घर में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान पूरा सामान जलकर खाक


अनूपपुर/भालूमाड़ा


जिले के भालूमाडा थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरद के छलका टोला स्थित निवासी प्रेमलाल कोल  के घर में अचानक आग लग जाने के कारण घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। सूत्रों की माने तो घर के पास महुआ के पेड़ के नीचे आग जल रहा था जिसकी चिंगारी घर में पहुंचने के बाद चिंगारी आग का रूप ले लिया जिसके चलते पूरे घर और बाड़ी में आग लग गया।

लाखों का सामान हुआ खाक - गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले प्रेमलाल कोल के घर में आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया जिसमें घर में रखे महीने भर का राशन कपड़े लकड़ी सीट घर सहित  पूरी तरह जलकर खाक हो गया सूत्रों की माने तो घर में रखे अनुमानित लागत एक लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो चुका है।

फायर ब्रिगेड पहुंच पाई आग में काबू - छलका टोला निवासी प्रेम लाल के घर पर आग लगने लगने की सूचना भारत ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेन्द्र  सिंह के द्वारा पसान नगर पालिका स्थित फायर ब्रिगेड को दिया गया घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया

विधायक प्रतिनिधि पहुंचे घटनास्थल पर - खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिशाहूलाल सिंह के विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह वह हरद ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया गया।

गौरतलब है कि छलका टोला निवासी प्रेमलाल कोल अपने बच्चे की शादी के लिए घर में सामान एकत्रित कर रखा हुआ था आग लग जाने के कारण गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले प्रेम लाल के परिवार के घर पर आग लग जाने के कारण मातम पसरा हुआ है

 छुपे रुस्तम ने बदला पाला या बदलने का कर दिया इशारा होली में दिखा खुला नजारा



(अरविंद बियानी की कलम से)

अनूपपुर 


धार्मिक ग्रंथों में बताया गया कि 14 वर्ष बाद राम को वनवास हुआ था। वही कहावत आज अनूपपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने चरितार्थ कर सबको चकित कर दिया।कांग्रेस में कभी कद्दावर नेता रहे बिसाहूलाल सिंह के काफी करीबी काफी नजदीकी जयप्रकाश अग्रवाल जाने और माने जाते थे।लेकिन वक्त ने राजनीति ने कुछ ऐसा नजारा लोगों के सामने ला दिया की कद्दावर कांग्रेसी नेता बिसाहूलाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ एकाएक थाम लिया और ऐसा नहीं है कि उन्होंने अकेले हाथ थामा उनके साथ काफी संख्या में उनके हमदर्द हम साथी भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर बिसाहूलाल सिंह के कंधों को मजबूत कर दिया और अनूपपुर के इतिहास में ऐतिहासिक जीत हासिल कर बिसाहूलाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बन गए।जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जयप्रकाश अग्रवाल जिले के अंदर केवल बिसाहूलाल सिंह से वास्ता रखते थे अन्य दो कांग्रेस के विधायक उनसे कोसों दूर थे।लेकिन जब बिसाहूलाल सिंह ने पासा पलटा तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल उन दोनों विधायकों से चिपक जरूर गए लेकिन अंदर ही अंदर बिसाहूलाल सिंह का साथ निरंतर दे रहे थे।जिसको कांग्रेस जन भाप नहीं पाए लेकिन मीडिया की सुर्खियों में यह बात खुलकर सामने आती रही।   जयप्रकाश अग्रवाल बिसाहूलाल सिंह के बिल्कुल करीबी हैं और उनके इशारे पर उन्होंने कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में सबसे डमी कैंडिडेट विश्वनाथ सिंह को उपचुनाव के मैदान में उतारा।   जिसका परिणाम आते ही सच्चाई उजागर हो गई।जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने इस्तीफे की पेशकश हवा हवाई जरूर की और उन्हें जब तक नया अध्यक्ष नहीं बन जाता पद पर बने रहने की अनुमति मिली रही।लेकिन देखा गया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहते उन्होंने आदिवासी विधायक को काफी नजर अंदाज करने की कोशिश की जिसकी जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को भी लगी और कांग्रेस के अंदर कांग्रेश छोड़ने वालों की तादाद बढ़ने लगी। जिसका परिणाम रहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को पद मुक्त कर दिया और उनके स्थान पर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को को जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।जिसे जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं कांग्रेस के एक अन्य विधायक पचा नहीं पा रहे।   परिणाम था होली के बहाने जिला कांग्रेस के 14 वर्ष अध्यक्ष रहे जयप्रकाश अग्रवाल होली की शुभकामना देने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अंदर ही अंदर काफी चर्चा भी हो गई।देर रात्रि होने के कारण वहां पर लोगों की उपस्थिति नहीं थी लेकिन मीडिया की तीसरी आंख ने वह दृष्ट अपने कैमरे में कैद कर लिया और वह जनता के पटल पर आ गया।देखना है की छुपे रुस्तम ने पाला बदल लिया या बदलने का इशारा कर दिया।अब वक्त का इंतजार है लेकिन संभावना पूरी है आने वाले नगर पालिका चुनाव के पूर्व कांग्रेस में 14 वर्षों तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले जयप्रकाश अग्रवाल कभी भी पाला बदलकर कांग्रेस से अपना मुख मोड़ सकते हैं।अब लोगों को इसी बात का इंतजार है।    देखना है आने वाले समय में लोगों की संभावनाओं को कितना बल मिलता है। 

*इनका कहना है*

मैं कांग्रेस में हूँ कांग्रेस में रहूंगा कुछ लोग केवल अफवाह फैलाने का काम करके अपनी रोटी सेंक रहे है जो अफवाह चल रही हैं सरासर गलत हैं होली के त्योहार में किसी से मिलना क्या गुनाह है मुझे कांग्रेस छोड़ना होता तो बहुत पहले छोड़ देता। मैं होली के शुभ अवसर पर शिष्टाचार मुलाक़ात में जिले के विधायकों श्री फुन्देलाल सिंह जी,श्री सुनील सराफ जी के साथ ही खाद्य मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह जी से भी मिला जिसे कुछ लोगों द्वारा राजनैतिक रंग दिया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है, उसे होली के रंग में ही रहने दें,अपने देश में त्योहार आपसी भाईचारे का होता है. उसे इसी रूप में देखें।

*जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अनूपपुर*

ऐतिहासिक तालाब पर बना मन्दिर समूह बन रहा जन आकर्षण का केन्द्र ( मनोज द्विवेदी, अनूपपुर, मप्र )



अनूपपुर

अनूपपुर नगरपालिका क्षेत्र और दुलहरा पंचायत की सीमा पर स्थित ऐतिहासिक दूल्हा तालाब की मेढ पर पुरानी बस्ती के आचार्य पं श्री आनंदराम गौतम एवं उनकी मंडली के सद्प्रयासों से बहुत ही सुन्दर, आकर्षक, भक्ति भावना को समाहित किये हुए बहुत से मन्दिरों का समूह बनाया गया है। 


 इस मन्दिर परिसर में श्री हनुमान जी महाराज के साथ शिव मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मन्दिर,शनि मन्दिर सहित अन्य देवी - देवताओं को स्थापित कर सुबह - शाम इन सभी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। मन्दिर परिसर में विशाल लाट एवं हनुमान जी की गदा के दर्शन लाभ होते हैं। मन्दिर परिसर में छोटी सी बगिया तथा सरोवर में नील कमल भी है।


*विभिन्न गाँव से अनूपपुर को आने -जाने वाले यात्री , छात्र - छात्राएं मन्दिर दर्शन उपरान्त ही आगे बढते हैं*


 अयोध्या जी में श्री राम जन्मभूमि मन्दिर तीर्थ हेतु रामसेवकों द्वारा लगभग दो माह तक निधि समर्पण का कार्य किया जा रहा था। तब दोनो समय की आरती उपरांत आनंद राम जी के द्वारा अपनी ओजस्वी वाणी के द्वारा भक्ति भाव के साथ निधि समर्पण का आव्हान किया जाता रहा है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा विभिन्न अवसरों पर यहाँ रामायण, कीर्तन, भजन के साथ भण्डारे का आयोजन भी किया जाता है। #दुलहा मन्दिर समूह आसपास के क्षेत्र में इन दिनों आकर्षण और भक्ति का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है।


अभिषेक ने सीएमए की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम  किया रोशन किया



अनूपपुर


मेहनत और लगन सही दिशा में हो तो निश्चित ही सफलता मिलती है, अपनी मेहनत और लगन से अनूपपुर जिले के आमाडाड निवासी अभिषेक जयसवाल पिता रमेश जायसवाल ने सीएमए (कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट) की परीक्षा उत्तीर्ण  कर दिखाया है, अभिषेक जयसवाल बताते हैं की 12 घंटे की पढ़ाई और घर  में परेशानी को लेकर मन तो विचलित था लेकिन लक्ष्य तय हो चुका था कि सी एम ए की पढ़ाई परीक्षा उत्तीर्ण करना है, परीक्षा के समय ही परिवार में चाचा, दादी की तबीयत अचानक खराब हो जाने से थोड़ी परेशानी बढ़ी लेकिन पढ़ाई को मैंने नहीं छोड़ा इसका नतीजा यह रहा की 800 में 527 नंबर लाकर सीएमए की परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया ! 

रोजाना होती थी 12 घंटे की पढ़ाई- अभिषेक जायसवाल बताते हैं कि बीए दिल्ली से व  कोचिंग भी दिल्ली से ही मैंने की 3 साल लगातार 12 घंटे पढ़ाई का नतीजा यह रहा कि आज सीएमए की परीक्षा में उत्तीर्ण आया हूं ! युवाओं को संदेश देते हुए अभिषेक जायसवाल ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है विद्यार्थियों को अधिक से अधिक समय अपनी पढ़ाई पर लगाकर परीक्षा उत्तीर्ण किया जा सकता है !


सफलता का श्रेय परिवार को- सीएमए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर  अभिषेक जयसवाल बताते हैं कि मेहनत करने का श्रेय अपने पिता रमेश जायसवाल, चाचा राजेश जयसवाल, दादी, मम्मी, चाची से हमेशा मेहनत करने की प्रेरणा मिलती रही, जिसका नतीजा यह रहा कि 12 घंटा लगातार रोजाना पढ़ाई करता रहा आज परीक्षा उत्तीर्ण करने का पूरा श्रेय मेरे परिवार को जाता है गौरतलब है कि अभिषेक जयसवाल के पिता व चाचा व्यापार में रुचि रखते हैं और आमाडाड क्षेत्र में सफल व्यापारी है, अभिषेक जयसवाल के सीएमए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर क्षेत्र में खुशी है सभी ने इसकी बधाई दी है !

 श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी को लेकर संरचना बैठक संपन्न


 


अनूपपुर/अमलाई


अमलाई आगामी 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक अतिरेक भवन अमलाई में श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह कथा का आयोजन किया जा रहा है इस कथा में सुश्री रश्मि मिश्रा के मुखारविंद  से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा भागवत कथा की तैयारी को लेकर संरचना बैठक आयोजित की गई जिसमें अमलाई बरगवां देव्हारा रेलवे कॉलोनी आदि स्थानों के भक्त गण उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता राम नारायण पुर बलिया ने की बैठक का संचालन संदीप पुरी ने किया एवं आभार कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने किया बैठक में प्रमुख रूप से शंकरराव बरगढ़ प्राचार्य आर्मी प्रसाद शिव शंकर पांडे कैलाश रावत दीपक रावत डॉ राज तिवारी अजय यादव सुभाष मिश्रा अरविंद साहनी सौरव सिंह अखिलेश सिंह कैलाश लालवानी संतोष टंडन पवन चीनी दीपक सिंह संजय शुक्ला नीरज चतुर्वेदी  निजामुद्दीन मोहम्मद इदरीश मोहम्मद रब्बानी  नरेंद्र सिंह बग्गा प्रताप  धमेजा  मनीष तिवारी रवि दुबे राजेश मिश्रा विजय तिवारी  अविरल मिश्रा संजू मोटवानी अरुण सिंह गला सेट देवी सिंह शुभम शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भरत राम पाण्डेय की हुई पदोन्नति उप निरीक्षक से निरीक्षक बने, लोगो ने दी बधाई



शहडोल


शहडोल पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार आईजी कार्यालय में पदस्थ एस आई भरत राम पांडेय जी की पदोन्नती निरीक्षक पद पर हुई है, एडीजी कार्यालय में एडीजी ने पांडेय को निरीक्षक पद का स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया एवं बधाई दी पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी कर्मचारियों ,इष्ट मित्र ,प्रियजनों ने पांडेय को निरीक्षक पद में पदोन्नति की बधाई दी पांडेय हमेशा से ईमानदार ,कर्तव्यनिष्ठ, समाजसेवी अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे है । सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अप्रैल माह के इस दिन से शहडोल-अंबिकापुर-बिलासपुर के बीच दौड़ेगी ये ट्रेन



*शहडोल*


आम जनता के लिए रेलवे ने दी बड़ी सुविधा कोरोना कॉल  से कई ट्रेनें बंद हो गयी थी। लगभग 1 साल के बाद शहडोल से अंबिकापुर और शहडोल से बिलासपुर के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन बन्द पड़ी हैं जो आगामी 10 अप्रैल से एक बार फिर दौड़ना शुरू कर देंगी, गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान बीते वर्ष 22 मार्च को पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा के साथ ही लगभग ट्रेनें बंद कर दी गई थी, बीते माह में एक-एक करके केंद्र सरकार के निर्देशन पर रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू किया था, जिसके बाद लगातार मेमो ट्रेनों के परिचालन की मांग की जा रही थी।

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 10 अप्रैल से बिलासपुर से शहडोल और अंबिकापुर से शहडोल तथा अंबिकापुर- अनूपपुर के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन शुरू की जाएंगी, फिलहाल इन तीनों ट्रेनों का समय निर्धारित नहीं किया गया है और उसमें लगने वाले किराए का भी खुलासा रेल प्रशासन ने नहीं किया है, लेकिन जारी आदेशों के तहत यह बताया गया है कि आगामी 10 अप्रैल से ट्रेन नंबर 08740 , 08749 व 08758 तथा 11 अप्रैल से डाउन में यही ट्रेनो की वापसी शुरू कर दी जाएंगी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग कई किसानों के फसल सहित घर जल कर हुई राख




शहडोल/जयसिंहनगर


जयसिंहनगर ,ग्राम जमुनिहा में शॉर्ट सर्किट से आज आग लग गई जिससे कई किसानों के फसल सहित घर भी आग के चपेट में आ जाने से जल कर राख हो गई सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम डायल 100 एवं विद्युत विभाग भी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे लेकिन तब तक धधकती आग ने कई घरों को अपने आगोश में ले कर राख कर चुकी थी फिलहाल मौके पर स्थानीय प्रशासन दमकल विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी  हुई है फिलहाल अभी तक घरों में रखे सामान एवं फसलों को छोड़कर किसी तरह की जान माल की नुकसान नही हुई है।

होली यानी रंगों का त्योहार, प्यार और मनुहार का त्यौहार, रंग गुलाल पिचकारी..ठिठोली का त्यौहार 



 "होली का त्यौहार"


होली यानी रंगों का त्योहार ,

प्यार और मनुहार का त्यौहार,

रंग गुलाल पिचकारी..

 ठिठोली का त्यौहार ।

दही बड़े गुजिया का त्यौहार ,

पकवानों की है बहार,

ऐसा है होली का त्यौहार,

प्यार और मनुहार का त्यौहार।

 निकले हैं घरों से सभी ,

लेकर रंग और गुलाल ,

बच्चे और जवान साथ हैं ,

बड़े और बूढ़ो की भी टोली ।

चली मस्ती में मस्तानों की टोली,

 बुरा न मानो  है होली ,,,,

बोल बोलकर लगे लगाने रंग गुलाल।

साथ में भांग के गिलास,

आई रे होली ,

ऐसा है होली का त्यौहार,

प्यार और मनुहार का त्यौहार।

 बैर भुला दिए एक दूसरे के,

 सारे खेल रहे हैं संग संग होली,

 रंग गए सारे खुशी के रंग में ,

 सब मिलकर मना रहे  हैं होली ।

ऐसा है होली का त्यौहार 

प्यार और मनुहार का त्यौहार।

(वंदना खरे की कलम से चचाई जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश)

 *जज को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया मामला*

*


ग्वालियर*


ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी में जज को अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की कोशिश की, घर के बाहर टहल रहे एक जज को स्कॉर्पियो सवार 6 बदमाशों ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, इस घटना में जज घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और डकैती के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शहर में अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई बदमाशों ने जज को गाड़ी से कुचलकरक जान से सामने की कोशिश की. घर के बाहर टहल रहे एक न्यायाधीश को स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली. इसके बाद बदमाशों ने उन्हें चाकू मारे और रायफल के बटों से पीट दिया और पीटकर वह से भाग निकले. घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी की है. घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल न्यायाधीश को उपचार के लिए भर्ती कराया, वहीं पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और डकैती के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

*जज को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास, पुलिस ने किया मामला*

दरसअल थाटीपुर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी सचिन जैन न्यायाधीश है और बीती रात वह अपने साथी राम मनोहर दांगी के साथ खाना खाकर टहल रहे थे, तभी वह कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि सफेद कलर की एक स्कॉर्पियों आते दिखाई दी, जिसे देखकर न्यायाधीश और उनके साथी पास पड़ी गिट्टियों पर चढ़कर खुद को चपेट में आने से बचाया, जब उन्होंने स्कार्पियो सवारों को गति तेज होने का उलाहना दिया तो वे अपने वाहन से उतर आए और उन्हें पकड़कर उनके गले से सोने की दो तोला वजनी चेन लूट ली, उसके बाद न्यायाधीश को जमीन पर पटककर पीटना शुरू कर दिया.तभी एक बदमाश ने उनको चाकू मारा जो चेहरे पर लगा और अन्य बदमाशों ने रायफल के बटों से पीटा, बदमाशों के तेवर देखकर उनके साथी दांगी मदद मांगने के लिए कॉलोनी की तरफ भागे और शोर मचाकर मदद मांगी. तभी मदद के लिए लोग पर पहुंच गए और सभी 5 हमलावर आरोपी अपने वाहन से बैठकर भाग निकले।

अखड़ार नदी के पास एक युवक का फांसी पर लटका मिला शव 


शहडोल/जयसिंहनगर


शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अखडार  नदी के पास एक युवक का सॉन्ग के पेड़ में लटकता हुआ पाया गया पुलिस द्वारा बताया गया युवा वार्ड नंबर 10 निवासी जयसिंह नगर का है मृतक का नाम संजय विश्वकर्मा पिता कामता विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष कारण  अज्ञात कारणों बस अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया कारण का पता नहीं चल पाया है पुलिस जांच कर रही है जांच के उपरांत ही पता चल पाएगा कि युवक ने अपनी जीवन लीला क्यों समाप्त की फिलहाल पुलिस मौके पर पहूंच गई जांच में जुटी थाना प्रभारी कलीराम परते के निर्देशन में प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह आरक्षक नीरज शुक्ला लालमन और भी पुलिस बल उपस्थित रहें।

शासकीय उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता पर 12 लाख के गबन पर मामला पंजीबद्ध


12 लाख 51 हजार 528 रूपए के खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप

अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम


गरीबो को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के मामले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान करौंदापानी के विक्रेता सुखसेन सिंह मरावी के विरूद्ध 27 मार्च की देर शाम राजेन्द्रग्राम थाना में धारा 406, 409, 420 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है। जिन पर 12 लाख 51 हजार 528 रूपए के शासकीय खाद्यान्न को खुर्द-बुर्द कर गबन किए जाने का आरोप लगा है। वैसे तो जिले के कई शासकीय उचित मूल्य की दुकानो में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत बांटे जाने वाले खाद्यान्न को खुर्द-बुर्द करने में विक्रेता द्वारा वेयर हाउस एवं नॉन के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित परिवहनकर्ता की मिलीभगत होती है, लेकिन पूरे मामले में जांच अधिकारी द्वारा बाकी लोगो को छोड़ उन्हे अभयदान दे दिया जाता है।

मामले की जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अंबोज श्रीवास्तव ने बताया कि 28 फरवरी को अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान करौंदापानी के भ्रमण के दौरान उपभोक्ताओं को बुलाकर जांच किया गया। जहां कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पुष्पराजगढ़ कुंजाम सिंह राजपूत ने जांच की गई। इस दौरान विक्रेता द्वारा कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से गरीबो के लिए 8 माह का खाद्यान्न नि:शुल्क वितरण करना था, लेकिन विक्रेता सुखसेन सिंह मरावी द्वारा मात्र चार माह का खाद्यान्न उपभोक्ताओं को बांटा गया तथा चना दाल केवल दो माह का प्रति किलो प्रति कार्ड की मान से नि:शुल्क दिया गया, शेष 6 माह की कोरोना काल का राहर दाल, चना दाल व खड़ा चना नही दिया गया, लेकिन विक्रेता ने उपभोक्ताओं के पीओएस मशीन में पूरे माह का अगूंठा लगवा लिया। इसके साथ ही विक्रेता द्वारा एएवाई कार्डधारियों को शक्कर कभी दिया ही नही गया जबकि शासन ने एएवाई कार्ड में एक किलो शक्कर की पात्रता प्रतिमाह दी गई है। वहीं दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक की जांच की गई जिसमें 148.91 क्विंटल गेहूं, 150.53 क्विंटल चावल, 3.10 क्विंटल शक्कर, 4.37 क्विंटल चना, 2.29 क्विंटल नमक सहित 1424.50 लीटर कैरोसीन मिला, जो वास्तविक स्टॉक से कम मात्रा में खाद्यान्न रहा। जहां कुल मिलाकर 12 लाख 51 हजार 528 रूपए का भ्रष्टाचार मिला, जो विक्रेता से भू-राजस्व के रूप में वसूली योग्य है। 

इसके साथ ही जांच में शासकीय उचित मूल्य की दुकान करौंदापानी के विक्रेता द्वारा माह में तीन से चार दिन दुकान खोले जाने, विक्रेता द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियंत्रण आदेश 2015 के निर्देश के बावजूद किसी भी उपभोक्ता को पीओएस मशीन की प्रिंटेड रसीद नही दिए जाने तथा अनियमितता के संबंध में विक्रेता द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नही दिए जाने, जांच के समय स्टॉक पंजी प्रस्तुत नही किए जाने पर विक्रेता पर म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 की कंडिका 10(4), 11 (1)(2)(3)(6)(8)(9) एवं 18 तथा प्राधिकार पत्र की शर्त क्रमांक 10, 16, 19, 28 व 29 का उल्लंधन कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा प्राधिकार पत्र के तहत दंडनीय पाए जाने के साथ ही 12 लाख 51 हजार 528 रूपए के शासकीय खाद्यान्न को खुर्द-बुर्द कर गबन किया गया।

आज 126 की रिपोर्ट में से 12 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि


रविवार को एक व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुआ डिस्चार्ज

अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2135

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 41

अनूपपुर 28 मार्च 2021/


 स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त 126 की रिपोर्ट में से 12 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।      

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2135 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 है। रविवार को 1 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार अब तक 2079 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

 क्या गुल खिलाएगी कांग्रेस दिग्गजों की मुलाकात जिला 

कांग्रेसाध्यक्ष से गले मिले पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल

                     

अनूपपुर , कांग्रेस की राजनीति में आए नए भूचाल से कांग्रेस जनों में काफी उत्साह जोश उमंग है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के निवास पहुंचकर पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को गले मिलकर बधाई शुभकामनाएं दी और उनका मुंह मीठा कराया और कंधे से कंधे मिलाकर जिले के अंदर कांग्रेश के नए संगठन को खड़ा करने का विश्वास दिलाया।पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को को आश्वस्त किया कि काफी समय बाद जिले के अंदर कांग्रेस को गति देने के लिए आप की नियुक्ति निश्चित ही जिले से कमजोर हो चुकी कांग्रेस के संगठन को एक बार फिर से नया संबल नई दिशा मिलेगी।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने माननीय कमलनाथ जी प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मुकुल वासनिक जी की सहमति से निश्चित ही एक अच्छा निर्णय अनूपपुर जिले के लिए लिया है।पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले के अंदर नए सिरे से संगठन को खड़ा करने की जरूरत है।बूथ बूथ स्तर तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की टोली बनाना है, गांव गांव में कांग्रेस के संगठन के लोगों को मजबूत करना है इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे और एक बार फिर जिले के अंदर तीनों विधानसभा क्षेत्रों स्थानीय निकाय के चुनावों में एवं अन्य चुनावों में कांग्रेस को विजय श्री दिलाने में अपना तन मन धन समर्पित कर देंगे।उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को को पूरी तरह से आश्वस्त किया 24 घंटे हम आपके साथ हैं जहां भी जरूरत होगी वहां कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और विपक्ष के हर मंसूबे को नाकाम कर अनूपपुर को खोई हुई कांग्रेस की प्रतिष्ठा वापस दिलाकर एक नया इतिहास रचेगे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल द्वारा दिए गए संबल से कहा कि निश्चित ही जिले को एक अच्छा संगठन देने का कार्य करेंगे उन्होंने सभी बड़ों का इसके लिए आशीर्वाद चाहा।


 फरार विधायक के पति को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, आत्म समर्पण या गिरफ्तारी?


     


*भोपाल*



काफी।दिनों से पुलिस से लुका छिपी का खेल खेलने वाला विधायक पति को आखिर कार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अब ये बात जरूर आ रही है कि ये गिरफ्तारी है या आत्म समर्पण? पथरिया विधानसभा की बसपा सीट से विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद को भिंड में सुबह 5 बजे सरेंडर करने की बात कह रहा है। इस बीच ग्वालियर एसटीएफ चीफ विपिन माहेश्वरी ने स्थानीय पुलिस की मदद से गोविंद सिंह को भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। उधर विधायक रामबाई ने भी एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनके पति ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। ज्ञात हो कि करीब 2 माह पहले हटा न्यायालय ने विधायक पति का नाम फिर से एफआइआर में शामिल कर उसे आरोपित माना था और उसके बाद से ही आरोपित गोविंद सिंह फरार चल रहा था।आरोपित पर हटा निवासी देवेंद्र चौरसिया के हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। आरोपित की तलाश के बावजूद भी उसकी गिरफ्तारी न होने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, वहीं सुप्रीम कोर्ट भी लगातार प्रदेश के डीजीपी और सरकार को दो बार फटकार लगा चुकी है।


पत्नी के कहने पर कर रहा हूं सरेंडर मैं निर्दोष हूं

आरोपित गोविंद सिंह द्वारा जारी वीडियो में उसके द्वारा कहा जा रहा है कि उसकी पत्नी विधायक रामबाई ने मीडिया के माध्यम से उसे सरेंडर करने की अपील की थी इसलिए वह भिंड जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में सरेंडर करने जा रहा है। वीडियो में उसने यह भी बताया है कि वह वीडियो कितने बजे बनाया गया है उसने बताया कि 27 मार्च की सुबह 5 बजे उसने यह वीडियो बनाया है और उसके बाद वह सरेंडर करने के लिए रवाना हो रहा है। इस वीडियो में उसने खुद को निर्दोष भी बताया है और उसका कहना है कि वह पूरी तरह निर्दोष है और यदि वह दोषी साबित होता है तो उसे चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए। इसके बाद उसका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ एक वाहन में मौजूद है और उसने फिर यह कहा है कि वह वर्तमान में भिंड बस स्टैंड पर पहुंच गया है और थाने में खुद को सरेंडर करने जा रहा है।

सब्जी से भरा पिकअप किरर घाट में पलटा कई हुए घायल


अनूपपुर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर अनूपपुर राजेन्द्रग्राम मार्ग पर मिडवे के पास दोपहर 1 बजे के लगभग अनूपपुर से राजेन्द्रग्राम सब्जी लेकर जा रहे पिकअप वाहन क्रमांक MP52 GA 0668 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिसमें 4 से 5 घायल बताये जा रहे है जिन्हें जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती किया गया हैं वाहन अनियंत्रित होकर कैसे पलटा इस बात की अभी जानकारी नही मिल पाई है पूरी जानकारी थोड़ी देर में।

नगर परिषद में हुई भर्ती में अनियमितता के विरोध में युवाओं ने थाने के सामने किया चक्का जाम



अनूपपुर/राजनगर

नवगठित नगर परिषद राजनगर में हुई भर्ती में अनियमितता को लेकर नगर के युवाओं द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज 27 मार्च को नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों की सूची प्रदान करने की मांग को लेकर 10:00 से 12:00 तक नगर परिषद के समक्ष धरना प्रदर्शन दिया गया फिर भी सूची न प्रदान करने पर पर युवाओं द्वारा थाने के सामने चक्का जाम किया गया जिसको देखते हुए कोतमा एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल एवं तहसीलदार मनीष शुक्ला द्वारा आकर आंदोलनकारियों से बात ही गई जहां आंदोलन कर रहे हैं युवाओं ने कहां की आज की स्थिति में नगर परिषद में जितने भी कर्मचारी कार्यरत है उनकी सूची प्रदान की जाए जिससे हम अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे जिसके पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के पश्चात तहसीलदार मनीष शुक्ला ने आंदोलनकारियों को नगर परिषद में कार्य कर रहे 25 कर्मचारियों की सूची प्रदान की गई एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु 5 अप्रैल को बैठक करने की बात के आश्वासन पर युवाओं द्वारा अपना प्रदर्शन समाप्त किया गया।


इस अवसर पर विकास प्रताप सिंह रावेन्द्र द्विवेदी अधिक लाल यादव विक्रांत सिंह विकास यादव विकास श्रीवास्तव जेपी श्रीवास्तव शैलेंद्र सिंह धर्मेंद्र तिवारी सागर प्रशांत मिश्रा सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे।

EOW की छापामार कार्यवाही पर बरामद दस्तावेजो से करोड़ो की संम्पत्ति का मालिक निकला पटवारी



श्री वीरेन्द्र जैन पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रीवा ने बताया कि

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने श्री अशोक कुमार सोनी पिता स्व श्री सीताराम सोनी, हाल- पटवारी हल्का परसवार तहसील अनूपपुर जिला अनूपपुर (म.प्र .) के विरुद्ध अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाये थे। अनावेदक श्री अशोक कुमार सोनी पटवारी हल्का अनूपपुर (म.प्र.) में वर्ष 2007 में पटवारी के पद पर नियुक्त हुआ था।

शिकायत के सत्यापन में अनावेदक द्वारा पटवारी के पद में रहकर अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने से थाना आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में धारा 120-बी भा. द.वि. एवं धारा 13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि. अ.1988 (संशोधन अधिनियम 2018) के अन्तर्गत अपराध क्रमांक 20/2021 पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया आज दिनांक 27.03.2021 की सुबह, सर्च वारण्ट लेकर ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा आरोपी के वार्ड नंबर 07 नगर पालिका कोतमा जिला अनूपपुर (म0प्र0) स्थित आवासीय/ व्यवसायिक परिसर में पर छापा कार्यवाही की गई।

*सर्च कार्यवाही के दौरान आरोपी के कोतमा स्थित मकान से प्राप्त*

दस्तावेज/मूल्यवान सामग्री:

1. कोतमा एवं आसपास के भूमि के करीब 25 रजिस्ट्रियां 64,74,000/- रू०।

2. मकान एवं दुकान निर्माण मूल्य करीब 97.45,000/-रू० ।

3. वाहन एक मारूति स्लेरियों कार, एक मोटर साइकल स्पैल्डर एवं एक मोटर सायकल पैशन करीब 6,00,000/-रू0।

4. स्वर्ण एवं चांदी के आभूषण करीब 3,71,000/- रू०

5. बीमा पॉलिसी बाण्ड करीब 4,00,000/- रू०। 6. एलआइसी प्रीमियम में जमा राशि 1,19,666/- रू०

7. आठ बैंक के खाते जिसमें जमा राशि करीब 9.25,000/-रू०

8. अन्य निवेश एवं घरेलू सामान करीब 5,00,000/-रू।

आरोपी के पास से अब तक की कार्यवाही में लगभग एक करोड़ बानबे लाख रूपये से अधिक की संपत्ति प्राप्त हुई है। जबकि आरोपी की सेवा अवधि में ज्ञात स्त्रोतों से कुल आय लगभग 23,44,198/-रू0 हुई है। अभी सर्च कार्यवाही जारी है और आरोपी के अनूपपुर स्थित मकान की तलाशी ली जानी शेष है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग द्वारा भी आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गयी थी एवं कलेक्टर अनूपपुर द्वारा भी आरोपी की जांच कराई जाकर निलंबित किया गया था। उक्त छापामार कार्यवाही में निरीक्षक श्री मोहित सक्सेना, निरीक्षक श्री प्रवीण चुतर्वेदी, निरीक्षक श्री सज्जन सिंह परिहार, उप निरीक्षक श्री आशीष मिश्रा, उप निरीक्षक श्रीमती गरिमा त्रिपाठी, सउनि (अ) श्री संतोष पाण्डेय, आरक्षक घनश्याम त्रिपाठी, सत्यनारायण मिश्रा, पुष्पेन्द्र पटेल, धनंजय अग्निहोत्री म0आर० पूर्णिमा सिंह, एवं आर० (चालक) ओमकार शुक्ला सम्मिलित रहे।


 *होली पर्व को लेकर थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक*

अनूपपुर/राजनगर


राजनगर होली पर्व को मनाने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने एवं कोरोना महामारी के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सुरक्षात्मक मानकों को ध्यान में रखते हुए होली पर्व को मनाने के लिए थाना रामनगर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी रामनगर आर के सोनी सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम गजेन्द्र सिंह सिकरवार मंडल अध्यक्ष राजेश कलशा अजय सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।

*मेरी होली मेरे घर*

कोरोना को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क आवश्यक रूप से लगाए रहे सामाजिक दूरी का पालन करें ज्यादा भीड़ भाड़ से बचें और जितना हो सके घरों से बाहर निकलने से बचें और इस बार की होली में हम सब यह संकल्प लें कि किसी भी कीमत पर लापरवाही ना करते हुए इस कोरोनावायरस को बढ़ने से रोकना है और इसके लिए ""मेरी होली मेरे घर"" की बात पर ध्यान रखें वही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि नगर वासियों को सचेत करने के लिए नगर परिषद द्वारा पूरे क्षेत्र में अलाउंस कराते हुए शासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों से अवगत कराया जाए जिससे लोगों में जागरूकता आए और सभी लोग इस त्यौहार में स्वास्थ्य के प्रति सचेत होकर त्यौहार मनाए।

*डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित*

बैठक में थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस त्यौहार में रंग ना लगाएं लोगों से गले ना मिले ज्यादा भीड़ में ना जाए यह सलाह आपके स्वास्थ्य के लिए दी जाती है होलिका दहन 10 बजे तक किया जाए होलिका दहन में भी ज्यादा भीड़ भाड़ ना करें बच्चे व बुजुर्ग दूरी बनाए रखें साथ ही साथ त्यौहार को शांति आपसी भाईचारे से मनाएं और नशे का प्रयोग ना करें आपने बताया कि यदि त्यौहार में लोग नशे से बचेंगे तो निश्चित रूप से यह पर्व बहुत ही शांति सुरक्षा व भाई चारे के साथ होगा साथ ही साथ आपने लोगों से यह भी कहा कि यदि कहीं अवैध शराब या ऐसी कोई बातें सामने आती हैं जो समाज के हित में नहीं है इस पर तत्काल पुलिस को हंड्रेड डायल या स्वयं मुझे अवगत करा सकते हैं आज की इस परिस्थिति में हम सब को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है करोना जैसी महामारी को रोकने के लिए हम सब अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएं शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।

*अनावश्यक न निकले घर से बाहर*

त्यौहार के दिन बाइक में दो से अधिक सवारियां ना बैठे इसके साथ-साथ क्षेत्र में लोगों को प्रसाशन के सहयोग करने की बात कही गई हैं।

अचानक काॅलोनी के बीचो-बीच गिरा पीपल की डाल बाल-बाल बचे बैठे लोग, आवागमन अवरुद्ध



*अनूपपुर/बिजुरी

नगरपालिका क्षेत्र बिजुरी अन्तर्गत वार्ड क्रमांक-02 में रावण ग्राउण्ड के सामने स्थित काॅलोनी में बीती शाम लगभग 06 बजे पीपल का डाल अचानक से टूटकर सड़क में जा गिरा। जिससे वहां बैठे लोग बाल-बाल बच गऐ। वहीं आवागमन पूरी तरह से अवरूध्द रहा। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह को दिया गया। जिसके बाद नपा अध्यक्ष मौका स्थल पर पहुंचकर परिषद के अधीनस्थ कर्मचारियों को फोन से सम्पर्क कर तत्काल जेसीबी मशीन मंगाया गया। और जेसीबी मशीन कि मदद से पूरी डाल को समेटकर ले जाया गया। स्थानीय लोगों कि मानें तो पीपल का यह वृक्ष वर्षों पुराना है। जिस वजह से इसकी डाल अब कमजोर हो चुकी है। और अपने-आप टूटकर गिर गया है। अच्छा रहा कि किसी तरह कि हादसा नही हुआ। किन्तु रहवासी काॅलोनी के बीच इस तरह से वर्षों पुराना वृक्ष मौजूद होने से आगामी समय में किसी तरह के हादसों कि सम्भावनाओं से इंकार नही किया जा सकता है।

*कलेक्टर ने सरकारी योजनाओं में फाइनेंस करने में हीला-हवाली करने वाले बैंकर्स को लगाई फटकार*

*सरकारी प्रोजेक्ट को ऋण ना देने वाले बैंकों से उठाई जाएगी सरकारी जमा राशि*

*सरकारी प्रोजेक्ट एवं कल्याणकारी योजनाओं में तत्परता से ऋण उपलब्ध कराने के कलेक्टर ने बैंकर्स को दिए कड़े निर्देश*

अनूपपुर



 कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर ने सरकारी प्रोजेक्ट एवं कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण राशि उपलब्ध कराने में हीला हवाली देने वाले बैंकर्स को कड़ी फटकार लगाते हुए सचेत किया है कि अगर उन्होंने दो दिवस में इस वित्तीय वर्ष के लंबित लक्ष्यों को पूरा करने में उदासीनता दिखाई तो प्रशासन से उन्हें भी कोई सहयोग नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर ने विशेषकर इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी को आड़ेहाथों लिया और उन्हें सरकारी योजनाओं में फाइनेंस करने में सहयोग देने का कर्तव्य बोध कराया। साथ ही कलेक्टर ने सरकारी प्रोजेक्ट को फाइनेंस करने वाले शाखा प्रबंधकों के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कलेक्टर ने बैंकों के प्रति इस तरह का कड़ा रुख यहां जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की संयुक्त तिमाही बैठक की समीक्षा के दौरान दिखाया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मिलिन्द कुमार नागदेवे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। 

कलेक्टर ने कतिपय बैंकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए साफ तौर पर कहा कि सरकारी प्रोजेक्ट एवं शासन की प्राथमिकता वाली कल्याणकारी योजनाओं में ऋण राशि उपलब्ध कराने में उदासीनता बरतने वाले बैंकों से सरकारी धन राशि को उठाकर उन बैंकों में जमा कराया जाएगा, जो रोजगारमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को फाइनेंस कर रहे हैं। इसके लिए ऐसे बैंकों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। कलेक्टर ने साफ किया कि अगर ऐसे बैंकों से संबंधित विभाग के अधिकारी ने जमा राशि नहीं उठाई, तो उसको भी नोटिस जारी किया जाएगा। 

कलेक्टर ने कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्य पूरा कराने में सहयोग नहीं करने वाले शाखा प्रबंधकों को पत्र लिखने और इसमें सहयोग ना दिए जाने की ओर ध्यान आकर्षित कराने हेतु उनके वरिष्ठ अधिकारियों को भी पत्र लिखने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसमें उनकी बैंक शाखा के खाते में जमा सरकारी धनराशि को अन्य बैंकों के खाते में स्थानांतरित करने का उल्लेख भी किया जाएगा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा ग्रामीण एवं शहरी पथ विक्रेता योजना की विस्तार से समीक्षा की और साफ तौर पर कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में उन्हीं बैंक शाखाओं में सरकारी धन राशि जमा कराई जाएगी, जो सरकारी प्रोजेक्ट को ऋण देंगे। 

कलेक्टर ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में बैंकों में इस शर्त के साथ सरकारी धनराशि जमा कराई जाएगी कि उन्हें सरकारी योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण राशि मुहैया करानी पड़ेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि ऋण प्रकरणों के सिलसिले में जिस अधिकारी-कर्मचारी के साथ शाखा प्रबंधक का व्यवहार ठीक नहीं रहा, उनके विरुद्ध अनशासनात्मक कार्रवाई किए जाने हेतु उनके वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिन बैंक शाखाओं ने इस वित्तीय वर्ष में प्रकरणों के ऋण वितरण में सहयोग दिया है, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष में प्रशासन से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। किन्तु जिन बैंकों ने इस मामले में सहयोग नहीं दिया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में उन्हें पहले ही पर्याप्त संख्या में प्रकरण भिजवा दिए जाएंगे, ताकि उन्हें उनका चयन करने में दिक्कत ना हो। 

*कोरोना संक्रमण के चलते बैंकों में सावधानी से किया जाए कामकाज*

कलेक्टर श्री ठाकुर ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों की ओर बैंकर्स का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि बैंकों में कामकाज के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए। बैंक कैंपस को सेनेटाईज कराया जाए। कर्मचारी मास्क लगाएं एवं सेनेटाईजर रखें। ग्राहकों से मास्क लगाने को कहें। जैसी सावधानी पूर्व में रखी गई थी, वैसी सावधानी ही रखी जाए। गोले लगवाएं जाएं। आम लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी देने हेतु सावधानी विषयक पोस्टर भी लगवाएं जाएं।

 सोने चांदी के जेवरात को लूट के इरादे से आरोपी ने कर दी अापने दोस्त की निर्मम हत्या


  अनूपपुर/भालूमाड़ा


1 फरवरी की रात युवक राहुल गोटिया पिता बिहारी उर्फ ललित उम्र 21 वर्ष निवासी गणेश चौक जमुना कॉलरी को घायल अवस्था में जमुना कॉलरी डबल स्टोरी गार्डन के पास लोगों ने देखा जिसकी सूचना थाना भालूमाडॉ में की गई। साथ ही  घायल के परिजनों को भी खबर लगी तब स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से लहू लुहान राहुल को तत्काल कोतमा कालरी चिकित्सालय ले गए जहां से उसे बिलासपुर इलाज हेतु रिफर किया गया वही घटना के दूसरे दिन युवक की अपाचे मोटरसाइकिल राठौर मोहल्ला जमुना कॉलरी नाला के पास जली हुई हालत में पाई गई थी।


     इस सनसनीखेज वारदात के बाद नगर में चर्चा का बाजार गर्म रहा कि आखिर किस ने युवक राहुल की हत्या करने का प्रयास और उसकी मोटरसाइकिल किसने और क्यों जलाई।

      थाना भालूमाडा में फरियादी मोतीलाल कोल पिता स्वर्गीय दद्दी कोल निवासी डबल स्टोरी जमुना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका नाती राहुल गोटिया पिता बिहारी गोटिया उम्र 21 वर्ष निवासी गणेश चौक जमुना कॉलरी पार्क में किसी ने पत्थर से सिर में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसे उपचार हेतु कालरी अस्पताल के बाद बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है शिकायत पर भालूमाडॉ पुलिस ने अपराध क्रमांक 55 /21 धारा 341 323 427 ताहि कायम करते हुए विवेचना में लिया था।


        वही लगभग डेढ़ माह बाद इलाज के दौरान राहुल गोटिया की मौत 20 मार्च 21 को हो गई जिस पर मामले में धारा 302 ताहि पुलिस द्वारा बढ़ाते हुए मामले की हत्या जैसे गंभीरता को ध्यान रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी भालूमाडॉ हरिशंकर शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसमें उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह सहायक उपनिरीक्षक कमलेश सिंह के द्वारा घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल की गई साथ ही साथ इस अंधी हत्या के खुलासे के लिए वैज्ञानिक तरीके भी अपनाए गए जिनकी मदद से 11 करते हुए इस अंधी हत्या के करण का पुलिस ने 27 मार्च को मीडिया के सामने खुलासा किया।


    अंधी हत्याकांड के संबंध में बताया गया कि 1 फरवरी को मृतक राहुल और उसका दोस्त मोहम्मद आरिफ खान पिता मोहम्मद शकील अहमद उम्र 26 वर्ष निवासी जमुना कॉलरी राहुल की अपाचे मोटरसाइकिल से घूम रहे थे और शाम के समय ही दोनों एक जगह बैठ कर शराब पिए और उसी दौरान नशे की हालत में राहुल ने बताया कि मेरे पास खूब सारा पैसा है और उसने अपने पास रखे अपने पत्नी के मंगलसूत्र और चांदी के करधन को आरिफ को दिखाया और फिर अपने जेब में रख लिया सोने चांदी के जेवरात देखकर आरिफ की नियत बिगड़ गई और उसने राहुल को अधिक शराब पिलाई और फिर उसे अपने साथ लेकर जमुना कॉलरी डबल स्टोरी गार्डन के पास गया जहां दोनों गाड़ी से उतर कर बैठ गए और नशे की हालत में राहुल बेसुध होने लगा तभी आरोपी आरिफ ने एक बड़ा सा पत्थर उठाकर राहुल के सर पर जोर से मारा जिस पर राहुल लहू लुहान होकर वहीं गिर पड़ा आरोपी ने उसी पत्थर से राहुल के सीने में भी मारा और उसे घसीटते हुए रोड के किनारे मरा हुआ समझकर उसकी गाड़ी उठा कर राठौर मोहल्ला जमुना कॉलरी नाला के पास गया और गाड़ी से पेट्रोल निकालकर उस पर आग लगा दी और वहां से फरार हो गया ।

          इस बीच जब पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही थी तब आरोपी आरिफ का नाम सामने आया लेकिन शातिर दिमाग का आरोपी हर बार पुलिस को तरह तरह की कहानियां बता कर चकमा देता रहा यहां तक की उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया कि राहुल की हत्या हो सकता है उसके ससुराल वाले किए हो क्योंकि उसका अपनी पत्नी के साथ संबंध सही नहीं थे और इस बात को लेकर उसके ससुराल के लोगों से अनबन रहती थी इसी तरह की कुछ बातें मृतक के आस पड़ोस के लोगों से भी सुनने को मिली थी लेकिन पुलिस को यह बात किसी भी हालत में गले से नहीं उतर रही थी ।

वही घटनाक्रम में मोड़ तब आया जब 1 फरवरी को राहुल गंभीर अवस्था में पड़ा मिला था और उसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया था तब उसकी पत्नी अपने घर में कुछ सामान ढूंढ रही थी तो उसे पता चला कि उसका मंगलसूत्र और चांदी की करधन नहीं है इस बात की जानकारी उसने पुलिस को भी बताई अब सवाल यह था कि घर से सोने का मंगलसूत्र और चांदी की करधन कौन ले गया । लेकिन पुलिस की लगातार विवेचना से अब शक की सुई आरिफ पर ही घूमती नजर आई और लोगों से भी पता चला कि घटना के दिन आरिफ और राहुल एक साथ गाड़ी पर देखे गए हैं जिसके बाद राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके बाद राहुल ने सारी घटना पुलिस को बताई और उसके द्वारा जो सोने का मंगलसूत्र और चांदी की करधन एवं मृतक राहुल का मोबाइल भी ले गया था जिसमें से सोने का मंगलसूत्र एवं चांदी की करधन आरोपी के पास से जप्त किया गया वहीं मृतक राहुल का मोबाइल जिसे आरोपी अपने साथ ले गया था और कुछ दिन बाद मोबाइल को गटर में फेंक दिया था उसे भी पुलिस ने जप्त किया है साथ ही साथ जिस पत्थर से आरोपी ने हमला किया था उस पत्थर को भी पुलिस ने जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 302 392 201 341 323 427 कायम करते हुए न्यायालय में पेश किया है

      इस अंधी हत्या के खुलासे में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी भालूमाडॉ हरिशंकर शुक्ला उपनिरीक्षक विवेक कुमार द्विवेदी उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह सहायक उपनिरीक्षक कमलेश सिंह आरक्षक करमजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

आय से अधिक संपत्ति मामले में पटवारी निवास पर EOW का छापा, कार्यवाही जारी



अनूपपुर/कोतमा


अनूपपुर जिले के कोतमा निवासी पटवारी अशोक सोनी जोकि पटवारी हल्का परसवार के पटवारी हैं उनके  घर पर आज दिनांक 26 मार्च 2021 को सुबह (ईओडब्ल्यू) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा आय से अधिक संपत्ति के शिकायत पर छापामार कार्यवाही की गई है।

 ईओडब्ल्यू , पुलिस बल, राजपत्रित अधिकारी सहित 25 सदस्यीय टीम द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले का जांच एवं कार्यवाही की जा रही है, ईओडब्ल्यू के जांच व छापा पड़ने की जानकारी से राजस्व विभाग एवं अन्य विभाग के भ्रष्टाचारी अधिकारी कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि भू स्वामियों से सभी कामों के बदले अपने पदस्थापना कार्यकाल से पटवारी अशोक सोनी द्वारा मोटी रकम की मांग करते आ रहे हैं और बिना रिश्वत कोई काम नहीं करते थे जिसके कारण अकूत अवैध संपत्ति बनाने में कामयाब रहे हैं और इसी चाल चरित्र के कारण गोपनीय शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में जांच एवं कार्यवाही हेतु ईओडब्ल्यू की शरण ली थी और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा छापा मारकर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। शहडोल तथा रीवा की पुलिस बल पटवारी निवास पर तैनात।  सुबह 5 बजे से पहुंची है टीम EOW की टीम खंगाल रही है फाइले खबर लिखने तक कार्यवाही जारी

 *एटक एवं सीटू यूनियन ने राजनगर शहीद भगत सिंह चौक पर किया विरोध प्रदर्शन सौपा ज्ञापन*



*कामरेड हरिद्वार सिंह की उपस्थिति में सौंपा ज्ञापन*

अनूपपुर


1 मार्च को नई दिल्ली में देश के 10 सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन ने संयुक्त रुप से निर्णय लिया था कि भारत सरकार द्वारा लाए गए चारो लेबर कोड बिल के खिलाफ, कोयला उद्योग के निजीकरण/बिक्री के खिलाफ, 11वे वेतन समझौता के लिए जेबीसीसीआई-XI का गठन करने के लिए, किसानों के लिए लाए गए तीनों कृषि कानून के खिलाफ, बढती हुई महंगाई पर विराम लगाने, कर्मचारियों को 30 वर्ष की सेवा या 50 वर्ष की उम्र के बाद जबरन सेवानिवृत्ति करने के फैसले के खिलाफ, ठेका मजदूरों के लिए कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित बढ़ा हुआ वेतन लागू करने के लिए, बैंक एवं बीमा के निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगो को लेकर 26 मार्च 2021 को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी निर्णय के अनुसार 26 मार्च 2021 को राजनगर शहीद भगत सिंह चौक पर एटक एवं सीटू यूनियन ने संयुक्त रूप से भारत सरकार के मज़दूर विरोधी, उद्योग विरोधी, किसान विरोधी आदि नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तथा राजनगर में ही क्षेत्रीय महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस विरोध प्रदर्शन में एटक एसईसीएल के महासचिव एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

हसदेव क्षेत्र के एटक यूनियन के क्षेत्रीय सचिव कामरेड कन्हैया सिंह, एटक यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कामरेड यू.के. पाठक, सीटू के क्षेत्रीय अध्यक्ष कामरेड बघेला सिंह, सीटू के क्षेत्रीय सचिव कामरेड देवेन्द्र निराला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

क्षेत्रीय स्तर के एटक एवं सीटू यूनियन के पदाधिकारी एवम् सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने अपने वक्तव्य में भारत सरकार की मज़दूर विरोधी, उद्योग विरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। 

मध्यप्रदेश राज्य एटक के अध्यक्ष, एटक एसईसीएल के महासचिव एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि आज देश का हर वर्ग आंदोलन कर रहा है। देश के किसानों को तीन महीने से ऊपर हो गए आंदोलन करते हुए लेकिन सरकार को उनकी जरा भी सुध नहीं है। देश में महंगाई चरम सीमा पर है, पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है, खाने का तेल 150 के ऊपर है। बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, हर वर्ग परेशान है। बैंक का भी निजीकरण किया जा रहा है जिसे लेकर बैंककर्मी भी हड़ताल पर हैं। देश के नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। लाखों लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है। सरकार रोजगार देने में पूर्णतः असफल है। देश की अर्थव्यवस्था नीचे आ गई है। यह सरकार पूंजीपतियों एवं मालिकों की सरकार है यह आम जनता, मजदूर, किसान की सरकार नहीं है। भारत सरकार ने 44 श्रम कानून को समाप्त कर 4 लेबर कोड पारित किया है जो की पूर्णतः मज़दूर विरोधी है। औद्योगिक संबंध नियम विधेयक 2020 में सरकार ने श्रमिकों के हड़ताल करने के अधिकारों को सीमित कर दिया है। साथ ही कंपनियों को भर्ती और छंटनी को लेकर ज्यादा अधिकार दिए हैं। जब कोयला खदानें निजी मालिकों के हाथों में थी तब कोयला मजदूरों की सुरक्षा पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता था।  मजदूरों के लिए कोई भी सामाजिक सुरक्षा, कल्याण संबंधी योजना नहीं थी इन्हीं सब बातों को देखते हुए कोल इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया। धीरे धीरे कोयला मजदूरों को कई कानून और सुविधाएं उनके पक्ष में मिले लेकिन अब यह सरकार पुनः कोयला उद्योग को निजी मालिकों के हाथ में सौपना चाहती है। पहले शाम 7:00 से सुबह 6:00 तक/रात्रि पाली में महिलाओ के काम करने पर प्रतिबंध था लेकिन अब सरकार कानून लाई है कि महिला श्रमिक अब शाम 7:00 से सुबह 6:00 तक कार्य करेंगी। वर्तमान में महिलाओं के ऊपर हो रहे शोषण को देखते हुए हम समझ सकते हैं की महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं और फिर यह कानून कितना न्याय संगत है? कर्मचारियों को 30 वर्ष की सेवा या 50 वर्ष की उम्र के बाद जबरन सेवानिवृत्ति करने का फैसला सरकार द्वारा लिया जा रहा है। कर्मचारियों की नौकरी खतरे में हैं। इसी प्रकार किसानों को जमीन के बदले रोजगार देना बंद कर दिया गया है। पब्लिक सेक्टर का निजीकरण, बैंक का निजीकरण, किसानों के खिलाफ लाए गए तीनों कृषि बिल, आदि फैसले पूर्णतः मजदूर विरोधी हैं और ये सिद्ध करते हैं की यह सरकार आम जनता की नही हैं। 

कामरेड हरिद्वार सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय सहित क्षेत्रीय मुद्दों का ज्ञापन क्षेत्रीय महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र के समक्ष सौंपा गया।

इस अवसर पर उपक्षेत्रीय एवं इकाई स्तर के एटक एवं सीटू यूनियन के सभी ब्रांचो के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। प्रेस, मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी भी उपस्थित रहे।

 जिला जेल अनूपपुर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं जेल महानिदेशक भोपाल मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक सहायता कार्यक्रम हुआ संपन्न


अनूपपुर


जानकारी अनुसार जिला जेल अनूपपुर के अधीक्षक राघवेश अग्निहोत्री के निर्देशानुसार 305 बंदियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर दवाई वितरण किया गया एवं श्रीमानअपर सत्र न्यायाधीश महोदय श्री भू भास्कर यादव जी की उपस्थिति में विधिक सहायता हेतु अलग अलग बंदियों से विधिवत जानकारी ली गई एवं समुचित कार्यवाही करने का निर्देश भी किया गया जिला जेल अनूपपुर में अपर सत्र न्यायाधीश श्री भू भास्कर यादव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री स्वयं प्रकाश दुबे जी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर यस सी राय सहित जिला न्यायालय अनूपपुर व जिला चिकित्सालय अनूपपुर के समस्त स्टॉप की सहयोग से मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जेल महानिदेशक भोपाल मध्य प्रदेश के संयुक्त प्रयास से जिला अनूपपुर कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया जिसमें समस्त बंदियों महिला एवं पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अलग-अलग तरह से किया गया एवं दवाई दी गई विधिक सहायता हेतु यहां के स्थानीय वकीलों के सहयोग से जानकारी लेते हुए यथासंभव मदद पहुंचाने की बात की गई इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय युवा संगठन के पूर्व प्रांतीय संयोजक भूपेश भूषण अब्दुल कलाम चंद्रशेखर सिंह इंटक नेता नागेश शर्मा के अलावा स्वास्थ्य विभाग न्याय विभाग एवं जेल विभाग के सभी  कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम मैं भरपूर सहयोग कर कार्यक्रम को संपन्न कराया आयोजन को लेकर जिला जेल अधीक्षक श्री राघवेश जी डॉक्टर प्रजापति जी डॉ धनीराम जी श्रीमती श्वेता भारती जी डॉक्टर डीआर सिंह के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ आज के इस पूरे कार्यक्रम में जिला जेल अधीक्षक राघवेश जी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

होली पर्व को लेकर थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक।


अनूपपुर/भालूमाड़ा


आगामी 28 - 29 मार्च को रंगों का त्योहार होली पर्व को मनाने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने एवं कोरोना महामारी के दिन-ब-दिन बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सुरक्षात्मक मानकों को ध्यान में रखते हुए होली पर्व को मनाने के लिए थाना भालूमाडॉ में शांति समिति की बैठक कोतमा एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल, थाना प्रभारी भालूमाडॉ हरिशंकर शुक्ला, पसान नगर पालिका सीएमओ रामसेवक हलवाई के आतिथ्य में संपन्न हुई।

       बैठक में मुख्य रूप से देशभर में बढ़ते कोरोनावायरस बीमारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी एकमत नजर आए ।


साथ ही साथ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने के लिए उपस्थित जनों ने अपने अपने विचार भी व्यक्त किए जिसमें यह बताया गया कि त्यौहार मनाने की मनाही नहीं है लेकिन स्वास्थ्य से बढ़कर कोई चीज नहीं है और हम सब अपने परिजनों अपने घर व आस पड़ोस नगर के सभी लोगों का ध्यान रखते हुए शासन द्वारा निर्धारित किए गए बातों को अमल में लाते हुए त्यौहार को मनाए जिसमें इस बात का पूरा ध्यान रखें कि चेहरे पर मास्क आवश्यक रूप से लगाए रहे सामाजिक दूरी का पालन करें ज्यादा भीड़ भाड़ से बचें और जितना हो सके घरों से बाहर निकलने से बचें और इस बार की होली में हम सब यह संकल्प लें कि किसी भी कीमत पर लापरवाही ना करते हुए इस कोरोनावायरस को बढ़ने से रोकना है और इसके लिए ""मेरी होली मेरे घर"" की बात पर ध्यान रखें वही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि नगर वासियों को सचेत करने के लिए नगर पालिका द्वारा पूरे क्षेत्र में अलाउंस कराते हुए शासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों से अवगत कराया जाए जिससे लोगों में जागरूकता आए और सभी लोग इस त्यौहार में स्वास्थ्य के प्रति सचेत होकर त्यौहार मनाए

        बैठक में एसडीओपी कोतमा शिवेंद्र सिंह बघेल ने कहा की हो सके इस त्यौहार में रंग ना लगाएं लोगों से गले ना मिले ज्यादा भीड़ में ना जाए यह सलाह आपके स्वास्थ्य के लिए दी जाती है होलिका दहन भी समय से पूर्व किया जाए होलिका दहन में जितना हो सके लकड़ी को बचाने का प्रयास करें और कंडे की होली को बढ़ावा दें होलिका दहन में भी ज्यादा भीड़ भाड़ ना करें बच्चे व बुजुर्ग दूरी बनाए रखें साथ ही साथ त्यौहार को शांति आपसी भाईचारे से मनाएं और नशे का प्रयोग ना करें आपने बताया कि यदि त्यौहार में लोग नशे से बचेंगे तो निश्चित रूप से यह पर्व बहुत ही शांति सुरक्षा व भाई चारे के साथ होगा साथ ही साथ आपने लोगों से यह भी कहा कि यदि कहीं अवैध शराब या ऐसी कोई बातें सामने आती हैं जो समाज के हित में नहीं है इस पर तत्काल पुलिस को हंड्रेड डायल या स्वयं मुझे अवगत करा सकते हैं आज की इस परिस्थिति में हम सब को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है करोना जैसी महामारी को रोकने के लिए हम सब अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएं शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जाए त्यौहार के दिन बाइक में दो से अधिक सवारियां ना बैठे इसके साथ-साथ क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था की भी आपने थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिए।

      बैठक में यह रहे उपस्थित----- शांति समिति की बैठक में एसडीओपी कोतमा शिवेंद्र सिंह बघेल थाना प्रभारी भालूमाडॉ हरिशंकर शुक्ला पसान सीएमओ रामसेवक हलवाई एसईसीएल के प्रबंधक रंजीत सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवराज दत्त त्रिवेदी डॉक्टर एम एस सिद्दीकी श्रमिक नेता ताराचंद यादव सुखविंदर सिंह मृगेंद्र सिंह स्वप्निल पांडे सिद्धार्थ दत्त त्रिवेदी गुड्डू मिश्रा संतोष गुप्ता राजू गुप्ता पार्षद इंद्र लाल केवट अजय यादव बद्री केवट रूपेश सिंह अंदू केवट, कान्हा मिश्रा डब्लू मिश्रा विकास जयसवाल रोशन प्रजापति जितेंद्र रजक हसन अंसारी रघुवंश सिंह मनोज पटेल अजय यादव मीडिया के राजेश सिंह दिवाकर विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भालूमाडॉ पुलिस स्टाफ उपस्थित रहें ।

 मामा के राज में पटवारी बना गुंडा, मांगता है रुपये, किसानों को देता है जान से मारने की धमकी



*पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर अधिवक्ता संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*


अनूपपुर/जैतहरी


जिले के जनपद पंचायत जैतहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवा में पदस्थ हल्का पटवारी अजय सिंह बघेल की तानाशाही पूर्ण रवैया से कृषक व ग्रामीण इस कदर त्रस्त है।कि इनके नवाबी करतूतों के चलते कृषकों को सरकार की योजनाओं व कृषकों के हित में किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं सहित शासन की निर्धारित मापदंडों का सही समय पर क्रियान्वयन ना कर जरूरतमंद ग्रामीणों और कृषकों के साथ दुर्व्यवहार पूर्ण बातें करना व बड़ी-बड़ी डींग हांकना पटवारी साहब की आदत में शुमार है सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि पटवारी साहब राजघराने से ताल्लुक रखते हैं, उनके रुतबे को देखकर ऐसा लगता है कि रीवा रियासत के अंतिम राजा यही  हैं साथ ही खसरा, नक्शा, नामांतरण, सीमांकन जैसी व्यवस्थाओं का सही समय पर क्रियान्वयन ना करना इनकी कार्यशैली को लेकर ग्राम हल्का पटवारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


*एक यह है मामला*

जैतहरी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवा में पदस्थ हल्का पटवारी अजय सिंह बघेल द्वारा कृषक वा अधिवक्ता विनय सिंह के घर 25 मार्च 2021 को सुबह लगभग 10:30 बजे पहुंचकर कहा की जमीन का रिकॉर्ड सुधार के एवज में10हज़ार रूपए लगेगा क्योंकि उक्त रिकॉर्ड सुधार मेरी आईडी पासवर्ड से ही होगा पैसा दे दो तब मैं काम करूंगा जिस पर अधिवक्ता विनय सिंह ने जवाब दिया कि जब तहसीलदार ने मेरी भूमि का रिकॉर्ड सुधार का आदेश 4 जनवरी 2021 को कर दिया गया है तो मैं आपको किस बात का पैसा दूं इतना सुनते ही पटवारी अजय सिंह गुस्से में आकर अभद्र तरीके से गाली गलौज देते हुए मारपीट पर मेरे ही घर में उतारू हो गए और बोले कि अगर इस संबंध में कहीं शिकायत करोगे तो कट्टा से गोली मारकर जान से खत्म कर दूंगा जिस पर वहीं खड़े राम जी राठौर एवं रामअवतार गुप्ता द्वारा बीच-बचाव करते हुए घर से बाहर निकाला गया।


*फरियादी कृषक व अधिवक्ता विनय सिंह ने आवेदन प्रस्तुत कर मांगा न्याय पुलिसिया कार्यवाही जीरो*

कृषक व अधिवक्ता विनय सिंह के साथ उक्त घटना घटित होने पर व्यथित होकर थाना प्रभारी जैतहरी के नाम पर आवेदन प्रस्तुत कर आरोपित पटवारी के ऊपर उचित कार्यवाही करने हेतु न्याय की मांग की है एवं उक्त आवेदन की प्रतिलिपि कार्यवाही हेतु कलेक्टर अनूपपुर,पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा तहसीलदार जैतहरी को प्रेषित किया है परंतु फरियादी कृषक व अधिवक्ता विनय सिंह को अभी तक न्याय नहीं मिला आरोपी पटवारी अजय सिंह बघेल पर पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करते हुए संरक्षण दिया जा रहा है और फरियादी का आवेदन ठंडे बस्ते में रखा हुआ।

*कार्यवाही ना होने पर अधिवक्ता संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

अधिवक्ता संघ जैतहरी जिला अनूपपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी को ज्ञापन सौंपकर अजय सिंह बघेल पटवारी हल्का ग्राम धनगवा द्वारा अधिवक्ता विनय सिंह के साथ किए गए अभद्र व्यवहार व जान से मारने की धमकी तथा रिश्वत मांगने के संबंध में आरोपी पटवारी के ऊपर उचित कार्यवाही हो इस हेतु ज्ञापन सौंपा गया!

*नवाब पटवारी ग्रामीणों के लिए थे नासूर कार्यवाही में हो गया स्थानांतरण*

जैतहरी तहसील क्षेत्र के ग्राम धनगवा हल्का के पटवारी अजय सिंह बघेल काफी दिनों से इस क्षेत्र में जड़ जमाए हुए पटवारी साहब बेमिसाल इरादों और अपनी आदतों को लेकर कृषको व ग्रामीणों के लिए नासूर बने हुए थे बार-बार शिकायतों के बावजूद इनकी कार्यशैली को लेकर राहत मिलता नजर नहीं आ रहा था पटवारी के कारनामों की लंबी फेहरिस्त ऐसी है कि 2019-20 में कृषक भूमि स्वामियों का विक्रय पंजीयन ना करा कर पटवारी द्वारा स्वयं दूसरे भूस्वामी का नाम जोड़ दिया गया इस प्रकार कूट रचित रचना रच कर स्टांप ड्यूटी की चोरी की गई एवं शासन के राजस्व पर खुली डकैती की गई ऐसे कई मामले पटवारी द्वारा सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।उनके क्रियाकलापों को लेकर जन चर्चा में बने रहने वाले पटवारी साहब का आखिरकार उनके हल्का पटवारी क्षेत्र से स्थानांतरण अन्यत्र स्थान में कर दिया गया बौखलाए पटवारी साहब नवाबों की भाषा का इस्तेमाल कर रहे।

*3 करोड़ नगद 3 किलो सोना चोरी के आरोपियों को 36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार


*

*सतना*


दिनाॅक 24/03/21 को फरियादी श्रवण कुमार पाठक पिता स्व.मूलचन्द्र पाठक निवासी चाणक्यपुरी कालोनी सतना द्वारा चैकी बाबूपुर पहुॅचकर चैकी प्रभारी दिनेश बघेल को सुबह करीब 09.45 बजे मौखिक सूचना दी कि उसके थाना कोलगवाॅ के बाबूपुर चैकी क्षेत्र स्थित ग्राम शिवपुरवा मगरेह (घर) में आलमारी में रखे 03 करोड रूपए नगद एवं 03 किलोग्राम सोना (03 सिल्ली) रात्रि करीब 02.00 बजे चार अज्ञात बदमाश द्वारा चैकीदार के साथ मारपीट कर बांधकर  घर के अंदर से आलमारी तोडकर लूट ले गए है। सूचना पर चैकी प्रभारी ने थाना प्रभारी कोलगवाॅ को अवगत कराया एवं उनके निर्देश पर घटना की तस्दीक हेतु घटना स्थल पर रवाना हुए घटना सत्य पाते हुए समस्त बरिष्ठ अधिकरियों को घटना की सूचना दी तो तत्काल मौके पर श्री धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सतना, श्री एस. के. जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना, श्री विजय प्रताप सिंह नगर पुलिस अधीक्षक सतना एवं निरीक्षक डी.पी. सिंह थाना प्रभारी कोलगवाॅ आए और उन्होंने घटना के हर कोण की घटना स्थल पर बारीकी से जाॅच प्रारंभ की। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ,फिंगर प्रिंट एवं ट्रेकर डाॅग भी बुलाया गया घटना स्थल पर विवेचना की कार्यवाही चलती रही । इस बीच फरियादी श्रवण कुमार के लेखीय आदेवन पत्र पर से थाना कोलगवाॅ में चार अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 394 भादवि के अंतर्गत अप0क्र0 412/21 दर्ज किया गया एवं विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम गठित की गई । इस दौरान आईजीपी महोदय श्री उमेश जोगा ने सतना पहुॅचकर घटना एवं विवचेना की समीक्षा की वहीं डीआईजीपी महोदय रीवा श्री अनिल सिंह कुशवाह ने मौके पर पहुॅचकर घटना स्थल का निरीक्षण ,फरियादी एवं घायल से पूछताछ की दोनों अधिकारियों ने घटना की विवेचना पतारसी में निरंतर सक्रिय मार्गदर्शन प्रदान किया। 

*करीब 4.5 करोड (नगदी एवं सोना) की लूट की बारदात एक सनसनीखेज*

क्षेत्र में हुई यह घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौतीपूर्ण थी किन्तु सतना पुलिस ने इस दुस्साहिक बारदात को खोलने के लिए दृढसंकल्पित होते हुए सारे आपरेशन को दिवस रात्रि अनवरत 36 घण्टे निरंतर रूप से चलाया और इस बारदात को क्रिस्टल क्लीयर करके लूटा गया माल चारों आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर आपरेशन को मात्र 36 घण्टे में सम्पन्न कर दिया। पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी एवं शेष राशि की बरामदगी हेतु पुलिस टीम लगातार पीछा कर रही है।

*गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों के नाम निम्नानुसार है-*

1. लूदा वसदेवा पिता अयोध्या वसदेवा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम दरबार थाना इंदबार जिला उमरिया 

2. अजय दाहिया पिता उत्तमलाल दाहिया उम्र 27 वर्ष ग्राम दरबार थाना इंदबार जिला उमरिया 

3. सुरेश उर्फ राजा दाहिया पिता मथुरा प्रसाद दाहिया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम इंटौरा थाना बरही जिला कटनी 

4. सुरेश केवट तनय लक्ष्मण प्रसाद केवट उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गुड़हर, पोस्ट इटौरा, जिला कटनी

*आरोपियों से बरामद राशि*:-

लूटी गई राशि में से दो करोड़ चैबीस लाख एकसठ हजार पाॅच सौ रू. नगद, 3 कि.ग्रा. सोना, घटना में प्रयुक्त तीन मोटर सायकल, लूट के पैसे से क्रय की गई 02 मोटर सायकल कीमती करीब एक लाख पंद्रह हजार रू., घटना में प्रयुक्त डण्डें एवं हथियार 

*घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण*

सम्पूर्ण घटनाक्रम का खुलासा इस प्रकार हुआ कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी कोलगवाॅ चैकी प्रभारी बाबूपुर ने दिनाॅक 25/03/21 को सूचना मिलने के बाद लगातार रात्रि तक घटना स्थल पर कैम्प करते हुए निरंतर साक्ष्य एकत्र किए वहीं साइबर टीम ने मौके का मुआयना करते हुए दिवस रात्रि लगातार काम कर महत्वपूर्ण क्लू तलास किए  सम्पूर्ण साक्ष्य एवं मुखविर तंत्र की सूचनाओं के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके घर से लूटा गया माल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए है। 

घटना में खुलासा हुआ कि यह राशि फरियादी श्रवण कुमार ने नवम्बर 2020 में अपने पुत्र संजीव के साथ अपने घर सतना से लाकर रखी थी । इस कार्य में उसके कर्मचारी सुरेश केवट ने शिवपुरवा में मदद की थी। सुरेश केवट मय परिवार के शिवपुरवा में ही फरियादी के खेत में रहता था, इसके पास आरोपी राजू उर्फ सुरेश दाहिया (जो कि सुरेश केवट का साढू भाई है ) का आना जाना था और दोनो की नजर में उक्त सम्पत्ति तभी से थी और उसको लूटने की फिराक में उसी समय से थे। उसके बाद सुरेश केवट ने दिनाॅक 19/03/21 को श्रवण के यहाॅ से काम छोड दिया और अपने परिवार को लेकर फार्म हाउस से चला गया। तदुपरांत योजनाबद्ध तरीके से उक्त आरोपीगणों को एकत्र कर घटना को अंजाम दिया गया । आरोपीगण तीन मोटर सायकल से रात्रि बाबूपुर में साम 6-7 बजे इकटठे हुए रात्रि में घटना स्थल पर पहुॅचकर सोते हुए चैकीदार वसंतलाल कोल पर लाठियों से हमला कर दिया फिर नुकीली राॅड से आलमारी तोडकर लूट को अंजाम दिया। गार्ड का मोबाईल फोन भी लूट ले गए। इस लूट के खुलासे पर पुलिस अधीक्षक महोदय सतना से 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था एवं ईनाम राशि 30 हजार रूपए करने प्रस्ताव आईजीपी महोदय के यहाॅ भेजा था। 

सतना पुलिस द्वारा इस बेमिसाल काम को मात्र 36 घण्टे में सम्पन्न कर सतना पुलिस की छवि को बुलंदियों पर ले जाकर स्थापित किया है। 

*इस काम को करने में निम्नानुसार पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है*- 

श्री विजय प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सतना, श्रीमती हिमाली सोनी एसडीओपी मैहर, निरीक्षक डी0पी0 सिंह चैहान थाना प्रभारी कोलगवाॅ ,उपनिरी0 दिनेश बघेल चैकी प्रभारी बाबूपुर ,उपनिरी0 शैलेन्द्र पटेल थाना प्रभारी कोटर ,उपनिरी0 भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी बदेरा, उपनिरी0 एन0पी0 मिश्रा थाना प्रभारी जैतवारा,उपनिरी0 आशीष धुर्बे थाना कोलगवाॅ, उपनिरी0आर0पी0त्रिपाठी ,उपनिरी0 अजीत सिंह प्रभारी साइबर सेल सतना ,सउनि0 गंगा सिंह ,सउनि0 दिपेश पटेल साइबर सेल,सउनि0 देवनारायण उपाध्याय ,प्र0आर0 देवेन्द्र सेन, रमाकंात तिवारी, शशिकांत पयासी ,बृजेश सिंह, वाजिद खाॅन, अजीत सिंह,,हरीश मिश्रा कोतवाली, आरक्षक दिलीप द्विवेदी, राहुल सिंह ,प्रवीण तिवारी ,विपिन सोधियाॅ थाना कोलगवाॅ ,आरक्षक अजीत मिश्रा ,कमलाकर सिंह सिविल लाईन ,संजय यादव पुलिस लाईन, अंकेश मरकट ,विकास सिंह बघेल पुलिस लाईन, आरक्षक संदीप सिंह परिहार ,वीपेन्द्र मिश्रा साइबर सेल एवं सैनिक ओमप्रकाश द्विवेदी थाना कोलगवाॅ, प्र.आर. कार्यवाहक खेमराज बागरी, आर. मुकेश कुमार तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, कपिल पाठक, नीरज राजपूत, विश्वनाथ तोमर, राकेश खरे, वीर सिंह, प्र0आर0 रामसुमिरन सिंह, आर. गौरव शर्मा, महेन्द्र पटेल, रोहताश चाहर, वेदपाल सिंह, प्र.आर. भैरों पाण्डेय एवं अनिल शर्मा पुलिस लाइन सतना, आर. धीरज थाना कोटर, आर. अशोक थाना अमदरा, आर. अनिल सिंह एवं पंकज मिश्रा थाना मैहर । 

बदमाश लूदा धारा 376 ता0हि0 में सजायाब आरोपी है, जो 06 साल की सजा काटने के बाद माननीय न्यायालय से जमानत पर है, चोरी सहित अन्य अपराध भी हैं। आरोपीगणों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड हैं, जिन्हें संबंधित थानों से बुलाया जा रहा है।


 जिला न्यायालय परिसर में मास्क वितरित कर पहनने का किया आग्रह


कोविड से बचाव के लिये पत्रकारों ने चलाया जागरूकता अभियान


अनूपपुर /  राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना पॉजिटिव्स की संख्या तेजी से बढ रही है। इसे लेकर सरकार में जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढी है। अनूपपुर जिले में भी लोग अभी कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील तथा जिला प्रशासन के प्रयत्नों का थोड़ा - बहुत असर तो लोगों में है। इसके बावजूद लोग मास्क लगाने , सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने से परहेज कर रहे हैं। लग रहा है मानो लोगों में कोरोना का जरा भी भय नहीं है।

लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के लिये विभिन्न समाजसेवी संगठन पिछले चार - पांच दिन से विभिन्न चौराहों में मास्क वितरण कर लोगों से इसे लगाए रहने का अनुरोध कर रहे हैं।

 शुक्रवार , 26 मार्च को म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियो तथा अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने जिला सत्र न्यायालय परिसर में मास्क वितरित कर लोगों से इसे सार्वजनिक स्थलों में  हमेशा पहनने की अपील की। म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मंडल के प्रदेश सचिव मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द बियाणी, संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ला, राजन कुमार, सुधाकर मिश्रा ने जिला सत्र न्यायालय परिसर में शासकीय अधिवक्ता दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया , न्यायालय के रीडर राजेश द्विवेदी तथा भारत ज्योति विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र शौर्य द्विवेदी के विशेष सहयोग से माननीय जजों , अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को मास्क वितरित करके उनसे इसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए रहने की अपील की। न्यायालय में कार्य प्रभावित ना हो , इसलिये लंच के समय सभी से उनके कक्ष में भेंट कर गरिमामय तरीके से मास्क वितरित करके कोरोना संक्रमण पर ध्यानाकर्षण किया गया। जिला सत्र न्यायालय के लगभग सभी न्यायाधीशों ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए सभी से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य रुप से लगाए रखने की अपील की है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी मास्क लगाए रखने की अपील करते हुए पत्रकारों की इस पहल का स्वागत् किया है।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में जन अभियान परिषद, केशव माधव सेवा संस्थान, शुभम सेवा संस्थान द्वारा  विगत 23 मार्च से प्रतिदिन रोको - टोको अभियान के तहत विभिन्न चौराहों पर नि:शुल्क मास्क वितरित किया जा रहा है। यह समझाईश लोगों को दी जा रही है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क लगाना सर्वश्रेष्ठ तरीका है। मास्क संक्रमण से  बचाव करके आपकी तथा आपके परिवार की जिन्दगी बचा सकता है।  टीका लगा हो या ना लगा हो, सभी लोगों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंशिंग बनाए रखने तथा हमेशा साबुन से हाथ धोते रहने की जरुरत है। जिला मुख्यालय मे लोगों को मास्क वितरण करते हुए लोगों को समझाईश दी । कोरोना वायरस से बचाव के लिये  रोको टोको अभियान के तहत सामतपुर मन्दिर चौक, अमरकंटक तिराहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के सामने  निःशुल्क मास्क वितरण अभियान चलाया गया है। 

इस अभियान में गजेन्द्र सिंह, हरिशंकर वर्मा, सत्यनारायण सोनी, रिलायंस फाउंडेशन के अमितेष पाण्डेय , वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती रश्मि खरे , सहायक संचालक उद्यानिकी बी डी नायर, जन अभियान परिषद के जिला  समन्वयक उमेश कुमार पांडे , दिलीप कुमार शर्मा, चचाई,  धीरेंद्र द्विवेदी , सदस्य के रूप में श्रीमती संपतिया राठौर , विद्यानंद शुक्ला, दुलारे राठौर,  पंकज मिश्रा , रोशन पुरी , प्रियेश द्विवेदी के साथ अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही है।

181 की रिपोर्ट में से 04 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि


अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2115

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 27

अनूपपुर 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्राप्त 181 की रिपोर्ट में से 04 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।       

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2115 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 है। अब तक 2073 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

फुन्देलाल का जिलाध्यक्ष बनने से अब कांग्रेस का परचम लहराएगा - आशीष त्रिपाठी 


अनूपपुर 

कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की नियुक्ति का भव्य स्वागत करते हुए अपने बयान में कहा है कि अब अनूपपुर जिले में कांग्रेस का परचम लहराएगा।काफी समय बाद दमदार जिला अध्यक्ष के रूप में विधायक पुष्पराजगढ़ की नियुक्ति ने कांग्रेस के लोगों में एक नया उत्साह एक नया जोश भर दिया।    छात्र जीवन से ही संघर्षशील  विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को एक दमदार नेता के रूप में जाने और पहचाने जाते हैं।भाजपा की लहर में भी उन्होंने पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट जीतकर अपनी दमदारी दिखा दी।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से लगभग 14 वर्ष बाद कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिला है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई नियुक्ति के बाद काफी हर्ष और उत्साह एवं जोश और उमंग है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं निश्चित ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में होने वाले चुनाव में स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम सभी नगर पालिकाओं में लहराएगा।के.सी.वेणुगोपाल जनरल सेक्रेटरी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हस्ताक्षर से जारी पत्र की घोषणा होते ही अनूपपुर जिले में उत्साह का माहौल बन गया।उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनिया गांधी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन निश्चित रूप से संगठन को मजबूती देने वाला है। कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी ने कहा कि काफी वर्षों बाद जिला कांग्रेस को एक ऊर्जावान अध्यक्ष के रूप में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को मिले हैं। निश्चित ही इनकी नियुक्ति से जिले के अंदर एक बार फिर से कांग्रेस का वर्चस्व स्थापित होगा। उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक की सहमति से एवं जिला प्रभारी सी.पी. मित्तल की अनुशंसा पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल की घोषणा का स्वागत किया है।   

                ज्ञातव्य हो कि पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में थे।1984-85 में पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।स्नातक तक उन्होंने पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय में अध्ययन किया, इसके बाद स्नातकोत्तर शंभूनाथ शुक्ला महाविद्यालय शहडोल एवं वकालत की पढ़ाई भी शहडोल से पूरी की।युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पुष्पराजगढ़ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।शहडोल जिला पंचायत में उपाध्यक्ष एवं विभिन्न समितियों में सभापति भी रहे हैं।पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दलवीर सिंह की पहल पर उन्होंने कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की। 2008 में कांग्रेस से विधानसभा का चुनाव हारे।  लेकिन 2013 एवं 2018 में कांग्रेस से विधायक निर्वाचित हुए। वर्तमान में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विराजमान हैं और उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्राचार्य की मनमानी, जन भागीदारी मद से व्यय राशि में भारी अनियमितता उठी जांच की मांग



अनूपपुर


जिला मुख्यालय स्थित शासकीय तुलसी महाविद्यालय में इन दिनों जनभागीदारी मद से अनाप-शनाप राशि महाविद्यालय के विकास कार्यों के नाम से खर्च की जा रही है। छात्र बताते हैं, कि महाविद्यालय में पिछले 17 -18 महीनों में ₹50लाख  से अधिक राशि स्थानी मद जनभागीदारी से महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा रंग- रोहन, पेयजल आदि नाम से खर्च कर दी गई है , वही महाविद्यालय का स्तर जस का तस  बना हुआ है ,बल्कि जिला मुख्यालय की महाविद्यालय से कहीं ज्यादा विकास व उन्नति की ओर उसके अधीनस्थ महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ है जो कि कम बजट व सीमित संसाधन के बावजूद नेक से ग्रेटिंग हासिल कर ली और जिले का नाम इस आदिवासी अंचल के महाविद्यालय ने पूरे देश -प्रदेश में गौरवान्वित किया है ,वहीं जिला मुख्यालय स्थित तुलसी महाविद्यालय ने पिछले 2 वर्षों से कोई भी उपलब्धि हासिल नहीं की है ,इस महाविद्यालय में केवल छात्रों की फीस में वृद्धि और  अनाप-शनाप खर्चा ही किए गए हैं।

*बढ़ाई गई फीस*

तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्रा शासन की निर्धारित फीस तो जमा करता ही है, साथ ही साथ जनभागीदारी शुल्क जो कि महाविद्यालय द्वारा तय किया जाता है , वह भी फीस जमा कर दिया जाता है, जिसे प्रभारी प्राचार्य द्वारा छात्राओं के साथ अन्याय पूर्ण निर्णय  कर उसमें डेढ़ गुना वृद्धि  करा दी गई ताकि जनभागीदारी का खजाना भरा रहे ,और अपने मन मुताबिक उसे खर्च करते रहे, और हो भी ऐसा ही रहा है। शुल्क वृद्धि के आंदोलन में छात्रों के सड़क में उतरने के बावजूद  शुल्क में कमी नहीं की गई और उस पैसों से जमकर मलाई छानी जा रही है, और छात्रों के रुपयों से अपना व्यवहार बनाया जा रहा हैं।

*जांच की मांग*

शासकीय तुलसी महाविद्यालय में विकास के नाम पर उड़ाए जा रहे छात्रों के रुपयों की जांच की मांग लोगों ने की है । फीस में वृद्धि कर पहले खजाना भरा गया फिर उसे रंग- रोहन ,बिजली फिटिंग ,टीन सेड, साइकिल स्टैंड, कैंटीन ,कॉमन रूम, धूल -डस्ट आदि के नाम से उड़ाया गया, इन दिनों नगर की जनता महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य से जबरदस्त नाराज है, और शासन प्रशासन से जनभागीदारी मद के खर्च हुए राशि की जांच की मांग की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget