महिला सशक्तिकरण कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्रद्धा महिला मंडल कार्यक्रम संपन्न

*जरूरतमंदों की सेवाएं मेरी पहली प्राथमिकता : श्रीमती मिश्रा* 


अनूपपुर/कोतमा

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के अधिकारियों की महिलाओं द्वारा जरूरतमंद एवं असहयों की सेवा के लिए श्रद्धा महिला मंडल का गठन किया गया जिनकी अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा है । श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर द्वारा एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्र में सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जमुना कोतमा क्षेत्र में आत्मनिर्भर महिला सशक्तिकरण मुहिम के तहत सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र बंकिंग बिहार रेस्ट हाउस किया गया। इस आयोजन में जमुना कोतमा क्षेत्र के विभिन्न गांव में गरीब महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षार्थी महिलाओं को सिलाई मशीन एवं मिष्ठान के साथ प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही क्षेत्र की गरीब महिलाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया था आज कंप्यूटर में दक्ष महिलाओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 

*इतने महिलाओ को बनाया आत्मनिर्भर* 

श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के द्वारा 17 महिलाओ को 6 महीने  प्रशिक्षण के बाद सिलाई मशीन, 16 महिलाओ को 6 महीने की कम्प्यूटर प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र और जमुना कोतमा क्षेत्र की विभिन्न गरीब जरूरतमंद महिलाओं को  छठ के पवित्र त्यौहार मे 40 महिलाओ को साड़ी वितरण किया गया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों के 70 महिलाओ मच्छरदानी का वितरण कर जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। 

*महिलाओं को अपनी प्रतिभा समझने की आवश्यकता* 

श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की महिलाओं के अंदर बहुत प्रतिभा होती है अपने आप को समझ नहीं पाती और रोक लेती हैं हम लोग एक मंच दे रहे हैं वो आये और अपने आप को समझे प्रशिक्षण लेकर अपने पैरों पर खड़े हो हम और हमारा संगठन सदैव उनके लिए तात्पर्य है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांग बच्ची पाठक को ट्राई साइकिल दिया गया। 

*कबाड़ से कलाकृति उद्यान का लोकार्पण* 

वेस्ट टू बेस्ट कबाड़ का सफर जुगाड़ को चरितार्थ करते हुए कंपनी में वेस्ट मटेरियल से अद्भुत कलाकृतियां का निर्माण एसईसीएल के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष पूनम मिश्रा के द्वारा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के बंकिंग बिहार गेस्टहाउस मे कबाड़ से कलाकृति उद्यान का लोकार्पण किया गया तथा कार्मचारियो के द्वारा कबाड से हाथी का प्रतिमा बनाया गया था उसे भी रिबन काट कर लोकार्पण किया गया। साथ ही एसईसीएल भालूमाड़ा के उन 12 कार्मचारियो को श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष पूनम मिश्रा के द्वारा सम्मानित किया गया। 

*कार्यक्रम मे ये रहे मौजूद* 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षता श्रीमति पूनम मिश्रा, कार्यक्रम की अध्यक्ष  अलंकृता  महिला मंडल जमुना कोतमा क्षेत्र की अध्यक्ष तरुणा मदान, सोहागपुर क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती अर्पणा मैडम, जोहिला क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती साहू मैडम तथा जमुना कोतमा क्षेत्र की अलंकर्ता महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थिति रही।

कल्चुरी समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई सहस्त्रबाहु की जयंती


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

पुष्पराजगढ़ कल्चुरी समाज द्वारा सामुहिक रूप से दुर्गा मंदिर परिषर में सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई उक्त कार्यक्रम में सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया एवं समाज को संगठित रख कर सामाजिक कुरूतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया।

*पुराणों सहस्त्रबाहु अर्जुन का वर्णन*

सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्म महाराज हैहय की 10वीं पीढ़ी में माता पद्मिनी के गर्भ से हुआ था। उनका जन्म नाम एकवीर तथा सहस्रार्जुन भी है।सहस्रार्जुन जयंती क्षत्रिय धर्म की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए मनाई जाती है। चंद्रवंशी क्षत्रियों में हैहय वंश सर्वश्रेष्ठ उच्च कुल का क्षत्रिय माना गया है। चन्द्र वंश के महाराजा कृतवीर्य के पुत्र होने के कारण उन्हें कार्तवीर्य-अर्जुन कहा जाता है। महाभारत, वेद ग्रंथों तथा कई पुराणों में सहस्रबाहु की कई कथाएं पाई जाती हैं। पुराणों के अनुसार प्रतिवर्ष सहस्रबाहु जयंती कार्तिक शुक्ल सप्तमी को दीपावली के ठीक बाद सहस्रार्जुन जयंती क्षत्रिय धर्म की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए मनाई जाती है।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित*

सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल्चुरी समाज के प्रतिष्ठित समाज सेवी संतोष जायसवाल सुरेश जायसवाल कन्हैया जायसवाल भोला जायसवाल ज्ञानचंद जायसवाल बाल्मिक जायसवाल राकेश जायसवाल आशा जायसवाल शारदा जायसवाल पिंकू जायसवाल आकाश जायसवाल गणेश जायसवाल हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी हरिदास महराज सहित कल्चुरी समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

नागपुर-शहडोल ट्रेन का विस्तार अनूपपुर तक किया जाए अंबिकापुर,चिरमिरी वालों को मिले कनेक्टिविटी


अनूपपुर

काफी लंबे अरसे से शहडोल एवं सरगुजा क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सुविधा को लेकर नागपुर तक की ट्रेन की मांग कर रहे थे।लगातार तमाम माध्यमों से जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाई गई।लेकिन उसका असर हुआ जरूर लगभग 30 वर्षों बाद नागपुर के लिए दैनिक ट्रेन की सुविधा शहडोल से प्रारंभ की गई।जिससे शहडोल संसदीय क्षेत्र का आधे से ज्यादा हिस्सा एवं सरगुजा क्षेत्र का पूरा हिस्सा वंचित रह गया। ट्रेन नंबर 11201 नागपुर-शहडोल एवं 11202 शहडोल-नागपुर ट्रेन का विस्तार यदि सरगुजा क्षेत्र तक नहीं हो पा रहा तो उसे अनूपपुर जंक्शन तक भेजा जाए।एवं अंबिकापुर एवं चिरमिरी वालों को कनेक्टिविटी के लिए कोई व्यवस्था बनाई जाए।जिससे अनूपपुर जंक्शन में उक्त ट्रेन को पकड़ा जा सके।उसके समय में भी परिवर्तन करना आवश्यक है जिससे यात्रियों को उस ट्रेन का लाभ मिल सके।या फिर चल रही ट्रेन को शहडोल से नागपुर सप्ताह में चार दिन वाया अनूपपुर,पेंड्रा, उसलापुर, रायपुर,दुर्ग,गोंदिया होकर नागपुर तक चलाया जाए।शहडोल से नागपुर की दूरी 602 किलोमीटर पड़ेगी जिससे यात्री लाभान्वित होंगे।अभी ट्रेन शहडोल,उमरिया,कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा होते हुए जा रही है जहां इसकी दूरी शहडोल से नागपुर तक 624 किलोमीटर पड़ रही है। शहडोल जिले की सांसद हिमाद्री सिंह से अपेक्षा है कि उन्होंने वादा किया था की विधानसभा चुनाव के बाद इस ट्रेन को अनूपपुर जंक्शन तक बढ़ाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगी।उनसे भी अपेक्षा है कि जनहित में एवं आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने पूरे संसदीय क्षेत्र को लाभान्वित करने की कोशिश करते हुए इस ट्रेन का विस्तार अनूपपुर जंक्शन तक करवाए।या फिर जनहित में शहडोल-नागपुर ट्रेन को चार दिन वाया अनूपपुर,पेंड्रा रोड, उसलापुर होकर नागपुर तक चलवाएं।शहडोल से नागपुर की दूरी भी कुल 602 किलोमीटर है।जिससे पूरे क्षेत्र के यात्री लाभान्वित होंगे।साथ ही यह भी अपेक्षा है कि सरगुजा क्षेत्र के अंबिकापुर एवं चिरमिरी क्षेत्र वासियों को लाभान्वित करने के लिए ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलवाई जाए।एवं ट्रेन के समय में परिवर्तन कर यात्रियों को लाभान्वित किया जाए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget