समाचार 01 फ़ोटो 01

जंगल में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, 26 हजार नगद, 06 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल जप्त

अनूपपुर

जिले के थाना कोतमा पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। थाना कोतमा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचखुरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये–पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआड़ी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्कता से की गई घेराबंदी के चलते 06 आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगद राशि 26,990 रु (छब्बीस हजार नौ सौ नब्बे रुपए) एवं 06 नग मोबाइल कीमती 34,500 रुपए एवं एक मोटरसाइकिल कीमती 50,000 रुपए तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। जुआड़ी अभय राव पिता अंजनी प्रसाद राव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 9 थाना बिजुरी, रामू शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 10 थाना बिजुरी, मनीष यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 6 थाना बिजुरी, सरित श्रीवास्तव पिता रमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 7 थाना बिजुरी, अशोक प्रजापति पिता लखन प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 4 थाना बिजुरी, मोहम्मद शब्बीर पिता मोहम्मद असगर उम्र 33 वर्ष निवासी लहसुई गांव वार्ड नंबर 15 थाना कोतमा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 49 बी एन एस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

समाचार 02 फ़ोटो 02

पशु तस्करी पर पुलिस की कार्यवाही, 06 नग भैंसा पीकप सहित जप्त, मामला दर्ज

अनूपपुर

पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर पुलिस को रात्री गस्त के दौरान ग्राम मुण्डा में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम भेलमा का ललन राठौर अपनी घर की बाड़ी में एक सफेद रंग की पीकप में पड़वा(भैंसा) ठूंस-ठूंस कर जबरजस्ती भर रहा है, दो नग पड़वा को पीकप में भरकर बेरहमी से बैठाकर पीकप की ट्रॉली में लगें छल्लो से रस्सी से कसकर बांध दिया है, जो मवेंसियो को हिलने डुलने व सांस लेने में तकलीफ हो रही है, चारा पानी की व्यवस्था भी नही किया है, बाकी चार नग पड़वा पीकप के पास बंधे है, उन चारो को भी पीकप में लोड कर कहीं बाहर कटने को ले जाने वाला है, वेंकटनगर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु जेसे ही ललन राठौर निवासी भेलमा के घर की बाड़ी में टॉर्च लागाकर देखा गया तो एक सफेद रंग की पीकप खड़ी दिखी, पीकप के पास से अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति भागा जो मौके पर उपस्थित साक्षीगणो द्वारा उस व्यक्ति को पहचान कर बताए कि यह तो ललन राठौर निवासी भेलमा का भागा है, फिर ललन राठौर की बाडी में खडी पीकप को चेक किया गया तो पीकर पीछे डाला में 02 नग पड़वा (भैंसा) बैठे हुये क्रूरता पूर्वक रस्सी से बंधे थे जो हिल ढुल नही पा रहै थे, 04 नग पड़वा (भैंसा) पीकप के बगल में लोड होने के लिये बंधे हुये थे, जिनके लिये चारा पानी की भी कोई व्यवस्था नही थी, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का अपराध पाये जाने से 06 नग भैंसा कीमत प्रति नग 5 हजार रू की दर से 30 हजार रू के एवं बोलेरो पीकप क्र.- MP65ZD1715,  कीमत 7 लाख रू जप्त किया गया। आरोपी ललन राठौर निवासी भेलमा एवं वाहन क्र. MP65ZD1715 बोलेरो पीकप के चालक एवं मालिक के विरूद्ध अपराध धारा 11घ,ड़ पशु क्रूरता निवारण अधि. 1960 एवं 6,6(क),6(ख)(1),10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।

समाचार 03 फ़ोटो 03

पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय में NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

*“मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” थीम पर आयोजित शिविर*

अनूपपुर

नगर में संचालित पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय, अनूपपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों के लिए सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गोद ग्राम बर्री में 26 मार्च 2026 से किया गया, जो 01 अप्रैल 2026 तक आयोजित रहेगा।

इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों की समझ विकसित करना, समाज के प्रति जिम्मेदारी एवं सहभागिता की भावना उत्पन्न करना तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। महाविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के विशेष शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्वयंसेवक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हैं।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, विद्युत संरक्षण, कुपोषण, स्वच्छता, शिक्षा, मतदाता जागरूकता, तथा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिविर का उद्घाटन ग्राम बर्री में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जे. के. संत, डॉ. नीरज श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडे शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी द्वारा की गई। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने शिविर की विस्तृत रूपरेखा से सभी स्वयंसेवकों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दैनिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्साहित किया गया। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

नपा ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 2 हजार का लगाया जुर्माना

शहडोल

नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चौपाटी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों को गंदगी फैलाते हुए पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 1 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही, प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर सख्ती बरतते हुए संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।

नगर पालिका टीम द्वारा मौके पर ही दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें एवं कचरे का निपटान केवल निर्धारित कचरा वाहन में ही करें। नियमों का पालन न करने की स्थिति में भविष्य में कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

इसी क्रम में बुढार चौक क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दो दुकानदारों के पास से कुल 5.3 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की गई। इस उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों से 1 हजार का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार स्वच्छता नियमों के उल्लंघन एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के प्रकरण में कुल 2 हजार की राशि वसूल की गई। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों एवं पॉलिथीन प्रतिबंध का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

समाचार 05 फ़ोटो 05

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्यवाही, 13 सिलेंडर जप्त

अनूपपुर

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षल पंचोली के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण एवं छापामार कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर कुल 13 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं।

निरीक्षण दल द्वारा प्रमुख मार्गों पर स्थित ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट एवं गैस वितरण केंद्रों की जांच कार्यवाही के दौरान चचाई रोड अनूपपुर स्थित इवनिंग प्वाइंट फैमिली ढाबा से 01 नग, अमरकंटक रोड अनूपपुर स्थित ग्रीन सिटी फैमिली रेस्टोरेंट से 03 नग, ग्राम भेजरी स्थित करण मिष्ठान भंडार से 03 नग तथा श्री राम सी.एस.सी. एवं गैस वितरण केंद्र दमहेड़ी से 06 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संस्थानों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने बताया कि घरेलू उपयोग हेतु प्रदाय किए जाने वाले गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग प्रतिबंधित है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

डाकघर व पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता पहुँची जांच करने

शहडोल

उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और बीडीएस टीम मौके पर पहुंची और दोनों परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

शहडोल डाकघर अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें भोपाल स्थित हेड ऑफिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अज्ञात ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसमें यह साफ नहीं था कि वह प्रदेश के किस जिले के लिए है। शहडोल डाकघर अधीक्षक ने एहतियान सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली पुलिस और बम निरोधक दस्ता टीम हरकत में आई और शहर के मुख्य डाकघर सहित पासपोर्ट कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की।

शहर के व्यस्त इलाके में स्थित मुख्य डाकघर में जैसे ही पुलिस और बीडीएस टीम पहुंची, वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वॉड के साथ पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। इसी तरह पासपोर्ट कार्यालय में भी व्यापक जांच की गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि यह कार्रवाई एहतियात के तौर पर की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इस तरह की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सभी संवेदनशील स्थानों की जांच की जा रही है। हालांकि जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

श्रीरामनवमीं पर ‘प्राकट्य पर्व’ लोक एवं भक्ति गायन के साथ नृत्य में दिखेगी श्रीराम की महिमा

उमरिया

भगवान श्रीराम के सम्बन्ध में पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी अनेक आख्यान, जनश्रुति प्रचलित हैं जो आम जनमानस में विश्वास के रूप में मान्य है। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव की गरिमा अनुरूप, धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन  उमरिया के सहयोग से 27 मार्च, 2026 को सायं 7 बजे से मंगल भवन परिसर, उमरिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांस्कृतिक स्वरूपों में श्रीराम की महिमा देखने को मिलेगी।

संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि श्रीरामनवमीं के पावन अवसर पर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। उमरिया में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति श्री मुनीन्द्र मिश्रा, शहडोल द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति डॉ. नेहा विश्वकर्मा, जबलपुर के निर्देशन में होगी। वहीं, गायिका सुश्री पल्लवी तिवारी, सिवनी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

समाचार 08

विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने बढ़ाया जिले का मान

अनूपपुर

जिले के संजय नगर के विवेकानंद रुरल इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा नित्या तिवारी ने 91% अंक अर्जित किया, छात्रा अरुण कांत तिवारी की सुपुत्री हैं। विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा प्रतिष्ठा गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता ने 90% अंक अर्जित कर एवं छात्रा एकता मिश्रा पुत्री पुष्पेंद्र मिश्रा ने 89% अंक अर्जित विद्यालय, परिवार व जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

समाचार 09

अवैध रेत उत्तखनन परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

अनूपपुर

थाना कोतमा पुलिस द्वारा रात्रि में एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध रूप से रेत परिवहन करते जप्त थी गई है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर ट्राली में चंगेरी घाट केवाई नदी से अवैध रेत लोड कर विक्रय हेतु ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल रवाना किया गया तथा चंगेरी घाट से एक मेसी फर्गुसन 1035 जिसकी ट्राली में अवैध रेता लोड करते पाया गया जो ट्रैक्टर चालक पुलिस को दूर से ही देखकर अंधेरे  का फायदा उठाकर ट्रैक्टर मय ट्राली छोड़कर भाग गया, ट्रैक्टर मय ट्राली में लोड अवैध रेता लगभग तीन घन मीटर कल कीमती 5,05,000 रुपए की जप्त किया गया तथा उक्त अपराध धारा मैं अज्ञात आरोपी वाहन चालक एवं अज्ञात वेद वाहन स्वामी का कृत्य धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 का पाया गया जो अज्ञात आरोपी वाहन चालक एवं अज्ञात वैध वाहन स्वामी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 

समाचार 10

अवैध कोयला चोरो के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही

अनूपपुर                                                 

थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जमुना कालरी में केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेड कार्यवाही कर से एक ऑटो क्र. MP 65 ZB 4543 मे चोरी का अवैध लोड कोयला वजन 07 क्विटल कीमती 10,000 रुपये को आरोपी ऑटो चालक दीपक दास  चौधरी पिता शंभू दास चौधरी उम्र 35 साल निवासी ग्राम परासी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर के कब्जे से कर जप्तशुदा ऑटो मय कोयला को लाकर थाना परिसर मे सुरक्षार्थ खडी कराया आरोपी दीपक दास चौधरी  के विरूध अपराध क्र. 93/2026 धारा 303(2), 4/21 खान खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया  है। अवैध कोयला 07 क्विटल कीमत 10 हजार रुपये एवं ऑटो क्र. MP 65 ZB 4543 पुरानी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रू मशरूका कुल कीमती 1 लाख 60 हजार रूपये।


डी एस राव पुनः बने वरिष्ठ नागरिक पेन्शन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

डी एस राव पूर्व डी पीसी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पूर्व सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग सेवानिवृत्त प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर  अनूपपुर पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

निर्वाचन अधिकारी राम नरेश तिवारी कार्यकारी प्रांताध्याक्ष के द्वारा 15 मार्च को जारी अधिसूचना जारी की थी, जिससे निर्वाचन सम्बन्धित सभी सूचनाएं के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन, 18 मार्च दावा आपत्ति, 20 मार्च नामांकन पत्रों का वितरण, 21 मार्च नामांकन पत्र जमा करने की तिथि, 23 मार्च 4 बजे अपरान्ह तक वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन, 23 मार्च 5 बजे सायम तक नामांकन वापिस लेना। निर्वाचन आवश्यक हुआ तो 25 मार्च 1 बजे से उच्च विश्राम गृह अनूपपुर मे होगा। निर्धारित सायम सीमा मे केवल डी एस राव का नामांकन प्राप्त हुआ। अन्य किसीने जिलाध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रस्तुत नहीं किया। 1 बजे अपरान्ह से निर्वाचन सम्बन्धित बैठक उच्च विश्रामगृह अनूपपुर कक्ष मे अयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष पद हेतु पुनः अनुरोध किया गया की अगर कोई पेंशनर जिलाध्यक्ष पद पर कार्य करने का इच्छुक हो तो बताए, मगर उपस्थित  सभी पेन्शनर ने एक स्वर मे कहा कि हम सभी डी एस राव को ही जिलाध्यक्ष के पद पर पुनः देखना चाहते हैं। कई वक्ताओं ने अपने उद्बोधन मे डी एस राव के पेंशनर हित मे किए गए कार्यो की  प्रशंसा की। जिला कार्यकारिणी के संरक्षक डॉक्टर आर पी सोनी पूर्व सिविल सर्जन एवं जिला चेयरमैन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अनूपपुर ने भी अपने उद्बोधन मे डी एस राव के कार्यो की प्रशंसा की। राम नरेश तिवारी कार्यकारी प्रांताध्याक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी ने डी एस राव को जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा कर उन्हें निर्वाचित जिलाध्यक्ष का  पत्र सौपा। इसी क्रम में राम नरेश तिवारी ने उपस्थित पेन्शनर से वन टू वन उनकी समस्याओं के समबन्ध मे चर्चा की, जिससे 6 वे एवं 7 वे वेतन मान का लाभ नहीं मिलना, अर्जित अवकाश का नकदीकरण नहीं होना,  इस पर तिवारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष से कहा की डी एस राव इनकी समस्याओं का निराकरण कराए, अगर जरूरत पड़ी तो हम भी  अनूपपुर आ जायेगे।

श्री राव के पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर वैद्यनाथ त्रिपाठी सेवानिवृत्त व्याख्याता गणित, नंदु सिंह परस्ते, जेपी चतुर्वेदी, हरी लाल सिंह जिलासचिव, बाबुलाल पाठक जिला कोषाध्यक्ष नेवश्री राव के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर अपने-अपने उद्बोधन मे खुशी जाहिर की। बहुतअच्छे वातावरण मे निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। 

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डी एस राव ने अपने उद्बोधन मे संकल्पित होकर कहा कि आप सभी ने जो विश्वास मेरे ऊपर जाहिर किया है  और पुन: जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया है, मैं पेंशनर की समस्याओं के निराकरण हेतु उग्र रूप से शासन प्रशासन से आपके हितों के लिए  कार्य करूँगा। 

निर्वाचन अधिकारी राम नरेश तिवारी की उपस्थिति मे राम खेलावन  पटेल, श्रुति सोंधिया, तुला राम कोठी, रमेश प्रसाद नापित, जे  पी  चतुर्वेदी ने  500-500 रुपये प्रदान-कर जिलाअध्यक्ष से आजीवन सदस्यता ग्रहण किए। अतिथि सत्कार के बाद बैठक समाप्त की घोषणा जिलाध्यक्ष डी एस राव के द्वारा की गयी।

जल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अडानी थर्मल पावर के बैराज पर फूटा जनाक्रोश

*नदी पर बने एनीकट को बताया अवैध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*


अनूपपुर

कोतमा क्षेत्र में अडानी ग्रुप की अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना पर मझौली पंचायत अंतर्गत नदी पर कंपनी द्वारा बनाए गए एनीकट (बैराज) के कारण क्षेत्र में गंभीर जल संकट उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा नदी पर बनाए गए बांध में पानी भरा हुआ है, जबकि कोतमा, पसान नगर पालिका सहित नदी किनारे बसे लगभग आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। पिछले तीन दिनों से बढ़ते जल संकट से परेशान होकर रामजी रिंकू मिश्रा और गुड्डू चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवक बैराज स्थल पर पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख प्रशासन भी सतर्क हो गया। मौके पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों के साथ कंपनी के प्रतिनिधि भी पहुंचे। स्थिति को देखते हुए बांध के नीचे से पानी का कुछ हिस्सा छोड़ा गया, जिससे नदी में जल प्रवाह शुरू हो सका। कंपनी ने नदी के ऊपर अस्थायी सड़क बनाकर प्राकृतिक जल प्रवाह और जलीय जीव-जंतुओं के अस्तित्व को भी खतरे में डाल दिया है। साथ ही अवैध ब्लास्टिंग के कारण नदी का पानी भी प्रदूषित और जहरीला होने की आशंका जताई गई है।

प्रदर्शन के दौरान मझौली और खमरौध पंचायत की सीमा पर स्थित बैराज स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के लिए तहसीलदार सहित कई थाना से पुलिस बल तैनात किया। 

इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से बने एनीकट को हटाने, जल संकट से राहत दिलाने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget