राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर अनियंत्रित ट्रक किराना दुकान मे घुसा, बड़ा हादसा टला, नही हुई जनहानि


शहडोल

कटनी–अनूपपुर नेशनल हाईवे 43 पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक हाईवे किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। घटना थाना सोहागपुर क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा के पास की है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो हुई है।

पुलिस के अनुसार ट्रक कटनी की ओर से बुढार की दिशा में जा रहा था। ट्रक में किराना सामान लोड था। जैसे ही वाहन धुरवार टोल प्लाजा के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक की बॉडी चेसिस से अलग होकर पलट गई। हादसे के वक्त दुकान खुली हुई थी और दुकानदार अंदर मौजूद था। सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को हटवाने और यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे में भले ही कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नर्मदा नदी के रामघाट में स्नान कर रहा नेत्रहीन युवक की डूबने से हुई मौत


अनूपपुर

धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक के पावन सलिला नर्मदा नदी के उत्तर तट रामघाट में जबलपुर के शासकीय राज अपंग संस्थान में अध्यनरत 25 वर्षीय नेत्रहीन युवा शिरीष नामदेव की स्नान के दौरान डूबने से असमय मृत्यु हो गई । शिरीष नामदेव अपने अन्य साथियों के साथ रामघाट में नर्मदा नदी में स्नान कर रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिसे अन्य नहा रहे साथी नहीं देख पाए, क्योंकि सभी साथी भी उसी की तरह नेत्रहीन है 45 और साथ पढ़ने वाले नर्मदा दर्शन एवं पर्यटन के लिए पवित्र नगरी अमरकंटक आए हुए थे, इसके साथ ही 24 छात्राएं जो कि नेत्रहीन है, निजी संस्थान से अध्यनरत है, साथ ही आए हुए थे लगभग 86 छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों का शासकीय एवं अशासकीय अपंग संस्थान के नर्मदा नदी के रामघाट में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान शिरीष नामदेव पिता राज नारायण नामदेव उम्र 25 वर्ष जो की एम ए जबलपुर में रहकर अध्ययन कर रहा था, नर्मदा नदी में डूबने से असमय मृत्यु हो गई जो पास ही अन्य साथी गण स्नान कर रहे थे, पास में शिरीष नामदेव का स्नान के दौरान रखा समान देख कर तलाश करने लगे जब बहुत देर तक नहीं मिला तो उन्हें नदी में डूबने की आशंका हुई। मृतक रीवा का रहने वाला है, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है । घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना अमरकंटक को दी गई पुलिस अमरकंटक ने स्थानीय गोताखोरों को लगाकर नदी से मृतक का शव निकाला गया। युवा होनहार और शिरीष नामदेव का शव लगभग डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका । नगर परिषद अमरकंटक वार्ड क्रमांक 8 कपिल संगम निवासी कृष्ण चौहान ने काफी मशक्कत के बाद मृतक का शव नदी से निकला। इसके पूर्व होमगार्ड जवान भगवत सिंह मनमोहन राठौर तथा जलगांव महाराष्ट्र से आए युवक ने काफी खोजबीन की। स्थानीय पुलिस थाना अमरकंटक में मृतक के नर्मदा नदी में डूबने की घटना पर मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है इसके पूर्व प्रधान आरक्षक पूरन सिंह कृष्णा सिंह राजावत  एवं अमलेश बघेल नर्मदा नदी के रामघाट तट पर मौजूद रहे। पुलिस थाना अमरकंटक नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी उप निरीक्षक पी एस बघेल सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव मौजूद रहे अमरकंटक हल्का पटवारी अश्विनी तिवारी तथा तहसीलदार ज्ञान दास पनिका ने भी संपूर्ण घटना की जानकारी ली । कृष्ण चौहान ने अथक परिश्रम कर नर्मदा नदी  से मृतक का शव निकाला।

सड़क हादसे- चार युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, 11 पेटी अवैध विदेशी मदिरा जप्त


उमरिया 

जिले के पाली थाना अंतर्गत सुंदर दादर गांव में दरमियानी रात करीब 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में प्रदीप पिता श्याम दयाल प्रधान (21 वर्ष), मोनू पिता कमलेश प्रधान (17 वर्ष), लच्छू पिता दशरथ सिंह (16 वर्ष) सभी निवासी सुंदर दादर तथा पाली निवासी ब्रजभान सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। गांव के समीप न्यू हाउसिंग पुलिया के पास अचानक दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पाली अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी रात एक अन्य घटना में जीरो ढाबा के आगे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे भी 108 की मदद से पाली अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किस परिस्थिति में घायल हुआ है।

*अंग्रेजी शराब तस्कारों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही*


    

अनूपपुर ज़िले के चौकी फुनगा पुलिस को मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पाली सिटका टोला के मौहार में बेयर हाउस के पीछे कुछ लोग अवैध शराब लेकर आने की सूचना मिली, तसदीक पर हमराही स्टाफ एवं स्वतंत्र साक्षियों के ड्रैगन लाइट सहित तसदीक किया गया तो मुखबिर सूचना सही पायी गयी। मौहार जंगल में अवैध शराब का परिवहन करने वाले पुलिस को देखकर तथा शराब को छोड़कर एवं परिवहन करने बालो की एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस वाहन क्र. CG 31 B 8019 को छोड़कर अंधेरे का लाभ लेकर भाग गये, जंगल में कुल 11 पेटी विदेशी मदिरा जिसकी मात्रा 96.480 लीटर कुल कीमती करीब 91500 रुपय की एवं मोटरसाइकिल कीमती 80000 रुपये कुल कीमती 171500 रुपय का मशरूका समक्ष गवाहो के मौके पर जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध सदर पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget