चमत्कारी इलाज, झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

7.5 लाख के सोना-चाँदी के आभूषण व 3.61 लाख नगद बरामद*


अनूपपुर

लक्ष्मण सिंह पोरते, पिता ललन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, ग्राम बरतराई, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर बताया लगभग दो माह पूर्व फरियादी के पिता ललन सिंह को लकवा हो गया था, इसी दौरान सत्या नाई ने विश्वनाथ गिरी नामक कथित झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति से परिचय कराया। 25 दिसम्बर 2025 को आरोपी अपनी पत्नी सहित फरियादी के घर पहुंचे, पूजा-पाठ एवं झाड़-फूंक का ढोंग कर घर में टोना-टोटका होने का भय दिखाया तथा दूसरे दिन कथित “कलश” निकालने का नाटक कर अपने साथ ले गये। इस दौरान आरोपी द्वारा उपचार के नाम पर 1 लाख 51 हजार रुपए नगद ले लिये।

08 जनवरी 2026 को आरोपी पुनः घर आकर फरियादी व परिवारजनों को भयभीत करते हुए समस्त सोना-चांदी एवं नगद राशि लाने को कहा, अन्यथा तंत्र-मंत्र से जान से मारने एवं पुनः लकवा मारने की धमकी दी। डर के कारण परिवार की महिलाओं द्वारा अपने-अपने मंगलसूत्र (सोने के लॉकेट सहित), चांदी की पायल, करधन, चाबी छल्ला आदि तथा ₹2,50,000/- नगद आरोपी को दे दिये गये। जल्दबाजी में बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड भी उसी गठरी में चले गये। आरोपीगण मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 CS 9050 से फरार हो गये। सहआरोपी द्वारा रिपोर्ट न करने की धमकी दी गई। कुछ दिन पश्चात साहस जुटाकर फरियादी द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। 

प्रकरण में प्रथम दृष्टया अपराध धारा 319(2), 318(4), 308(5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना रामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप तीनों आरोपियों सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण सेन, पिता चेतराम सेन, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, ग्राम चुकान, थाना भालूमाड़ा – जिसके कब्जे से 01 सोने का लॉकेट एवं नगद राशि बरामद। सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी, पिता अनुक साय गिरी, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम छेरा डीह, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा (छ.ग.) लीला गिरी, पति सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम छेरा डीह, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से 15 नग सोने के मंगलसूत्र लॉकेट अनुमानित कीमत 5 लाख। 03 जोड़ी चांदी की पायल, 02 नग चांदी के करधन, 01 नग चांदी का चाबी छल्ला कीमत 2 लाख 50 हजार, 3 लाख 61 हजार नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल क़ीमत 90 हज़ार तथा तंत्र मंत्र की किताब, किसी मृत जानवर की खोपड़ी जप्त किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूर्व में अन्य स्थानों पर इसी प्रकार की घटनाएं कारित करने संबंधी पूछताछ की जा रही है। 

समाचार 01 फ़ोटो 01

चमत्कारी इलाज, झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

7.5 लाख के सोना-चाँदी के आभूषण व 3.61 लाख नगद बरामद*

अनूपपुर

लक्ष्मण सिंह पोरते, पिता ललन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, ग्राम बरतराई, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर बताया लगभग दो माह पूर्व फरियादी के पिता ललन सिंह को लकवा हो गया था, इसी दौरान सत्या नाई ने विश्वनाथ गिरी नामक कथित झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति से परिचय कराया। 25 दिसम्बर 2025 को आरोपी अपनी पत्नी सहित फरियादी के घर पहुंचे, पूजा-पाठ एवं झाड़-फूंक का ढोंग कर घर में टोना-टोटका होने का भय दिखाया तथा दूसरे दिन कथित “कलश” निकालने का नाटक कर अपने साथ ले गये। इस दौरान आरोपी द्वारा उपचार के नाम पर 1 लाख 51 हजार रुपए नगद ले लिये।

08 जनवरी 2026 को आरोपी पुनः घर आकर फरियादी व परिवारजनों को भयभीत करते हुए समस्त सोना-चांदी एवं नगद राशि लाने को कहा, अन्यथा तंत्र-मंत्र से जान से मारने एवं पुनः लकवा मारने की धमकी दी। डर के कारण परिवार की महिलाओं द्वारा अपने-अपने मंगलसूत्र (सोने के लॉकेट सहित), चांदी की पायल, करधन, चाबी छल्ला आदि तथा ₹2,50,000/- नगद आरोपी को दे दिये गये। जल्दबाजी में बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड भी उसी गठरी में चले गये। आरोपीगण मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 CS 9050 से फरार हो गये। सहआरोपी द्वारा रिपोर्ट न करने की धमकी दी गई। कुछ दिन पश्चात साहस जुटाकर फरियादी द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। 

प्रकरण में प्रथम दृष्टया अपराध धारा 319(2), 318(4), 308(5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना रामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप तीनों आरोपियों सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण सेन, पिता चेतराम सेन, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, ग्राम चुकान, थाना भालूमाड़ा – जिसके कब्जे से 01 सोने का लॉकेट एवं नगद राशि बरामद। सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी, पिता अनुक साय गिरी, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम छेरा डीह, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा (छ.ग.) लीला गिरी, पति सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम छेरा डीह, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से 15 नग सोने के मंगलसूत्र लॉकेट अनुमानित कीमत 5 लाख। 03 जोड़ी चांदी की पायल, 02 नग चांदी के करधन, 01 नग चांदी का चाबी छल्ला कीमत 2 लाख 50 हजार, 3 लाख 61 हजार नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल क़ीमत 90 हज़ार तथा तंत्र मंत्र की किताब, किसी मृत जानवर की खोपड़ी जप्त किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूर्व में अन्य स्थानों पर इसी प्रकार की घटनाएं कारित करने संबंधी पूछताछ की जा रही है। 

समाचार 02 फ़ोटो 02

चचाई–विवेक नगर मार्ग पर खड़े पेड़ बने जानलेवा खतरा, नगर परिषद अध्यक्ष ने MPRDC को लिखा पत्र

अनूपपुर

जिले के चचाई–विवेक नगर मार्ग पर बीच सड़क में स्थित दो बड़े पेड़ों के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर नगर परिषद बरगवां (अमलाई) की अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के संभागीय प्रबंधक, शहडोल को पत्र लिखकर तत्काल पेड़ों की कटाई, सड़क को सुरक्षित व सुगम बनाने तथा आवश्यक चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

अपने पत्र में अध्यक्ष गीता गुप्ता ने उल्लेख किया है कि उक्त मार्ग पर सड़क के बीच खड़े दोनों पेड़ों के कारण वाहन चालकों की दृश्यता बाधित होती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद न तो वहां कोई चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही बेरिकेडिंग की कोई व्यवस्था की गई है। इसी लापरवाही के चलते पूर्व में कई बार गंभीर और जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से MPRDC से आग्रह किया है कि चचाई–विवेक नगर मार्ग पर बीच सड़क में स्थित दोनों पेड़ों को शीघ्र हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित हाईवे के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही उन्होंने सड़क पर सभी महत्वपूर्ण चेतावनी संकेतक, संकेत बोर्ड एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इस विषय की जानकारी के लिए पत्र की प्रतिलिपि MPRDC के मुख्य महाप्रबंधक, भोपाल तथा मुख्य अभियंता, अनूपपुर को भी प्रेषित की गई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद अध्यक्ष की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई कर इस मार्ग को दुर्घटनामुक्त बनाएगा।

समाचार 03 फ़ोटो 03

सिद्ध बाबा डूगरिया, एकादश मुखी संकट मोचन मंदिर  में महाशिवरात्रि पर लगेगा दिव्य मेला

अमलाई

देवों के देव महादेव को समर्पित सिद्ध बाबा धाम (अमलाई डूंगरिया टोला) एक बार फिर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था श्रद्धा और भक्ति का महासंगम बनने जा रहा है। यह दिव्य धाम अब केवल एक मंदिर नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आस्था विश्वास और चमत्कारों का जीवंत केंद्र बन चुका है।इस पवित्र धाम में पूज्य एकादशमुखी संकटमोचन हनुमान  एवं भगवान भोलेनाथ अलग अलग मंदिरों में विराजमान हैं जो भक्तों को संपूर्ण तीर्थ का अनुभव एक ही परिसर में प्रदान करते हैं। पुण्य परंपरा को  सनातन धर्म सत्संग समाज एवं मारुति नंदन सेवा समिति आगे बढ़ा रहे हैं। धीरे धीरे यह धाम अपनी अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा और चमत्कारिक अनुभूतियों के लिए दूर दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहाँ दर्शन हेतु पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने की अनुभूति करते हैं। भगवान भोलेनाथ के दरबार में महाशिवरात्रि के दिन यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ता है।

एक दिवसीय आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन पूजन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें न केवल क्षेत्र बल्कि अन्य जिलों से आए श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण करते हैं। धाम में दर्जनों विद्वान पंडित 24 घंटे भगवान की सेवा में निरंतर लगे रहते हैं।स्थानीय महिलाएं और पुरुष प्रतिदिन यहां भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बनाए रखते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सिद्ध बाबा धाम एवं एकादशी हनुमान मंदिर में मांगी गई सच्चे मन से हर मुराद पूरी होती है।आज यह धाम केवल पूजा स्थल नहीं बल्कि भक्त और भगवान के बीच अटूट प्रेम का जीवंत प्रमाण बन चुका है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

नगर पालिका की बड़ी लापरवाही उजागर, खुले में फेंका जा रहा कचरा, बीमारियों का बढ़ा खतरा

*स्वच्छ भारत मिशन पर अध्यक्ष, सीएमओ व पार्षदों के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल*

शहडोल

जिले के धनपुरी में नगर पालिका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन एकत्रित किया जा रहा है, कचरा निर्धारित स्थान पर न ले जाकर खुले में ही डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क किनारे फैला कचरा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। खुले में घूम रहे मवेशी कचरे को खा रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद धनपुरी द्वारा शहर में दो एमआरएफ सेंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके। इसके बावजूद खुले में कचरा फेंका जाना व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

यह स्थिति केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन की मंशा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। जब जमीनी स्तर पर कचरे का उचित प्रबंधन नहीं हो पा रहा है, तो स्वच्छता के दावों की वास्तविकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

खुले में सड़ रहे कचरे से निकलने वाली दुर्गंध और हानिकारक तत्व आसपास के रहवासियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकते हैं। बरसात के मौसम में यही कचरा नालियों को जाम कर जलभराव और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है।

नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर उचित डंपिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, एमआरएफ सेंटरों को सक्रिय करने और नियमित निगरानी की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और जनता को स्वच्छ वातावरण का अधिकार कब मिलेगा? यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो स्थानीय लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दे रहे हैं।

समाचार 05 फ़ोटो 05

बारातियों से भरी पीकप पलटी, ऑटो कार की टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल हुए रेफर

उमरिया 

जिले में देर रात चंदिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कई 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं और घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए चंदिया अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उमरिया रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

वही जिला मुख्यालय से होकर ताला की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे में सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, बताया गया है कि आर्टिका कार क्रमांक MP 54 ZB 7435 और ऑटो टैक्सी के बीच सीधी टक्कर हुई है, जिसमे सवार 10 लोग घायल हुए है,घायल लीला बाई और सूभरन सिंह ने बताया कि वे लोग ग्राम बरतराई से चंदिया थाना अंतर्गत मझौली जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया, टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया,सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है, उसका पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. के सी सोनी ने बताया कि दुघर्टना में 10 लोग घायल हुए थे जिनमें से 2 लोगो की ज्यादा हालत गंभीर होने से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। वहीं अमहा रेलवे पुल के पास भी एक युवक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी हादसे देर रात या दरमियानी रात की बताई जा रही है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

गौरी शंकर मंदिर का 42वां महाशिवरात्रि महोत्सव, शिव बारात व तांडव नृत्य होंगे आकर्षण के केंद्र

अनूपपुर

बिजली ऑफिस परिसर स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 42वां वार्षिक महोत्सव 15 एवं 16 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति ने दो दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। कार्यक्रम के तहत धार्मिक अनुष्ठान, अखंड रामायण पाठ, शिव बारात, विशेष झांकी, तांडव नृत्य तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 15 फरवरी को प्रातः भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन हेतु स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण शिवजी की बारात रहेगी, जो रविवार शाम 4 बजे से निकाली जाएगी। बारात में ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ नगरवासी शामिल होंगे। इसी दौरान महाशिवरात्रि विशेष झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। रविवार रात 8 बजे से बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष तांडव नृत्य का आयोजन होगा। सोमवार 16 फरवरी को प्रातः हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। 

समाचार 07 फ़ोटो 07

14.89 लाख के अमृत सरोवर में बड़ा घोटाला, सत्यापन में 2 लाख का कार्य

अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छोहरी  में मनरेगा के तहत स्वीकृत अमृत सरोवर निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं कार्यस्थल पर लगे सूचना बोर्ड के अनुसार इस निर्माण के लिए 14.89 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें 6.14 लाख श्रम और 8.77 लाख सामग्री मद में व्यय दर्शाया गया है। कार्य प्रारंभ तिथि 23 मई 2022 अंकित है, जबकि पूर्णता तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं है।

मामले में जब स्थल निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया तो मौके पर महज लगभग 2 लाख रुपए के आसपास ही कार्य होना पाया गया, जिससे शेष राशि के उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य न तो स्वीकृत मानकों के अनुसार हुआ और न ही राशि का पारदर्शी उपयोग किया गया।

ग्रामीणों ने सरपंच और संबंधित जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत में अन्य निर्माण कार्यों में भी अनियमितताएं हुई हैं उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

समाचार 08

तीन ट्राली कोयला व लावारिस वाटर पंप जप्त

शहडोल

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश में खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम केशवाही  स्थित मरखी माता मदिर के पीछे अवैध कोयला उत्खनन संबंधी प्राप्त शिकायत की जांच कर कार्यवाही की गई। जिला खनिज अधिकारी राहुल शान्डिल्य ने बताया कि मौके पर अवैध खनन के गड्ढों को जेसीबी मशीन की सहायता से भरवाया गया तथा क्षेत्र में बने 04 खदान नुमा गड्ढों को मिट्टी एवं पत्थरों से भठवाया गया।  जांच के दौरान स्थल के पास कोयले का अवैध भण्डारण एवं 01 वाटर पंप लावारिस अवस्था में पाया गया। मौके से तीन ट्राली 12 टन कोयला जब्त कर ट्रैक्टर से परिवहन करके थाना चौकी केशवाही में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखवाया गया। 

अवैध खनन व परिवहन पर 2 डम्पर व 1 ट्रैक्टर जब्त,मोटर पंप चोरी का आरोपी गिरफ्तार


शहडोल 

अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो डम्परों को जब्त किया गया। जांच के दौरान ग्राम कंचनपुर के पास गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर क्रमांक MP18 GA 1824 को रोका गया। वाहन चालक बबलू बैगा, निवासी जमुई द्वारा मौके पर वैध रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके पश्चात वाहन को शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराते हुए चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

इसी क्रम में खनिज अमले द्वारा डम्पर क्रमांक MP18 ZF 0497 को रेत खनिज के परिवहन के दौरान रोका गया। चालक द्वारा रेत परिवहन की ISTP प्रस्तुत की गई, किंतु जांच में वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज भरा पाया गया। इस पर उक्त डम्पर को भी शासकीय अभिरक्षा में लेते हुए चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी अनुक्रम में थाना देवलोंद पुलिस को अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा के  ग्राम झिरिया मौहार के पास दबिश दी गई। मौके पर एक लाल रंग का बिना नंबर का मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर व ट्राली में आधी ट्राली रेत भरा हुआ पाया गया। मौके पर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम ददोल बैस पिता मंगलदीन बैस, निवासी ग्राम झिरिया थाना देवलोंद जिला शहडोल बताया। रेत परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उक्त ट्रैक्टर-ट्राली एवं रेत जप्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4,83,500 रूपये (ट्रैक्टर-ट्राली 4,80,000 रूपये एवं रेत 3,500 रूपए) है।

*मोटर पंप चोरी का आरोपी गिरफ्तार*


अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत राजेन्द्र कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तरसिली का उस्थित थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12.00 बजे कोठी से उमरदा मुख्य सड़क पर पुल के किनारे कोठी मे नहर मे मेरा सिंचाई का किसान क्राउन कंपनी का लाल रंग का वाटर पेट्रोल पंप कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर अनुसंधान मे लिया गया।

बिजुरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम तरसिली से संदिग्ध व्यक्ति रमेश साहू उर्फ कल्लू पिता  रामधारी  साहू उम्र 31 वर्ष निवासी तरसिली को पकडकर  पूछताछ पर आरोपी ने दोपहर 12.00 बजे  कोठी उमरदा मुख्य सडक  पर नहर के पास बने पुल नाला के पास से क्राउन कंपनी का लाल रंग का वाटर पेट्रोल पंप चोरी करना बताया और चोरी का मोटर पम्प बरामद कराया जिसे पुलिस ने ज़ब्त कर आरोपी रमेश साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। इसी प्रकार आरोपी के कब्जे से क्राउन कंपनी का लाल रंग का वाटर पेट्रोल पंप कीमत लगभग 10 हजार रुपये है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget