आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर टीकाकरण के लिए कर रही अपील
अनूपपुर
जिले के ग्राम पंचायत देवहरा अंतर्गत संजय नगर कॉलोनी में एवं आसपास के क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता पूजा मिश्रा के द्वारा घर घर जाकर ग्राम वासियों एवं कॉलोनी वासियों से वैक्सीन का टीकाकरण लगवाने की अपील कर रही हैं करुणा के बढ़ते महामारी को देखते हुए आशा कार्यकर्ता मिश्रा बढ़-चढ़कर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए आगे कर रही हैं जिस पर आशा कार्यकर्ता से चर्चा करने पर पता चला कि आशा कार्यकर्ता काफी लंबे समय से समाज सेविका के रूप में यह कार्य करती आ रही है और वर्तमान समय में वह संजय नगर और इंदिरा नगर क्षेत्र संभाल रही हैं जहां पर समस्त ग्राम वासियों से वह घर घर जाकर अपील कर रही हैं कि समय रहते टीकाकरण लगवाएं और इस भर्ती महामारी से बचे उन्होंने यह भी कहा कि बेवजह सड़कों पर ना निकले मास्क का उपयोग करें समय समय पर हाथों को धोए और घर पर ही रहे और सुरक्षित रहे।
