शिकायत करने चौकी पहुँचे युवक की प्रभारी ने की मारपीट, पीड़ित नें एसपी से की शिकायत


शहडोल

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी चौकी में पदस्थ प्रभारी पर एक युवक ने गंभीर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक झींक बिजुरी चौकी क्षेत्र का निवासी है। युवक का आरोप है कि उसके साथ पहले किसी अन्य स्थान पर मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत लेकर वह चौकी पहुंचा था। आरोप है कि चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामपाल वर्मा ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि चौकी के भीतर ही उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके सिर और हाथ में चोट आई है।

पीड़ित ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उसने अपनी चोटें दिखाते हुए चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक अखिलेश साहू ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, दूसरी ओर चौकी प्रभारी रामपाल वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि युवक शराब के नशे में था और पहले से ही घायल अवस्था में चौकी आया था। उन्होंने बताया कि युवक का मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) भी कराया गया है और उसका कहीं अन्यत्र विवाद हुआ होगा। चौकी प्रभारी ने साफ कहा कि उनके द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है।फिलहाल, मामले में शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा जांच की उम्मीद जताई जा रही है। इस मामले में हमने जैतपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर को पीछे मारी टक्कर, 2 की हुई मौत, 2 घायल अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर 

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सलीम ढाबा के पास के गुरूवार की रात्रि 8 बजे सामने से ट्रैक्टर ट्राली में 4 ड्रम डीजल भर कर जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 एम 1454 ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार महिला और चालक की मौके पर ही मुत्यु हो गई। कार में बैठे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं ट्रैक्टर ट्राली सहित खेत में चला गया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों सहित डीजल को जप्त कर विवेचना में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि 8 बजे शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी तेज रफ्तार कार ने सामने से जा रहें ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी जिससे कार में सवार 4 लोगों में चालक 40 वर्षीय दुलारे शर्मा एवं गीता पनिका की मौके पर ही मुत्यु हो गई। वहीं दो घायलों में 64 वर्षीय हरिशंकर चतुर्वेदी एवं 33 वर्षीय मीना देवांगन सभी निवासी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ बताये जा रहें हैं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया। चालक बहुत देर तक स्टेरिंग में ही फंसा रहा, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। इस दौरान दोनो तरफ से कुछ देर के लिए जाम लग गया, पुलिस ने स्थिति को सम्हलते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

चोर घर के बाहर लगा कूलर चुराकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में कैद, मामला दर्ज


शहडोल

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह एक शातिर चोर कुर्ता-पायजामा पहनकर घर के बाहर लगा कुलर कंधे पर रखकर चंपत हो गया ,पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि अब चोरों की नजर घर के बाहर रखे छोटे-बड़े हर सामान पर है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें, वरना अगला नंबर किसी और का भी हो सकता है। 

धनपुरी थाना क्षेत्र के बाजार मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 20 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के सामने  रहने वाले भाजपा नेता मोहन सोनी के घर के बाहर लगा कुलर एक अज्ञात चोर ने सुबह करीब 5 बजे चोरी कर लिया। खास बात यह है कि चोर कुर्ता-पायजामा पहने हुए था और बेहद बेखौफ अंदाज में कूलर को कंधे पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर बिना किसी डर के आता है, कूलर उठाता है और आराम से चलता बनता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों के बाहर रखे सामान को लेकर सतर्क हो गए हैं। पीड़ित मोहन सोनी ने धनपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget