1 किमी की सड़क पर 14 ब्रेकर, लोग हो रहे हैं घायल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष ने डीआरएम को कार्यवाही के लिए लिखा पत्र

अनूपपुर

डी .आर. एम. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन को जीवेंद्र सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने पत्र लिखकर मांग की है, रेलवे गेट थाना तिराहा अनूपपुर से रेलवे द्वारा बनाई गई आरसीसी सड़क से पूर्व पश्चिम केबिन तक 01 किलोमीटर की सड़क बनाई गई हैं, उस सड़क पर 14 ब्रेकर बनाई गई है वो नियमो को दरकिनार करके बनाई गई है। जिस कारण से आम जनता हाथ, पैर टूट रहा है, लोग प्रतिदिन घायल हो रहे है। जिसका अवलोकन कर दोषियों पर कार्यवाही करें।

अनूपपुर रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता रोहित कुमार द्वारा थाना तिराहा अनूपपुर मुख्य द्वार से स्टेशन होते हुए पूर्व पश्चिम केबिन तक कुल 14 स्पीड ब्रेकर निर्माण कराएं गए हैं जो कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के विरुद्ध है, साथ ही सभी स्पीड ब्रेकर आईसीआर के निर्धारित मापदंडों के विपरीत हैं।

रेलवे अनूपपुर में ही रेलवे लाइन के दक्षिणी हिस्से में भी सड़क निर्माण कार्य आर ई कालोनी से RPF बैरक होते हुए पुराने रेलवे फाटक तक बनाया गया है परन्तु इस 1.5 किलोमीटर सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नही बनाया गया है। रेलवे अधिकारियों द्वारा दोहरा मापदंड क्यों अपनाया गया है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य के अपने नियम और क़ानून है, रेलवे लाइन के उत्तर में 14 स्पीड ब्रेकर है और दक्षिण में 01भी स्पीड ब्रेकर नही है।

रेलवे का कार्य उच्च मापदंडों पर आधारित होता है, लेकिन अब भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघा जा रहा है। कुछ समय निकाल कर बनाए गए सड़क का अवलोकन करने से सब कुछ साफ हो जाएगा। शिवम रेलवे कालोनी में अलग मापदंडों के ब्रेकर बना हुआ है तो आइओडब्ल्यू आफिस के आसपास के स्पीड ब्रेकर की डिजाइन अलग है तो पश्चिमी दिशा केबिन सड़क पर ब्रेकर का मापदंड बिल्कुल अलग-अलग है। निरीक्षण कर बिना मापदंडों के बनाए गए स्पीड ब्रेकर को तत्काल प्रभाव से तोड़वाने का कष्ट करें ताकि आम जनता दुर्घटना से बच सकें।

नाली की दुर्गंध से हाल बेहाल, वर्षों से कीचड़-गंदगी के बीच जीने को मजबूर, पंचायत पर लगे गंभीर आरोप

अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 6 के निवासी लंबे समय से खुले नाले की दुर्गंध, गंदगी और जलभराव से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या सालों पुरानी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने इस ओर अब तक गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि नाले का पानी घरों के पास ही जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और मलिनता फैलती रहती है। गर्मियों में तो दुर्गंध इतनी बढ़ जाती है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में तो हालात और बिगड़ जाते हैं – पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हम वर्षों से इसी दुर्गंध के बीच जी रहे हैं। यहाँ छोटे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन पंचायत ने कोई कार्रवाई नहीं की। पंचायत के लोग तो अपनी झोली भरने में मस्त हैं। शासन-प्रशासन बड़ी महामारी का इंतज़ार कर रहा है।

एक स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और यहाँ तक कि ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार उन्हें टालमटोल या उदासीनता हाथ लगी। आसपास के अन्य वार्डों की तुलना में वार्ड 6 और 10 की दशा अधिक खराब बताई जा रही है। यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाया, तो यह क्षेत्र बीमारियों का गढ़ बन सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत सीईओ से माँग की है कि मौके पर जाकर निरीक्षण करें, नालों की सफाई और उचित निकासी की व्यवस्था करें, ताकि इस क्षेत्र को दुर्गंध और गंदगी के चंगुल से मुक्ति दिलाई जा सके। तब तक, बेलिया बड़ी के ये दो वार्ड ग्रामीणों के लिए जीने का दंश बने हुए हैं।

समाचार 01 फ़ोटो 01

नाली की दुर्गंध से हाल बेहाल, वर्षों से कीचड़-गंदगी के बीच जीने को मजबूर, पंचायत पर लगे गंभीर आरोप

अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 6 के निवासी लंबे समय से खुले नाले की दुर्गंध, गंदगी और जलभराव से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या सालों पुरानी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने इस ओर अब तक गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि नाले का पानी घरों के पास ही जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और मलिनता फैलती रहती है। गर्मियों में तो दुर्गंध इतनी बढ़ जाती है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में तो हालात और बिगड़ जाते हैं – पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हम वर्षों से इसी दुर्गंध के बीच जी रहे हैं। यहाँ छोटे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन पंचायत ने कोई कार्रवाई नहीं की। पंचायत के लोग तो अपनी झोली भरने में मस्त हैं। शासन-प्रशासन बड़ी महामारी का इंतज़ार कर रहा है,” एक स्थानीय 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और यहाँ तक कि ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार उन्हें टालमटोल या उदासीनता हाथ लगी। आसपास के अन्य वार्डों की तुलना में वार्ड 6 और 10 की दशा अधिक खराब बताई जा रही है। यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाया, तो यह क्षेत्र बीमारियों का गढ़ बन सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत सीईओ से माँग की है कि मौके पर जाकर निरीक्षण करें, नालों की सफाई और उचित निकासी की व्यवस्था करें, ताकि इस क्षेत्र को दुर्गंध और गंदगी के चंगुल से मुक्ति दिलाई जा सके। तब तक, बेलिया बड़ी के ये दो वार्ड ग्रामीणों के लिए जीने का दंश बने हुए हैं।

समाचार 02 फोटो 02

1 किमी की सड़क पर 14 ब्रेकर, लोग हो रहे हैं घायल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष ने डीआरएम को कार्यवाही के लिए लिखा पत्र

अनूपपुर

डी .आर. एम. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन को जीवेंद्र सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने पत्र लिखकर मांग की है, रेलवे गेट थाना तिराहा अनूपपुर से रेलवे द्वारा बनाई गई आरसीसी सड़क से पूर्व पश्चिम केबिन तक 01 किलोमीटर की सड़क बनाई गई हैं, उस सड़क पर 14 ब्रेकर बनाई गई है वो नियमो को दरकिनार करके बनाई गई है। जिस कारण से आम जनता हाथ, पैर टूट रहा है, लोग प्रतिदिन घायल हो रहे है। जिसका अवलोकन कर दोषियों पर कार्यवाही करें।

अनूपपुर रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता रोहित कुमार द्वारा थाना तिराहा अनूपपुर मुख्य द्वार से स्टेशन होते हुए पूर्व पश्चिम केबिन तक कुल 14 स्पीड ब्रेकर निर्माण कराएं गए हैं जो कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के विरुद्ध है, साथ ही सभी स्पीड ब्रेकर आईसीआर के निर्धारित मापदंडों के विपरीत हैं।

रेलवे अनूपपुर में ही रेलवे लाइन के दक्षिणी हिस्से में भी सड़क निर्माण कार्य आर ई कालोनी से RPF बैरक होते हुए पुराने रेलवे फाटक तक बनाया गया है परन्तु इस 1.5 किलोमीटर सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नही बनाया गया है। रेलवे अधिकारियों द्वारा दोहरा मापदंड क्यों अपनाया गया है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य के अपने नियम और क़ानून है, रेलवे लाइन के उत्तर में 14 स्पीड ब्रेकर है और दक्षिण में 01भी स्पीड ब्रेकर नही है।

रेलवे का कार्य उच्च मापदंडों पर आधारित होता है, लेकिन अब भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघा जा रहा है। कुछ समय निकाल कर बनाए गए सड़क का अवलोकन करने से सब कुछ साफ हो जाएगा। शिवम रेलवे कालोनी में अलग मापदंडों के ब्रेकर बना हुआ है तो आइओडब्ल्यू आफिस के आसपास के स्पीड ब्रेकर की डिजाइन अलग है तो पश्चिमी दिशा केबिन सड़क पर ब्रेकर का मापदंड बिल्कुल अलग-अलग है। निरीक्षण कर बिना मापदंडों के बनाए गए स्पीड ब्रेकर को तत्काल प्रभाव से तोड़वाने का कष्ट करें ताकि आम जनता दुर्घटना से बच सकें।

समाचार 03 फ़ोटो 03

नगरपालिका के उपयंत्री व सहायक राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा नगरपालिका परिषद कोतमा की उपयंत्री (सिविल) वंदना अवस्थी व सहायक राजस्व निरीक्षक योगेंद्रनाथ तिवारी को शासकीय कार्यों में गंभीर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही के आरोपों के परिप्रेक्ष्य में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विगत दिनो वार्ड क्रमांक-05, बस स्टैंड के समीप नगरपालिका परिषद कोतमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक तीन मंजिला इमारत (अग्रवाल लॉज) अचानक धराशायी हो गयी, जिसके मलवे के नीचे दबने से 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य व्यक्ति घायल हुए।

उक्त घटना के संदर्भ में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि उक्त इमारत के समीप अवैध खनन से एक बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा था। बेसमेंट के निर्माण हेतु एक गहरा गड्ढा खोदा गया था और यह गड्ढा लगभग 15 दिन पूर्व से ही मौजूद था। शासन द्वारा जारी ABPAS 3.0 (Automated Building Plan Approval System) नगर पालिका परिषद कोतमा हेतु वंदना अवस्थी व योगेंद्रनाथ तिवारी को अनाधिकृत निर्माण के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जानी थी, परन्तु उनके द्वारा अग्रवाल लॉज के बगल मे अनाधिकृत रूप से गड्ढा खोदे जाने के संबंध में कोई भी समुचित कार्यवाही नही की गयी। यह कृत्य अनुशासनहीनता एवं कदाचार की श्रेणी मे होने से दण्डनीय है। उपयंत्री वंदना अवस्थी व सहायक राजस्व निरीक्षक योगेंद्रनाथ तिवारी को मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला शहरी विकास अभिकरण अनूपपुर नियत किया गया है। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने डीटीएबी के निर्णय के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर

एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन, जिला अनूपपुर द्वारा आज श्री कमलेश पूरी एसडीएम महोदय के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (DTAB) के निर्णय का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

एसोसिएशन ने बताया की DTAB की 93वीं बैठक में ‘सक्षम व्यक्ति’ की योग्यता को कमजोर करने हेतु औषधि एवं प्रसाधन नियम, 1945 के नियम 64 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है, जो फार्मासिस्ट समुदाय एवं जनस्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। आधुनिक दवाएं अत्यंत संवेदनशील होती हैं, जिनके दुष्प्रभाव एवं दुरुपयोग की संभावना रहती है। ऐसे में पंजीकृत फार्मासिस्ट के स्थान पर अन्य व्यक्तियों को दवा संचालन एवं विक्रय की अनुमति देना मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ होगा।

एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) एवं अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल महासंघ (FIP) के Good Pharmacy Practice (GPP) मानकों के विपरीत है, जो सुरक्षित एवं जिम्मेदार दवा उपयोग को सुनिश्चित करते हैं। देश में 35 लाख से अधिक पंजीकृत फार्मासिस्ट उपलब्ध हैं, जिनमें से बड़ी संख्या बेरोजगार या अल्प-रोजगार की स्थिति में है। ऐसे में इस प्रकार का निर्णय फार्मासिस्टों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

DTAB के प्रस्तावित संशोधन को पूर्णतः निरस्त किया जाए। होलसेल दवा व्यापार में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए। ‘प्रतिबंधित लाइसेंस’ की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने एवं जनहित में उचित निर्णय लेने की मांग की है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

युवक ने नशे में किया जमकर हंगामा, दुकान में की तोड़फोड़, युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

 शहडोल

जिले के बुढार थाना क्षेत्र स्थित जैतपुर तिराहे पर एक नशे में धुत युवक ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू कर वाहन में बैठाकर थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक, बुढार थाना क्षेत्र के जैतपुर तिराहे के पास स्थित विक्की गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सुनील कुमार शुक्ला नाम का युवक नशे की हालत में घुस गया। दुकान के अंदर उसने सामान के साथ तोड़फोड़ की। दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और हंगामा करने लगा। इस दौरान राहगीर और आसपास के लोग मौके पर रुककर तमाशा देखते रहे।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डायल 112 और बुढार थाना पुलिस की मोबाइल टीम पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही युवक और उग्र हो गया। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मियों से भी बहस शुरू कर दी और वाहन में बैठने से इनकार कर दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। युवक को काबू में करने के दौरान पुलिस और युवक के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को लात से मारते और वाहन में बैठाते दिखाई दे रहा हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

बुढार पुलिस का कहना है कि युवक नशे में था और लगातार हंगामा कर रहा था। मौके पर भीड़ बढ़ती जा रही थी, इसलिए उसे तत्काल हिरासत में लेना जरूरी था। पुलिस ने दुकानदार विक्की गुप्ता की शिकायत पर आरोपी सुनील कुमार शुक्ला पिता नंदकिशोर शुक्ला के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

मंत्री दिलीप जायसवाल कल करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

अनूपपुर

नगर पालिका परिषद बिजुरी क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए शनिवार 11 अप्रैल को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल होंगे।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 3:00 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी वार्ड क्र. 09 बाल उद्यान का लोकार्पण (दोपहर 03:00 बजे)।वार्ड क्र. 09 अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सूर्य मंदिर देवी तालाब का लोकार्पण (दोपहर 03:30 बजे)। वार्ड क्र. 01 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण (दोपहर 04:00 बजे)।वार्ड क्र. 14 मंगल भवन का भूमिपूजन (शाम 04:30 बजे)।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बिजुरी की अध्यक्ष सहबिन पनिका करेंगी। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार उपस्थित रहेंगे। साथ ही शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और पूर्व अध्यक्ष ज.पं. पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम भी मंच साझा करेंगे।इसके अलावा, कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा, सभापति  मोहम्मद हुसैन सहित सभी वार्डों के पार्षदगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विकास उत्सव के साक्षी बनें।

समाचार 07 फ़ोटो 07

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत युवा टीम ने ऐतिहासिक सगरा तालाब  में किया श्रमदान

उमरिया

जल संसाधन दिवस के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत  जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा विकासखंड पाली के ऐतिहासिक सगरा तालाब में श्रमदान का आयोजन कर  जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई गई। युवा टीम उमरिया के सदस्य पानी के महत्व को जन-जन तक समझाने के लिए जल चौपाल का आयोजन कर रहे हैं, जिसके लिए कभी वह नुक्कड़ नाटक तो कभी जागरूकता रैली, जल चौपाल के माध्यम से लोगों को जल का महत्व समझा रहे हैं। चौपाल के माध्यम से लोगों को जल का महत्व बताते हुए इसके संरक्षण का संदेश दिया गया।लोगो को जल के सदुपयोग को लेकर जागरुक किया गया और यह तय किया गया कि जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।

हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाली के विभिन्न तालाबों में जल  संरक्षण जागरूकता व  श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कर जल बचाने को लेकर शुरू जल गंगा संवर्धन अभियान की मुहिम को  समय की जरूरत बताया। उन्होंने  कहा कि तालाबों का पानी से भरा और साफ-सुथरा होना जरूरी है, क्योंकि नदी व तालाब यदि साफ-सुथरे होंगे तो गांव की शोभा भी बढ़ेगी और बल्कि जल संरक्षण भी हो सकेगा। नदियों व तालाबों का घास-फूंस व गाद से अटा होने के कारण गांव में पानी निकासी भी बाधित होती है और जिस पानी का संरक्षण होना चाहिए, वह पानी गलियों में व्यर्थ बहता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल की बहुत अधिक किल्लत होने वाली है। इस दिशा में अभी से हम सतर्क रहें तो बेहतर होगा। इस मौके पर उन्होंने जल स्रोतों  को साफ-सुथरा रखने व पानी को व्यर्थ न बहने देने की शपथ दिलवाई।पानी का जिस तरीके से संकट देखने को मिल रहा है.उसको देखते हुए उनकी टीम ने जल के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जल चौपाल का आयोजन करने का सोचा. इसके लिए उन्होंने 25 गांव को निर्धारित किया.जहां पर जल चौपाल का आयोजन किया जाना है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

बाघ के हमले से महिला की मौत

उमरिया 

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम झालावार से सटे जंगल का मामला जहां बाघ के हमले से महिला की मौत की हो गई है, कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व पार्क प्रबंधन बांधवगढ़ के कर्मचारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतक का नाम कुशमी बाई 50 वर्ष जो महुआ बीन रही थी, महिला को बाघ ने दबोचा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।

समाचार 09

बस व पुलिस वाहन में टक्कर, टीआई व कांस्टेबल घायल

उमरिया 

जिले में बड़ा सडक हादसा हुआ है, चंदिया थाने में पदस्थ निरीक्षक जोधन सिंह जिला मुख्यालय से थाना वापस जाते समय ग्राम भरौला के आगे मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हुए हैँ, टी आई का बुलेरो वाहन सामने से आ रही सदभावना बस से टकरा गई, इस भीषण दुर्घटना में नगर निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैँ, वहीं एक कांस्टेबल सौरभ दांगी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैँ। टीआई की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में लग गयी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget