निर्माणाधीन सड़क बना हादसों का सड़क, तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच घायल, महिला का हाथ कटा


शहडोल

पिपरिया से जयसिंहनगर मार्ग पर चल रहा निर्माण कार्य अब हादसों का कारण बनता जा रहा है। सड़क पर फैली धूल, गड्ढे और अव्यवस्थित ट्रैफिक के बीच तेज रफ्तार वाहनों ने बुधवार सुबह एक घंटे के भीतर तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं को जन्म दिया। इन हादसों में पांच लोग घायल हुए, जिसमें एक महिला का हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और निर्माण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गोहपारू के सेमरा सिद्ध बाबा के पास पहली घटना हुई। कार क्रमांक एम पी 17 जेड डी 7948 में सवार राकेश जायसवाल अपने परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दीपक ट्रेवल्स बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश समेत तीन लोग घायल हुए, जिनमें राकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

दूसरी घटना गोहपारू के बरहा के पास हुई, जहां नफीस कंपनी की बस में सवार रेशमा खैरवार का हाथ कट चकनाचूर हो गया,गर्मी के चलते महिला ने हाथ खिड़की से बाहर रखा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बस से सटने पर उसका हाथ बुरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के बाद दोनों बस चालक मौके से फरार हो गए। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।जहां डाक्टरों के अनुसार महिला का सीधा हाथ बुरी तरह चकनाचूर हुआ है। लेकिन पल्स आ रही है। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि महिला का हाथ ना काटे, हम महिला को हायर सेंटर भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

तीसरी घटना गोहपारू के पास एक ढाबे के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन अलग-अलग हादसों में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। महिला की हालत गंभीर है। सभी मामलों में जांच जारी है और फरार वाहनों की तलाश की जा रही है।

दूषित पेय जल की आपूर्ति पर, जल समस्या निराकरण समिति ने अजय सिंह को सौंपा ज्ञापन 


अनूपपुर

अजय सिंह राहुल अनूपपुर जिले की यात्रा के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर के निवास पर पधारे तब यह ज्ञापन, अनूपपुर में नगरपालिका द्वारा दूषित पेय जल की आपूर्ति, नदियों में जिला अस्पताल सहित कई अस्पतालों सरकारी व ग़ैर सरकारी संस्थानों तथा तमाम वार्डों से निःसरित दूषित जल जोकि सीधे अनूपपुर की नदियों तिपान व चंदास में प्रवाहित किया जा रहा है जिससे नदियों का अस्तित्व ख़तरे में पड़ गया है, के संबंध में था। जल समस्या निराकरण समिति के संयोजक गिरीश पटेल ने ज्ञापन सौंपते हुए राहुल जी को बताया कि नदियों का अस्तित्व ख़तरे में है,तिपान तथा चंदास दोनों ही नदियाँ बहुत ही बुरी स्थिति में हैं और चंदास तो लगभग नाले के रूप में परिवर्तित हो गई है यदि समय रहते इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो इनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।तिपान नदी में ही नगरपालिका का साधारण फिल्टर प्लांट लगा है और वहीं पर अत्यंत अपशिष्ट पदार्थों से युक्त जल निरंतर प्रवाहित हो रहा है जोकि केवल फिटकरी और क्लोरीन से साफ कर पेयजल के रूप में प्रदाय किया जा रहा है, इस संबंध में नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर को लिखित रूप से अवगत कराया गया पर बड़े आश्वासन के बावजूद कलेक्टर ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही अपने वादे के अनुसार उन नदियों को देखने गए जहां इनका हाल बदतर हो चुका है। यहां पर जो एस टी पी प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है वो ऐसे स्थानों पर हैं जहां अभी इसकी तत्काल में ज़रूरत नहीं है और जहां ज़रूरत है वहाँ प्लांट कीं कोई योजना नहीं है। गंगा संवर्धन योजना के तहत सरकार से जिस राशि का आवंटन हुआ उसे आवश्यक जगह पर खर्च न करके ऐसे स्थानों पर खर्च किया गया और किया जा रहा है जहां इसकी फ़ौरी तौर पर कोई ज़रूरत नहीं थी, जहां पर खर्च हो रहा है वे स्थान क्रमानुसार बाद में आते है। ज्ञापन सौंपते हुए आयोजन समिति ने राहुल से माँग की कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचित कर के कार्यवाही कराने की कृपा करें ताकि इस समस्या का निराकरण हो सके। राहुल ने पूरे ज्ञापन को गंभीरता पूर्वक पढ़ा और आश्वासन दिया कि वे इस पर ठोस कार्यवाही करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। ज्ञातव्य है कि पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जीवेंद्र सिंह ने नदियों का सर्वेक्षण कर आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक हुआ ब्लास्ट, घर का सामान जलकर हुआ खाक


अनूपपुर

दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन में अचानक हुए ब्लास्ट से घर में रखा समान पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं यह हादसा उसे समय घटित हुआ जिस दौरान घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। आंगन में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बैटरी कंपनी की स्कूटी में हुए ब्लास्ट के चलते घर के कई इलेक्ट्रिक समान आगजनि का शिकार हो गए। घर वालो की माने तो गाड़ी बिना चार्जिंग के खड़ी हुई थी बावजूद के गाड़ी की बैटरी में धमाका हुआ इसके बाद घर के कई सामान जल गए। फिलहाल वाहन मालिक में आगजनी की शिकायत थाने में कर दी है। जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत धनगवा के वार्ड नंबर 5 निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा को जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे उनके घर के आंगन में एक बैटरी कंपनी की स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। गाड़ी में हुए धमाके के चलते घर के कई इलेक्ट्रिक सामान बुरी तरह झुलस गए हैं जिसमें फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन व टेबल फैन बताया जा रहे हैं जिस समय बैटरी वाली गाड़ी में धमाका हुआ। उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि गाड़ी की बैटरी में ब्लास्ट होने के चलते घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। हैरानी इस बात की है की गाड़ी बिना चार्जिंग के खड़ी हुई थी। वाहन मालिक ने इस आगजनी की जानकारी जैतहरी थाने में दी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget