म प्र शासन के मंत्री के संरक्षण में उड़ाई जा रही कोविड आपदा नियमों की धज्जियां

म प्र शासन के मंत्री के संरक्षण में उड़ाई जा रही कोविड आपदा नियमों की धज्जियां

*नेता, व्यापारी,ठेकेदार के लिये लागू नहीं है कोविड आपदा नियम*


भोपाल/अनूपपुर/ *केन्द्र और राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के पीक पर पहुंचने की आशंका से कलेक्टर , कमिश्नर को आदेश - पर आदेश दे रहे हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आए दिन मंत्रियों, अधिकारियों की बैठकें लेकर कोविड आपदा के नियमों को कडाई से लागू करने के निर्देश देते  थक नहीं रहे। वहीं दूसरी ओर म प्र सरकार के मंत्री स्वयं एवं उनकी सरपरस्ती में उनके लोग कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।*

   मीडिया द्वारा इस ओर निरन्तर खबरों के प्रकाशन के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ना होने से संक्रमण बढने का खतरा दिनो दिन बढता जा रहा है।


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल स्थित अपने निवास चार इमली से अनूपपुर जिले के लिए एक से अधिक एम्बुलेंस की सौगात दी गयी। उस कार्यक्रम में 15 से 20 लोग अधिकारी कर्मचारी एवं उनके समर्थकों की भीड़ थी । जो प्रेस नोट जारी किया गया , उसमें ये सभी लोग कोरोना गाइड लाइन की खुले आम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। अगर ये हाल मंत्री जी और अधिकारियों के सामने है,  तो बाकी जगह क्या होगा सब कुछ राम भरोसे ही है। 

 जिला अस्पताल में आई सी यू सेंटर के नजदीक , जहाँ गंभीर कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है, एक क्लब के एक दर्जन से अधिक व्यापारियों की भीड़ गरीबों को भोजन बांटने के बहाने फोटो सेशन करते देखे जा रहे हैं। इसपर कई लोगों ने इनके संक्रमित होने, संक्रमण फैलने के खतरों से आगाह कराया । स्वयं को मंत्री के नजदीकी होने का दबाव देकर अस्पताल परिसर से बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। एक अच्छे भाव से किया जाने वाला कार्य थोडी सी लापरवाही से बड़े खतरे की ओर बढता दिख रहा है। इस ओर सिविल सर्जन, सीएमएचओ, कलेक्टर का ध्यान ना जाना बडी लापरवाही है।

शासकीय कार्यालय में मीटिंग होती हैं तो वहाँ पर भी कोरोना नियमो का पालन नही होता । ये सब शेयर किये गये कुछ फोटो में साफ-साफ दिखाई देता हैं । पूरे विश्व समेत भारत मे कोरोना महामारी का भयावह मंजर सामने है । सरकार कोरोना संक्रमण कम करने के लिए लॉकडाउन,  कोरोना कर्फ्यू लगा रही हैं । हॉस्पिटल, बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन की कमी से लगभग 4 हजार लोग प्रतिदिन मर रहे है । लगभग 4 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो रहे है ।  पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई हैं  । ऐसी  स्थिति में फोटो खिंचाने के चक्कर मे अधिकारी, कर्मचारी, मंत्री ,सहित उनके समर्थक कोरोना नियमो की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे। अधिकारी मीटिंग करते है तो 6 फिट की सामाजिक दूरी का पालन नही करते । मंत्री कोई भी काम करते है तो जनता को बताने के लिए फ़ोटो शूट जरूर करवाते है । व्यापारी - ठेकेदार अस्पताल परिसर में भोजन की आड़ में संक्रमण फैला रहे हैं।

 जो अधिकारी, मंत्री नियम बनाकर लागू करवाते है , वही इसका पालन नही करते । उन सभी नियमो को पालन करने के लिए आम जनता पर कानून का डंडा चलाकर पालन करवाते है और जो पालन नही करते उनसे हजारो रुपये जुर्माना वसूलते है ।ऐसा आखिर में क्यू और कब तक चलेगा,  क्या ये कोरोना आम जनता को देखकर उनके पास आता हैं और मंत्री अधिकारियों से डर कर भागता हैं ? ये सब कुछ नही , सब दिखावा की राजनीति है ।‌ समय समय पर ये लोग अपनी अपनी रोटियां सेंकने में लगे रहते हैं । क्या कोई अधिकारी, कर्मचारी, मंत्री और भाजपा समर्थक पदाधिकारियों जो नियमो का पालन नही करते उन पर कार्यवाही और जुर्माना क्यूं नही किया जाता ?? कानून का डंडा इन लोगो के लिए क्यू नही है ? अपने देश मे लगता हैं 2 कानून हैं , एक बड़े लोगो के लिए और एक आम आदमियों के लिए । जब इस लापरवाही के लिए फोटो भेजने वाले लोगो से पूछा गया कि फ़ोटो में कोरोना नियमो का उल्लंघन हो रहा है तो उनका कहना था कि सभी को वैक्सीन लग चुका है इसलिए फ़ोटो खिंचवा सकते है।

*ये हैं मामला*

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने चार इमली स्थित अपने निवास कार्यालय से अनूपपुर के लिये एम्बूलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने हेतु सतत रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अनूपपुर की जनता को अस्पताल लाने-ले जाने हेतु यह सर्व सुविधायुक्त एम्बूलेंस वाहन की व्यवस्था खाद्य मंत्री श्री सिंह द्वारा स्वयं के व्यय पर की गयी है। खाद्य मंत्री ने कहा कि  वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आपने अनूपपुर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समस्त सुरक्षा उपायों का पालन करें। आपने कहा आत्मनुशासन एवं मनोबल से सभी नागरिक मिलकर कोरोना को परास्त करेंगे। उन्होंने प्रशासन से संक्रमण रोकने के लिये कोरोना गाईड लाईन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget