समाचार 01 फ़ोटो 01

तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर को पीछे मारी टक्कर, 2 की हुई मौत, 2 घायल अस्पताल में भर्ती

अनूपपुर 

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सलीम ढाबा के पास के गुरूवार की रात्रि 8 बजे सामने से ट्रैक्टर ट्राली में 4 ड्रम डीजल भर कर जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 एम 1454 ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार महिला और चालक की मौके पर ही मुत्यु हो गई। कार में बैठे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं ट्रैक्टर ट्राली सहित खेत में चला गया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों सहित डीजल को जप्त कर विवेचना में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि 8 बजे शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी तेज रफ्तार कार ने सामने से जा रहें ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी जिससे कार में सवार 4 लोगों में चालक 40 वर्षीय दुलारे शर्मा एवं गीता पनिका की मौके पर ही मुत्यु हो गई। वहीं दो घायलों में 64 वर्षीय हरिशंकर चतुर्वेदी एवं 33 वर्षीय मीना देवांगन सभी निवासी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ बताये जा रहें हैं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया। चालक बहुत देर तक स्टेरिंग में ही फंसा रहा, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। इस दौरान दोनो तरफ से कुछ देर के लिए जाम लग गया, पुलिस ने स्थिति को सम्हलते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

समाचार 02 फ़ोटो 02

अवैध रेत खनन कर परिवहन पर पुलिस ने 2 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर मामला किया दर्ज

अनूपपुर

चौकी फुनगा पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें आज दिनांक 20.03.26 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 01 नीले रंग का ट्रेक्टर ट्रोली  अवैध रेत खनिज कठना नदी से चोरी कर परिवहन कर कठना नदी तरफ से ग्राम बम्हनी तरफ आ रहा है। सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर पुलिस एवं गवाहों की मदद से ट्रेक्टर को रोका गया। मुखबिर के पहचान के आधार पर नीले रंग का   स्वराज ट्रेक्टर जिसका नंबर MP 65  ZB 2759 पाया गया। ट्रेक्टर का चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम विक्रम सिंह पिता जयनाथ सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी झिरिया का होना बताया तथा ट्रेक्टर मालिक का नाम पता पूछने पर हरिहर प्रसाद पटेल निवासी झिरिया जिला शहडोल का होना बताया। ट्रेक्टर ट्रोली में लोड रेत के संबंध में दस्तावेज मांगने कोई भी वैध दस्तावेज ना होना केवल स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना नही बताया है। एवम् ट्रोली मे लोड रेत के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर कठना नदी से रेत लोड कर बम्हनी मे विक्रय करने हेतु ले जाना बताया । ट्रोली में 03 घन मीटर रेत कीमती 3,000/- रू. व ट्रेक्टर टॉली कीमती 700000/- कुल मशरूका 703000/- रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 303(2),317(5) बीएनएस,3/181,5/180 mv act व 4/21 खान खनिज अधिनियम की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

दूसरे मामले में सूचना प्राप्त हुई कि 01 लाल रंग का ट्रेक्टर ट्रोली  अवैध रेत खनिज गोडारु नदी से चोरी कर परिवहन कर गोडारू नदी तरफ से ग्राम छिल्पा तरफ आ रहा है। सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर पुलिस एवं गवाहों की मदद से ट्रेक्टर को रोका गया। मुखबिर के पहचान के आधार पर लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर जिसका नंबर mp18 aa 5564  पाया गया । ट्रेक्टर का चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम कोमल पाव पिता बलराम पाव  उम्र 20 वर्ष निवासी सद्दी थाना कोतमा का होना बताया  तथा ट्रेक्टर मालिक का नाम पता पूछने पर मानोज मिश्रा निवासी सद्दी थाना कोतमा का होना बताया । ट्रेक्टर ट्रोली में लोड रेत के संबंध में दस्तावेज मांगने कोई भी वैध दस्तावेज ना होना केवल स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना नही बताया है। एवम् ट्रोली मे लोड रेत के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर गोडारू नदी से रेत लोड कर छिल्पा मे विक्रय करने हेतु ले जाना बताया । ट्रोली में 03 घन मीटर रेत कीमती 3,000/- रू. व ट्रेक्टर टॉली कीमती 500000/- कुल मशरूका 503000/- रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 303(2),317(5) बीएनएस,3/181,5/180 mv act व 4/21 खान खनिज अधिनियम की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को किया फल वितरण

अनूपपुर

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ अनूपपुर की जिला अध्यक्ष मीना सिंह के नेतृत्व में सभी बहनों के द्वारा, होली उपरांत चैत्र नव वर्ष आगमन की अग्रिम शुभकामनाएं हेतु वृद्ध आश्रम,सीतापुर जिला अनूपपुर में जाकर सभी बुजुर्गों को फल वितरण और गमछा  सप्रेम भेट किया  गुलाल लगाकर होली और चैत्र आगमन की एक दूसरे को बधाई दी और बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने परिवार के अनुसार प्रेम पा कर वह बहुत खुश हुए और हम सब भावुक हो गए थे, हमारी क्षत्रिय बहनों की आंखें भावुकतावश नम हो गई थी। बुजुर्गों का सम्मान सभी अपने घर परिवार और बाहर जहां भी हो उनसब का सम्मान जरूर करें। हम सभी के साथबच्चे और बच्चियों को एक संदेश भी मिला।

कार्यक्रम में कुमकुम सिंह बघेल जिला संरक्षिका, मीना सिंह जिला अध्यक्ष, गीता सिंह बघेल कोषाध्यक्ष, सक्रिय सदस्य बिंदु सिंह, मुख्य कार्यकारी सदस्य, सरिता सिंह चंदेल सह सचिव रूही सिंह चंदेल, मीडिया प्रभारी प्रियंका सिंह बघेल, रीना सिंह परिहार , अमरदीप सिंह चंदेल, शिक्षा सिंह, अक्ष सिंह बघेल बच्चों ने भी सहभागिता निभाई। जिलध्यक्ष मीना सिंह ने उपस्थित बहनों का, बच्चों  हृदय से आभार व्यक्त किया  है। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के द्वारा ऐसे ही परिवार हित समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे

समाचार 04 फोटो 04

अमरकंटक से शुरू हुई 15 दिवसीय ‘सनातन एकता यात्रा, धर्म जागरण का संदेश, उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

अनूपपुर

राम नवमी और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अमरकंटक से 15 दिवसीय सनातन एकता यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा का नेतृत्व संयोजक जेपी साहू कर रहे हैं, यात्रा के शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अमरकंटक में विशेष पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का विधिवत प्रारंभ किया गया यात्रा का उद्देश्य शहडोल संभाग में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है, यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और नगरों में धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, धर्मसभा और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यात्रा के संयोजक जेपी साहू ने कहा कि सनातन एकता यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना को मजबूत करना और सनातन संस्कृति की परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है, उन्होंने कहा कि आज समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

यात्रा के शुभारंभ में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्मप्रेमी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया गया आगामी दिनों में यह यात्रा शहडोल संभाग के विभिन्न जिलों और गांवों से होकर गुजरेगी, जहां धर्म जागरण और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार 15 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर पूरे संभाग में जनजागरण का कार्य करेगी।

समाचार 05 फ़ोटो 05

चैत्र नवरात्रि पर नर्मदा मंदिर में 85 घृत ज्योति प्रज्वलित, 31 कलश स्थापित, ज्वारे बोए गए

कल्याण सेवा आश्रम में नौ दिनों तक संध्या काल हवन, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर अमरकंटक

अनूपपुर

मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। मां नर्मदा के उद्गम स्थल स्थित नर्मदा मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के साथ 85 घृत ज्योतियां प्रज्वलित की गईं तथा 31 कलश स्थापित कर विधि-विधान से ज्वारे बोए गए।

नवरात्रि के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। नर्मदा मंदिर के पुजारी कामता प्रसाद द्विवेदी ‘नीलू महाराज’ द्वारा संध्या 6 बजे विशेष पूजन कराया गया, जिसमें घृत ज्योतियों के प्रज्वलन और कलश स्थापना का धार्मिक महत्व बताया गया।

वहीं, स्थानीय कल्याण सेवा आश्रम में नवरात्रि के प्रथम दिवस प्रतिपदा से लेकर नवमी तक प्रतिदिन संध्या काल हवन का आयोजन किया जा रहा है। यहां मां भगवती अंबे की नियमित पूजा-अर्चना और अनुष्ठान पूरे श्रद्धा भाव से संपन्न होंगे।

इसके अलावा शंकराचार्य आश्रम स्थित भगवती मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भी घृत एवं तेल ज्योति प्रज्वलित कर कलश स्थापना एवं ज्वारे बोए गए हैं। मंदिर में नौ दिनों तक विशेष पाठ-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। चैत्र नवरात्रि के इस पावन पर्व पर अमरकंटक नगरी पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबी हुई है, जहां हर ओर श्रद्धा, आस्था और भक्ति की अलौकिक छटा देखने को मिल रही है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

सिंध समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जी की जयंती उत्साह व उमंगता के साथ मनाया

उमरिया

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उमरिया सिंध समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जी की जयंती उत्साह व उमंगता के साथ मनाई गई, तीन दिन के इस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार 17 मार्च को ( एक दौड़ भगवान झूलेलाल के नाम )से समाज के सैकड़ो ,बुजुर्गों ,युवाओं व बच्चों द्वारा सुबह 8 बजे मैराथन रेस का आयोजन किया गया, जो कि नगर के अनेक चौराहों से होती हुई श्री झूलेलाल मंदिर में संपन्न हुई, 19 मार्च दिन गुरुवार को सिंध समाज की मातृशक्तियों शक्तियों द्वारा झूलेलाल साई की स्तुति में लीन होकर सुबह 6 बजे श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी ,से एक दिव्य प्रभात फेरी निकाली गई,  जो कि नगर भ्रमण करते हुए स्वर्ण भूमि कॉलोनी पहुंची ,वहां पर इस प्रभात फेरी का स्वागत सत्कार किया गया ,और जलपान भी कराया गया तत्पश्चात झूलेलाल मंदिर से मातृशक्तियों की एक वाहन रैली भी निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में समाप्त हुई ।

20 मार्च दिन शुक्रवार को श्री झूलेलाल जन्मोत्सव की खुशी में सुबह 6 बजे सिंध समाज जनों द्वारा एक प्रभात फेरी निकाली गई ,उसके बाद सुबह 9 बजे विशाल व भव्य ऐतिहासिक वाहन रैली भी निकाली गई ,जो की आयोलाल झूलेलाल के गगन भेदी जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए पीटीएस ग्राउंड में झूलेलाल मंदिर की पूजा आराधना करते हुए , स्टेशन चौराहा होते हुए शिवशक्ति धाम पहुंची, जहां पर विशाल व मनमोहन रूप में विराजमान श्री झूलेलाल भगवान की आरती की गई, और कई स्वादिष्ट व्यंजन समाजजनों के लिए परोसे गए ,बाद में यह वाहन रैली श्री झूलेलाल मंदिर में समाप्त हुई तत्पश्चात वहीं मंदिर में पंडित जी द्वारा पूरे विधि विधान से बहराना साहब की पूजा आराधना पूरे सिंध समाज उमरिया द्वारा की गई, श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में मंगल भवन प्रांगण में सुबह 11 बजे से बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा एक भक्तिमय प्रस्तुति दी गई, कई नृत्य कलाकारों द्वारा झांकिया भी प्रस्तुत कई की गई ,दोपहर 1 बजे सदैव की ही तरह वहीं पर सर्वसमाज के लिए विशाल भंडारे का आयोजन सिंध समाज उमरिया द्वारा किया गया, शाम को 6 बजे श्री झूलेलाल साई जी शोभा यात्रा और मनमोहक, प्रेरणादायक झांकियां निकाली गई जो की जन आकर्षक का केंद्र रहीं, समस्त नगर का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा खलेसर घाट पहुंची, इसके पश्चात समाज जनों द्वारा पूजा अर्चना कर पूरे समाज और विश्व शांति के लिए साई झूलेलाल जी से प्रार्थना की।

समाचार 07 फ़ोटो 07

भारतीय

विज्ञापन के लिए 500 के नोट पर स्कूल का प्रचार, शिकायत दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू

 अनूपपुर। 

जिले में भारतीय मुद्रा के अपमान और उसके व्यावसायिक दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय, 'लिटिल स्टेप स्कूल' पर आरोप लगा है कि उसने अपने प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी 500 रुपये के नोटों का उपयोग किया है। इस कृत्य को लेकर कोतवाली पुलिस को एक औपचारिक शिकायत सौंपी गई है।

शिकायत के अनुसार, लिटिल स्टेप स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यालय के प्रचार हेतु 500 रुपये के नोट की फोटोकॉपी करके (सीरियल नंबर 6DE868995) पर विद्यालय का नाम और पता छापकर उन्हें विज्ञापन के तौर पर वितरित किया जा रहा है। इन नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर अंकित है, जिसके ऊपर विज्ञापन की छपाई करना सीधे तौर पर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान माना जा रहा है।

शिकायत पत्र में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं का हवाला देते हुए बताया गया है कि धारा 180 भारतीय मुद्रा के कूटकरण या उससे छेड़छाड़ से संबंधित है। जिसमें सजा का प्रावधान है वही धारा 191 यह सरकारी मुद्रा के दुरुपयोग और उसके अपमान से संबंधित है। साथ ही, भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, मुद्रा नोटों पर कुछ भी लिखना या उन्हें विरूपित करना कानूनी रूप से वर्जित है। निजी विज्ञापनों के लिए राष्ट्रीय मुद्रा का उपयोग करना न केवल एक वैधानिक अपराध है, बल्कि यह देश की संप्रभुता के प्रति अनादर को भी दर्शाता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने शिकायत को संज्ञान में लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकरण की निष्पक्षता से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि जांच में तथ्य सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज की जाएगी। वही शिकायतकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर विज्ञापन में उपयोग किए जा रहे 500 के नोट की प्रति भी पुलिस को संलग्न की गई है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

विधायक जैतपुर ने जल गंगा संवर्धन अभियान में निभाई सहभागिता, जल संरक्षण का दिया संदेश

 शहडोल

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जनसहभागिता के साथ विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान को जनांदोलन का रूप देने हेतु जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसी क्रम में जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पकरिया में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी ने सहभागिता करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक जयसिंह मरावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी दीपक मंडावी, सीईओ जनपद पंचायत बुढ़ार राजीव लघाटे, सहायक यंत्री, उपयंत्री, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा साफ-सफाई कार्य में श्रमदान किया गया। सभी ने मिलकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में योगदान दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि जल बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में निरंतर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाया जा सके।

समाचार 09 फ़ोटो 09

समग्र विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित - विधायक बांधवगढ 

*स्वास्थ्य,शिक्षा,पोषण और कृषि में क्रांति लाएगा संपूर्णता अभियान - कलेक्टर*

उमरिया

आकांक्षी विकासखंड योजना अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत मानपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मानपुर मीना सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश कि सरकार सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत मानपुर में आयोजित कार्यक्रम का सभी ग्रामीण एवं शहरवासी लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार द्वारा  ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए संकल्प से समाधान अभियान का संचालन किया जा रहा है।अगर कोई व्यक्ति किसी योजना का लाभ पाने से किसी कारण वश वंचित रह गए है, तो वह योजना का लाभ पाने के लिए पात्रतानुसार आवेदन करें। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि अभियान के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि समय सीमा में ग्रामीण जनों को इसका लाभ मिले सके। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत 1500 की राशि प्रतिमाह दी जा रही है। इसी तरह मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं स्व सहायता समूहों का गठन करके अपनी आजीविका चला रही है।आज के दौर में महिलाएं स्वयं शसक्त होने के साथ साथ अपने परिवार को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रही हैं। आज महिलाएं पुरुषों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।किसानों को पी एम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब,युवा,किसान और महिलाओं को शसक्त करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है,जिसका परिणाम है कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था में बन पाया है।

इसी प्रकार कलेक्टर धरणेंद्र जैन ने कहा कि नीति आयोग भारत सरकार के निर्देशन में संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अभियान के तहत 6 संकेतकों पर कार्य किया जाना है। अभियान के माध्यम से आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाले 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिशत, रिपोटिंग माह के दौरान आंगनबाडी केंद्रों पर नामांकित बच्चों की दक्षता मापना, क्रियाशील शौचालयों के साथ क्रियाशील आंगनवाड़ी केंद्रो का प्रतिशत, पेयजल सुविधाओं के साथ क्रियाशील आंगनबाडी केंद्रो का प्रतिशत,स्कूलों की कुल संख्या के मुकाबले लड़कियों के लिए शौचालयों की संख्या वाले विद्यालयों का प्रतिशत, गोजातीय टीकाकरण से टीकाकृत पशुओ का प्रतिशत शामिल है।उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी संकेतकों के निर्धारित लक्ष्य को 14 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

आचार्य धनंजय पाठक की कृतियां मिली- कवि संगम त्रिपाठी


 

जबलपुर

डॉ. आचार्य धनंजय पाठक पनेरीबांध डाल्टनगंज पलामू झारखंड की कृतियां समरोपदेश प्रबंध काव्य व सनातनी हिन्दी पूजा विधि अजय कुमार पाठक जबलपुर मध्यप्रदेश ने एक मुलाकात में प्रदान की।

डॉ. आचार्य धनंजय पाठक पनेरीबांध डाल्टनगंज पलामू झारखंड के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि है। डॉ आचार्य धनंजय पाठक पद्म व गद्य के सशक्त हस्ताक्षर है। इनकी रचनाएं विभिन्न साझा संग्रह व पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है और आकाशवाणी दूरदर्शन से प्रसारित होती है। देश के विभिन्न संस्थाओं ने डॉ आचार्य धनंजय पाठक को सम्मानित कर चुकी है।

 बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार,165 एटीएम कार्ड जप्त

*23 सिम कार्ड, 20 पासबुक, 05 चेकबुक, 18 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप एवं 01 राउटर जप्त*


अनूपपुर

जिले के थाना कोतमा पुलिस द्वारा बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। 27 फरवरी 2026 आवेदक दीपक केवट निवासी ग्राम पडोर, थाना भालूमाड़ा द्वारा थाना कोतमा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक एवं सिम कार्ड अपने पास रखकर कमीशन लिया जा रहा है तथा खातों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की जा रही है।

उक्त शिकायत पर थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीगण के विरुद्ध धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसे विवेचना के दौरान धारा 111 बीएनएस से भी जोड़ा गया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी बादल सोनी उर्फ जिमी निवासी कोतमा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अनूपपुर जिले के भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाए जाते थे, जो मुख्यतः बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खोले जाते थे, क्योंकि इस बैंक के एटीएम कार्ड की लिमिट अधिक होती है।

खाता खुलवाने के बाद आरोपियों द्वारा एटीएम कार्ड, पासबुक एवं सिम कार्ड अपने कब्जे में रख लिए जाते थे। इसके बाद ये खाते मुंबई स्थित आरोपी दीपक यादव उर्फ फिलिप के पास भेजे जाते थे, जो इन्हें सेट कर दुबई भेज देता था। दुबई में बैठे सरगना द्वारा इन खातों का उपयोग अवैध लेन-देन एवं ऑनलाइन ठगी के लिए किया जाता था। ट्रांजेक्शन के बाद राशि की निकासी मुंबई में एटीएम के माध्यम से की जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मुंबई कनेक्शन सामने आने पर पुलिस टीम को मुंबई भेजा गया, जहां दबिश देकर आरोपी दीपक यादव उर्फ फिलिप को गिरफ्तार किया गया।

इसके कब्जे से 145 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड (एयरटेल, जियो, वीआई), 20 पासबुक, 05 चेकबुक, 14 मोबाइल फोन, 01 डेल लैपटॉप एवं 01 राउटर बरामद किए गए। दुबई में बैठे सरगना हितेश नंदवानी, विशाल जत्यानी एवं पंकज सुखनानी के निर्देश पर कार्य करता था। पार्सल के माध्यम से प्राप्त एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को सेट कर दुबई भेजता था तथा प्रतिदिन 10–12 लाख रुपये की निकासी कर उक्त व्यक्तियों तक पहुंचाता था।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget