गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, 4 मजदूर नीचे दबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम


अनूपपुर

जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। डिंडौरी जिले के करंजिया क्षेत्र से पौनी क्रेशर गिट्टी लेने जा रहा एक ट्रैक्टर ठाड़पाथर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर में सवार 3 युवक और 1 किशोर इंजन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे, जो गिट्टी लेने जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। दुर्घटना के बाद चारों युवक काफी देर तक इंजन के नीचे दबे रहे और तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान अंकुश उइके उम्र 24, ब्रजेश पेंदो उम्र 20, रविंद्र कुमार गोयल उम्र 18 और प्रकाश मार्को उम्र 17 के रूप में हुई है। सभी युवक डिंडोरी जिले के भीमकुंडी गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि अंकुश उइके ही ट्रैक्टर का मालिक और चालक था।

घटना की सूचना मिलते ही करनपठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

एक ही गांव के चार लड़कों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेनीबारी अस्पताल भेजा गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

समाचार 01 फ़ोटो 01

गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, 4 मजदूर नीचे दबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

अनूपपुर

जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। डिंडौरी जिले के करंजिया क्षेत्र से पौनी क्रेशर गिट्टी लेने जा रहा एक ट्रैक्टर ठाड़पाथर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर में सवार 3 युवक और 1 किशोर इंजन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे, जो गिट्टी लेने जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। दुर्घटना के बाद चारों युवक काफी देर तक इंजन के नीचे दबे रहे और तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान अंकुश उइके उम्र 24, ब्रजेश पेंदो उम्र 20, रविंद्र कुमार गोयल उम्र 18 और प्रकाश मार्को उम्र 17 के रूप में हुई है। सभी युवक डिंडोरी जिले के भीमकुंडी गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि अंकुश उइके ही ट्रैक्टर का मालिक और चालक था।

घटना की सूचना मिलते ही करनपठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

एक ही गांव के चार लड़कों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेनीबारी अस्पताल भेजा गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

समाचार 02 फ़ोटो 02

ट्रांसमिशन लाइनों के समीप बने 04 निर्माण हटाये गए, अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान शुरू

अनूपपुर

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा जिले में एक्स्ट्रा हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के आसपास हो रहे अवैध निर्माणों की खतरनाक स्थिति को दृष्टिगत सख्त अभियान शुरू किया गया है। एमपी ट्रांसको के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि अभियान का उद्देश्य न केवल ऐसे निर्माणों को हटाना है, बल्कि नागरिकों को यह स्पष्ट रूप से समझाना भी है कि ट्रांसमिशन लाइनों के समीप किया गया निर्माण सीधे जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइनो के आसपास नियमानुसार 132 के.वी. ट्रांसमिशन लाइन के दोनों ओर 27 मीटर का क्षेत्र और 220 के वी लाइन में 35 मीटर सुरक्षा कॉरीडोर के रूप में प्रतिबंधित है। इसके भीतर किसी भी प्रकार का निर्माण पूर्णतः वर्जित है। इस क्षेत्र में बने मकान, दुकान या अन्य संरचनाएं इसलिए अत्यंत जोखिमपूर्ण हैं क्योंकि तेज हवा या अन्य कारणों से तारों के झूलने (स्विंग) की स्थिति में कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है।

अनूपपुर और कोतमा क्षेत्र में अब तक 23 ऐसे निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जो इस प्रतिबंधित क्षेत्र के भीतर आते हैं। इन सभी मामलों में  संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं निर्माण हटाएं, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इन निर्माणों से न केवल रहने वालों की जान जोखिम में है, बल्कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।

क्षेत्र में रेलवे को आपूर्ति करने वाली 220 केवी ट्रैक्शन -ट्रांसमिशन लाइन के नजदीक बने निर्माण सहित चार ऐसे निर्माणों को हटाया जा चुका है जो मानव जीवन के लिए खतरा हो सकते थे। सहायक अभियंता जगदीश असाटी द्वारा स्थानीय प्रशासन की मदद से पब्लिक एड्रेस सिस्टम, व्यक्तिगत संपर्क और नोटिस के माध्यम से लोगों को समझाया जा रहा है कि थोड़ी सी लापरवाही, बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

बोलेरो पलटी, चार लोग हुए घायल अस्पताल में भर्ती

अनूपपुर

अमरकंटक  मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 19 किमी दूर शहडोल रोड भुंडा कोना के आगे हनुमान मंदिर पास में एक सड़क हादसा सामने आया है । पौंडकी के पहले स्थित हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

जानकारी के अनुसार वाहन अमरकंटक से लालपुर विश्वविद्यालय की ओर जा रही थी तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया । दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया । सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है । सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं । प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

सीएचसी में बदइंतजामी, मरीज परेशान, बीएमओ की मिलीभगत से मेडिकल स्टोर हो रहे मालामाल

शहडोल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बुढार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। प्राथमिक उपचार में उपयोग होने वाली जरूरी दवाइयों का अभाव बना हुआ है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल में रेबीज और टीटी के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में गरीब और दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों को मजबूरन बाहर की मेडिकल दुकानों से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी रोज़ी-रोटी छोड़कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन वहां भी उन्हें प्राथमिक इलाज तक नहीं मिल पा रहा। इतना ही नहीं, जब दवाइयों की कमी के बारे में पूछा जाता है तो पर्ची में लिखने के बजाय सिर्फ मौखिक रूप से बाहर से दवा लेने की सलाह दी जाती है, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बड़ा सवाल यह है की जब सरकारी अस्पतालों में ही जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं होंगी, तो गरीब मरीजों का इलाज कैसे संभव होगा। स्वास्थ्य विभाग को इस ओर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है, ताकि मरीजों को समय पर और मुफ्त उपचार मिल सके।

इस मामले में बुढार अस्पताल की बीएमओ डॉ. शैली जैन ने बताया की पिछले दो दिनों से इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। मैंने इंडेंट कर दिया है। आवश्यकता होने पर मरीज बाहर से लगवा सकते हैं।

समाचार 05 फ़ोटो 05

प्रिंस ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विद्यालय का नाम किया रोशन 

अनूपपुर

जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चचाई के कक्षा बारहवीं के छात्र प्रिंस महरा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा बारहवीं के बोर्ड परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित करते हुए क्षेत्र का नाम बढ़ाया है। छात्रा ने टोटल 6 विषयों में पांच विषयों में विशेष योग्यता अर्जित की है। विदित हो कि प्रिंस महरा सीमित संसाधनों के बीच अपने लग्न एवं परिश्रम के अलावा परिवार एवं शिक्षक शिक्षकों के आशीर्वाद से सफलता हासिल की है उनके पिता कमलेश महरा साधारण कर्मचारी हैं और माता ममता महरा ग्रहणी है। छात्र प्रिंस महरा जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के खुटवा निवासी है, उनके द्वारा  अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक अर्जित किया है और उनकी सफलता पर प्राचार्य लक्ष्मी धर द्विवेदी तथा उनके क्लास टीचर अर्चना शर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

युवा टीम ने कलेक्टर को भेंट की तुलसी का पौधा व सकोरा

उमरिया

कलेक्टर राखी सहाय को युवाओं ने गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सकोरा व तुलसी का पौधा भेंट किया तथा युवाओं ने समर कैंप,पक्षी मित्र अभियान व पर्यावरण संरक्षण विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय  ने कहा कि पक्षी मित्र अभियान  व भीषण गर्मी में  जल प्रदान करना युवा टीम उमरिया की सराहनीय पहल है।

 उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घरों में छोटे बच्चे का पालन पोषण कर उसके युवा होने में अपनी पूरी सामर्थ्य क्षमता का योगदान देते है। पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण का कार्य हम सभी मिलकर करते हैं उसी प्रकार हम सभी को पशु पक्षियों के संरक्षण का भी कार्य करना होगा जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित रहे। इसी प्रकार अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी,राहुल सिंह,महेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

समाचार 07 फ़ोटो 07

कलेक्टर ने किया इंटेकवेल एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

उमरिया

कलेक्टर राखी सहाय ने उमरार डेम स्थित इंटेकवेल, खलेसर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा घंघरी में प्रस्तावित 2 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलेवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर ने इंटेकवेल से प्राप्त कच्चे पानी के समुचित उपचार के बाद ही सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.एच.ई. विभाग को पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने, क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही जल वितरण करने को कहा। साथ ही पाइपलाइन लीकेज की जांच कर शीघ्र मरम्मत करने तथा जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल वितरण प्रणाली में पारदर्शिता रखी जाए और शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के कार्य में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेनगुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह,उपयंत्री देव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

समाचार 08 फ़ोटो 08

बुढ़ार के गांजा तस्कर को गिरफ्तार अर्टिगा कार से 1.22 करोड़ का गांजा जप्त

शहडोल

गांजा है और बुढ़ार, ऐसा नाता हो चुका है कि साथ ही नही छूट रहा सीधे पुलिस के घर मे सुरक्षित पहुँचने के बाद भी मुह में लगा खून बाहर आकर उसी कारोबार को बेखौफ करने की इजाजत देने लगता है अभी शहडोल पुलिस इस अवैध काम से जुड़े कनेक्शन को सुलझा नही पाई कि एक और खबर सामने आ गई जहाँ कोयलांचल बुढ़ार का ही एक और युवा गांजा तस्करी करते धरा गया।  थाना रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि मारुति अर्टिगा वाहन (CG 04 QD 7255) के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध गांजा कटघोरा से मरवाही मार्ग होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है।

सूचना पर रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेड़ीमुंडा के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध अर्टिगा वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) को भी जब्त किया गया।। इस मामले में आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतही टोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

समाचार 09

आज आयोजित होगा जिला स्तरीय "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम

अनूपपुर

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति की गरिमा और उनके अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले भर में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक "नारी शक्ति वंदन" पखवाडा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में  20 अप्रैल 2026 को अनूपपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय के  ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विनोद परस्ते को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूषा शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर टेन्ट, साउण्ड सिस्टम, माईक, स्टेज निर्माण, कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वसहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है।

12वीं 10वीं परीक्षा में बेथेल मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन, लैपटॉप योजना में 36 छात्र लाभान्वित

*गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन, समर्पण, लक्ष्य से परिपूर्ण स्कूल*


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित बेथेल मिशन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी 10वीं सीबीएसई एवं 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, विद्यालय एवं जिला का नाम रौशन किया है। विद्यालय हमेशा ही अपनी अच्छी व गुणवत्ता पूर्ण सार्वभौमिक शिक्षा के लिए जाना जाता है जिसके परिणामस्वरूप सत्र 2025-26 में विद्यालय के 3 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 9 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए है।  इसी तरह कक्षा 12वीं में 16 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, मेधावी छात्र लैपटॉप योजना में कुल 36 छात्र लाभान्वित हुए। विद्यालय के छात्रों के इस प्रदर्शन में विद्यालय के संचालक पी के पुन्नुस, प्राचार्य सुदीप चक्रवर्ती व सभी शिक्षको का योगदान रहा, जिन्होंने छात्रों के साथ मेहनत कर उनके उज्जवल भविष्य की नीव रखी।

हाई स्कूल परीक्षा संजना साहू ने 93 प्रतिशत, आकृति गुप्ता 91.2 प्रतिशत, एम डी अजमत 90 प्रतिशत वहीं हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा में ऋषह गुप्ता 91.2 प्रतिशत, अदिति राठौर 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्रों ने मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर शानदार परिणाम हासिल किए। निरंतर परिश्रम और सही दिशा में किया गया प्रयास सफलता की कुंजी होता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। इन विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विद्यालय के डायरेक्टर ने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नियमित कक्षाओं, अतिरिक्त अध्ययन सत्रों, मॉडल टेस्ट, समय-समय पर मार्गदर्शन शिविर और अनुशासित अध्ययन वातावरण के कारण यह सफलता संभव हो सकी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

सफल विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित पढ़ाई, नोट्स तैयार करना, पुराने प्रश्नपत्र हल करना और शिक्षकों से समय-समय पर मार्गदर्शन लेना उनकी सफलता का प्रमुख कारण रहा। छात्रों ने कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा बच्चों को न केवल शिक्षा दी जाती है, बल्कि अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है। विद्यालय के प्राचार्य ने अंत में कहा कि सफलता की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी और विद्यालय भविष्य में भी बेहतर परिणाम देने के लिए संकल्पित है। बोर्ड के परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के साथ बेथल मिशन हायर सेकंडरी स्कूल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget