सरदार सर्वजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर कोयलांचल क्षेत्र में शोक
अनूपपुर/भालूमाड़ा
कोतमा ब्लॉक विकास नगर निवासी सरदार परमजीत सिंह ( नीटू) के पिता सरदार सर्वजीत सिंह उम्र 75 वर्ष का दुखद निधन गत दिनों 5 मई को रात 11:00 बजे बिलासपुर में हो गया जिनका अंतिम संस्कार बिलासपुर में ही 6 मई को किया गया सरदार सर्वजीत सिंह एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जाने-माने इलेक्ट्रिक फोरमैन रहे हैं कठिन से कठिन उपकरणों को सुधार करने में उन्हें महारत हासिल थी उनकी यह पहचान पूरे एसईसीएल क्षेत्र में थी जमुना ओ सी एम से सेवानिवृत्त होकर वे कोतमा ब्लॉक में अपने स्वयं के निवास में रह रहे थे सरदार सर्वजीत सिंह की प्राथमिक शिक्षा पढ़ाई लिखाई यही कोतमा में हुई है और यही उन्होंने नौकरी करते हुए सेवानिवृत्त हुए थे नौकरी के दौरान वे जमुना कालरी में रहते थे और रिटायर के बाद कोतमा में अपने बेटे परमजीत सिंह बहू एवं दो पोतो के साथ रह रहे थे कोतमा भालूमाडॉ जमुना में उनकी सादगी मिलनसरिता सादगी उनकी पहचान थी छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक से बात करने में वे कभी भी ऊंची आवाज में बात नहीं किए होंगे उनका स्नेह लगाव हर किसी से था ।
उनके अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र में लोगों में दुख है बताया गया कि 1 मई को उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया था जहां 5 मई की रात 11:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली दुख की इस घड़ी में उनके बेटे परमजीत सिंह को ईश्वर साहस और हिम्मत प्रदान करें।।
सरदार सर्वजीत सिंह के निधन की खबर से एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी श्रमिक संगठन कोतमा नगर के उनके व्यक्तिगत सहपाठी परिचय के लोग व्यापारी प्रतिष्ठित लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
