सशक्त हस्ताक्षर की 47वीं काव्य गोष्ठी संपन्न हुई, अतिथियों, कवि-कवयित्रियों, काव्य प्रेमियों का हुआ अभिनंदन


जबलपुर -   

सशक्त हस्ताक्षर की 47 वीं काव्य गोष्ठी नूतन मराठी स्कूल गोल बाजार में सानंद सम्पन्न हुई ၊ सर्वप्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने अपने शब्द सुमनों से सभी अतिथियों,कवि-कवयित्रियों,काव्य प्रेमियों का अभिनंदन किया ၊ सरस्वती वंदना लखन रजक ने की ၊

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉ.सुरेन्द्रलाल साहू निर्विकार, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि आचार्य विजय तिवारी किसलय, अरुण शुक्ल, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण,मंगल भाव संतोष नेमा संतोष की गरिमामय उपस्थिति रही। महेश स्थापक, दिवाकर शर्मा,इन्द्र सिंह राजपूत, मंजू इंग्ले, शेखर शर्मा स्वागत, अभिनंदन में सहभागी रहे।


कवि विवेक कुमार गुप्ता ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।  प्रेमकुमार पालीवाल ने शानदार मुक्तक पढ़े ၊ अखिलेश खरे अखिल की रचना में माटी की खुश्बू थी। लखनलाल रजक,अमरसिंह वर्मा, शिवानी भगत, कालीदास ताम्रकार,विजय सिन्हा कमर इलाहाबादी उर्फ कमर जानी,जय प्रकाश श्रीवास्तव, अभयतिवारी, दीनदयाल तिवारी बेताल, उर्मिला श्रीवास्तव, केशरी प्रसाद पाण्डेय वृहद,संजय पाण्डेय, विजय नेमा अनुज ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ पढ़ी। मंचस्थ अतिथियों ने भी मंच को ऊँचाईयाँ दी। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा,व आभार प्रदर्शन मदन श्रीवास्तव ने किया।

गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार अर्टिगा कार से 1.22 करोड़ का गांजा जप्त


शहडोल

गांजा है और बुढ़ार, ऐसा नाता हो चुका है कि साथ ही नही छूट रहा सीधे पुलिस के घर मे सुरक्षित पहुँचने के बाद भी मुह में लगा खून बाहर आकर उसी कारोबार को बेखौफ करने की इजाजत देने लगता है अभी शहडोल पुलिस इस अवैध काम से जुड़े कनेक्शन को सुलझा नही पाई कि एक और खबर सामने आ गई जहाँ कोयलांचल बुढ़ार का ही एक और युवा गांजा तस्करी करते धरा गया। थाना रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि मारुति अर्टिगा वाहन (CG 04 QD 7255) के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध गांजा कटघोरा से मरवाही मार्ग होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है।

सूचना पर रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेड़ीमुंडा के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध अर्टिगा वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) को भी जब्त किया गया।। इस मामले में आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतही टोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीएचसी में मरीज परेशान, मेडिकल स्टोर हो रहे मालामाल, बोलेरो पलटी, चार लोग हुए घायल


शहडोल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बुढार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। प्राथमिक उपचार में उपयोग होने वाली जरूरी दवाइयों का अभाव बना हुआ है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल में रेबीज और टीटी के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में गरीब और दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों को मजबूरन बाहर की मेडिकल दुकानों से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी रोज़ी-रोटी छोड़कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन वहां भी उन्हें प्राथमिक इलाज तक नहीं मिल पा रहा। इतना ही नहीं, जब दवाइयों की कमी के बारे में पूछा जाता है तो पर्ची में लिखने के बजाय सिर्फ मौखिक रूप से बाहर से दवा लेने की सलाह दी जाती है, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बड़ा सवाल यह है की जब सरकारी अस्पतालों में ही जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं होंगी, तो गरीब मरीजों का इलाज कैसे संभव होगा। स्वास्थ्य विभाग को इस ओर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है, ताकि मरीजों को समय पर और मुफ्त उपचार मिल सके।

इस मामले में बुढार अस्पताल की बीएमओ डॉ. शैली जैन ने बताया की पिछले दो दिनों से इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। मैंने इंडेंट कर दिया है। आवश्यकता होने पर मरीज बाहर से लगवा सकते हैं।

*बोलेरो पलटी, चार लोग हुए घायल अस्पताल में भर्ती*

अनूपपुर जिले के अमरकंटक  मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 19 किमी दूर शहडोल रोड भुंडा कोना के आगे हनुमान मंदिर पास में एक सड़क हादसा सामने आया है । पौंडकी के पहले स्थित हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

जानकारी के अनुसार वाहन अमरकंटक से लालपुर विश्वविद्यालय की ओर जा रही थी तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया । दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया । सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है । सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं । प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget