अवैध मुरूम उत्तखनन कर परिवहन करते पुलिस ने हाईवा को किया जब्त, मामला दर्ज


कटनी

खनिज माफियाओं के विरुद्ध कटनी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरिया पान पुलिस ने अवैध रूप से मुरूम का परिवहन कर रहे एक हाईवा को जब्त कर कार्रवाई की है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि गत 26 मार्च को ग्राम परसेल में देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था डियूटी पर तैनात पुलिस टीम ने खेरमाई मंदिर के सामने एक संदिग्ध हाईवा (क्रमांक MP20-H-4832) को रोका। वाहन मुरूम से पूरी तरह लदा हुआ था।

*दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा चालक*

पुलिस ने जब चालक अजय लोधी (32 वर्ष, निवासी ग्राम बरौदा) से मुरूम परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और रॉयल्टी रसीद (TP) की मांग की, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। ऑनलाइन पोर्टल पर भी वाहन की कोई वैध टीपी नहीं पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को हिरासत में ले लिया।

*खनिज विभाग को भेजा गया मामला*

थाना प्रभारी द्वारा अवैध परिवहन पाए जाने पर हाईवा को जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत इस्तगासा क्रमांक 04/2026 पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मामले को आगामी कार्यवाही और भारी जुर्माना अधिरोपित करने हेतु कलेक्टर कार्यालय (खनिज विभाग) कटनी को भेज दिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म व उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी को गिरफ्तार


विवरणः

24 मार्च 2026 को एक नाबालिग पीड़िता अपने पिता एवं बहन के साथ थाना उपस्थित होकर एक हस्तलिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट किया कि #### निवासी ग्राम तिलवनडांड, द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर  उसका अश्लील वीडियो तैयार किया ।तथा पुनः संबंध बनाने और शादी का दबाव बनाने लगा । नाबालिग पीड़िता द्वारा इनकार करने पर उसकी  इंस्टाग्राम आईडी पासवर्ड प्राप्त कर उक्त अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर ब्लैकमेल तथा अन्य लोगों को भेजकर उसे बदनाम किया।

प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना जैतहरी में आरोपी निवासी तिलावंडांड के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण नाबालिग बालिका से जुड़ा होने से पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही एवं आरोपी की धर पकड़ हेतु सख्त निर्देश दिए जिसके पालन में जैतहरी पुलिस की विशेष टीम द्वारा 

विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश कर उसे पुलिस हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि पीड़िता के मिलने एवं शादी से इंकार करने पर पीड़िता की अश्लील  वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल किया नहीं मनमाने पर उसकी वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर बदनाम किया है। आरोपी दीपक कोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल अनूपपुर भेजा गया।

70-80 एकड़ में लगी गेहॅू की फसल जलकर हुई नष्ट, किसानों का लाखो का नुकसान


छिंदवाड़ा

जिले के चौरई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिखलीखुर्द के किसानों की पूरे गांव की लगभग 70-80 एकड़ जमीन पर लगी खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई । घटना आज दोपहर लगभग 1.30 बजे की है किसानों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, किंतु सफल नहीं हो सके किसानों ने  स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया था, प्रशासन में ना राजस्व अमला और ना पुलिस का अमला पहुंचा तब जाकर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह को अवगत कराया तब जाकर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और राजस्व अमला तहसील चांद का 2.30 बजे करीब पहुंचे तब तक किसानों की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी । आग बुझाने के लिए कोई दमकल मौके पर नहीं पहुंचा आज ही मध्य प्रदेश के मुखिया छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में घायल परिजनों को देखने और मिलने पहुंचे थे, उनके छिंदवाड़ा में मौजूदगी के रहते यह दूसरे तरफ यह हाल किसानों का बना था । शीघ्र ही प्रशासन किसानों को उचित सर्वे करा कर तत्काल मुआवजा प्रदान करें चिखली खुर्द गाँव के किसानो मे बलवान वर्मा सूरज वर्मा विनोद वर्मा इंद्रकुमार वर्मा  राजेंद्र वर्मा धनराज वर्मा, संतोष वर्मा, जागलाल वर्मा सहित अन्य कृषक की गेहूं की फसल नस्ट हो गई है ।  अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने कहा कि किसान अपने खेत की नरवाई में आग लगाता तो अभी तक प्रशासन पहुंच जाता उन्होनें बताया कि चिखलीखुर्द ग्राम की तहसील चांद है और सभी कृषक लोधी समाज के हैं 70-80 एकड़ में फसल लगी थी, जली फसलों का जांच व सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए, इस हेतु उन्होनें जिला कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा की गई है।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget