तदान की भी मदद करवाते हैं उन्होंने अपने सभी एंबुलेंस में हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन का नाम भी अंकित करवाए हुए हैं जिससे कहीं भी प्रशासन इन वाहनों को नहीं रोकता है प्रशासन यह समझ जाता है कि यह जरूर यच बी यम ग्रुप की गाड़ियां हैं जो आपातकालीन स्थिति में किसी मरीज को लेकर जा रहा होगा । उनका कहना है कि मुझे समाज सेवा करने में आत्मिक सुख मिलता है मानव सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं है उन्होंने कहा है कि यदि किसी को भी आधी रात को किसी भी रूप में मेरी आवश्यकता महसूस हो तो वह तत्काल मुझे फोन करके संपर्क कर सकता है मैं उसकी सेवा में तत्काल हाजिर हो जाऊंगा । कोतमा निवासी रोहित गुप्ता ने बताया कि आलोक तिवारी है तो कोई चिंता नहीं है इस बात को चरितार्थ करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने मेरे एक मित्र की मदद की गौरेला निवासी मुख्तार को जो सतना में पदस्थ हैं आज वह रायपुर के हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं उनको 3 यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी उनके पुत्र मोनू ने फोन करके समस्या बताइए तो रायपुर में ब्लड बैंक से ब्लड की व्यवस्था का कल उनके द्वारा करवाई गई उन्होंने कहा कि आलोक तिवारी किसी देवदूत से कम नहीं है । यह समय आपातकाल का है चारों तरफ महामारी फैली हुई है हम सब एकजुट होना है और इस महामारी से लड़ना है रोहित गुप्ता ने बताया कि 12 मई से वेंकटनगर कोतमा जैतहरी मैं हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन ग्रुप के द्वारा 24 घंटे एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा भी शुरू कर दिए हैं उन्होंने बताया कि किसी को भी इनकी जरूरत हो एक फोन करेगा और उसे तक का सुविधा उपलब्ध हो जाएगी और यह काम संभव हुआ रोहित गुप्ता एवं अरुण जयसवाल की मेहनत से ।
